Categories: खेल जगत

Sudhir (Para-powerlifter) Biography in Hindi | सुधीर (पैरा-पावरलिफ्टिंग) जीवन परिचय

सुधीर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां सुधीर एक भारतीय हैवीवेट पैरा पॉवरलिफ्टर हैं। अगस्त 2022 में वह तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान उन्होंने पहले प्रयास में 208 किग्रा और दूसरे प्रयास में 212 किग्रा भार उठाया। वह तीसरे और आखिरी प्रयास में 217 किग्रा भार उठाने में असफल रहे लेकिन देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट को जीतने पर उन्होंने नाइजीरिया के अपने प्रतिद्वंद्वी इकेचुकु ओबिचुकु (133.6 अंक) को 0.9 अंकों से हराकर अपने कुल 134.5 अंकों के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया। वर्ष 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनसे एक मीडिया साक्षात्कार में पूछा गया कि जीत के बाद उनकी आगामी योजनाएं क्या हैं। उन्होंने कहा कि वह लंदन में खरीदारी करने जाने की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया, मेरी तैयारी बहुत अच्छी थी और मैं इसके लिए बर्मिंघम को धन्यवाद देता हूं। तैयारी अच्छी थी, मौसम अच्छा था, भीड़ बहुत अच्छी थी - शानदार। मेरे लिए अगला उत्सव है: मैं कुछ खरीदारी का आनंद लेने और शहर देखने के लिए लंदन जा रहा हूं।" प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सुधीर को पैरा-पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए बधाई दी। वह चार साल की उम्र से पोलियो से पीड़ित हैं। वर्ष 2013 में उन्होंने पेशेवर रूप से पावरलिफ्टिंग का अभ्यास करना शुरू किया था। सुधीर पैरा खिलाड़ी वीरेंद्र धनखड़ से प्रेरित होकर पैरा पावर लिफ्टिंग…

जीवन परिचय
अन्य नामसुधीर लाठ [1]Amar Ujala
व्यवसाय भारतीय पैरा पावरलिफ्टिंग
जाने जाते हैं बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 169
मी०- 1.69
फीट इन्च- 5’ 6”
भार/वजन [2]Amar Ujala87.30 कि० ग्रा०
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
वेटलिफ्टर
मौजूदा टीमइंडिया
कोचजेपी सिंह
इंटरनेशनल डेब्यू2018 में एशियाई खेलों में
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 27 अक्टूबर 1994 (गुरुवार)
आयु (2021 के अनुसार)28 वर्ष
जन्मस्थान सोनीपत, हरियाणा, भारत
राशि वृश्चिक (Scorpio)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर सोनीपत, हरियाणा
स्कूल/विद्यालयसुधीर लाठ ने हरियाणा के कटवाल गांव से 12वीं की पढ़ाई की। [3]Dainik Jagran
कॉलेज/विश्वविद्यालयमहर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक, हरियाणा
शौक्षिक योग्यतास्नातक [4]Dainik Jagran
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
परिवार
पत्नीलागू नहीं
माता/पितापिता- राजबीर सिंह (सीआईएसएफ जवान, वर्ष 2018 में हृदयघात के कारण निधन)
माता- सुमित्रा देवी


नोट: उनके पिता सीआईएसएफ जवान राजबीर सिंह का चार साल पहले निधन हो गया था। [5]Amar Ujala
भाई/बहनभाई- शक्ति सिंह

नोट: सुधीर लाठ चार भाइयों में एक हैं। [6]Amar Ujala

सुधीर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • सुधीर एक भारतीय हैवीवेट पैरा पॉवरलिफ्टर हैं। अगस्त 2022 में वह तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता।
  • राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान उन्होंने पहले प्रयास में 208 किग्रा और दूसरे प्रयास में 212 किग्रा भार उठाया। वह तीसरे और आखिरी प्रयास में 217 किग्रा भार उठाने में असफल रहे लेकिन देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट को जीतने पर उन्होंने नाइजीरिया के अपने प्रतिद्वंद्वी इकेचुकु ओबिचुकु (133.6 अंक) को 0.9 अंकों से हराकर अपने कुल 134.5 अंकों के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया।
  • वर्ष 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनसे एक मीडिया साक्षात्कार में पूछा गया कि जीत के बाद उनकी आगामी योजनाएं क्या हैं। उन्होंने कहा कि वह लंदन में खरीदारी करने जाने की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया,

    मेरी तैयारी बहुत अच्छी थी और मैं इसके लिए बर्मिंघम को धन्यवाद देता हूं। तैयारी अच्छी थी, मौसम अच्छा था, भीड़ बहुत अच्छी थी – शानदार। मेरे लिए अगला उत्सव है: मैं कुछ खरीदारी का आनंद लेने और शहर देखने के लिए लंदन जा रहा हूं।”

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सुधीर को पैरा-पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए बधाई दी।
  • वह चार साल की उम्र से पोलियो से पीड़ित हैं। वर्ष 2013 में उन्होंने पेशेवर रूप से पावरलिफ्टिंग का अभ्यास करना शुरू किया था। सुधीर पैरा खिलाड़ी वीरेंद्र धनखड़ से प्रेरित होकर पैरा पावर लिफ्टिंग शुरू की थी।
  • सुधीर लाठ ने भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों पैरा पावर लिफ्टिंग में लगातार सातवीं बार नेशनल गोल्ड मेडल जीता।
  • वर्ष 2018 में उन्होंने इंडोनेशिया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में अपनी अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग की शुरुआत की और 80 किग्रा वर्ग में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता।
  • बाद में उन्होंने हरियाणा सरकार के साथ एक वरिष्ठ कोच के रूप में काम करना शुरू किया। वर्ष 2018 में उन्होंने 17वीं सीनियर और 12वीं जूनियर नेशनल पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में “स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ इंडिया” का खिताब अर्जित किया।

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago