Categories: खेल जगत

Smriti Mandhana Biography in Hindi | स्मृति मंधाना जीवन परिचय

स्मृति मंधाना से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां स्मृति मंधाना एक भारतीय महिला क्रिकेटर खिलाड़ी हैं। स्मृति मंधाना ने 50 एकदिवसीय मैचों में 42 से अधिक की औसत से 1951 रन बनाए। स्मृति मंधाना का जन्म और पालन-पोषण महाराष्ट्र के सांगली में एक मध्यमवर्गीय परिवार हुआ था। वह क्रिकेटरों के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता और भाई ने सांगली के लिए जिला स्तरीय क्रिकेट खेला। उन्होंने अपने भाई को महाराष्ट्र राज्य अंडर -16 टूर्नामेंट में खेलते हुए देखने के बाद क्रिकेट में अपना करियर बनाने का फैसला किया। मंधाना सिर्फ 9 साल की थीं, जब उन्हें जिला स्तर पर महाराष्ट्र की अंडर -15 टीम के लिए चुना गया था। महाराष्ट्र अंडर -19 क्रिकेट टीम ने उन्हें 2007 में खेलने के लिए चुना था, जबकि वह उस समय सिर्फ 11 साल की थीं। अक्टूबर 2013 में उन्हें पहली सफलता मिली, जब वह एक दिवसीय खेल में दोहरा शतक हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकटर महिला बनीं। अगस्त 2014 में स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ वर्म्सले पार्क में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। सितंबर 2016 में ब्रिस्बेन हीट ने उन्हें टूर्नामेंट के तत्कालीन संस्करण के लिए साइन करने के बाद, वह महिला बिग बैश लीग में खेलने वाली पहले दो भारतीयों महिलाओं में से एक बन गईं। हरमनप्रीत कौर महिला बिग बैश लीग में खेलने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी हैं। वर्ष 2016 में मंधाना को महिला बिग बैश लीग (WBBL) के लिए ब्रिस्बेन हीट के साथ एक साल का करार किया गया था। मंधाना 2017 महिला क्रिकेट विश्व कप के…

जीवन परिचय
पूरा नामस्मृति श्रीनिवास मंधाना [1]Sports NDTV
व्यवसाय भारतीय क्रिकेटर (बल्लेबाज)
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5’ 5”
वजन/भार (लगभग)55 कि० ग्रा०
फिगर33-27-33
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
क्रिकेट
अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण टेस्ट- 13 अगस्त 2014 बनाम इंग्लैंड वूमेन इन वर्म्सले
वनडे- 10 अप्रैल 2013 बनाम बांग्लादेश महिला अहमदाबाद
टी20- 5 अप्रैल 2013 बनाम बांग्लादेश महिला वडोदरा
कोच अनंत तांबवेकर
जर्सी नंबर #18 (भारत)
घरेलू टीम ब्रिस्बेन हीट वीमेन
गेंदबाजी की शैलीदाएं हाथ के मध्यम तेज
बल्लेबाजी की शैलीबाएं हाथ से
रिकॉर्ड/उपलब्धियां • अक्टूबर 2013 में गुजरात के खिलाफ खेलते हुए वह एक दिवसीय खेल में दोहरा शतक जड़ने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। उन्होंने वेस्ट जोन अंडर-19 टूर्नामेंट में सिर्फ 150 गेंदों में 224 रन बनाए।
• इतने ही मैचों में 3 शतक और महिला चैलेंजर ट्रॉफी 2016 में कुल 192 रनों के साथ, वह टूर्नामेंट की सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं।
पुरस्कार/उपलब्धियां• वर्ष 2019 में महाराष्ट्रा के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उन्हें "नव भारत टाइम्स पुरस्कार" से सम्मानित किया।

• उन्हें 16 जुलाई 2019 को भारत सरकार में कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें "अर्जुन पुरस्कार" से सम्मानित किया।

• लंदन में उन्हें "इंडियन क्रिकेट हीरोज अवार्ड्स" से नवाजा गया।

• वर्ष 2019 में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर" से सम्मानित किया गया।

• दुबई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें "यंग अचीवर्स अवार्ड" से सुशोभित किया गया।
करियर टर्निंग प्वाइंटघरेलू क्रिकेट में उनकी शानदार बल्लेबाजी शैली के लिए, चयनकर्ताओं ने उन्हें अप्रैल 2013 में अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए नामित किया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 18 जुलाई 1996 (गुरुवार)
आयु (2022 के अनुसार)26 वर्ष
जन्मस्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राशि कर्क (Cancer)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर सांगली, महाराष्ट्र
स्कूल/विद्यालय ज्ञात नहीं
शैक्षिक योग्यता ज्ञात नहीं
धर्म हिन्दू
शौक/अभिरुचिसंगीत सुनना
प्रेम सम्बन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बॉयफ्रेंड ज्ञात नहीं
परिवार
माता/पितापिता- श्रीनिवास मंधाना (पूर्व जिला-लेवर क्रिकेटर)
माता- स्मिता मंधाना
भाई/बहनभाई- श्रवण मंधाना (पूर्व जिला-लेवर क्रिकेटर)
पसंदीदा चीजें
क्रिकेटरसचिन तेंदुलकर

स्मृति मंधाना से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • स्मृति मंधाना एक भारतीय महिला क्रिकेटर खिलाड़ी हैं। स्मृति मंधाना ने 50 एकदिवसीय मैचों में 42 से अधिक की औसत से 1951 रन बनाए।
  • स्मृति मंधाना का जन्म और पालन-पोषण महाराष्ट्र के सांगली में एक मध्यमवर्गीय परिवार हुआ था।
  • वह क्रिकेटरों के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता और भाई ने सांगली के लिए जिला स्तरीय क्रिकेट खेला। उन्होंने अपने भाई को महाराष्ट्र राज्य अंडर -16 टूर्नामेंट में खेलते हुए देखने के बाद क्रिकेट में अपना करियर बनाने का फैसला किया।
  • मंधाना सिर्फ 9 साल की थीं, जब उन्हें जिला स्तर पर महाराष्ट्र की अंडर -15 टीम के लिए चुना गया था।
  • महाराष्ट्र अंडर -19 क्रिकेट टीम ने उन्हें 2007 में खेलने के लिए चुना था, जबकि वह उस समय सिर्फ 11 साल की थीं।
  • अक्टूबर 2013 में उन्हें पहली सफलता मिली, जब वह एक दिवसीय खेल में दोहरा शतक हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकटर महिला बनीं।
  • अगस्त 2014 में स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ वर्म्सले पार्क में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
  • सितंबर 2016 में ब्रिस्बेन हीट ने उन्हें टूर्नामेंट के तत्कालीन संस्करण के लिए साइन करने के बाद, वह महिला बिग बैश लीग में खेलने वाली पहले दो भारतीयों महिलाओं में से एक बन गईं। हरमनप्रीत कौर महिला बिग बैश लीग में खेलने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी हैं।
  • वर्ष 2016 में मंधाना को महिला बिग बैश लीग (WBBL) के लिए ब्रिस्बेन हीट के साथ एक साल का करार किया गया था।
  • मंधाना 2017 महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं, जहां वह इंग्लैंड टीम में नौ रन से हार गई।
  • साल 2017 में मंधाना अपनी चोट से उभरने के बाद 2017 विश्व कप के लिए टीम में आई थीं।
  • जून 2018 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में नियुक्त किया।
  • वर्ष 2018 में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए “राचेल हीहो-फ्लिंट अवार्ड” से सुशोभित किया।
  • जून 2018 में मंधाना ने किआ सुपर लीग के गत चैंपियन वेस्टर्न स्टॉर्म के लिए हस्ताक्षर किए, जो उस लीग में खेलने वाली पहली भारतीय बनी।
  • गुजरात के खिलाफ महाराष्ट्र टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने वडोदरा के एलेम्बिक क्रिकेट ग्राउंड में वेस्ट ज़ोन अंडर -19 टूर्नामेंट में 150 गेंदों में नाबाद 224 रन बनाए।
  • फरवरी 2019 में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों के लिए भारत की महिला T20I टीम की कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • वह भारत की महिला क्रिकेट टीम की सबसे कम उम्र की T20I कप्तान बनीं। जब उन्होंने गुवाहाटी में पहले T20I में इंग्लैंड के खिलाफ महिला टीम का नेतृत्व किया।
  • वर्ष 2019 में उन्होंने ‘CEAT अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पुरस्कार’ और ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार’ जीता।
  • स्मृति मंधाना को वर्ष 2019 में महिला क्रिक जोन मैगजीन के कोव पेज पर चित्रित किया गया।
  • जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया में 2020 ICC महिला T20 विश्व कप के लिए उन्हें भारत की टीम के लिए नामित किया गया।
  • 30 दिसंबर 2021 को उन्हें ‘ICC महिला T20 प्लेयर ऑफ द ईयर’ नामित किया।
  • स्मृति मंधाना को खाना पकाने का भी शौक है।
  • अगस्त 2021 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए भारत के टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। मैच की पहली पारी में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक बनाया।
  • जनवरी 2022 में ICC ने उन्हें दोबारा से ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए “राचेल हीहो-फ्लिंट अवार्ड” से सम्मानित किया।
  • वर्ष 2022 में उन्हें न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया।
  • 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में उन्हें क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारत की टीम के उप-कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया।

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1 Sports NDTV

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago