Vivek Oberoi Biography in Hindi | विवेक ओबेरॉय जीवन परिचय
| जीवन परिचय | |
|---|---|
| पूरा नाम | विवेक आनंद ओबरॉय [1]Facebook |
| जन्म नाम | विवेकानंद ओबेरॉय [2]Dainik Jagran |
| व्यवसाय | अभिनेता, व्यवसायी, और परोपकारी |
| शारीरिक संरचना | |
| लम्बाई (लगभग) | से० मी०- 178 मी०- 1.78 फीट इन्च- 5' 10" |
| वजन/भार (लगभग) | 80 कि० ग्रा० |
| चेस्ट (लगभग) | 42 |
| कमर (लगभग) | 34 |
| बाइसेप्स (लगभग) | 14 |
| आँखों का रंग | भूरा |
| बालों का रंग | काला |
| करियर | |
| डेब्यू | • बॉलीवुड फिल्म: "कंपनी" (2002)![]() • टीवी शो: "इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज- सीजन 1" (2013) ![]() |
| अवार्ड्स | फिल्मफेयर पुरस्कार • वर्ष 2002 में उन्हें बॉलीवुड फिल्म "कंपनी" के लिए फ़िल्मफ़ेयर की तरफ से "बेस्ट डेब्यू पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। • उसी साल उन्हें हिंदी फिल्म "कंपनी" के लिए फ़िल्मफ़ेयर की तरफ से "बेस्ट अभिनेता पुरस्कार" से नवाजा गया। अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) • वर्ष 2008 में शूटआउट एट लोखंडवाला के लिए IIFA की तरफ से "बेस्ट खलनायक पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। • वर्ष 2010 में विवेक ओबेरॉय को "आईफा ग्रीन ग्लोबल अवार्ड" से सम्मानित किया गया। अन्य पुरस्कार • "सकल प्रीमियर सोशल इम्पैक्ट अवार्ड" ![]() • "दादा साहब फाल्के अकादमी पुरस्कार" ![]() • "ज़ी रिश्ते अवार्ड्स" ![]() • "मेगा अचीवर्स अवार्ड" ![]() |
| व्यक्तिगत जीवन | |
| जन्मतिथि | 3 सितम्बर 1976 (शुक्रवार) |
| आयु (2021 के अनुसार) | 45 वर्ष |
| जन्मस्थान | हैदराबाद, भारत |
| राशि | कन्या (Virgo) |
| हस्ताक्षर/ऑटोग्राफ | ![]() ![]() |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| गृहनगर | मुंबई, महाराष्ट्र |
| स्कूल/विद्यालय | हैदराबाद पब्लिक स्कूल, हैदराबाद |
| कॉलेज/विश्वविद्यालय | मेयो कॉलेज, अजमेर, राजस्थान |
| शैक्षिक योग्यता | अभिनय में मास्टर डिग्री |
| धर्म | हिन्दू [3]Instagram |
| राजनीतिक झुकाव | बीजेपी |
| पता | #5, करतार कुंज, गोल्डन बीच राजा पार्क, जुहू, मुंबई![]() |
| शौक/अभिरुचि | कुकिंग करना और बॉक्सिंग करना |
| विवाद | • वर्ष 2003 में ऐश्वर्या राय ने सलमान खान के साथ संबंध तोड़ लिया और विवेक ओबेरॉय को डेट करना शुरू कर दिया था। सलमान खान ने एक रात में ही विवेक ओबेरॉय को '41 बार' फोन किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। जिस पर विवेक ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और पूरी बातचीत के बारे में मीडिया को बताया। • वर्ष 2008 में वह एक दोस्त की पार्टी में गए थे, जहां उन्होंने मेजबान की प्रेमिका के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे किस भी किया था। इसके बाद उसने सभी लोगों के सामने उन्हें थप्पड़ मारा था। • 20 मई 2019 को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया जो विवाद का केंद्र बना। जिसमे ऐश्वर्या राय बच्चन, उनके पति अभिषेक बच्चन उनकी बेटी आराध्या और सुपरस्टार सलमान खान थे। ![]() सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट की काफी आलोचना हुई और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) से उन्हें नोटिस भेजा। जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी और पोस्ट को अपने ट्वीटर हैंडल से हटाना पड़ा। ![]() |
| प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| गर्लफ्रेंड | • गुरप्रीत गिल (पूर्व मंगेतर)![]() • ऐश्वर्या राय (अभिनेत्री) ![]() |
| विवाह तिथि | 29 अक्टूबर 2010 (शुक्रवार)![]() |
| परिवार | |
| पत्नी | प्रियंका अल्वा (2010 से वर्तमान)![]() |
| बच्चे | बेटा- विवान (2013 में जन्म) बेटी- अमेया (2015 में जन्म) ![]() |
| माता/पिता | पिता - सुरेश ओबेरॉय (अभिनेता) माता- यशोधरा ओबेरॉय ![]() |
| बहन | मेघना ओबेरॉय (गायक और पेंटर)![]() |
| पसंदीदा चीजें | |
| भोजन | सेब पाई, पायसम, रसमलाई, गुलाब जामुन, और सोनपापडी |
| राजनेता | नरेंद्र मोदी |
| अभिनेताएं | अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन, और ऋतिक रोशन |
| अभिनेत्रियां | माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, और प्रियंका चोपड़ा |
| फ़िल्में | बॉलीवुड- चलती का नाम गाड़ी, बेटा, राजा, और तेज़ाब हॉलीवुड- द गॉडफादर और रोमन हॉलिडे |
| फिल्म निर्माता | राम गोपाल वर्मा |
| क्रिकेटर | सचिन तेंदुलकर |
| रंग | भूरा |
| किताब | ऐन रैंडो द्वारा लिखित "फाउंटेनहेड" |
| होटल | पेशावरी, रॉयल चाइना, इंडिगो, और डॉन जियोवानी |
| स्थान | फ़्रांस और इस्तांबुल |
| धन/संपत्ति संबंधित विवरण | |
| कार संग्रह | मर्सिडीज बेंज जीएलएस कार![]() ![]() |
| बाईक संग्रह | डुकाटी 1098![]() |
| सैलरी | रु. 3-4 करोड़/फिल्म [4]Dainik Jagran |
| कुल सम्पत्ति (लगभग) | $14 मिलियन [5]Dainik Jagran |
विवेक ओबेरॉय से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ
- विवेक ओबेरॉय का जन्म हैदराबाद के एक तमिल और पंजाबी परिवार में हुआ था क्योंकिं उनकी माँ यशोधरा ओबेरॉय एक तमिल फॅमिली से आती हैं और पिता सुरेश ओबेरॉय एक पंजाबी परिवार से आते हैं।

- विवेक अपने स्कूल के दिनों में एक अच्छे एथलीट थे क्योंकि वह हॉकी, टेबल-टेनिस, फुटबॉल और क्रिकेट जैसे खेलों में निपुण थे।
- उन्हें पहली बार न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के निर्देशक ने लंदन में एक अभिनय कार्यशाला में देखा था। जिसके बाद उन्होंने विवेक ओबेरॉय को न्यूयॉर्क से अभिनय में मास्टर डिग्री लेने की सलाह दी।
- विवेक ओबेरॉय अभिनेता बनने से पहले, एक पटकथा लेखक के रूप काम कर चुके थे।
- उन्हें उनकी पहली फिल्म ‘कंपनी’ (2002) के लिए रु. 3 लाख का भुगतान किया गया था।
- वर्ष 2003 में उन्होंने अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई जहां उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान खान ने उन्हें ’41 बार’ फ़ोन किया और ऐश्वर्या राय के साथ घनिष्ठ संबंधों के कारण उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
- उन्होंने तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के एक गाँव को गोद लिया था जो 2004 के हिंद महासागर की सुनामी में पूरी तरह से नष्ट हो गया था। उन्होंने गांव के पुनर्निर्माण में मदद की और जिसके लिए उन्हें वर्ष 2006 में ‘रेड एंड व्हाइट बहादुरी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।
- वर्ष 2004 में उन्होंने ‘कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड’ की स्थापना की, जो एक रियल एस्टेट कंपनी है जो कम बजट वाले आवासों को डिजाइन और प्रबंधित करने के लिए जानी जाती है।

- पहले वह मांसाहारी भोजन का सेवन करते थे, लेकिन करीना कपूर के कहने पर उन्होंने मांसाहारी भोजन त्याग दिया।
- वह अपने परिवार के साथ गरीब लोगों की मदद के लिए अपनी माता के नाम ‘यशोधरा ओबेरॉय” नामक एक फाउंडेशन चलाते हैं।
- इसके आलावा वह ‘वन फाउंडेशन’ नामक एक गैर-लाभकारी संगठन भी चलाते हैं जो सशक्तिकरण और राष्ट्र-निर्माण पर केंद्रित है। जैसे- स्कूल चलाना, लड़कियों को बाल वेश्यावृत्ति और जबरन मजदूरी से बचाना, मुफ्त भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और लड़कियों का सशक्तिकरण प्रदान करना।

- उनके ससुर स्वर्गीय जीवराज अल्वा कर्नाटक सरकार में मंत्री थे और जनता दल (यूनाइटेड) के उपाध्यक्ष भी थे।
- वर्ष 2019 में उन्हें नरेंद्र मोदी की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया, जिसका शीर्षक पीएम नरेंद्र मोदी था। फिल्म अपनी देरी के लिए अधिक चर्चा में थी, क्योंकि इसे 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान ही जारी किया जाना था। हालाँकि भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने चुनाव के अंत तक इसकी रिलीज़ पर प्रतिबंध लगा दिया था।
Launched the official poster of film #PMNarendraModi in 23 languages with @sureshoberoi ji, @vivekoberoi , @OmungKumar , Sandeep Singh in Mumbai.
This film is based on Hon @narendramodi ji’s life as the Prime Minister of India. pic.twitter.com/1A2YS5Ze68— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 7, 2019
- विवेक ओबेरॉय हॉरर- थ्रिलर फिल्म “रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर” में दिखाई देंगे। इस फिल्म के जरिए टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।


































