Categories: अन्य

Baba Ramdev Biography in Hindi | बाबा रामदेव जीवन परिचय

बाबा रामदेव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ क्या बाबा रामदेव धूम्रपान करते हैं ? नहीं क्या बाबा रामदेव शराब पीते हैं ? नहीं रामदेव ने आठवीं कक्षा तक स्कूल में पढ़ाई की, और फिर वह बाद में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में चले गए। उन्होंने वहा से संस्कृत और योग में अध्ययन किया। वर्ष 1990 में उन्होंने त्रिपुरा योग आश्रम, कनखल, हरिद्वार में आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की, और बाद में वह दोनों हिमालय में अध्ययन करने के लिए चले गए। जहां रामदेव ने योग पर और बालकृष्ण ने आयुर्वेद पर अपना ध्यान केंद्रित किया।   एक संन्यासी बनने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर बाबा रामदेव रख लिया और योग करना शुरू कर दिया। उन्होंने हिंदू शास्त्रों का गहन अध्ययन किया है और हरिद्वार में अलग-अलग गुरुओं से शिक्षा हासिल की हैं। बचपन में अधिक दवाइयों के सेवन के कारण उनका शरीर लकवाग्रस्त हो गया था। उनके शरीर के बाईं तरफ के हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था। वह अपने स्वास्थ्य में चमत्कारी लाभ के लिए योग को श्रेय देते है। वर्ष 1996 में, उन्होंने आचार्य करमवीर के साथ मिलकर "दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट" कि स्थापना की। वर्ष 2003 में, उन्होंने आस्था टीवी पर योग दिखाना शुरू कर दिया। प्राणायाम कार्यक्रम के दौरान वह 7 प्रकार से साँस लेने का अभ्यास (अनुक्रम में) करते हैं, जैसे कि- भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाती प्राणायाम, बाह्य प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, उद्गीथ प्राणायाम और प्रणव प्राणायाम। वह बिस्मिल्ला ख़ाँ और सुभाष चंद्र बोस को अपना आदर्श मानते हैं। वर्ष 2006 में, उन्होंने…

जीवन परिचय
वास्तविक नाम रामकृष्ण यादव
उपनाम बाबा रामदेव, योग गुरु
व्यवसाय योग गुरु, व्यापारी
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 173
मी०- 1.73
फीट इन्च- 5’ 8”
वजन/भार (लगभग)65 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना (लगभग)-छाती: 38 इंच
-कमर: 30 इंच
-Biceps: 11 इंच
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 25 दिसंबर 1965
आयु (2017 के अनुसार)52 वर्ष
जन्मस्थान सैयद अलीपुर, कस्बा-नांगल चौधरी, जिला-महेन्द्रगढ़, हरियाणा, भारत
राशि मकर
हस्ताक्षर
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर सैयद अलीपुर, कस्बा-नांगल चौधरी, जिला-महेन्द्रगढ़, हरियाणा, भारत
स्कूल/विद्यालय गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालयज्ञात नहीं
शैक्षिक योग्यता ज्ञात नहीं
परिवार पिता - रामनिवास यादव
माता- गुलाबो देवी

भाई- राम भारत
धर्म हिन्दू
पता पतंजलि योगपीठ, महर्षि दयानन्द ग्राम, दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे, नियर बहदरबाद, हरिद्वार, उत्तराखंड
शौक/अभिरुचियोग करना
विवाद • वर्ष 2013 में, उन्हें लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर अज्ञात कारणों के लिए करीब 8 घंटे तक हिरासत में लिया गया था।
• उन्होंने आमिर खान की फिल्म "पीके" के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए आग्रह किया था, क्योंकि उन्हें लगा कि इस फिल्म में हिंदू धर्म की छवि को गलत ढंग से दिखाया गया है।
• वर्ष 2006 में, उन्होंने कहा कि, एड्स के मामलों पर रोक लगाने के लिए, यौन शिक्षा को योग शिक्षा से बदल दिया जाना चाहिए।
• बाबा रामदेव ने बिना आज्ञा के दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन किया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने गयी लेकिन वहा से महिलाओ के परिधान में भाग गए। जिसके बाद उन्हें रैपिड एक्शन फोर्स ने गिरफ्तार किया।

• दिसंबर 2016 को हरिद्वार अदालत ने बाबा रामदेव की पतंजलि कम्पनी को 11 लाख का जुर्माना लगाया था, क्योंकि वह गलत नामकरण और गुमराह करने वाले विज्ञापनों का इतेमाल कर रहे थे।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
पत्नी लागू नहीं
बच्चे कोई नहीं
धन संबंधित विवरण
संपत्ति (लगभग)₹25600 करोड़ (पतंजलि योगपीठ के अनुसार)

बाबा रामदेव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या बाबा रामदेव धूम्रपान करते हैं ? नहीं
  • क्या बाबा रामदेव शराब पीते हैं ? नहीं
  • रामदेव ने आठवीं कक्षा तक स्कूल में पढ़ाई की, और फिर वह बाद में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में चले गए। उन्होंने वहा से संस्कृत और योग में अध्ययन किया।
  • वर्ष 1990 में उन्होंने त्रिपुरा योग आश्रम, कनखल, हरिद्वार में आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की, और बाद में वह दोनों हिमालय में अध्ययन करने के लिए चले गए। जहां रामदेव ने योग पर और बालकृष्ण ने आयुर्वेद पर अपना ध्यान केंद्रित किया।  
  • एक संन्यासी बनने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर बाबा रामदेव रख लिया और योग करना शुरू कर दिया।
  • उन्होंने हिंदू शास्त्रों का गहन अध्ययन किया है और हरिद्वार में अलग-अलग गुरुओं से शिक्षा हासिल की हैं।
  • बचपन में अधिक दवाइयों के सेवन के कारण उनका शरीर लकवाग्रस्त हो गया था। उनके शरीर के बाईं तरफ के हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था। वह अपने स्वास्थ्य में चमत्कारी लाभ के लिए योग को श्रेय देते है।
  • वर्ष 1996 में, उन्होंने आचार्य करमवीर के साथ मिलकर “दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट” कि स्थापना की।
  • वर्ष 2003 में, उन्होंने आस्था टीवी पर योग दिखाना शुरू कर दिया।
  • प्राणायाम कार्यक्रम के दौरान वह 7 प्रकार से साँस लेने का अभ्यास (अनुक्रम में) करते हैं, जैसे कि- भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाती प्राणायाम, बाह्य प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, उद्गीथ प्राणायाम और प्रणव प्राणायाम।
  • वह बिस्मिल्ला ख़ाँ और सुभाष चंद्र बोस को अपना आदर्श मानते हैं।
  • वर्ष 2006 में, उन्होंने हरिद्वार, उत्तराखंड में “पतंजलि योगपीठ” की स्थापना की, जिसमे लगभग 6000 लोगों की क्षमता के साथ आयुर्वेद और योग के लिए विश्व का सबसे बड़े केंद्र माना जाता है।    
  • उन्होंने अपने व्यापारिक उद्यम का नाम महर्षि पतंजलि के नाम पर रखा।  
  • वह एक अत्यंत परिश्रमी व्यक्ति हैं। वह सुबह 3 बजे उठ जाते हैं और 18 से 20 घंटे तक कार्य किया करते हैं।
  • ऐसा माना जाता हैं कि वह कोई भी अनाज नहीं खाते और वह केवल उबली हुई सब्जियां, फल और गाय का दूध पीते हैं।
  • उन्हें भारत में 4 विश्वविद्यालयों ने डॉक्टरेट पद से सम्मानित किया।
  • पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड में उनके पास कोई भी हिस्सेदारी नहीं है, इसके बजाए, आचार्य बालकृष्ण पतंजलि आयुर्वेद में 94% की हिस्सेदारी रखते हैं, लेकिन बालकृष्ण किसी भी प्रकार का वेतन नहीं लेते हैं। शेष 6 % सरवन और सुनीता पोद्दार को दिया जाता है, वह स्कॉटलैंड के निवासी हैं, एक एनआरआई के रूप में उन्होंने बालकृष्ण को व्यवसाय शुरू करने के लिए पहला ऋण दिया था।
  • रामदेव के प्रबंधन के अंदर चार लोग आते हैं जैसे कि- रामदेव के भाई राम भरत, भाभी जसदेव शास्त्री, स्वामी शंकर देव और स्वामी मुक्तानंद।
  • 4 जून 2011 को रामदेव ने दिल्ली के रामलीला मैदान पर भ्रष्टाचार और कालेधन को लेकर एक बड़ा जन आंदोलन छेड़ा था। बाबा रामदेव ने बिना आज्ञा के दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन किया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने गयी लेकिन वह महिलाओ के वेश में वहा से भाग गए। जिसके बाद उन्हें रैपिड एक्शन फोर्स ने गिरफ्तार किया।

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

1 year ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

1 year ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

1 year ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

1 year ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

1 year ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

1 year ago