Menu

Dimple Kapadia Biography in Hindi | डिंपल कपाड़िया जीवन परिचय

Dimple Kapadia

जीवन परिचय
व्यवसायभारतीय अभिनेत्री
राजनीति करियर

लम्बाई (लगभग)से० मी०- 161
मी०- 1.61
फीट इन्च- 5' 3"
वजन/भार (लगभग)55 कि० ग्रा०
फिगर (लगभग)35-28-36
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगभूरा
फिल्म करियर
डेब्यूहिंदी फिल्म "बॉबी" (1973)
Dimple Kapadia's debut Hindi film Bobby 1973
पुरस्कार/उपलब्धियां• डिंपल कपाड़िया को फिल्म बॉबी और सागर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
• उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड जीता।
• डिंपल कपाड़िया को फिल्म गर्दिश (1993) और क्रांतिवीर (1994) के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 8 जून 1957 (शनिवार)
आयु (2021 के अनुसार)64 वर्ष
जन्मस्थान बॉम्बे, भारत (जो अब मुंबई के नाम से जाना जाता है।)
राशि मिथुन (Gemini)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई
धर्म हिंदू
स्कूल/विद्यालयसेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, मुंबई
पतासमुद्र महल, बिरला लेन, जुहू, मुंबई 400049
शौक/अभिरुचि यात्रा करना, पढ़ना, संगीत सुनना, और योग करना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति तलाकशुदा
बॉयफ्रेंडऋषि कपूर (अभिनेता)
Dimple Kapadia with Rishi Kapoor
सन्नी देओल (अभिनेता)
Dimple Kapadia with Sunny Deol
विवाह तिथिमार्च 1973
Dimple Kapadia wedding photo
परिवार
पतिस्वर्गीय राजेश खन्ना (अभिनेता) (विवाह मार्च 1973, तलाक अप्रैल 1982)
Dimple Kapadia with her husband Rajesh Khanna
बच्चेबेटी- 2
ट्विंकल खन्ना (अभिनेत्री)
Dimple Kapadia with Twinkle Khanna
• रिंकी खन्ना
Dimple Kapadia's daughter Rinke Khanna
दामाद- अक्षय कुमार (अभिनेता)
Dimple Kapadia with her son-in-law Akshay Kumar
माता/पितापिता - चुन्नीभाई कपाड़िया
माता- बेट्टी कपाड़िया
भाई/बहनभाई- मुन्ना कपाड़िया
बहन- 2
• सिंपल कपाड़िया
Dimple Kapadia's sister Simple Kapadia
• रीम कपाड़िया
पसंदीदा चीजें
गानायारा सिली सिली, जाने दो ना
भोजनभुट्टा करी
अभिनेता अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ
रंग लाल और भूरा
धन संपत्ति संबंधी विवरण
कुल संपत्ति (लगभग)10 मिलियन

Dimple Kapadia

डिंपल कपाड़िया से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • डिंपल कपाड़िया एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्माता राजेश खन्ना की पत्नी हैं।
  • डिंपल कपाड़िया का जन्म और पालन-पोषण गुजरात के एक गुजराती हिन्दू चुन्नीभाई कपाड़िया के घर हुआ था। उनके पिता चुन्नीभाई कपाड़िया एक गुजराती इंटरप्रेन्योर थे।
  • एक साक्षात्कार में उन्होंने खुलासा किया कि वह बचपन में एक अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखती थीं।
  • उनका परिवार बॉम्बे उपनगर सांताक्रूज़ में रहता था जहाँ कपाड़िया ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी।
  • उनकी छोटी बहन, सिंपल कपाड़िया भी एक अभिनेत्री थीं और 2009 में कैंसर के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी।
  • वर्ष 1973 में अपनी पहली फिल्म “बॉबी” की रिलीज होने के 6 महीने पहले ही 15 साल की उम्र में ही  27 मार्च 1973 को जुहू में उनके पिता के बंगले में आर्य समाज के रीति-रिवाज के अनुसार उनकी शादी राजेश खन्ना से हो गई थी।
  • वर्ष 1973 में उन्हें उनकी पहली फिल्म “बॉबी” के लिए चुने जाने के बाद उनके पिता को उनके रूढ़िवादी परिवार ने अस्वीकार कर दिया था।
  • डिंपल कपाड़िया ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना की मां हैं जो एक पूर्व अभिनेत्री हैं।
  • उन्होंने अपनी पहली फिल्म के बाद 12 साल के लिए फिल्म जगत से संन्यास ले लिया था। सूत्रों के मुताबिक राजेश खन्ना ने ही शादी के बाद उनके अभिनय पर प्रतिबंध लगा दिया था।
  • बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर ने उन्हें फिल्म उद्योग में पेश किया और उन्हें 1973 के किशोर रोमांस फिल्म “बॉबी” में मुख्य भूमिका दी।
  • वह अपनी पहली फिल्म- “बॉबी” में बिकनी लुक में दिखाने वाली भारत की पहली अभिनेत्री बनीं। Dimple Kapadia in Bikini
  • फिल्म “बॉबी” में उनके अभिनय को हिंदी सिनेमा में अब तक की चौथी सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण माना जाता है। उन्हें बॉबी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
  • कपाड़िया ने अप्रैल 1982 में राजेश खन्ना से अलग हो गई थी और अपनी दो बेटियों के साथ अपने माता-पिता के घर रहने लगी थीं।
  • 12 साल के अंतराल के बाद, उन्होंने 1984 की फिल्म “सागर” से अपने अभिनय की वापसी की, जो एक सनसनीखेज हिट बनी।
  • इस फिल्म को 1985 में ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भी चुना गया था।
  • वर्ष 1994 की हिंदी फिल्म रुदाली के लिए उन्होंने वर्ष 1993 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।
  • वह अपने दामाद अक्षय कुमार के साथ अच्छे संबंध रखती हैं और एक साक्षात्कार में अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं।
  • डिंपल कपाड़िया 1980 के दशक में सन्नी देओल के साथ संबंध में थीं। सितंबर 2017 में डिंपल कपाड़िया और सन्नी देओल को लंदन के एक बस स्टॉप पर एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए देखा गया था।

  • डिंपल कपाड़िया को कई स्थानों पर धूम्रपान और मदिरा-पान का सेवन करते हुए देखा गया है। [1]YouTube

सन्दर्भ

सन्दर्भ
1 YouTube

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *