Rajesh Khanna Biography in Hindi | राजेश खन्ना जीवन परिचय

राजेश खन्ना से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ क्या राजेश खन्ना धूम्रपान करते हैं ? हाँ क्या राजेश खन्ना शराब पीते हैं ? हाँ       सुपर स्टार राजेश खन्ना को उनके चाचा चुन्नी लाल खन्ना ने गोद लिया था, क्योंकि उनके माता-पिता उनका पालन पोषण करने में असमर्थ थे। सेंट सेबेस्टियन गोअन हाई स्कूल में राजेश खन्ना और जितेंद्र कुमार (अभिनेता) एक साथ पढ़ने के लिए जाते थे। इसके अलावा राजेश खन्ना ने जितेंद्र कुमार की मदद की जब वह पहली बार ऑडिशन देने गए थे। 18 वर्ष की उम्र में राजेश खन्ना के पास एक एमजी स्पोर्ट्स कार थी, और वह इसका उपयोग अपने संघर्ष अवधि के दौरान ऑडिशन देने के लिए किया करते थे। उनके पिता के पास एमजी मैग्नेट एक्सचेंज IV, एमजी मिडगेट स्पोर्ट्स और एमजी एमजीए रोडस्टर 1600 मॉडल कारें थी, और उनका भी वह इस्तेमाल किया करते थे।     राजेश खन्ना के पिता उनके अभिनेता बनने के खिलाफ थे। उन्होंने फिल्मफेयर द्वारा आयोजित एक प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें दस हजार में से आठ लड़के चुने गए थे, और उनमें से राजेश खन्ना को विजेता घोषित किया गया। उनकी पहली फिल्म 'आख‍िरी खत' ऑस्कर के लिए नामांकित हुई। राजेश खन्ना अंजू महेंद्रू से शादी करना चाहते थे, जो उनके साथ 7 वर्षों तक एक रिश्ते में थी। लेकिन अंजू महेंद्रू उनसे शादी करने के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए वह एक दूसरे से अलग हो गए। दिलचस्प बात है की जब राजेश खन्ना डिंपल कपाड़िया से विवाह करने जा रहे थे, तो वह उसी सड़क से…

जीवन परिचय
वास्तविक नाम जतिन खन्ना
उपनाम काका, पहला भारतीय सुपर स्टार
व्यवसाय अभिनेता, निर्माता, राजनीतिज्ञ
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 173
मी०- 1.73
फीट इन्च- 5’ 8”
वजन/भार (लगभग)90 कि० ग्रा०
आँखों का रंग काला
बालों का रंग सफेद
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 29 दिसंबर 1942
मृत्यु तिथि28 जुलाई 2012
आयु (28 जुलाई 2012 के अनुसार)69 वर्ष
जन्मस्थान अमृतसर, पंजाब, भारत
स्वर्गवास स्थलमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
मृत्यु का कारणकैंसर
राशि मकर
राष्ट्रीयता भारतीय
हस्ताक्षर
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र
स्कूल/विद्यालय सेंट सेबेस्टियन गोअन हाई स्कूल, मुंबई
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयनौरोजी वाडीया कॉलेज, पुणे
के.सी. कॉलेज, मुंबई
शैक्षिक योग्यता कला में स्नातक
डेब्यू फिल्म (अभिनेता)- आख‍िरी खत (1966)

पार्श्व गायक- "ओ मेरे सजना ओ मेरे बलमा" (बहारों के सपने) लता मंगेशकर के साथ में

राजनीति- वर्ष 1984 में, राजेश खन्ना ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए प्रचार शुरू किया।
परिवार पिता - लाला हिरानंद (जैविक पिता, हेडमास्टर), चुन्नीलाल खन्ना (गोद लेने वाले पिता)
माता- चंद्रराणी खन्ना (जैविक माँ), लीलावती खन्ना (गोद लेने वाली माँ)

भाई- कोई नहीं
बहन- कमला
धर्म हिन्दू
पता आशीर्वाद, कार्टर रोड, बांद्रा, मुंबई
शौक/अभिरुचिकुंडली पढ़ना, खाना बनाना
विवाद राजेश खन्ना की मौत के बाद, अनीता आडवाणी नामक एक महिला ने मुआवजे का दावा करते हुआ राजेश खन्ना के परिवार को एक नोटिस भेजा, उनका कहना था, की वह राजेश खन्ना के साथ एक रिश्ते में थी।
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा अभिनेता गुरु दत्त, दिलीप कुमार
पसंदीदा अभिनेत्रियाँ मीना कुमारी, गीता बाली
पसंदीदा रंगलाल
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि मार्च 1973
गर्लफ्रेंड व अन्य मामले अंजू महेंद्रू (फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री 1968-1972)

टीना मुनीम (टीना अंबानी), (अभिनेत्री 1980-1987)

अनीता आडवाणी (अफवाह)
पत्नी डिंपल कपाड़िया, (अभिनेत्री, तलाक अप्रैल 1982)
बच्चेबेटा- कोई नहीं
बेटी- ट्विंकल खन्ना (इंटीरियर डिजाइनर, अभिनेत्री)

रिंकी खन्ना (अभिनेत्री)

राजेश खन्ना से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या राजेश खन्ना धूम्रपान करते हैं ? हाँ
  • क्या राजेश खन्ना शराब पीते हैं ? हाँ      
  • सुपर स्टार राजेश खन्ना को उनके चाचा चुन्नी लाल खन्ना ने गोद लिया था, क्योंकि उनके माता-पिता उनका पालन पोषण करने में असमर्थ थे।
  • सेंट सेबेस्टियन गोअन हाई स्कूल में राजेश खन्ना और जितेंद्र कुमार (अभिनेता) एक साथ पढ़ने के लिए जाते थे। इसके अलावा राजेश खन्ना ने जितेंद्र कुमार की मदद की जब वह पहली बार ऑडिशन देने गए थे।
  • 18 वर्ष की उम्र में राजेश खन्ना के पास एक एमजी स्पोर्ट्स कार थी, और वह इसका उपयोग अपने संघर्ष अवधि के दौरान ऑडिशन देने के लिए किया करते थे। उनके पिता के पास एमजी मैग्नेट एक्सचेंज IV, एमजी मिडगेट स्पोर्ट्स और एमजी एमजीए रोडस्टर 1600 मॉडल कारें थी, और उनका भी वह इस्तेमाल किया करते थे।    
  • राजेश खन्ना के पिता उनके अभिनेता बनने के खिलाफ थे। उन्होंने फिल्मफेयर द्वारा आयोजित एक प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें दस हजार में से आठ लड़के चुने गए थे, और उनमें से राजेश खन्ना को विजेता घोषित किया गया।
  • उनकी पहली फिल्म ‘आख‍िरी खत’ ऑस्कर के लिए नामांकित हुई।
  • राजेश खन्ना अंजू महेंद्रू से शादी करना चाहते थे, जो उनके साथ 7 वर्षों तक एक रिश्ते में थी। लेकिन अंजू महेंद्रू उनसे शादी करने के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए वह एक दूसरे से अलग हो गए। दिलचस्प बात है की जब राजेश खन्ना डिंपल कपाड़िया से विवाह करने जा रहे थे, तो वह उसी सड़क से गए जहा पर अंजू महेंद्रु का घर था।
  • राजेश खन्ना ने 12 फिल्मों में दोहरी भूमिकाएं निभाई जैसे कि – राज़, आराधना, धर्म और कानून, कुदरत, सच्चा झूठा, हमशक्ल, हम दोनों, ऊँचे लोग, महबूबा, भोला भाला, दर्द, महा चोर।   
  • अभिनेत्री मुमताज के साथ बनाई गयी, उनकी सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं।   
  • वह पहले बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिन्हे फिल्म आलोचकों ने “सुपर स्टार” का खिताब दिया।
  • अपने अंतिम 3 दशकों में, उन्होंने केवल 20 फिल्मों में अभिनय किया। जिसमें एक से अधिक पुरुष अभिनेताओं ने अभिनय किया।
  • राजेश खन्ना अपनी फिल्मों के गीतों की प्रस्तुति और रिकॉर्डिंग में संगीत निर्देशक किशोर कुमार के साथ बैठा करते थे, और किशोर कुमार ने राजेश खन्ना के लिए अधिकांश गाने गाए हैं।    
  • उनकी बहुत सारी महिला प्रशंसक थीं। उनमें से कई ने तो उन्हें रक्त से लिखे प्रेम पत्र भी भेजे थे। वास्तव में, उनमें से कुछ ने तो उनकी तस्वीर से ही शादी कर ली, और इसी वजह से जनता में उन्हें हमेशा पुलिस सुरक्षा की आवश्यकता होती थी।
  • उनका लोक प्रसिद्ध गीत “रूप तेरा मस्ताना” (आराधना 1969) एक ही शॉट में फिल्माया गया था।

  • अपने 45 वर्ष के लंबे फिल्मफेयर करियर में, राजेश खन्ना ने लगभग 180 फिल्मों में कार्य किया।
  • वर्ष 1992 में राजेश खन्ना उप-चुनाव विजेता रहें, जिसे वह वर्ष 1991 में एल.के. अडवाणी से हार गए थे। उन्होंने दावा किया कि अन्य पार्टी ने जीतने के लिए धोखा उन्हें दिया है, इसलिए वर्ष 1992 में फिर से चुनाव आयोजित किए गए। जीत के बाद उन्होंने 5 साल के लिए एक संसद सदस्य के रूप में कार्य किया, और फिल्म खुदाई (1994) को छोड़कर बाकि किसी भी फिल्म में कार्य नहीं किया।   
  • वर्ष 1969 से 1975 के बीच राजेश खन्ना ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। उस समय उनका क्रेज लोगों पर ऐसा था की वह अपने लड़कों का नाम ज्यादातर राजेश रखने लग गए। फिल्म इंडस्ट्री में राजेश को प्यार से ‘काका’ कहा जाता था। जब वे सुपरस्टार थे तब एक कहावत बड़ी मशहूर थी- ऊपर आका और नीचे काका।  
  • भारतीय सुपर स्टार राजेश खन्ना के बारे में एक फिल्मोग्राफी (इनसाइक्लोपीडिया) पुस्तक लिखी गई है, जिसमें उनकी सारी फिल्मों का संग्रह हैं।  
  • वह एक बार प्रशंसकों के बीच ठुमका लगाते हुए नजर आए।   
  • 18 जुलाई 2012 को यह खबर प्रसारित हुई कि सुपरस्टार राजेश खन्ना अब नहीं रहे, और जैसे ही मीडिया पर देश के पहले सुपरस्टार के निधन का समाचार आया तो बान्द्रा स्थित आशीर्वाद बँगले के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी। उसे नियन्त्रित करने के लिये पुलिस व सुरक्षा गार्डों की सहायता ली गयी। अगले दिन 19 जुलाई को विले पार्ले के पवन हंस शवदाह गृह में उनका अन्तिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को मुखाग्नि अक्षय कुमार की सहायता से उनके नौ वर्षीय नाती आरव ने दी।

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago