Soundarya Sharma Biography in Hindi | सौंदर्या शर्मा जीवन परिचय

सौंदर्या शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां सौंदर्या शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2017 की हिंदी फिल्म "रांची डायरीज" में अभिनेता अनुपम खेर, हिमांश कोहली, ताहा शाह, और जिमी शेरगिल के साथ एक अभिनेत्री के रूप में "गुड़िया" के किरदार से की। सौंदर्या शर्मा का जन्म और पालन-पोषण नई दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा, दिल्ली और ACT 1 थिएटर ग्रुप से अभिनय का प्रशिक्षण लिया है। सौंदर्या शर्मा को बचपन से ही अपने परिवार वालों से कुछ अलग करने का सपना था जिसके चलते उन्होंने अपने परिवार से कुछ अलग करने के लिए पढाई के दौरान ही एक्टिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उनके इस फैसले से उनके माता-पिता खुश नहीं थे क्योंकि उनके पिता एक प्राइवेट सेक्टर में काम करते है और उनकी माता एक शिक्षिका हैं। उनके माता-पिता का मनना था की वह पढ़ लिखकर एक डॉक्टर बनें। लेकिन उन्होंने अपने बचपन के सपनों को ध्यान में रखते हुए एक्टिंग की ओर रुख किया। वह एक प्रशिक्षित भारतीय शास्त्रीय गायिका हैं। सौंदर्या शर्मा 2017 की फिल्म 'रांची डायरीज़' में काम करने के बाद से प्रसिद्धि हुई थीं, जिसमें उन्होंने 'गुड़िया' की भूमिका निभाई, जो एक युवा लड़की है जो अगली शकीरा बनना चाहती है। वह संगीत वीडियो 'फैशन क्वीन' और 'गर्मी में चिल' में दिखाई दी हैं। https://www.youtube.com/watch?v=fEZBBhVS0T4&t=150s उन्होंने विभिन्न प्रिंट विज्ञापनों के लिए एक मॉडल के रूप में काम किया है। उन्होंने ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट…

जीवन परिचय
व्यवसायअभिनेत्री और मॉडल
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 173
मी०- 1.73
फीट इन्च- 5' 8"
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
करियर
डेब्यू• फिल्म: "रांची डायरीज" (2017)

• वेब-सीरीज़: "रक्तांचल" (2020)
पुरस्कार/उपलब्धियां• वर्ष 2022 में आइकॉनिक राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर की तरफ से फिल्म "रक्तांचल 2" फिल्म के लिए सौंदर्य शर्मा को "आइकोनिक गोल्ड पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।

• वर्ष 2019 में उन्हें "दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार" से नवाजा गया।

• वर्ष 2018 सौंदर्या शर्मा को "लोकमत मोस्ट स्टाइलिश पुरस्कार" से सुशोभित किया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 20 सितंबर 1994 (मंगलवार)
आयु (2022 के अनुसार)28 वर्ष
जन्मस्थान नई दिल्ली, भारत
राशि कन्या (Virgo)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर नई दिल्ली
स्कूल/विद्यालयज्ञात नहीं
शौक्षिक योग्यताबैचलर ऑफ डेंटल स्टडीज
धर्म हिन्दू
शौक/अभिरुचिगिटार बजाना और गाना गाना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बॉयफ्रेंड ज्ञात नहीं
परिवार
पति लागू नहीं
माता/पितापिता नाम ज्ञात नहीं (प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं।)
माता- उषा शर्मा (शिक्षिका)
भाई/बहननाम ज्ञात नहीं 1 (बड़ा)

बहन 1 नाम ज्ञात नहीं (बड़ी)
धन/संपत्ति सम्बंधित विवरण
कार संग्रह• स्कोडा एलिगेंस कार (उन्होंने इसका नाम ईवा रखा है)

• बीएमडब्ल्यू कार
बाइक संग्रहरॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक

सौंदर्या शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • सौंदर्या शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2017 की हिंदी फिल्म “रांची डायरीज” में अभिनेता अनुपम खेर, हिमांश कोहली, ताहा शाह, और जिमी शेरगिल के साथ एक अभिनेत्री के रूप में “गुड़िया” के किरदार से की।
  • सौंदर्या शर्मा का जन्म और पालन-पोषण नई दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
  • उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा, दिल्ली और ACT 1 थिएटर ग्रुप से अभिनय का प्रशिक्षण लिया है।
  • सौंदर्या शर्मा को बचपन से ही अपने परिवार वालों से कुछ अलग करने का सपना था जिसके चलते उन्होंने अपने परिवार से कुछ अलग करने के लिए पढाई के दौरान ही एक्टिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उनके इस फैसले से उनके माता-पिता खुश नहीं थे क्योंकि उनके पिता एक प्राइवेट सेक्टर में काम करते है और उनकी माता एक शिक्षिका हैं। उनके माता-पिता का मनना था की वह पढ़ लिखकर एक डॉक्टर बनें। लेकिन उन्होंने अपने बचपन के सपनों को ध्यान में रखते हुए एक्टिंग की ओर रुख किया।
  • वह एक प्रशिक्षित भारतीय शास्त्रीय गायिका हैं।
  • सौंदर्या शर्मा 2017 की फिल्म ‘रांची डायरीज़’ में काम करने के बाद से प्रसिद्धि हुई थीं, जिसमें उन्होंने ‘गुड़िया’ की भूमिका निभाई, जो एक युवा लड़की है जो अगली शकीरा बनना चाहती है।
  • वह संगीत वीडियो ‘फैशन क्वीन’ और ‘गर्मी में चिल’ में दिखाई दी हैं।

  • उन्होंने विभिन्न प्रिंट विज्ञापनों के लिए एक मॉडल के रूप में काम किया है।
  • उन्होंने ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट और न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में विभिन्न अभिनय कार्यशालाओं में भाग लिया है।
  • वर्ष 2017 में उन्हें हिंदी फिल्म, ‘रांची डायरीज’ के लिए झारखंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘सर्वश्रेष्ठ डेब्यूटेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उन्होंने डीसी सुपरहीरो फिल्म ‘वंडर वुमन’ में एक भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था।
  • उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है ‘सरसों और लाल’ के नाम से।
  • वर्ष 2019 में उन्होंने अत्याधुनिक मेट्रो कोच के उद्घाटन में भाग लिया।
  • वह विभिन्न प्रसिद्ध फैशन शो में रैंप वॉक कर चुकी हैं जिसमें “लक्मे फैशन शो” शामिल है।
  • उन्हें विभिन्न फैशन पत्रिकाओं के कवर पर चित्रित किया गया है।
  • उन्हें 2020 में हिंदी वेब-सीरीज़ “रक्तांचल” में लिया गया, जिसमें उन्होंने रोली की भूमिका निभाई।
  • सौंदर्या शर्मा को हिंदी फिल्म और संगीत के आलावा वर्ष 2021 में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के गीत “तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है” में देखा गया।

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago