Categories: राजनीति

Piyush Goyal Biography in Hindi | पीयूष गोयल जीवन परिचय

पीयूष गोयल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एक भारतीय राजनेता हैं जिन्होंने 3 सितम्बर 2017 को भारतीय रेल मंत्री के रूप में शपथ ली। जिन्हे मई 2019 में रेल मंत्रालय में रहने के बावजूद भी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया। पीयूष गोयल का पालन-पोषण मुंबई, महाराष्ट्र के एक राजनीतिक परिवार में हुआ था। उनके पिता वेद प्रकाश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में एक कोषाध्यक्ष थे और उनकी मां चंद्रकांता भी महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। पीयूष गोयल अपने बचपन के दिनों में एक मेधावी छात्र थे। वह अपनी सीए की परीक्षा में अखिल भारतीय द्वितीय रैंक हासिल किए थे। राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले पीयूष गोयल एक प्रसिद्ध निवेश बैंकर थे। उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा में (2001 से 2004 तक) और एसबीआई में (2004 से 2008 तक) सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों में दो बार निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। पीयूष गोयल अपनी पत्नी सीमा के साथ कई सामाजिक-कल्याण कार्यक्रमों में भाग लिया। गैर सरकारी संगठनों के साथ वह मुख्य रूप से काम करते हैं, उनका उद्देश्य समाज के निचले तबके और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करना है। उन्हें वर्ष 2010 में राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुना गया। गोयल ने येल विश्वविद्यालय (2011), ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (2012) और प्रिंसटन विश्वविद्यालय (2013) जैसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के कई कार्यक्रमों में भाग लिया। 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान गोयल ने भाजपा के विज्ञापन अभियानों को…

जीवन परिचय
पूरा नामपीयूष वेदप्रकाश गोयल [1]MyNeta
व्यवसायभारतीय राजनेता
जाने जाते हैंरेल मंत्री होने के नाते
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)


से० मी०- 178
मी०- 1.78
फीट इन्च- 5’ 10”
भार/वजन (लगभग)75 कि० ग्रा०
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंग काला
राजनीति करियर
पार्टी/दलभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
राजनीतिक यात्रा• वर्ष 1984 में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए।
• वर्ष 2002 से 2004 तक उन्हें नदियों को आपस में जोड़ने के लिए टास्क फोर्स के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।
• वर्ष 2010 में वह भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने और उसी वर्ष उन्हें राज्यसभा के सदस्य के रूप में भी नियुक्त किया गया।
• वर्ष 2012 में राज्य सभा के सदस्य के रूप 'कंप्यूटर प्रावधान' समिति के सदस्य बने।
• मई 2014 में उन्होंने बिजली, कोयला और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
• पीयूष गोयल नरेंद्र मोदी की सरकार में 3 सितम्बर 2017 से 7 जुलाई 2021 तक रेल मंत्री के रूप में काम किया।
• मई 2019 में गोयल रेल मंत्रालय में बने रहे और उन्हें वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का भी कार्यभार सौंपा गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 13 जून 1964 (शनिवार)
आयु (2021 के अनुसार)57 वर्ष
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राशि मिथुन (Gemini)
हस्ताक्षर
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्महिन्दू [2]Instagram
गृहनगर नई दिल्ली
स्कूल/विद्यालयडॉन बॉस्को हाई स्कूल, मुंबई
कॉलेज/विश्वविद्यालय• जय हिंद कॉलेज, मुंबई
• एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई
• गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई
• भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान, नई दिल्ली
शैक्षिक योग्यता [3]MyNeta• मुंबई विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री
• चार्टर्ड एकाउंटेंसी में प्रमाणन (सी.ए.)
शौक/अभिरुचि पढ़ना
पता [4]MyNetaम्युनिसिपल हाउस नंबर 67, 28, सोनमर्ग लक्ष्मीबाई जगमोहनदास मार्ग नेपियन सी रोड) मालाबार हिल मुंबई -400006
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि1 दिसंबर 1991 (रविवार)
परिवार
पत्नीसीमा गोयल (सामाजिक कार्यकर्ता)
बच्चेबेटा- ध्रुव गोयल (न्यूयॉर्क में रहते हैं)
बेटी- राधिका गोयल (हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए की छात्रा हैं)
माता/पिता
पिता- स्वर्गीय श्री वेदप्रकाश गोयल (राजनेता)

माता- चंद्रकांता गोयल (राजनेत्री)
पसंदीदा चीजें
राजनेता नरेंद्र मोदी
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
वेतन/सैलरीरु. 50,000 + अन्य भत्ते (कैबिनेट मंत्री के रूप में)
कुल संपत्ति11 करोड़ (2016 के अनुसार) [5]MyNeta

पीयूष गोयल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एक भारतीय राजनेता हैं जिन्होंने 3 सितम्बर 2017 को भारतीय रेल मंत्री के रूप में शपथ ली। जिन्हे मई 2019 में रेल मंत्रालय में रहने के बावजूद भी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया।
  • पीयूष गोयल का पालन-पोषण मुंबई, महाराष्ट्र के एक राजनीतिक परिवार में हुआ था। उनके पिता वेद प्रकाश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में एक कोषाध्यक्ष थे और उनकी मां चंद्रकांता भी महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य के रूप में कार्य किया।
  • पीयूष गोयल अपने बचपन के दिनों में एक मेधावी छात्र थे। वह अपनी सीए की परीक्षा में अखिल भारतीय द्वितीय रैंक हासिल किए थे।
  • राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले पीयूष गोयल एक प्रसिद्ध निवेश बैंकर थे। उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा में (2001 से 2004 तक) और एसबीआई में (2004 से 2008 तक) सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों में दो बार निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • पीयूष गोयल अपनी पत्नी सीमा के साथ कई सामाजिक-कल्याण कार्यक्रमों में भाग लिया। गैर सरकारी संगठनों के साथ वह मुख्य रूप से काम करते हैं, उनका उद्देश्य समाज के निचले तबके और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करना है।
  • उन्हें वर्ष 2010 में राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुना गया।
  • गोयल ने येल विश्वविद्यालय (2011), ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (2012) और प्रिंसटन विश्वविद्यालय (2013) जैसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के कई कार्यक्रमों में भाग लिया।
  • 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान गोयल ने भाजपा के विज्ञापन अभियानों को चलाने में एक अहम भूमिका निभाई।
  • वह जनवरी 2015 में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान मंत्री-इन-वेटिंग थे।
  • कर्ज में डूबे बिजली विभाग को पुनर्जीवित करने में मदद करने के लिए उन्होंने 2015 में उज्ज्वल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना (उदय) की शुरुआत की। इसके अलावा उनके कार्यकाल के दौरान 20,000 मेगावाट सौर ऊर्जा पैदा करने के लक्ष्य को सरकार ने संशोधित कर 1,00,000 मेगावाट (100 गीगावाट) कर दिया था।
  • उनके कार्यकाल में मंत्रालय ने सभी घरों को चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध कराने के मिशन में तेजी किया और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की दिशा में काम किया।
  • 5 जुलाई 2016 को मोदी सरकार मंत्रालय के दूसरे कैबिनेट बैठक के दौरान उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया।
  • बिजली, कोयला, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने अप्रैल 2017 तक कुल 18,452 में से 13,134 गांवों का विद्युतीकरण किया था।
  • उन्हें वर्ष 2018 में ऊर्जा नीति और गांव विद्युतीकरण में विशिष्ट योगदान के लिए पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के क्लेनमैन सेंटर फॉर एनर्जी पॉलिसी द्वारा कार्नोट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • पीयूष गोयल ने 27 फरवरी 2019 को आंध्र प्रदेश के दक्षिण तट रेलवे नामक एक रेलवे ज़ोन का उद्घाटन किया, जिसमें आंध्र प्रदेश का गुंटूर वाल्टेयर डिवीजन भी शामिल था।
  • वर्ष 2019 में उन्हें राज्यसभा सदन में उप नेता के रूप में नियुक्त किया गया।
  • कैबिनेट मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद उन्होंने 9 अक्टूबर 2020 को उपभोक्ता मामलों के खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभाला।
  • जुलाई 2021 में पीयूष गोयल को उनके सहयोगी थावर चंद गहलोत के उत्तराधिकारी के रूप में राज्यसभा सदन के नेता के रूप में नियुक्त किया गया।

 

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1, 3, 4, 5 MyNeta
2 Instagram

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago