Menu

Shaktikanta Das Biography in Hindi | शक्तिकांत दास जीवन परिचय

शक्तिकांत दास

जीवन परिचय
व्यवसाय सेवानिवृत्त सिविल सेवक (आईएएस), अर्थशास्त्री
प्रसिद्ध हैं भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 25 वें गवर्नर होने के नाते
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 170
मी०- 1.70
फीट इन्च- 5’ 7”
वजन/भार (लगभग)60 कि० ग्रा०
आँखों का रंग काला
बालों का रंग श्वेत
सिविल सर्विस
सर्विस भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)
बैच 1980
कैडर तमिलनाडु
प्रमुख नियुक्तियां • सहायक कलेक्टर (1982-83)
• उप कलेक्टर (1984)
• अवर सचिव (1984)
• उप सचिव (1984)
• प्रबंध निदेशक अंडर सेक्रेटरी (1987-88)
• कलेक्टर (1989-91)
• संयुक्त सचिव (1991-92)
• सचिव उद्योग विभाग (2006)
• विशेष आयुक्त अतिरिक्त सचिव राजस्व (2007-08)
• व्यय और वित्त विभाग मंत्रालय में संयुक्त सचिव (2008-09)
• वित्त विभाग के आर्थिक मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव (2009-11)
• आर्थिक मामलों के वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त उप सचिव (2011-13)
• आर्थिक मामलों के वित्त विभाग में विशेष सचिव (2013)
• रसायन और उर्वरक मंत्रालय में सचिव (2013-14)
• वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव (2014-15)
• वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों में सचिव (2015-2017)
• 15 वें वित्त आयोग के सदस्य (2017)
• भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर (11 दिसंबर 2018 को नियुक्त)
पुरस्कार एवं सम्मान वर्ष 2017 में, जी 20 के विकास ट्रैक के लिए 31 दिसंबर 2018 तक उन्हें भारत का शेरपा नियुक्त किया गया था।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 26 फरवरी 1957
आयु (वर्ष 2018 के अनुसार)61 वर्ष
जन्मस्थान भुवनेश्वर, ओडिशा, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर भुवनेश्वर, ओडिशा, भारत
राशिमीन
स्कूल Demonstration Multipurpose School, Bhubaneswar
कॉलेज • सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
• आईआईएम बैंगलोर
• राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान (एनआईबीएम), पुणे
शैक्षणिक योग्यता • सेंट स्टीफन कॉलेज से इतिहास में बीए
• सेंट स्टीफन कॉलेज से इतिहास में एमए
• आईआईएम बैंगलोर से उन्नत वित्तीय प्रबंधन पाठ्यक्रम
• एनआईबीएम से विकास बैंकिंग और संस्थागत क्रेडिट कोर्स
धर्म हिन्दू
जाति ज्ञात नहीं
शौक/अभिरुचि पुस्तकें पढ़ना और लिखना
विवाद कुछ नौकरशाहों और राजनेताओं के एक समूह ने उनकी कड़ी आलोचना की, कि एक इतिहास का छात्र होने के बावजूद वह आरबीआई का गवर्नर कैसे बन सकता है। जिसने देश की अर्थव्यवस्था पर कार्य करना है।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारी
वैवाहिक स्थिति ज्ञात नहीं
परिवार
पत्नी ज्ञात नहीं
माता-पिता ज्ञात नहीं
भाई-बहन ज्ञात नहीं
धन संबंधित विवरण
आय (आरबीआई के गवर्नर के रूप में)₹90,000 + अन्य भत्ते (वर्ष 2018 के अनुसार)
कुल संपत्ति (लगभग)ज्ञात नहीं

शक्तिकांत दास

शक्तिकांत दास से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • शक्तिकांत दास एक भारतीय नौकरशाह हैं, जिन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में तीन दशकों से कार्य किया है।
  • शक्तिकांत दास उड़ीसा से हैं। हालांकि, वह अंग्रेजी, हिन्दी और तमिल भाषा को अच्छी तरह से समझ लेते हैं।
  • भुवनेश्वर से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद, वह अपने आगे के अध्ययन के लिए दिल्ली चले गए थे।

    शक्तिकांत का स्कूल

    शक्तिकांत का स्कूल

  • वह इतिहास के छात्र रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने स्नातक के साथ-साथ इतिहास में परास्नातक भी की है।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से परास्नातक पूरी करने के बाद, शक्तिकांत दास ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी, जिसे उन्होंने 1980 में पास किया और उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में तमिलनाडु कैडर में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ।
  • ऑल इंडिया सर्विसेज में शामिल होने के बाद, उन्हें इंस्टीट्यूट पब्लिक एंटरप्राइजेज में फाइनेंशियल मैनेजमेंट में इन-सर्विस के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किया।
  • वह प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया की तरफ से बेसिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में डिप्लोमा करने के लिए भी गए थे।
  • दास ने आईआईएम कलकत्ता से मध्य-करियर स्तर के प्रशिक्षण और हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और सरकार में प्रबंधन संस्थान से कार्यक्रम कार्यान्वयन में दो अन्य पाठ्यक्रम भी किए हैं।
  • एक सिविल सेवक के रूप में, दास ने विभिन्न मंत्रालयों में भारत सरकार की सेवा की है।
  • तीन दशकों से अधिक लंबे करियर के बाद, शक्तिकांत दास वर्ष 2017 में आईएएस से सेवानिवृत्त हुए।
  • अपनी सेवानिवृत्ति के बाद, शक्तिकांत दास ने पंद्रहवीं वित्त आयोग के सदस्य के रूप में कुछ महत्वपूर्ण वित्तीय नीतियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • नवंबर 2016 में, नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा ₹500 और ₹1000 के नोटों की नोटबंदी के बाद, शक्तिकांत दास ने उर्जित पटेल के साथ नए ₹500 और ₹2000 नोट लॉन्च किए।

    शक्तिकांत दास उर्जित पटेल के साथ नए ₹500 और ₹2000 नोट लॉन्च करते हुए

    शक्तिकांत दास उर्जित पटेल के साथ नए ₹500 और ₹2000 नोट लॉन्च करते हुए

  • आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद, शक्तिकांत दास को भारत सरकार द्वारा आरबीआई के 25 वां गवर्नर नियुक्त किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *