Sakshi Tanwar Biography in Hindi | साक्षी तंवर जीवन परिचय

साक्षी तंवर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां साक्षी तंवर एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, टेलीविजन होस्ट, और एक्सप्लोर हैं जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2006 की लघु फिल्म "ओ रे मनवा" से की। साक्षी तंवर का जन्म और पालन-पोषण राजस्थान के अलवर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता राजेंद्र सिंह तंवर एक सेवानिवृत्त सीबीआई अधिकारी हैं और उनकी माँ एक गृहणी हैं। उन्होंने 1990 में अपना प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स पूरा किया और दिल्ली के ताज पैलेस में सेल्स ट्रेनी के रूप में काम करना शुरू किया। उसके बाद उन्होंने दिल्ली में खज़ाना के एक कपड़े और एक्सेसरी स्टोर में काम किया, जहाँ उनकी मासिक वेतन 900 रुपये थी। उन्होंने अपनी पहली तनख्वाह से अपनी मां के लिए पीले और हरे रंग की सूती साड़ी खरीदी और अपने पिता, बहन और भाई के लिए तोहफे खरीदी। साक्षी अपने कॉलेज के दिनों में ड्रामेटिक सोसाइटी की सचिव और अध्यक्ष थीं। साक्षी तंवर अपने कॉलेज के दौरान एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती थी। जब वह प्रशासनिक सेवाओं और जनसंचार के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी, तब उन्होंने रियलिटी शो "अलबेला सुर मेला" में मेजबान की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया। हालांकि साक्षी प्रवेश परीक्षा को पास करने में विफल रही, लेकिन उन्होंने ऑडिशन पास कर लिया। अक्टूबर 2018 में साक्षी 9 महीने की बच्ची को गोद लेकर सिंगल मदर बनीं। उन्होंने उस बच्ची का नाम दित्या रखा है। वह टीवी धारावाहिक "कहानी घर घर की" में 'पार्वती अग्रवाल' की भूमिका निभाकर सुर्खियों में आईं। यह टीवी शो…

जीवन परिचय
व्यवसायअभिनेत्री, मॉडल, टेलीविजन होस्ट, और एक्सप्लोर
प्रसिद्ध भूमिका"कहानी घर घर की" में 'पार्वती अग्रवाल' की भूमिका
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 163
मी०- 1.63
फीट इन्च- 5' 4"
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
करियर
डेब्यूलघु फिल्म: "ओ रे मनवा" (2006)

बॉलीवुड फिल्म: "दंगल" (2016)

टीवी शो: "अलबेला सुर मेला" (1996)
पुरस्कार/उपलब्धियां• 'कहानी घर घर की' में लीड रोल के लिए उन्हें वर्ष 2003 में "इंडियन टेली पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
• 'कहानी घर घर की' में उनके लीड रोल के लिए उन्हें वर्ष 2004 में "कलाकर पुरस्कार" से नवाजा गया।
• 'कहानी घर घर की' में उनकी मुख्य भूमिका के लिए "आईटीए माइलस्टोन" की तरफ से उन्हें वर्ष 2010 में "टेलीविजन अकादमी पुरस्कार" से सुशोभित किया गया।
• 'बड़े अच्छे लगते हैं' में उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए उन्हें वर्ष 2011 में "टेलीविजन अकादमी पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
• 'बड़े अच्छे लगते हैं' में उनके लीड रोल के लिए उन्हें वर्ष 2011 में "बिग स्टार एंटरटेनमेंट पुरस्कार से नवाजा गया।
• 'बड़े अच्छे लगते हैं' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए वर्ष 2012 में साक्षी को "18वां लायंस गोल्ड पुरस्कार" से सुशोभित किया गया।
• 'बड़े अच्छे लगते हैं' में एक प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- जूरी" के लिए उन्हें वर्ष 2012 में "11वां इंडियन टेली पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
• 'बड़े अच्छे लगते हैं' में सर्वश्रेष्ठ नाटक अभिनेत्री के लिए साक्षी को "पीपुल्स च्वाइस अवार्ड्स इंडिया" से नवाजा गया।
• 'बड़े अच्छे लगते हैं' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए उन्हें "छठा बोरोप्लस गोल्ड अवार्ड" से सम्मानित किया गया।
• वर्ष 2013 में साक्षी तंवर को Ormax Media द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में शीर्ष 5 सबसे भरोसेमंद हस्तियों में शामिल किया गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 12 जनवरी 1973 (शुक्रवार)
आयु (2022 के अनुसार)49 वर्ष
जन्मस्थान अलवर, राजस्थान, भारत
राशिमकर (Capricorn)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर अलवर, राजस्थान
स्कूल/विद्यलयसाक्षी तंवर के पिता सीबीआई अफसर थे जिसके चलते वह भारत के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षित हुई।
कॉलेज/विश्वविद्यलयलेडी श्री राम कॉलेज, नई दिल्ली
शौक्षिक योग्यतास्नातक
धर्म हिन्दू
आहारशाकाहारी [1]India Forums
शौक/अभिरुचिखाना पकाना, पढ़ना, और यात्रा करना
विवाद• साक्षी ने एक बिजनेसमैन से गुपचुप तरीके से शादी करने को लेकर सुर्खियां बटोरीं। हालांकि बाद में उन्होंने इससे इनकार किया। [2]Times of India
• टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान ने साक्षी को क्रॉस-आइड कहा, जबकि हिना बिग बॉस के घर के अंदर थीं। [3]India Today
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बॉयफ्रेंडसमीर कोचर (अफवाह)
परिवार
पति लागू नहीं
बच्चेबेटी- दित्या (2018 में गोद ली गई)
माता/पितापिता- राजेंद्र सिंह तंवर (सेवानिवृत्त सीबीआई अधिकारी)
माता- नाम ज्ञात नहीं
भाई/बहनभाई- राजीव सिंह तंवर (बड़े)

बहन- सीमा तंवर (बड़ी)
पसंदीदा चीजें
भोजनआलू मटर और राजमा चावल
मिठाईकुल्हड़ वाली गुलाब जामुन
अभिनेताअमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन
अभिनेत्रीवहीदा रहमान
फिल्मगाइड (1965) और शोले (1975)
स्थानयूरोप
धन संपत्ति सम्बंधित विवरण
कार संग्रहवोल्वो S90 सेडान कार
वेतन/सैलरी80,000 रुपये/एपिसोड [4]Indian Express

साक्षी तंवर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • साक्षी तंवर एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, टेलीविजन होस्ट, और एक्सप्लोर हैं जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2006 की लघु फिल्म “ओ रे मनवा” से की।
  • साक्षी तंवर का जन्म और पालन-पोषण राजस्थान के अलवर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता राजेंद्र सिंह तंवर एक सेवानिवृत्त सीबीआई अधिकारी हैं और उनकी माँ एक गृहणी हैं।
  • उन्होंने 1990 में अपना प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स पूरा किया और दिल्ली के ताज पैलेस में सेल्स ट्रेनी के रूप में काम करना शुरू किया।
  • उसके बाद उन्होंने दिल्ली में खज़ाना के एक कपड़े और एक्सेसरी स्टोर में काम किया, जहाँ उनकी मासिक वेतन 900 रुपये थी।
  • उन्होंने अपनी पहली तनख्वाह से अपनी मां के लिए पीले और हरे रंग की सूती साड़ी खरीदी और अपने पिता, बहन और भाई के लिए तोहफे खरीदी।
  • साक्षी अपने कॉलेज के दिनों में ड्रामेटिक सोसाइटी की सचिव और अध्यक्ष थीं।
  • साक्षी तंवर अपने कॉलेज के दौरान एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती थी।
  • जब वह प्रशासनिक सेवाओं और जनसंचार के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी, तब उन्होंने रियलिटी शो “अलबेला सुर मेला” में मेजबान की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया। हालांकि साक्षी प्रवेश परीक्षा को पास करने में विफल रही, लेकिन उन्होंने ऑडिशन पास कर लिया।
  • अक्टूबर 2018 में साक्षी 9 महीने की बच्ची को गोद लेकर सिंगल मदर बनीं। उन्होंने उस बच्ची का नाम दित्या रखा है।
  • वह टीवी धारावाहिक “कहानी घर घर की” में ‘पार्वती अग्रवाल’ की भूमिका निभाकर सुर्खियों में आईं। यह टीवी शो उनके जीवन में एक बहुत बड़ी सफलता थी, और वह पार्वती की भूमिका निभाकर एक घरेलू नाम बन गई।
  • इसके बाद, वह ‘कुटुम्ब’, ‘देवी’, ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’, ‘क्यूंकि सास भी कभी बहु थी’, और “बालिका वधू” जैसे टीवी धारावाहिकों में दिखाई दीं।
  • साक्षी तंवर ने लोक सभा सदस्य और उत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र अमेठी से एक संसद के रूप में कार्यरत टेलीविज़न की पूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी के साथ टीवी शो “क्यूंकि सास भी कभी बहु थी” में काम किया है।
  • वर्ष 2011 में उन्होंने सोनी टीवी के शो “बड़े अच्छे लगते हैं” में ‘प्रिया राम कपूर’ की भूमिका निभाई और उन्हें व्यापक लोकप्रियता प्राप्त हुई।
  • उन्होंने ‘मैं ना भूलुंगी,’ ‘क्राइम पेट्रोल सीजन 2,’ ‘कोड रेड’, और ‘त्योहार की थाली’ जैसे कई टीवी शो को सुनाया और होस्ट किया है।
  • साक्षी तंवर ने ‘ओ रे मनवा’, ‘सलून’, ‘आतंकवाड़ी अंकल’ और ‘बावरा मान’ जैसी फीचर फिल्मों में काम किया है।
  • साक्षी ने पॉजिटिव थिंकर्ज़ प्रोडक्शन कंपनी के साथ क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है।
  • वह “करले तू भी मोहब्बत,” “द फाइनल कॉल,” और “मिशन ओवर मार्स” जैसी कुछ वेब श्रृंखलाओं में भी दिखाई दी हैं।
  • वर्ष 2012 में उन्होंने सनी देओल के साथ फिल्म “मोहल्ला अस्सी” में काम किया, लेकिन फिल्म कभी रिलीज़ नहीं हुई।
  • साक्षी को हाउस हेल्प रखना पसंद नहीं है और वह अपने घर का काम खुद करना पसंद करती हैं।
  • साक्षी टेलीविजन जगत में अपनी समय की पाबंदी के लिए व्यापक रूप से जानी जाती हैं।
  • साक्षी टीवी रियलिटी शो “कौन बनेगा करोड़पति” में एक अतिथि प्रतियोगी के रूप में भी दिखाई दी हैं।
  • वह फिल्म निर्माता और फिल्म निर्देशक एकता कपूर की एक अच्छी दोस्त हैं।
  • छोटे पर्दे से जब उन्हें बॉलीवुड फिल्म ‘दंगल’ में आमिर की पत्नी के रोल के लिए बुलाया गया तो उन्हें खुद पर यकीन नहीं हो रहा था। साक्षी तंवर को इस फिल्म लेने की पेशकश आमिर खान  की मां ने की थी। क्योंकि उनकी माँ ने साक्षी को टीवी सीरियल में देखने के बाद उन्हें पसंद करने लगी थीं। उन्होंने ही साक्षी को फिल्म में लेने का सुझाव दिया था और उनके द्वारा निभाया गया किरदार लोगों को खूब पसंद आया।
  • साक्षी तंवर ने एक साक्षात्कार के दौरान साझा किया कि वह अपने परिवार में सबसे छोटी हैं। इसलिए उन्हें सबसे ज्यादा लाड़ प्यार किया जाता है।
  • टीवी सीरियल “बड़े अच्छे लगते हैं” में अभिनेता राम कपूर के साथ उनके ऑनस्क्रीन किस ने दर्शकों को चौंका दिया था।
  • एक इंटरव्यू में साक्षी ने खुलासा किया कि एक बार उनके चेहरे पर पिंपल की वजह से उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि टेलीविजन जगत में अपने शुरुआती दिनों के दौरान, उन्होंने एक बड़े ब्रांड के लिए एक विज्ञापन शूट किया था, लेकिन निर्माताओं ने उसे अस्वीकार कर दिया जब उन्होंने उनके चेहरे पर एक बड़ा दाना देखा।

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago