Menu

Rajesh Khanna Biography in Hindi | राजेश खन्ना जीवन परिचय

राजेश खन्न

जीवन परिचय
वास्तविक नाम जतिन खन्ना
उपनाम काका, पहला भारतीय सुपर स्टार
व्यवसाय अभिनेता, निर्माता, राजनीतिज्ञ
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 173
मी०- 1.73
फीट इन्च- 5’ 8”
वजन/भार (लगभग)90 कि० ग्रा०
आँखों का रंग काला
बालों का रंग सफेद
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 29 दिसंबर 1942
मृत्यु तिथि28 जुलाई 2012
आयु (28 जुलाई 2012 के अनुसार)69 वर्ष
जन्मस्थान अमृतसर, पंजाब, भारत
स्वर्गवास स्थलमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
मृत्यु का कारणकैंसर
राशि मकर
राष्ट्रीयता भारतीय
हस्ताक्षरराजेश खन्ना हस्ताक्षर
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र
स्कूल/विद्यालय सेंट सेबेस्टियन गोअन हाई स्कूल, मुंबई
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयनौरोजी वाडीया कॉलेज, पुणे
के.सी. कॉलेज, मुंबई
शैक्षिक योग्यता कला में स्नातक
डेब्यू फिल्म (अभिनेता)- आख‍िरी खत (1966)
आख‍िरी खत
पार्श्व गायक- "ओ मेरे सजना ओ मेरे बलमा" (बहारों के सपने) लता मंगेशकर के साथ में
बहारों के सपने
राजनीति- वर्ष 1984 में, राजेश खन्ना ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए प्रचार शुरू किया।
राजेश खन्ना 1984 चुनाव प्रचार में
परिवार पिता - लाला हिरानंद (जैविक पिता, हेडमास्टर), चुन्नीलाल खन्ना (गोद लेने वाले पिता)
माता- चंद्रराणी खन्ना (जैविक माँ), लीलावती खन्ना (गोद लेने वाली माँ)
राजेश खन्ना लीलावती खन्ना और चुन्नीलाल खन्ना के साथ
भाई- कोई नहीं
बहन- कमला
धर्म हिन्दू
पता आशीर्वाद, कार्टर रोड, बांद्रा, मुंबई
राजेश खन्ना का घर आशीर्वाद
शौक/अभिरुचिकुंडली पढ़ना, खाना बनाना
विवाद राजेश खन्ना की मौत के बाद, अनीता आडवाणी नामक एक महिला ने मुआवजे का दावा करते हुआ राजेश खन्ना के परिवार को एक नोटिस भेजा, उनका कहना था, की वह राजेश खन्ना के साथ एक रिश्ते में थी।
राजेश खन्ना और अनीता आडवाणी
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा अभिनेता गुरु दत्त, दिलीप कुमार
पसंदीदा अभिनेत्रियाँ मीना कुमारी, गीता बाली
पसंदीदा रंगलाल
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि मार्च 1973
गर्लफ्रेंड व अन्य मामले अंजू महेंद्रू (फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री 1968-1972)
राजेश खन्ना अंजू महेंद्रू के साथ
टीना मुनीम (टीना अंबानी), (अभिनेत्री 1980-1987)
राजेश खन्ना टीना अंबानी के साथ
अनीता आडवाणी (अफवाह)
 राजेश खन्ना अनीता आडवाणी के साथ
पत्नी डिंपल कपाड़िया, (अभिनेत्री, तलाक अप्रैल 1982)
राजेश खन्ना अपनी पत्नी के साथ
बच्चेबेटा- कोई नहीं
बेटी- ट्विंकल खन्ना (इंटीरियर डिजाइनर, अभिनेत्री)
राजेश खन्ना अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ
रिंकी खन्ना (अभिनेत्री)
रिंकी खन्ना (अभिनेत्री)

राजेश खन्न

राजेश खन्ना से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या राजेश खन्ना धूम्रपान करते हैं ? हाँ
  • क्या राजेश खन्ना शराब पीते हैं ? हाँ      राजेश खन्ना धूम्रपान और शराब पीते हुए
  • सुपर स्टार राजेश खन्ना को उनके चाचा चुन्नी लाल खन्ना ने गोद लिया था, क्योंकि उनके माता-पिता उनका पालन पोषण करने में असमर्थ थे।
  • सेंट सेबेस्टियन गोअन हाई स्कूल में राजेश खन्ना और जितेंद्र कुमार (अभिनेता) एक साथ पढ़ने के लिए जाते थे। इसके अलावा राजेश खन्ना ने जितेंद्र कुमार की मदद की जब वह पहली बार ऑडिशन देने गए थे।
  • 18 वर्ष की उम्र में राजेश खन्ना के पास एक एमजी स्पोर्ट्स कार थी, और वह इसका उपयोग अपने संघर्ष अवधि के दौरान ऑडिशन देने के लिए किया करते थे। उनके पिता के पास एमजी मैग्नेट एक्सचेंज IV, एमजी मिडगेट स्पोर्ट्स और एमजी एमजीए रोडस्टर 1600 मॉडल कारें थी, और उनका भी वह इस्तेमाल किया करते थे।    राजेश खन्ना अपनी एमजी स्पोर्ट्स कार के साथ
  • राजेश खन्ना के पिता उनके अभिनेता बनने के खिलाफ थे। उन्होंने फिल्मफेयर द्वारा आयोजित एक प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें दस हजार में से आठ लड़के चुने गए थे, और उनमें से राजेश खन्ना को विजेता घोषित किया गया।
  • उनकी पहली फिल्म ‘आख‍िरी खत’ ऑस्कर के लिए नामांकित हुई।
  • राजेश खन्ना अंजू महेंद्रू से शादी करना चाहते थे, जो उनके साथ 7 वर्षों तक एक रिश्ते में थी। लेकिन अंजू महेंद्रू उनसे शादी करने के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए वह एक दूसरे से अलग हो गए। दिलचस्प बात है की जब राजेश खन्ना डिंपल कपाड़िया से विवाह करने जा रहे थे, तो वह उसी सड़क से गए जहा पर अंजू महेंद्रु का घर था।
  • राजेश खन्ना ने 12 फिल्मों में दोहरी भूमिकाएं निभाई जैसे कि – राज़, आराधना, धर्म और कानून, कुदरत, सच्चा झूठा, हमशक्ल, हम दोनों, ऊँचे लोग, महबूबा, भोला भाला, दर्द, महा चोर।   कुदरत
  • अभिनेत्री मुमताज के साथ बनाई गयी, उनकी सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं।   राजेश खन्ना मुमताज के साथ
  • वह पहले बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिन्हे फिल्म आलोचकों ने “सुपर स्टार” का खिताब दिया।
  • अपने अंतिम 3 दशकों में, उन्होंने केवल 20 फिल्मों में अभिनय किया। जिसमें एक से अधिक पुरुष अभिनेताओं ने अभिनय किया।
  • राजेश खन्ना अपनी फिल्मों के गीतों की प्रस्तुति और रिकॉर्डिंग में संगीत निर्देशक किशोर कुमार के साथ बैठा करते थे, और किशोर कुमार ने राजेश खन्ना के लिए अधिकांश गाने गाए हैं।    राजेश खन्ना किशोर कुमार के साथ गीत रिकॉर्डिंग के दौरान
  • उनकी बहुत सारी महिला प्रशंसक थीं। उनमें से कई ने तो उन्हें रक्त से लिखे प्रेम पत्र भी भेजे थे। वास्तव में, उनमें से कुछ ने तो उनकी तस्वीर से ही शादी कर ली, और इसी वजह से जनता में उन्हें हमेशा पुलिस सुरक्षा की आवश्यकता होती थी।
  • उनका लोक प्रसिद्ध गीत “रूप तेरा मस्ताना” (आराधना 1969) एक ही शॉट में फिल्माया गया था।

  • अपने 45 वर्ष के लंबे फिल्मफेयर करियर में, राजेश खन्ना ने लगभग 180 फिल्मों में कार्य किया।
  • वर्ष 1992 में राजेश खन्ना उप-चुनाव विजेता रहें, जिसे वह वर्ष 1991 में एल.के. अडवाणी से हार गए थे। उन्होंने दावा किया कि अन्य पार्टी ने जीतने के लिए धोखा उन्हें दिया है, इसलिए वर्ष 1992 में फिर से चुनाव आयोजित किए गए। जीत के बाद उन्होंने 5 साल के लिए एक संसद सदस्य के रूप में कार्य किया, और फिल्म खुदाई (1994) को छोड़कर बाकि किसी भी फिल्म में कार्य नहीं किया।   राजेश खन्ना 1992 के चुनाव में
  • वर्ष 1969 से 1975 के बीच राजेश खन्ना ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। उस समय उनका क्रेज लोगों पर ऐसा था की वह अपने लड़कों का नाम ज्यादातर राजेश रखने लग गए। फिल्म इंडस्ट्री में राजेश को प्यार से ‘काका’ कहा जाता था। जब वे सुपरस्टार थे तब एक कहावत बड़ी मशहूर थी- ऊपर आका और नीचे काका।  ऊपर आका और नीचे काका
  • भारतीय सुपर स्टार राजेश खन्ना के बारे में एक फिल्मोग्राफी (इनसाइक्लोपीडिया) पुस्तक लिखी गई है, जिसमें उनकी सारी फिल्मों का संग्रह हैं।  सुपर स्टार राजेश खन्ना
  • वह एक बार प्रशंसकों के बीच ठुमका लगाते हुए नजर आए।   राजेश खन्ना ठुमका लगाते हुए
  • 18 जुलाई 2012 को यह खबर प्रसारित हुई कि सुपरस्टार राजेश खन्ना अब नहीं रहे, और जैसे ही मीडिया पर देश के पहले सुपरस्टार के निधन का समाचार आया तो बान्द्रा स्थित आशीर्वाद बँगले के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी। उसे नियन्त्रित करने के लिये पुलिस व सुरक्षा गार्डों की सहायता ली गयी। अगले दिन 19 जुलाई को विले पार्ले के पवन हंस शवदाह गृह में उनका अन्तिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को मुखाग्नि अक्षय कुमार की सहायता से उनके नौ वर्षीय नाती आरव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *