Categories: खेल जगत

Gurdeep Singh Biography in Hindi | गुरदीप सिंह जीवन परिचय

गुरदीप सिंह से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां गुरदीप सिंह एक भारतीय भारोत्तोलक और भारतीय रेलवे कर्मचारी हैं। वह मुख्य रूप से पुरुषों के 109 प्लस वर्ग की कैटेगरी में भाग लेते हैं। 3 अगस्त 2022 को उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स, बर्मिंघम, इंग्लैंड में कांस्य पदक जीता। उनका जन्म और पालन-पोषण पंजाब के खन्ना में एक मध्यमवर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ था। वर्ष 2010 में उन्होंने अपने गृहनगर के एक भारोत्तोलन केंद्र में अपना प्रशिक्षण शुरू किया। उनके पिता ने गुरदीप को अपना प्रशिक्षण शुरू करने का सुझाव दिया क्योंकि वह घर पर बेकार बैठने के बजाय कुछ उत्पादक काम करना चाहते थे। धीरे-धीरे गुरदीप ने भारोत्तोलन में रुचि विकसित करना शुरू कर दिया। उनके प्रशिक्षण केंद्र में उनके कोच ने खेल में उनकी क्षमता को देखा। उसके बाद उनके कोच ने भारतीय टीम के मुख्य कोच विजय शर्मा से गुरदीप सिंह को मिलवाया। वर्ष 2015 में वह राष्ट्रीय शिविर में शामिल हुए और फिर उन्होंने हैवीवेट वर्ग में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भाग लिया। बाद में उन्होंने नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला, पंजाब में अपना प्रशिक्षण जारी किया। कुछ टूर्नामेंट जिनमें उन्होंने भाग लिया है: 22 अप्रैल 2016: एशियाई चैंपियनशिप 3 सितंबर 2017: कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 27 नवंबर 2017: आईडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 4 अप्रैल 2018: XXI राष्ट्रमंडल खेल 1 नवंबर 2018: आईडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 18 अप्रैल 2019: एशियाई चैंपियनशिप 7 दिसंबर 2021: कॉमनवेल्थ सीनियर चैंपियनशिप 7 दिसंबर 2021: IWF वर्ल्ड चैंपियनशिप वर्ष 2022 में उन्होंने पुरुषों के राष्ट्रमंडल खेलों में 109+ किग्रा वर्ग की कैटेगरी में कांस्य पदक…

जीवन परिचय
अन्य नामगुरदीप दुललेट [1]Instagram
व्यवसाय भारतीय भारोत्तोलक और रेलवे कर्मचारी
जाने जाते हैं राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के 109 से अधिक किग्रा फाइनल में कांस्य पदक जीतने के लिए
शारीरिक संरचना
लम्बाई [2]Birmingham 2022से० मी०- 188
मी०- 1.88
फीट इन्च- 6’ 2”
भार/वजन [3]Birmingham 2022161 कि० ग्रा०
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
वेटलिफ्टर
मौजूदा टीमइंडिया
कोचविजय शर्मा
पदक2017: कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में कांस्य पदक
2018: राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में कांस्य पदक
2021: कॉमनवेल्थ सीनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक
2022: राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक
रिकॉर्डपुरुषों के 109 प्लस वर्ग की कैटेगरी में 223 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क प्रयास का राष्ट्रीय रिकॉर्ड
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 1 अक्टूबर 1995 (रविवार)
आयु (2021 के अनुसार)28 वर्ष
जन्मस्थान माजरी रासलुरी गांव, खन्ना, पंजाब, भारत
राशि तुला (Libra)
राष्ट्रीयता भारतीय
जातीयतापंजाबी [4]Instagram
जातिजट्ट [5]Instagram
गृहनगर माजरी रासलुरी गांव, खन्ना, पंजाब
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
परिवार
पत्नीलागू नहीं
माता/पितापिता- नाम ज्ञात नहीं (किसान)

माता- जसबीर कौर दुललेट
भाई/बहनभाई- सैंडी
बहन- मनवीर कौर

गुरदीप सिंह से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • गुरदीप सिंह एक भारतीय भारोत्तोलक और भारतीय रेलवे कर्मचारी हैं। वह मुख्य रूप से पुरुषों के 109 प्लस वर्ग की कैटेगरी में भाग लेते हैं।
  • 3 अगस्त 2022 को उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स, बर्मिंघम, इंग्लैंड में कांस्य पदक जीता।
  • उनका जन्म और पालन-पोषण पंजाब के खन्ना में एक मध्यमवर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ था।
  • वर्ष 2010 में उन्होंने अपने गृहनगर के एक भारोत्तोलन केंद्र में अपना प्रशिक्षण शुरू किया।
  • उनके पिता ने गुरदीप को अपना प्रशिक्षण शुरू करने का सुझाव दिया क्योंकि वह घर पर बेकार बैठने के बजाय कुछ उत्पादक काम करना चाहते थे।
  • धीरे-धीरे गुरदीप ने भारोत्तोलन में रुचि विकसित करना शुरू कर दिया। उनके प्रशिक्षण केंद्र में उनके कोच ने खेल में उनकी क्षमता को देखा। उसके बाद उनके कोच ने भारतीय टीम के मुख्य कोच विजय शर्मा से गुरदीप सिंह को मिलवाया।
  • वर्ष 2015 में वह राष्ट्रीय शिविर में शामिल हुए और फिर उन्होंने हैवीवेट वर्ग में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भाग लिया। बाद में उन्होंने नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला, पंजाब में अपना प्रशिक्षण जारी किया।
  • कुछ टूर्नामेंट जिनमें उन्होंने भाग लिया है:
  1. 22 अप्रैल 2016: एशियाई चैंपियनशिप
  2. 3 सितंबर 2017: कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप
  3. 27 नवंबर 2017: आईडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप
  4. 4 अप्रैल 2018: XXI राष्ट्रमंडल खेल
  5. 1 नवंबर 2018: आईडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप
  6. 18 अप्रैल 2019: एशियाई चैंपियनशिप
  7. 7 दिसंबर 2021: कॉमनवेल्थ सीनियर चैंपियनशिप
  8. 7 दिसंबर 2021: IWF वर्ल्ड चैंपियनशिप
  • वर्ष 2022 में उन्होंने पुरुषों के राष्ट्रमंडल खेलों में 109+ किग्रा वर्ग की कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 390 किग्रा का संयुक्त वजन उठाया। इस आयोजन में पाकिस्तान के मुहम्मद नूह बट ने स्वर्ण पदक (405 किग्रा की लिफ्ट के साथ) जीता था और रजत पदक न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिती (394 किग्रा के लिफ्ट के साथ) ने जीता था।

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago