Categories: राजनीति

Prakash Javadekar Biography in Hindi | प्रकाश जावड़ेकर जीवन परिचय

प्रकाश जावड़ेकर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ क्या प्रकाश जावड़ेकर धूम्रपान करते हैं ? ज्ञात नहीं क्या प्रकाश जावड़ेकर शराब पीते हैं ? हाँ   प्रकाश जावड़ेकर का जन्म पुणे में श्री केशव कृष्ण जावडेकर और श्रीमती रजनी जावडेकर के परिवार में हुआ। इनके पिताजी, लोकमान्य तिलक द्वारा स्थापित मराठी समाचार पत्र ‘केसरी’ में पत्रकार थे और इनकी माताजी प्राथमिक स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका थी। उन्होंने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के जिला परिषद् स्कूल और सरकारी सहायता-प्राप्त हाई स्कूल से IX तक शिक्षा प्राप्त की। वह अपने स्कूल समय से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए थे। वर्ष 1969 में, पुणे के एमईएस कॉलेज ऑफ कामर्स से स्नातक करते हुए वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के साथ जुड़ गए थे। वह राजनीति में आने से पहले वो "बैंक ऑफ महाराष्ट्र" में कार्य किया करते थे। बैंक में कार्य करते हुए भी वह छात्र आंदोलन में सक्रिय रूप से जुड़े रहते थे। वर्ष 1975 में, कांग्रेस शासन ने इमरजेंसी को लागू किया तो उन्होंने उसका विरोध किया। 11 दिसंबर 1975 को सुबह 11 बजे 11 कॉलेजों ने एक साथ सत्याग्रह का आयोजन किया। जिसमें प्रकाश जावडेकर भी शामिल थे, उन सबको गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उन्हें यरवदा जेल में डाल दिया गया। पहले प्रीवेन्टिव डिटेन्शन के तहत उन्हें 3 माह की सजा हुई और तत्पश्चात् उन्हें एमआईएसए (आंतरिक सुरक्षा अनुरक्षण अधिनियम) के अंतर्गत लगभग 13 माह के लिए जेल में रखा गया। जेल में उनकी मुलाकात तत्कालीन आरएसएस अध्यक्ष श्री बालासाहेब देवरस से हुई, जिसे…

जीवन परिचय
पूरा नाम जावड़ेकर प्रकाश केशव
उपनाम प्रकाश जावड़ेकर
व्यवसाय भारतीय राजनेता
पार्टी/दल भारतीय जनता पार्टी
राजनीतिक यात्रा • वर्ष 1990 से 2002, तक वह महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहें।
• वर्ष 1995 में, वह महाराष्ट्र के राज्य नियोजन बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष बने।
• वर्ष 1997 से 1999, तक वह महाराष्ट्र सरकार के Task Force on IT के अध्यक्ष बने।
• वर्ष 2008 में, उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया।
• 27 मई 2014 को उन्हें सूचना और प्रसारण, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के लिए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किया गया।
• 5 जुलाई 2016 को, उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्री नियुक्त किया गया।
शारीरिक संरचना
लम्बाई से० मी०- 170
मी०- 1.70
फीट इन्च- 5’ 7”
वजन/भार (लगभग)65 कि० ग्रा०
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 30 जनवरी 1951
आयु (2018 के अनुसार)67 वर्ष
जन्मस्थान पुणे, बॉम्बे (वर्तमान में महाराष्ट्र), भारत
राशि कुंभ
हस्ताक्षर
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर 11, सुवन अपार्टमेंट, मयूर कॉलोनी, कोथरूड, पुणे
स्कूल/विद्यालय जिला परिषद स्कूल, महाड, महाराष्ट्र
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालयमहाराष्ट्र एज्युकेशन सोसायटीच्या गरवारे कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पुणे
पुणे विश्वविद्यालय
शैक्षिक योग्यता स्नातक (वाणिज्य)
राजनीतिक आरम्भ वर्ष 1981 में, जब वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्‍य बने
परिवार पिता - केशव कृष्ण जावड़ेकर (पत्रकार)
माता- रजनी जावड़ेकर (अध्यापिका)

भाई- कोई नहीं
बहन- 1 (नाम ज्ञात नहीं)
धर्म हिन्दू
जाति/जातीयतामराठी
पता 24, महादेव रोड, नई दिल्ली
6, कुशक रोड, नई दिल्ली
शौक/अभिरुचिपुस्तकें पढ़ना, पुस्तकें लिखना
विवाद वर्ष 2004 में, उनपर मानहानि का आरोप लगाया गया था।
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा राजनेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी
पसंदीदा नेता महात्मा गाँधी, स्वामी विवेकानंद
पसंदीदा लेखक प्रेमचंद, गुरुचरण दास, रामगणेश गडकरी, खाण्डेकर
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि18 दिसंबर 1977
पत्नी डॉ. प्राची प्रकाश जावड़ेकर
बच्चे पुत्र : डॉ. आशुतोष जावड़ेकर (दंत चिकित्सक), अपूर्व जावड़ेकर (सीए)
बेटी : लागू नहीं
धन संबंधित विवरण
संपत्ति (लगभग)₹5 करोड़ (2014 के अनुसार)

प्रकाश जावड़ेकर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या प्रकाश जावड़ेकर धूम्रपान करते हैं ? ज्ञात नहीं
  • क्या प्रकाश जावड़ेकर शराब पीते हैं ? हाँ  
  • प्रकाश जावड़ेकर का जन्म पुणे में श्री केशव कृष्ण जावडेकर और श्रीमती रजनी जावडेकर के परिवार में हुआ। इनके पिताजी, लोकमान्य तिलक द्वारा स्थापित मराठी समाचार पत्र ‘केसरी’ में पत्रकार थे और इनकी माताजी प्राथमिक स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका थी।
  • उन्होंने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के जिला परिषद् स्कूल और सरकारी सहायता-प्राप्त हाई स्कूल से IX तक शिक्षा प्राप्त की। वह अपने स्कूल समय से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए थे।
  • वर्ष 1969 में, पुणे के एमईएस कॉलेज ऑफ कामर्स से स्नातक करते हुए वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के साथ जुड़ गए थे।
  • वह राजनीति में आने से पहले वो “बैंक ऑफ महाराष्ट्र” में कार्य किया करते थे।
  • बैंक में कार्य करते हुए भी वह छात्र आंदोलन में सक्रिय रूप से जुड़े रहते थे।
  • वर्ष 1975 में, कांग्रेस शासन ने इमरजेंसी को लागू किया तो उन्होंने उसका विरोध किया। 11 दिसंबर 1975 को सुबह 11 बजे 11 कॉलेजों ने एक साथ सत्याग्रह का आयोजन किया। जिसमें प्रकाश जावडेकर भी शामिल थे, उन सबको गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उन्हें यरवदा जेल में डाल दिया गया। पहले प्रीवेन्टिव डिटेन्शन के तहत उन्हें 3 माह की सजा हुई और तत्पश्चात् उन्हें एमआईएसए (आंतरिक सुरक्षा अनुरक्षण अधिनियम) के अंतर्गत लगभग 13 माह के लिए जेल में रखा गया।
  • जेल में उनकी मुलाकात तत्कालीन आरएसएस अध्यक्ष श्री बालासाहेब देवरस से हुई, जिसे वह बहुत प्रभावित हुए।
  • वर्ष 1980 में जिला दौंड़, पुणे में हुई एक बैठक में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी और स्वर्गीय श्रीमती सुशीला आठवले के साथ कार्य किया।  
  • उनकी पत्नी प्राची को इमरजेंसी का विरोध करने पर जेल हुई थीं।
  • उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 10 वर्षों तक कार्य किया। वर्ष 1981 में उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से त्यागपत्र दे दिया, और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना आरंभ कर दिया।
  • उन्होंने महाराष्ट्र में “संघर्ष रथ” की अगुवाई की और 10 मार्च1989 को मुंबई में हजारों युवाओं को एकजुट किया। यह बीजेपी द्वारा तैनात किया गया पहला ‘रथ’ था।
  • उन्होंने लगभग पूरी दुनिया का दौरा किया हैं जैसे कि- यूएसए, यूरोप, बेल्जियम, इटली, डेनमार्क, इज़रायल, फिनलैंड एवं आईसलैंड, ताइवान, जापान, चीन, दक्षिण अफ्रिका, ब्राजील, यूके।
  • उन्होंने बेरोजगारी, घुसपैठ, आईएमएफ ऋण तथा अन्य राजनीतिक विषयों पर कई पुस्तिकाएं लिखी हैं।
  • प्रकाश जावड़ेकर की पत्नी प्राची जावड़ेकर इंदिरा इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पुणे की डायरेक्टर रह चुकी हैं।
  • उन्होंने मराठी में कई पुस्तकें प्रकाशित की हैं जैसे कि- बीकरिचा ज्वालामुखी (बेरोजगारी की समस्या, 1986), नैनिनीडिच करज़ (आईएमएफ लोन 1987), शेट्कानानी करज़्मक्ति (फार्म लोन माफी 1988), महागीका भास्समोर (मुद्रास्फीति की समस्या 1999)

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 years ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 years ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 years ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 years ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 years ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 years ago