Categories: राजनीति

Tejashwi Yadav Biography in Hindi | तेजस्वी यादव जीवन परिचय

तेजस्वी यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ तेजस्वी यादव एक भारतीय राजनेता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नौ संतानों में सबसे छोटे हैं। नवंबर 1989 में तेजस्वी यादव के जन्म के चार महीने बाद उनके पिता लालू यादव ने पहली बार बिहार के सीएम के रूप में शपथ ली थी। तेजस्वी यादव ने अपनी 8वीं क्लास तक की पढ़ाई दिल्ली से की। क्रिकेट के प्रेमी तेजस्वी यादव ने 8 वीं कक्षा पास करने के बाद अपनी स्कूली शिक्षा छोड़कर क्रिकेट में करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने अपने स्कूली दिनों में कई क्रिकेट टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया। साथ ही वह अपने स्कूल क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे। उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में दिल्ली क्रिकेट टीम की तरफ से अंडर -15 में भाग लिया था। ((Business Standard)) दिल्ली के लिए कुछ सीज़न खेलने के बाद उन्हें दिल्ली के अंडर -19 क्रिकेट टीम में चुना गया। दाहिने हाथ के बल्लेबाज तेजस्वी यादव वर्ष 2009 से 2012 तक दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रहे। लेकिन उन्हें कभी भी प्लेइंग इलेवन टीम में जगह नहीं मिल सकी।  तेजस्वी यादव ने अपने पूरे क्रिकेट करियर में 7 डोमेस्टिक मैच खेले। उन सात मैचों में उन्होंने सिर्फ 37 रन बनाए और एक विकेट लिया था। ((ESPN CricInfo)) https://www.youtube.com/watch?v=Lyv3LARQbpA&t=160s तेजस्वी यादव ने अपना आखिरी क्रिकेट मैच झारखंड और त्रिपुरा के बीच कटक में खेला था। तेजस्वी ने जब यह देखा कि क्रिकेट में भी उनका करियर आगे नहीं बढ़ रहा है तो उन्होंने राजनीति में जाने का फैसला किया।…

जीवन परिचय
पूरा नाम तेजस्वी प्रसाद यादव [1]The Hindu
उपनामतरुण यादव [2]The New Indian Express
व्यवसायभारतीय राजनेता
जाने जाते हैं लालू प्रसाद यादव के सबसे छोटे बेटे होने के नाते
राजनीति करियर
पार्टी/दलराष्ट्रीय जनता दल (राजद)
राजनीतिक यात्रा• वर्ष 2015 में उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर राघोपुर निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान सभा के लिए चुना गया था।

• उन्होंने 2015 से 2017 तक बिहार के डिप्टी सीएम के रूप में कार्य किया।

• वर्ष 2020 में उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर राघोपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया।
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- - 167
मी०- 1.67
फीट इन्च- 5' 6"
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 9 नवंबर 1989 (गुरुवार)
आयु (2021 के अनुसार)32 वर्ष
जन्मस्थान ग्राम फुलवरिया, जिला गोपालगंज, बिहार
राशि धनु (Sagittarius)
हस्ताक्षर
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर ग्राम फुलवरिया, जिला गोपालगंज, बिहार
स्कूल/विद्यालय उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, हेमंत विहार से और दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से की।
शैक्षिक योग्यता8वीं पास [3]MyNeta
धर्म हिन्दू [4]MyNeta
जाति शूद्र [5]Kancha Ilaiah
पता#208, कौटिल्य नगर, एमपी एमएलए कॉलोनी, पीओ-बीवी कॉलेज, पटना [6]MyNeta
विवाद • 1 जनवरी 2008 को तेजस्वी यादव और उनके भाई तेज प्रताप यादव को दिल्ली में नए साल की पार्टी के दौरान एक लड़की पर अनुचित टिप्पणी करने पर अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर पीटा गया था। [7]Hindustan Times

• वर्ष 2017 में एक निजी फर्म को आईआरसीटीसी के दो होटल के रखरखाव का ठेका अवैध रूप से देने के लिए तेजस्वी यादव और उनके माता-पिता लालू यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ सीबीआई का मामला दर्ज किया गया था। बाद में दिल्ली की अदालत ने इन तीनों को इस मामले में जमानत दे दी। [8]The Times of India

• 5 अक्टूबर 2020 को एक दलित नेता और पूर्व राजद नेता शक्ति मलिक की पत्नी द्वारा दिए गए लिखित बयान के आधार पर हत्या के मामले में तेजस्वी यादव, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव और चार अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके कारण राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी क्योंकि यह मामला वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले दर्ज किया गया था। [9]The New Indian Express

• एक ओपन डेटा डिपॉजिटरी वेबसाइट माई नेता के अनुसार तेजस्वी यादव के खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। [10]MyNeta
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
गर्लफ्रेंडज्ञात नहीं
परिवार
पत्नीज्ञात नहीं
माता/पितापिता - लालू प्रसाद यादव (राजनेता)

माता- राबड़ी देवी (राजनेता)
भाईभाई- तेज प्रताप यादव (राजनेता)
बहन बहन- मीसा भारती (राजनेता), रोहिणी आचार्य, चंदा सिंह, रागिनी यादव, हेमा यादव, अनुष्का राव और राज लक्ष्मी
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
संपत्तिरु. 5.8 करोड़ (2020 के अनुसार) [11]MyNeta
कुल सम्पत्ति (लगभग)रु. 5.8 करोड़ (2020 के अनुसार) [12]MyNeta

तेजस्वी यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • तेजस्वी यादव एक भारतीय राजनेता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नौ संतानों में सबसे छोटे हैं।
  • नवंबर 1989 में तेजस्वी यादव के जन्म के चार महीने बाद उनके पिता लालू यादव ने पहली बार बिहार के सीएम के रूप में शपथ ली थी।
  • तेजस्वी यादव ने अपनी 8वीं क्लास तक की पढ़ाई दिल्ली से की। क्रिकेट के प्रेमी तेजस्वी यादव ने 8 वीं कक्षा पास करने के बाद अपनी स्कूली शिक्षा छोड़कर क्रिकेट में करियर बनाने का फैसला किया।
  • उन्होंने अपने स्कूली दिनों में कई क्रिकेट टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया। साथ ही वह अपने स्कूल क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे। उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में दिल्ली क्रिकेट टीम की तरफ से अंडर -15 में भाग लिया था। [13]Business Standard
  • दिल्ली के लिए कुछ सीज़न खेलने के बाद उन्हें दिल्ली के अंडर -19 क्रिकेट टीम में चुना गया।
  • दाहिने हाथ के बल्लेबाज तेजस्वी यादव वर्ष 2009 से 2012 तक दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रहे। लेकिन उन्हें कभी भी प्लेइंग इलेवन टीम में जगह नहीं मिल सकी। 
  • तेजस्वी यादव ने अपने पूरे क्रिकेट करियर में 7 डोमेस्टिक मैच खेले। उन सात मैचों में उन्होंने सिर्फ 37 रन बनाए और एक विकेट लिया था। [14]ESPN CricInfo

  • तेजस्वी यादव ने अपना आखिरी क्रिकेट मैच झारखंड और त्रिपुरा के बीच कटक में खेला था।
  • तेजस्वी ने जब यह देखा कि क्रिकेट में भी उनका करियर आगे नहीं बढ़ रहा है तो उन्होंने राजनीति में जाने का फैसला किया। वर्ष 2010 में उन्होंने पहली बार अपने पिता लालू प्रसाद यादव के लिए बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार किया।
  • वर्ष 2015 में तेजस्वी यादव ने 26 साल की उम्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट से राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से सफलतापूर्वक चुनाव जीता।
  • वर्ष 2016 में तेजस्वी यादव ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया था जिसके द्वारा जनता अपने इलाके में क्षतिग्रस्त सड़कों से संबंधित अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकती थी। उस संपर्क नंबर पर संदेशों के बारे में एक इंजीनियर ने जानकारी देते हुए कहा-

    इस नंबर पर प्राप्त 47,000 संदेशों में से लगभग 44,000 व्यक्तिगत संदेश थे जो तेजस्वी यादव को शादी का प्रस्ताव दे रहे थे। केवल 3,000 संदेश ऐसे थे जो सड़क मरम्मत से संबंधित थे।”

  • 2015 में बिहार के उप मुख्यमंत्री के पद शपथ लेकर तेजस्वी बिहार में सबसे कम उम्र के उप मुख्यमंत्री बने। इस पद पर वह 2017 तक रहे।

  • वर्ष 2017 में एक होटल भूमि घोटाले में तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ सीबीआई का मामला दर्ज हुआ था।
  • विवाद बढ़ने की वजह से नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अपना समर्थन वापस ले लिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हाथ मिला लिया।
  • बिहार में भाजपा-जद (यू) सरकार के गठन के बाद राजद पार्टी के 27 वर्षीय युवा नेता तेजस्वी यादव भाजपा और जद (यू) के विपक्ष में सबसे कम उम्र के नेता के रूप में उभर कर समने आए।
  • वर्ष 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लगभग सभी एग्जिट पोल ने महागठबंधन की जीत की भविष्यवाणी की थी और तेजस्वी यादव को बिहार के सीएम उम्मीदवार के रूप में सबसे आगे बताया था। लेकिन एग्जिट पोल की भविष्यवाणी गलत सबित हुई और महागठबंधन को 110 सीटों के साथ एनडीए से हार का सामना करना पड़ा। जिसमें एनडीए गठबंधन ने 125 सीटें हासिल कर बिहार में सरकार बनाई। हालाँकि तेजस्वी की राजद पार्टी 75 सीटों के साथ चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। साथ ही तेजस्वी यादव ने बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट से 38000 हजार मतों के अंतर से जीत हांसिल की।
  • नितीश कुमार ने 9 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बिहार में दोबारा से सरकार बनाने का दावा पेश किया। 10 अगस्त 2022 को उन्होंने दोबरा से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। साथ ही तेजस्वी यादव ने भी बिहार के उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बेटा तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव की पत्नी समेत आरजेडी के कई बड़े नेता शामिल रहे।

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago