Vivek Oberoi Biography in Hindi | विवेक ओबेरॉय जीवन परिचय

विवेक ओबेरॉय से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ विवेक ओबेरॉय एक भारतीय अभिनेता हैं। वह बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। विवेक ओबेरॉय का जन्म हैदराबाद के एक तमिल और पंजाबी परिवार में हुआ था क्योंकिं उनकी माँ यशोधरा ओबेरॉय एक तमिल फॅमिली से आती हैं और पिता सुरेश ओबेरॉय एक पंजाबी परिवार से आते हैं। विवेक अपने स्कूल के दिनों में एक अच्छे एथलीट थे क्योंकि वह हॉकी, टेबल-टेनिस, फुटबॉल और क्रिकेट जैसे खेलों में निपुण थे। उन्हें पहली बार न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के निर्देशक ने लंदन में एक अभिनय कार्यशाला में देखा था। जिसके बाद उन्होंने विवेक ओबेरॉय को न्यूयॉर्क से अभिनय में मास्टर डिग्री लेने की सलाह दी। विवेक ओबेरॉय अभिनेता बनने से पहले, एक पटकथा लेखक के रूप काम कर चुके थे। उन्हें उनकी पहली फिल्म 'कंपनी' (2002) के लिए रु. 3 लाख का भुगतान किया गया था। वर्ष 2003 में उन्होंने अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई जहां उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान खान ने उन्हें '41 बार' फ़ोन किया और ऐश्वर्या राय के साथ घनिष्ठ संबंधों के कारण उन्हें जान से मारने की धमकी दी। https://www.youtube.com/watch?v=OEADXdo7MuI उन्होंने तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के एक गाँव को गोद लिया था जो 2004 के हिंद महासागर की सुनामी में पूरी तरह से नष्ट हो गया था। उन्होंने गांव के पुनर्निर्माण में मदद की और जिसके लिए उन्हें वर्ष 2006 में 'रेड एंड व्हाइट बहादुरी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2004 में उन्होंने 'कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड' की स्थापना की, जो एक रियल एस्टेट…

जीवन परिचय
पूरा नाम विवेक आनंद ओबरॉय [1]Facebook
जन्म नामविवेकानंद ओबेरॉय [2]Dainik Jagran
व्यवसायअभिनेता, व्यवसायी, और परोपकारी
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 178
मी०- 1.78
फीट इन्च- 5' 10"
वजन/भार (लगभग)80 कि० ग्रा०
चेस्ट (लगभग)42
कमर (लगभग)34
बाइसेप्स (लगभग)14
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला
करियर
डेब्यूबॉलीवुड फिल्म: "कंपनी" (2002)

टीवी शो: "इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज- सीजन 1" (2013)
अवार्ड्स फिल्मफेयर पुरस्कार
• वर्ष 2002 में उन्हें बॉलीवुड फिल्म "कंपनी" के लिए फ़िल्मफ़ेयर की तरफ से "बेस्ट डेब्यू पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
• उसी साल उन्हें हिंदी फिल्म "कंपनी" के लिए फ़िल्मफ़ेयर की तरफ से "बेस्ट अभिनेता पुरस्कार" से नवाजा गया।

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA)
• वर्ष 2008 में शूटआउट एट लोखंडवाला के लिए IIFA की तरफ से "बेस्ट खलनायक पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
• वर्ष 2010 में विवेक ओबेरॉय को "आईफा ग्रीन ग्लोबल अवार्ड" से सम्मानित किया गया।

अन्य पुरस्कार
• "सकल प्रीमियर सोशल इम्पैक्ट अवार्ड"

• "दादा साहब फाल्के अकादमी पुरस्कार"

• "ज़ी रिश्ते अवार्ड्स"

• "मेगा अचीवर्स अवार्ड"
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 3 सितम्बर 1976 (शुक्रवार)
आयु (2021 के अनुसार)45 वर्ष
जन्मस्थान हैदराबाद, भारत
राशि कन्या (Virgo)
हस्ताक्षर/ऑटोग्राफ
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र
स्कूल/विद्यालय हैदराबाद पब्लिक स्कूल, हैदराबाद
कॉलेज/विश्वविद्यालय मेयो कॉलेज, अजमेर, राजस्थान
शैक्षिक योग्यताअभिनय में मास्टर डिग्री
धर्म हिन्दू [3]Instagram
राजनीतिक झुकाव बीजेपी
पता #5, करतार कुंज, गोल्डन बीच राजा पार्क, जुहू, मुंबई
शौक/अभिरुचि कुकिंग करना और बॉक्सिंग करना
विवाद • वर्ष 2003 में ऐश्वर्या राय ने सलमान खान के साथ संबंध तोड़ लिया और विवेक ओबेरॉय को डेट करना शुरू कर दिया था। सलमान खान ने एक रात में ही विवेक ओबेरॉय को '41 बार' फोन किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। जिस पर विवेक ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और पूरी बातचीत के बारे में मीडिया को बताया।

• वर्ष 2008 में वह एक दोस्त की पार्टी में गए थे, जहां उन्होंने मेजबान की प्रेमिका के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे किस भी किया था। इसके बाद उसने सभी लोगों के सामने उन्हें थप्पड़ मारा था।

• 20 मई 2019 को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया जो विवाद का केंद्र बना। जिसमे ऐश्वर्या राय बच्चन, उनके पति अभिषेक बच्चन उनकी बेटी आराध्या और सुपरस्टार सलमान खान थे।

सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट की काफी आलोचना हुई और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) से उन्हें नोटिस भेजा। जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी और पोस्ट को अपने ट्वीटर हैंडल से हटाना पड़ा।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
गर्लफ्रेंड• गुरप्रीत गिल (पूर्व मंगेतर)

ऐश्वर्या राय (अभिनेत्री)
विवाह तिथि29 अक्टूबर 2010 (शुक्रवार)
परिवार
पत्नीप्रियंका अल्वा (2010 से वर्तमान)
बच्चे बेटा- विवान (2013 में जन्म)
बेटी- अमेया (2015 में जन्म)
माता/पितापिता - सुरेश ओबेरॉय (अभिनेता)
माता- यशोधरा ओबेरॉय
बहन मेघना ओबेरॉय (गायक और पेंटर)
पसंदीदा चीजें
भोजनसेब पाई, पायसम, रसमलाई, गुलाब जामुन, और सोनपापडी
राजनेतानरेंद्र मोदी
अभिनेताएंअमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन, और ऋतिक रोशन
अभिनेत्रियांमाधुरी दीक्षित, विद्या बालन, और प्रियंका चोपड़ा
फ़िल्मेंबॉलीवुड- चलती का नाम गाड़ी, बेटा, राजा, और तेज़ाब
हॉलीवुड- द गॉडफादर और रोमन हॉलिडे
फिल्म निर्माताराम गोपाल वर्मा
क्रिकेटरसचिन तेंदुलकर
रंगभूरा
किताबऐन रैंडो द्वारा लिखित "फाउंटेनहेड"
होटल पेशावरी, रॉयल चाइना, इंडिगो, और डॉन जियोवानी
स्थानफ़्रांस और इस्तांबुल
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रहमर्सिडीज बेंज जीएलएस कार

बाईक संग्रहडुकाटी 1098
सैलरी रु. 3-4 करोड़/फिल्म [4]Dainik Jagran
कुल सम्पत्ति (लगभग)$14 मिलियन [5]Dainik Jagran

विवेक ओबेरॉय से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • विवेक ओबेरॉय एक भारतीय अभिनेता हैं। वह बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं।
  • विवेक ओबेरॉय का जन्म हैदराबाद के एक तमिल और पंजाबी परिवार में हुआ था क्योंकिं उनकी माँ यशोधरा ओबेरॉय एक तमिल फॅमिली से आती हैं और पिता सुरेश ओबेरॉय एक पंजाबी परिवार से आते हैं।
  • विवेक अपने स्कूल के दिनों में एक अच्छे एथलीट थे क्योंकि वह हॉकी, टेबल-टेनिस, फुटबॉल और क्रिकेट जैसे खेलों में निपुण थे।
  • उन्हें पहली बार न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के निर्देशक ने लंदन में एक अभिनय कार्यशाला में देखा था। जिसके बाद उन्होंने विवेक ओबेरॉय को न्यूयॉर्क से अभिनय में मास्टर डिग्री लेने की सलाह दी।
  • विवेक ओबेरॉय अभिनेता बनने से पहले, एक पटकथा लेखक के रूप काम कर चुके थे।
  • उन्हें उनकी पहली फिल्म ‘कंपनी’ (2002) के लिए रु. 3 लाख का भुगतान किया गया था।
  • वर्ष 2003 में उन्होंने अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई जहां उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान खान ने उन्हें ’41 बार’ फ़ोन किया और ऐश्वर्या राय के साथ घनिष्ठ संबंधों के कारण उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

  • उन्होंने तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के एक गाँव को गोद लिया था जो 2004 के हिंद महासागर की सुनामी में पूरी तरह से नष्ट हो गया था। उन्होंने गांव के पुनर्निर्माण में मदद की और जिसके लिए उन्हें वर्ष 2006 में ‘रेड एंड व्हाइट बहादुरी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2004 में उन्होंने ‘कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड’ की स्थापना की, जो एक रियल एस्टेट कंपनी है जो कम बजट वाले आवासों को डिजाइन और प्रबंधित करने के लिए जानी जाती है।
  • पहले वह मांसाहारी भोजन का सेवन करते थे, लेकिन करीना कपूर के कहने पर उन्होंने मांसाहारी भोजन त्याग दिया।
  • वह अपने परिवार के साथ गरीब लोगों की मदद के लिए अपनी माता के नाम ‘यशोधरा ओबेरॉय” नामक एक फाउंडेशन चलाते हैं।
  • इसके आलावा वह ‘वन फाउंडेशन’ नामक एक गैर-लाभकारी संगठन भी चलाते हैं जो सशक्तिकरण और राष्ट्र-निर्माण पर केंद्रित है। जैसे- स्कूल चलाना, लड़कियों को बाल वेश्यावृत्ति और जबरन मजदूरी से बचाना, मुफ्त भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और लड़कियों का सशक्तिकरण प्रदान करना।
  • उनके ससुर स्वर्गीय जीवराज अल्वा कर्नाटक सरकार में मंत्री थे और जनता दल (यूनाइटेड) के उपाध्यक्ष भी थे।
  • वर्ष 2019 में उन्हें नरेंद्र मोदी की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया, जिसका शीर्षक पीएम नरेंद्र मोदी था। फिल्म अपनी देरी के लिए अधिक चर्चा में थी, क्योंकि इसे 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान ही जारी किया जाना था। हालाँकि भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने चुनाव के अंत तक इसकी रिलीज़ पर प्रतिबंध लगा दिया था।

  • विवेक ओबेरॉय हॉरर- थ्रिलर फिल्म “रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर” में दिखाई देंगे। इस फिल्म के जरिए टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago