Categories: राजनीति

K Chandrashekar Rao Biography in Hindi | के चंद्रशेखर राव जीवन परिचय

के चंद्रशेखर राव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ क्या के चंद्रशेखर राव धूम्रपान करते हैं?: हाँ क्या के चंद्रशेखर राव शराब पीते हैं?: नहीं (वर्ष 2012 में छोड़ दी) मेडक जिले की युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद केसीआर ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने एन टी रामा राव की तेलुगू देशम पार्टी का नेतृत्व किया। उन्होंने तेलुगू देशम पार्टी के साथ-साथ उप सभापति के पद से 27 अप्रैल 2001 को इस्तीफा दे दिया, क्योंकि जब उन्हें महसूस हुआ कि यहां के लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है, तब चंद्रशेखर ने एक अलग तेलंगाना राज्य बनाने की मांग की। वर्ष 2004 में, उन्होंने करीमनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और सिद्धिपेट राज्य विधानसभा क्षेत्र से टीआरएस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज की। वर्ष 2004 में, उनकी पार्टी टीआरएस ने कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन कर आम चुनाव लड़े और चुनाव जीते भी लेकिन वर्ष 2006 में, टीआरएस पार्टी के 4 सदस्यों ने लोकसभा से नाम वापस ले लिया, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के बाद एक नए राज्य तेलंगाना बनाने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया था। केसीआर ने वर्ष 2014 में बने अलग राज्य तेलंगाना को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वाईएस रेड्डी (आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री) की मौत के बाद, उन्होंने 29 नवंबर 2009 को आमरण अनशन शुरू किया। 11 दिन तक अनशन करने के बाद भारत सरकार द्वारा एक नए राज्य को मंजूरी दे दी गई। 2 जून 2014…

जीवन परिचय
वास्तविक नाम कलवकुंतला चंद्रशेखर राव
उपनाम केसीआर
व्यवसाय राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता
प्रसिद्ध हैं तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री (वर्ष 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद गठित नया राज्य)
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 173
मी०- 1.73
फीट इन्च- 5’ 8”
वजन/भार (लगभग)75 कि० ग्रा०
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
राजनीति
राजनीतिक पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति
राजनीतिक यात्रा वर्ष 1983 में: वह तेलुगू देशम पार्टी में शामिल हुए
वर्ष 1983 में: वह आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में ए. मदन मोहन से पराजित हुए।
वर्ष 1985 - वर्ष 1999 में: उन्होंने सिद्दीपेट से चार विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की।
वर्ष 1987- वर्ष 1988 में: वह एन. टी. राम राव की कैबिनेट में सूखे और राहत मंत्री के रूप में कार्य किया।
वर्ष 1996 में: वह चंद्रबाबू नायडू की कैबिनेट में परिवहन मंत्री बने।
वर्ष 2000 से वर्ष 2001 में: वह आंध्र प्रदेश विधानसभा के उप सभापति के रूप में चुने गए।
वर्ष 2001 में: उन्होंने तेलुगू देशम पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
वर्ष 2001 में: उन्होंने तेलंगाना राष्ट्र समिति की स्थापना की।
वर्ष 2009 से वर्ष 2014 तक: उन्होंने महबूबनगर निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में कार्य किया।
वर्ष 2014 में: वह तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री बने।
13 दिसम्बर 2018 को: वह पुनः तेलंगाना के मुख्यमंत्री बने।
पुरस्कार एवं सम्मान • वर्ष 2014 में सीएनएन-आईबीएन इंडियन फेमस चॉइस अवॉर्ड
• कृषि नेतृत्व पुरस्कार 2017
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 17 फरवरी 1954
आयु (वर्ष 2018 के अनुसार)64 वर्ष
जन्मस्थान सिद्धिपेट, हैदराबाद, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
हस्ताक्षर
गृहनगर सिद्धिपेट, हैदराबाद, भारत
राशिकुंभ
स्कूल ज्ञात नहीं
कॉलेज उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद
शैक्षणिक योग्यता साहित्य में एमए
धर्म हिन्दू
जाति वेलमा
पता प्रगति भवन, हैदराबाद
शौक/अभिरुचि पुस्तकें पढ़ना, लेखन करना, कविता पढ़ना, संगीत सुनना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि 23 अप्रैल 1969
परिवार
पत्नी के. शोभा
बच्चे बेटा - के. टी. रामा राव (राजनेता)

बेटी - कलवकुंतला कविता (राजनीतिज्ञ)
माता-पिता पिता - राघवार राव
माता - वेंकटम्मा
भाई-बहन भाई - 1 (बड़ा)
बहन - 9
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा सिगरेट Benson and Hedges
धन संबंधित विवरण
चल-अचल संपत्ति (लगभग)बैंक सावधि जमा: ₹44 लाख
बांड, डिबेंचर, शेयर: ₹4 करोड़
कुल मूल्य: ₹6 करोड़
आय (लगभग)₹4,10,000 (एक मुख्यमंत्री के रूप में)
कुल संपत्ति (लगभग)₹15 करोड़ (वर्ष 2014 के अनुसार)

के चंद्रशेखर राव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या के चंद्रशेखर राव धूम्रपान करते हैं?: हाँ

    चंद्रशेखर राव धूम्रपान करते हुए

  • क्या के चंद्रशेखर राव शराब पीते हैं?: नहीं (वर्ष 2012 में छोड़ दी)
  • मेडक जिले की युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद केसीआर ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने एन टी रामा राव की तेलुगू देशम पार्टी का नेतृत्व किया।
  • उन्होंने तेलुगू देशम पार्टी के साथ-साथ उप सभापति के पद से 27 अप्रैल 2001 को इस्तीफा दे दिया, क्योंकि जब उन्हें महसूस हुआ कि यहां के लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है, तब चंद्रशेखर ने एक अलग तेलंगाना राज्य बनाने की मांग की।
  • वर्ष 2004 में, उन्होंने करीमनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और सिद्धिपेट राज्य विधानसभा क्षेत्र से टीआरएस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज की।
  • वर्ष 2004 में, उनकी पार्टी टीआरएस ने कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन कर आम चुनाव लड़े और चुनाव जीते भी लेकिन वर्ष 2006 में, टीआरएस पार्टी के 4 सदस्यों ने लोकसभा से नाम वापस ले लिया, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के बाद एक नए राज्य तेलंगाना बनाने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया था।
  • केसीआर ने वर्ष 2014 में बने अलग राज्य तेलंगाना को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वाईएस रेड्डी (आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री) की मौत के बाद, उन्होंने 29 नवंबर 2009 को आमरण अनशन शुरू किया। 11 दिन तक अनशन करने के बाद भारत सरकार द्वारा एक नए राज्य को मंजूरी दे दी गई।
  • 2 जून 2014 को, केसीआर ने तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • वह अंधविश्वास रखने वाले राजनेता हैं और इसीलिए उन्हें पुजारी द्वारा सलाह दी गई, कि वह 12.57 बजे मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करें। केसीआर का भाग्यशाली नंबर 6 है।
  • उन्हें आठ बार टीएसआर के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
  • जून 2019 में, राव ने ₹85,000 करोड़ की पूंजीगत व्यय के साथ ₹1 करोड़ से अधिक की भूमि में सिंचाई करने के लिए कलेश्वरम सिंचाई परियोजना की शुरुआत की।
  • 46,000 टैंक और झीलों के कायाकल्प और बहाली के लिए, केसीआर ने वर्ष 2014 में मिशन काकातिया को शुरू किया।
  • जून 2017 में, उन्होंने अम्मा ओडीआई और केसीआर किट योजना शुरू की, जो स्तनपान कराने वाली और गर्भवती महिलाओं के लिए एक सफल उद्यम है।
  • अंग्रेजी, उर्दू, तेलुगू और हिन्दी जैसी भाषाओं को वह बहुत अच्छे से समझ व बोल लेते हैं।

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago