Eknath Shinde Biography in Hindi | एकनाथ शिंदे जीवन परिचय

एकनाथ शिंदे से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां एकनाथ शिंदे एक भारतीय राजनेता और व्यवसायी हैं। शिवसेना के कद्दावर नेता आनंद दीघे से प्रभावित होकर उन्होंने बाल ठाकरे की उपस्थिति में  शिवसेना पार्टी को ज्वॉइन किया था। उनका जन्म और पालन-पोषण महाराष्ट्र के सतारा जिला के एक गरीब परिवार में हुआ था। एकनाथ शिंदे शिवसेना पार्टी में शामिल होने से पहले एक ऑटो रिक्सा चालक थे और ऑटो चलाकर अपने परिवार की परवरिश करते थे। शिंदे अपने परिवार की परिस्थिति को देखते हुए अपनी स्कूली शिक्षा बीच में ही छोड़ दी थी। 1970 और 80 के दशक में वह शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे और तत्कालीन ठाणे जिला अध्यक्ष श्री आनंद दिघे के कामकाज से प्रभावित थे। महाराष्ट्र की सरकार में भूचाल लाने वाले शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के जीवन में एक ऐसा भी समय आया था। जब उनके ही समने उनके एक पुत्र और एक पुत्री का नाव डूबने से मृत्यु हो गई थी। शिंदे उस समय पूरी तरह से टूट गए थे और राजनीतिक समेत सबकुछ छोड़ने का फैसला लिया था। एकनाथ शिंदे अपने परिवार के साथ 'शुभदीप' नामक एक बंगले में रहते हैं, जिसका नाम उनके दिवंगत बच्चों दीपेश और शुभदा के नाम पर रखा गया है। अब उनके परिवार में पत्नी लता शिंदे, बेटा श्रीकांत शिंदे, बहू वृषाली और पोता रुद्रांश हैं। 1980 के दशक में वह शिवसेना सुप्रीमो बाल साहेब ठाकरे और शिवसेना के गद्दावर नेता आनंद दिघे के संपर्क में आए, जिन्होंने उन्हें शिवसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। शिवसेना में शामिल होने के…

जीवन परिचय
पूरा नामएकनाथ संभाजी शिंदे [1]Facebook
व्यवसाय राजनेता और व्यवसायी
जाने जाते हैंमहाराष्ट्र, ठाणे के कोपरी-पछपाखडी निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य होने के नाते
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 172
मी०- 1.72
फीट इन्च- 5’ 8”
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
राजनीति
राजनीतिक पार्टी शिवसेना पार्टी
राजनीतिक यात्रा • 1997 में वह पहली बार ठाणे नगर निगम के लिए पार्षद चुने गए।
• वर्ष 2001 में एकनाथ शिंदे को ठाणे नगर निगम में सदन के नेता के रूप में नियुक्त किया गया।
• वर्ष 2002 में वह दूसरी बार ठाणे नगर निगम के लिए चुने गए।
• वर्ष 2004 में उन्हें महाराष्ट्र विधान सभा के लिए निर्वाचित किया गया।
• 2005 में एकनाथ शिंदे को ठाणे जिला का शिवसेना प्रमुख नियुक्त किया गया। वह शिवसेना पार्टी में इतने प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त होने वाले पहले विधायक हैं।
• वर्ष 2009 में शिंदे को दोबारा से महाराष्ट्र विधान सभा के लिए निर्वाचित किया गया।
• वर्ष 2014 में उन्हें महाराष्ट्र विधान सभा के लिए तीसरी बार निर्वाचित किया गया।
• अक्टूबर 2014 से दिसंबर 2014 तक वह महाराष्ट्र विधान सभा के विपक्ष के नेता रहे।
• वर्ष 2014 से 2019 तक उन्होंने महाराष्ट्र राज्य सरकार में पीडब्ल्यूडी (पीयू) के कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया।
• एकनाथ शिंदे वर्ष 2014 से वर्ष 2019 तक ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री रहे।
• वर्ष 2018 में उन्हें शिवसेना पार्टी का नेता नियुक्त किया गया।
• वर्ष 2019 में वह महाराष्ट्र राज्य सरकार में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री रहे।
• 2019 में वह लगातार चौथी बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए।
• वर्ष 2019 में उन्हें शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया।
• 28 नवंबर 2019 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में उन्होंने महा-विकास-अघाड़ी के तहत कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
• वर्ष 2019 में एकनाथ शिंदे को शहरी विकास और लोक निर्माण मंत्री नियुक्त किया गया।
• वर्ष 2019 में उन्हें गृह मंत्री (कार्यवाहक) नियुक्त किया गया और वह इस पद पर 28 नवंबर 2019 से 30 दिसंबर 2019 तक कार्यरत रहे।
• वर्ष 2020 में उन्हें ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।
• 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। [2]Indian Express
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 9 फरवरी 1964 (रविवार)
आयु (वर्ष 2022 के अनुसार)58 वर्ष
जन्मस्थान पहाड़ी जवाली, सतारा जिला, महाराष्ट्र
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र
राशिकुंभ (Aquarius)
हस्ताक्षर
स्कूल न्यू इंग्लिश हाई स्कूल ठाणे, मुंबई
कॉलेज/विश्वविद्यालयवाशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र
शैक्षिक योग्यता • 1981 में मंगला हाई स्कूल से 10वीं पास और जूनियर कॉलेज, ठाणे से 11वीं पास
• यशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र से स्नातक [3]MyNeta
धर्म हिन्दू [4]Instagram
शौक/अभिरुचि किताबें पढ़ना और फिल्में देखना
पताबंगला नंबर 5 और 6, लैंडमार्क सोसाइटी, लुइसवाड़ी सर्विस रोड, ठाणे-400604, महाराष्ट्र
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां

वैवाहिक स्थिति विवाहित
परिवार
पत्नी लता एकनाथ शिंदे (व्यवसायी)
बच्चे बेटा- 2
श्रीकांत शिंदे (राजनेता)

• दीपेश शिंदे (मृत्यु 2 जून 2000)
बेटी- शुभदा शिंदे (मृत्यु 2 जून 2000)


नोट: एकनाथ शिंदे का एक बेटा दीपेश शिंदे जिसकी उम्र महज 11 साल थी और एक बेटी शुभदा शिंदे जिसकी उम्र महज 7 साल थी, जिनको लेकर वह सतारा जिला घूमने गए थे। बोटिंग दुर्घटना में उनके दोनों बच्चे उनकी आंखो के सामने पानी में डूब गए और उनकी मृत्यु हो गई। [5]Bhaskar
माता-पिता पिता- संभाजी नवलू शिंदे
माता- गंगुबाई शिंदे (18 अप्रैल 2019 को निधन)
भाई/बहन भाई- प्रकाश संभाजी शिंदे (ठाणे नगर निगम में पार्षद)
धन संपत्ति संबंधित विवरण
संपत्ति [6]MyNetaचल संपत्ति
नकद: 2,81,000
बैंकों में जमा: रु. 32,64,760
बांड, डिबेंचर और शेयर: रु. 30,591
एलआईसी या अन्य बीमा पॉलिसियां: रु. 50,08,930
व्यक्तिगत लोन: रु. 1,89,247
मोटर वाहन: रु. 46,55,490
आभूषण: रु. 25,87,500

अचल संपत्ति
कृषि भूमि: रु. 28,00,000
कमर्शियल भवन: रु. 30,00,000
आवासीय भवन: रु. 8,87,50,000
कुल संपत्ति7.82 करोड़ (2019 के अनुसार) [7]MyNeta

एकनाथ शिंदे से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • एकनाथ शिंदे एक भारतीय राजनेता और व्यवसायी हैं। शिवसेना के कद्दावर नेता आनंद दीघे से प्रभावित होकर उन्होंने बाल ठाकरे की उपस्थिति में  शिवसेना पार्टी को ज्वॉइन किया था।
  • उनका जन्म और पालन-पोषण महाराष्ट्र के सतारा जिला के एक गरीब परिवार में हुआ था।
  • एकनाथ शिंदे शिवसेना पार्टी में शामिल होने से पहले एक ऑटो रिक्सा चालक थे और ऑटो चलाकर अपने परिवार की परवरिश करते थे।
  • शिंदे अपने परिवार की परिस्थिति को देखते हुए अपनी स्कूली शिक्षा बीच में ही छोड़ दी थी।
  • 1970 और 80 के दशक में वह शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे और तत्कालीन ठाणे जिला अध्यक्ष श्री आनंद दिघे के कामकाज से प्रभावित थे।
  • महाराष्ट्र की सरकार में भूचाल लाने वाले शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के जीवन में एक ऐसा भी समय आया था। जब उनके ही समने उनके एक पुत्र और एक पुत्री का नाव डूबने से मृत्यु हो गई थी। शिंदे उस समय पूरी तरह से टूट गए थे और राजनीतिक समेत सबकुछ छोड़ने का फैसला लिया था।
  • एकनाथ शिंदे अपने परिवार के साथ ‘शुभदीप’ नामक एक बंगले में रहते हैं, जिसका नाम उनके दिवंगत बच्चों दीपेश और शुभदा के नाम पर रखा गया है। अब उनके परिवार में पत्नी लता शिंदे, बेटा श्रीकांत शिंदे, बहू वृषाली और पोता रुद्रांश हैं।
  • 1980 के दशक में वह शिवसेना सुप्रीमो बाल साहेब ठाकरे और शिवसेना के गद्दावर नेता आनंद दिघे के संपर्क में आए, जिन्होंने उन्हें शिवसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
  • शिवसेना में शामिल होने के बाद, उन्हें वर्ष 1980 में किसान नगर के शाखा प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • उन्होंने अपनी पार्टी द्वारा शुरू किए गए कई राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों में भाग लेना शुरू किया, जिसमें मुद्रास्फीति, कालाबाजारी, व्यापारियों द्वारा ताड़ के तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी आदि शामिल हैं।
  • वर्ष 1985 में उन्होंने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा आंदोलन में भाग लिया जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें महाराष्ट्र की बेल्लारी जेल में 40 दिनों से अधिक समय तक हिरासत में रखा।
  • वर्ष 1996 में MSRDC की स्थापना राज्य में सड़क विकास को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। इस परियोजना के तहत मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे और मुंबई बांद्रा-वर्ली सी लिंक का निर्माण किया जाना था। हालांकि, 1999 में कांग्रेस-एनसीपी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई। लेकिन राजनीतिक कारणों से इस परियोजना को नजरअंदाज कर दिया था। एकनाथ शिंदे ने विभाग का कार्यभार सँभालने के बाद एमएसआरडीसी को पुनर्जीवित करने की कसम खाई, और अगले पांच वर्षों में उनके नेतृत्व में मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे (समृद्धि हाईवे), मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे क्षमता विस्तार सहित कई बड़ी परियोजनाएं वाशी में ठाणे खाड़ी पर तीसरा पुल, बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक, छह लेन और सड़कों का कंक्रीटीकरण, विदर्भ में 27 रेलवे फ्लाई पूल, वर्सोवा-विरार सी-लिंक और गायमुख-फाउंटेन होटल-घोड़बंदर उन्नत मार्ग पूरे किए गए।
  • शिंदे सत्ता में रहते हुए डेल्टा फोर्स के माध्यम से गश्त बढ़ाने का भी आदेश दिया। गति सीमा का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कई सीसीटीवी और स्पीड गन उपाय स्थापित किए गए ताकि दुर्घटनाओं की संख्या कम हो। कथित तौर पर वर्ष 2016 में सड़क दुर्घटनाओं के कारण 151 लोग हताहत हुए थे और 2018 में यह संख्या घटकर 110 हो गई थी। उन्होंने इस अनुपात को शून्य करने के लिए सेव लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से ‘जीरो फिटनेस कॉरिडोर’ योजना लागू करने का निर्देश दिया। इसके आलावा उन्होंने ओजार्डे में ट्रॉमा केयर सेंटर खोलने की अनुमति दी।
  • वर्ष 1997 में उन्होंने एक कॉर्पोरेटर के रूप में ठाणे नगर निगम (TMC) का चुनाव लड़ा और चुनाव जीत गए। जिसके बाद उन्होंने 2001 से 2004 तक टीएमसी में एक सदन के नेता के रूप में कार्य किया।
  • वर्ष 2001 में शिवसेना के ठाणे जिला प्रमुख आनंद दिघे की आकस्मिक मृत्यु के बाद, उन्हें ठाणे जिले में शिवसेना की तरफ से राजनीतिक मैदान में उतरा गया और शिंदे को ठाणे जिले के प्रमुख के रूप में भी नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में शिवसेना ठाणे नगर निगम, कल्याण-डोंबिवली नगर निगम, उल्हासनगर नगर निगम, भिवंडी नगर निगम, अंबरनाथ नगर परिषद और बदलापुर नगर परिषद सत्ता में आई।
  • एकनाथ शिंदे शिवसेना के कद्दावर नेता आनंद दीघे को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं।
  • वर्ष 2004 में उन्होंने ठाणे विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा और बाल ठाकरे के नेतृत्व में भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता। वर्ष 2009, 2014 और 2019 के बाद उनकी अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव जीते गए। 2014 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें शिवसेना के विधायक दल के नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त किया गया।
  • 2004 से 2014 तक शिंदे ने विपक्षी दल के नेता के रूप में ठाणे और एमएमआर में अवैध इमारतों के लिए क्लस्टर विकास योजना जैसे राज्य के मुद्दों को लगातार उठाया जिसमें-ठाणे मेट्रो, ठाणे और मुलुंड के बीच एक नया विस्तारित ठाणे स्टेशन, पानी की कमी, राज्य की तटीय सुरक्षा, पुलिस बल का आधुनिकीकरण, मुद्रास्फीति, राज्य का बढ़ता कर्ज आदि शामिल है। अक्सर उन्हें अपनी राजनीतिक रैलियों में ऐसे मुद्दों पर भाषण देते हुए देखे जाता है।
  • एकनाथ शिंदे वर्ष 2014 में भाजपा के नेतृत्व वाली शिवसेना सरकार में मंत्री बनने के बाद, अपनी पढ़ाई फिर से शुरू की और वाशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र से मराठी और राजनीति में बीए किया।
  • ठाणे शहर के लिए क्लस्टर डेवलपमेंट और ठाणे मेट्रो नाम की परियोजनाओं को शिंदे के नेतृत्व और सहायता के तहत मंजूरी दी गई थी। वह अक्सर उन लाखों निवासियों के पुनर्वास से संबंधित मुद्दों की वकालत करते हैं, जिन्हें ठाणे से अवैध निर्माण के कारण घरों से निकाल दिया गया था।
  • दिसंबर 2019 में शिवसेना ने महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में एकनाथ शिंदे को लोक निर्माण मंत्री के अतिरिक्त स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। इसके आलावा उन्हें महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के अध्यक्ष के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।
  • 22 नवम्बर 2020 को एकनाथ शिंदे ने अपने बेटे श्रीकांत शिंदे और अपने चचेरे भाई महेश शिंदे के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर में आधुनिक तरीके से एक स्ट्रॉबेरी प्लांट की स्थापना की।
  • मीडिया हाउस से खबर मिली कि 20 जून 2022 को एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के कई विधायकों के साथ लापता हो गए। कथित तौर पर यह अफवाह थी कि शिवसेना के कुछ विधायकों ने विधान परिषद चुनावों में क्रॉस वोट किया, जिसके परिणामस्वरूप एमएलसी सीटों पर भाजपा की जीत हो रही थी। कुछ मीडिया सूत्रों के मुताबिक यह विधायक चुनाव संपन्न होने के बाद गुजरात के सूरत में एक होटल में जा ठहरे। यह भी खबर थी कि एकनाथ शिंदे शिवसेना पार्टी के कामकाज से खुश नहीं थे। शिवसेना ने उन पर पार्टी के खिलाफ बगावत करने का आरोप भी लगाया था। एक मीडिया हाउस से बातचीत में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा-

    ईडी की कार्रवाई के डर से एकनाथ शिंदे ने बगावत कर दी है। कई विधायकों ने हमसे संपर्क किया है कि उन्हें जबरन वहां ले जाया गया। गुजरात पुलिस ने हमारे विधायकों को पकड़ लिया है। महाराष्ट्र पुलिस को अगर मौका दिया गया तो वह उन्हें वापस लाएगी।”

    आगे राउत ने कहा कि शिंदे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने कहा,

    इस समय एकनाथ शिंदे के साथ रहने वाले मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी। हम एकनाथ शिंदे को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। पूरा एमवीए एक साथ है और हम आज रात फिर मिलेंगे। अभी 27 नहीं, 17-18 विधायक एकनाथ शिंदे के साथ हैं।”

     

  • 30 जून 2022 दिन गुरुवार को शिवसेना के कद्दावर और बागी नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने भी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

  • एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद यानि 1 जुलाई 2022 को अपने ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल पिक्चर बदलकर बाल ठाकरे के साथ वाली अपनी पुरानी पिक्चर लगा दी। [8]Hindustan

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago