मीरा कुमार परिचय, आयु, जाति, पति, परिवार, जीवनी एवं अन्य जानकारी
मीरा कुमार से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ
- मीरा कुमार भारत के प्रख्यात दलित नेता बाबू जगजीवन राम की पुत्री हैं। बाबू जगजीवन राम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े थे। वो भारत के उप-प्रधानमंत्री भी थे।
- मीरा कुमार की माँ भी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी थीं।
- मीरा कुमार के पिता, बाबू जगजीवन राम, की गिनती भारत के सर्वाधिक धनाड्य राजनेताओं में होती थी।
- मीरा कुमार के पिता, बाबू जगजीवन राम का 8 साल की उम्र में बाल-विवाह हुआ था।
- मीरा कुमार एक कुशल खिलाड़ी रही हैं। घुड़सवारी और निशानेबाजी की प्रतिस्पर्धाओं में उन्होंने कई पदक जीते हैं।
- 1973 में, भारतीय विदेश सेवा में उनका चयन हुआ और 1984 तक उन्होंने दुनिया के विभिन्न मुल्कों के दूतावासों जैसे कि स्पैन, मॉरीशस, यूनाइटेड किंगडम, इत्यादि में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
- 1980 में, वे भारत के उच्चतम न्यायालय “सुप्रीम कोर्ट बार एसोशिएसन” की सदस्या बनीं।
- 1984 में, मीरा कुमार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से अपना त्यागपत्र दे दिया।
- 1984 के आम चुनाव में, मीरा कुमार उत्तर प्रदेश के बिजनौर लोक सभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की उम्मीदवार बनीं। प्रख्यात दलित नेताओं – रामविलास पासवान और मायावती को हराकर वे पहली बार लोक सभा की सदस्य बनीं।
- उन्हें स्पैनिश भाषा का अच्छा ज्ञान है और वो काफी सहजता से स्पैनिश बोल सकती हैं।
- उनके पति, मंजुल कुमार, भारतीय उच्चतम न्यायलय (सुप्रीम कोर्ट) के एक प्रख्यात वकील हैं तथा ‘जी० के० एग्री प्रोडक्ट प्राईवेट लिमिटेड’ के 50 प्रतिशत शेयर धारक हैं।
- उनकी सास 1963 बिहार कैबिनेट की प्रथम महिला मंत्री थीं। उनके ससुर एक कवि और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी थे।
- वर्ष 2000 में, मीरा कुमार ने भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस पार्टी छोड़ दिया था। परन्तु, 2002 में, दोबारा शामिल हो गईं।
- 2004 की यू० पी० ए० सरकार में, वे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रहीं।
- 2009 में, वे भारत की प्रथम महिला लोक सभा स्पीकर बनीं। इस पद पर वे 2014 तक रहीं।
One Response

















Meera kumar husband belong to wich cast ?