Categories: बिजनेस

Lata Shinde Biography in Hindi | लता शिंदे जीवन परिचय

लता शिंदे से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां लता एकनाथ शिंदे एक भारतीय व्यवसायी हैं। वह शिवसेना के बागी नेता और महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पति और कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शिंदे की माँ हैं। लता शादी के बाद अपने पति के साथ किसाननगर में एक बीएचके फ्लैट में रहती थीं, जबकि उनके बच्चे ठाणे के एक स्कूल में पढ़ाई करते थे। 2 जून 2000 को बोटिंग के दौरान उनके दो बच्चों बेटा दीपेश शिंदे जिसकी उम्र महज 11 साल और बेटी शुभदा शिंदे जिसकी उम्र महज 7 साल थी, जिनकी मृत्यु हो गई। उन दोनों बच्चों को खो देने के बाद लता एकनाथ शिंदे पूरी तरह से टूट चुकी थीं। तब उनके पति एकनाथ शिंदे जो उस समय एक ऑटो रिक्सा चालक थे। एकनाथ शिंदे उन्हें समझा बुझाकर शांत किया था। जिसके बाद भी वह काफी दिनों तक सदमे में रहीं। दोनों बच्चों की मौत के बाद लता शिंदे और एकनाथ शिंदे डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। तब इस मुश्किल घड़ी में एकनाथ शिंदे और लता शिंदे का साथ उनके गुरु आनंद दीघे ने दिया और दोनों को डिप्रेशन से बाहर लाने में उनकी मदद की। राजनीति से दूर रहने के बावजूद भी लता शिंदे अपने पति एकनाथ शिंदे के हर कदम-कदम पर उनका साथ देती रहीं हैं। उनके पति एकनाथ शिंदे ऑटो रिक्सा चलाने से पहले वागले स्टेट कंपनी और एक मछली की कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में काम करते थे। लता शिंदे अपने पति और महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे के ऑटो-रिक्शा चलाने…

जीवन परिचय
पूरा नामलता एकनाथ शिंदे [1]Instagram
व्यवसाय व्यवसायी
जानी जाती हैंमहाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पत्नी होने के नाते
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5’ 5”
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि ज्ञात नहीं
जन्मस्थान ज्ञात नहीं
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र
शैक्षिक योग्यता ज्ञात नहीं
धर्म हिन्दू [2]Twitter
शौक/अभिरुचि किताबें पढ़ना और फिल्में देखना
पताबंगला नंबर 5 और 6, लैंडमार्क सोसाइटी, लुइसवाड़ी सर्विस रोड, ठाणे-400604, महाराष्ट्र
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
परिवार
पत्नी एकनाथ शिंदे (महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री)
बच्चे बेटा- 2
श्रीकांत शिंदे (राजनेता)

• दीपेश शिंदे (मृत्यु 2 जून 2000)
बेटी- शुभदा शिंदे (मृत्यु 2 जून 2000)
माता-पिता नाम ज्ञात नहीं
भाई/बहन ज्ञात नहीं
पसंदीदा चीजें
अभिनेताशाहरुख खान
अभिनेत्रीदीपिका पादुकोण
धन संपत्ति संबंधित विवरण
कुल संपत्ति1.25 करोड़ (2019 के अनुसार) [3]Jansatta

लता शिंदे से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • लता एकनाथ शिंदे एक भारतीय व्यवसायी हैं। वह शिवसेना के बागी नेता और महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पति और कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शिंदे की माँ हैं।
  • लता शादी के बाद अपने पति के साथ किसाननगर में एक बीएचके फ्लैट में रहती थीं, जबकि उनके बच्चे ठाणे के एक स्कूल में पढ़ाई करते थे।
  • 2 जून 2000 को बोटिंग के दौरान उनके दो बच्चों बेटा दीपेश शिंदे जिसकी उम्र महज 11 साल और बेटी शुभदा शिंदे जिसकी उम्र महज 7 साल थी, जिनकी मृत्यु हो गई। उन दोनों बच्चों को खो देने के बाद लता एकनाथ शिंदे पूरी तरह से टूट चुकी थीं। तब उनके पति एकनाथ शिंदे जो उस समय एक ऑटो रिक्सा चालक थे। एकनाथ शिंदे उन्हें समझा बुझाकर शांत किया था। जिसके बाद भी वह काफी दिनों तक सदमे में रहीं।
  • दोनों बच्चों की मौत के बाद लता शिंदे और एकनाथ शिंदे डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। तब इस मुश्किल घड़ी में एकनाथ शिंदे और लता शिंदे का साथ उनके गुरु आनंद दीघे ने दिया और दोनों को डिप्रेशन से बाहर लाने में उनकी मदद की।
  • राजनीति से दूर रहने के बावजूद भी लता शिंदे अपने पति एकनाथ शिंदे के हर कदम-कदम पर उनका साथ देती रहीं हैं।
  • उनके पति एकनाथ शिंदे ऑटो रिक्सा चलाने से पहले वागले स्टेट कंपनी और एक मछली की कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में काम करते थे।
  • लता शिंदे अपने पति और महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे के ऑटो-रिक्शा चलाने और वागले स्टेट कंपनी में काम करने के दिनों से लेकर महाराष्ट्र के 20वें सीएम बनने तक, हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं हैं। उन्होंने सच्चे अर्धांग्नी के रूप में जीवन के हर उतार-चढ़ाव में उनका साथ दिया। परिस्थितियां कैसी भी रहीं हों, पर लता शिंदे ने कभी भी उनका साथ नहीं छोड़ा और कदम से कदम मिलाकर उनके साथ चलती रहीं।
  • लता एकनाथ शिंदे अपने पति और परिवार के साथ ‘शुभदीप’ नामक एक बंगले में रहती हैं। इस बंगले का नाम उनके दिवंगत बच्चों दीपेश और शुभदा के नामों पर रखा गया है। अब उनके परिवार में उनके पति एकनाथ शिंदे के साथ बेटा श्रीकांत शिंदे, बहू वृषाली शिंदे और पोता रुद्रांश शिंदे रहते हैं।
  • लता एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे जो एक आर्थोपेडिक सर्जन और महाराष्ट्र के कल्याण निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा सदस्य हैं।
  • लता शिंदे को भक्ति साधना में काफी लगाव है और वह अक्सर अपने पति एकनाथ शिंदे और बेटे श्रीकांत शिंदे के साथ पूजा पाठ करती हुई दिखाई देती रहती हैं।
  • एकनाथ शिंदे की कुल संपत्ति में उनकी पत्नी लता एकनाथ शिंदे के नाम लगभग सवा छः करोड़ की संपत्ति है। एक इंटरव्यू में शिंदे ने बताया है कि उनकी पत्नी एक कंस्ट्रक्शन के रूप में काम करती हैं। [4]Jansatta
  • उनके पति एकनाथ शिंदे ने 30 जून 2022 को महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

 

 

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago