Categories: राजनीति

Ashok Gehlot Biography in Hindi | अशोक गहलोत जीवन परिचय

अशोक गहलोत से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां अशोक गहलोत एक भारतीय राजनेता हैं जिन्हे राजस्थान के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर जाना जाता है। राजस्थान राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले वह चौथे नेता हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण राजस्थान के जोधपुर के एक जादूगर परिवार में हुआ था। सूत्रों के अनुसार, उनके पिता बाबू लक्ष्मण सिंह दक्ष एक लोकप्रिय जादूगर थे, जिन्होंने प्रदर्शन करने के लिए देश भर में यात्रा की। बचपन में अशोक अपने पिता के साथ जादू-टोना करते थे। कथित तौर पर अशोक गहलोत राहुल गाँधी और प्रियंका गांधी के सामने इंदिरा गांधी की मौजूदगी में जादू के करतब दिखाए थे। गहलोत धार्मिक भावनाओं में काफी रूचि रखते हैं और जीवन के कई गांधीवादी तरीकों का अभ्यास करते हुए बड़े हुए हैं; क्योंकि वह महात्मा गांधी की शिक्षाओं से बहुत प्रेरित हैं। अशोक गहलोत केवल सात्विक भोजन करने में विश्वास रखते हैं और सूर्यास्त के बाद सुबह तक कुछ भी खाने से बचते हैं। राजनीति में आने से पहले गहलोत डॉक्टर बनना चाहते थे और उन्होंने एक मेडिकल कॉलेज में भी दाखिला लिया था, जिसे बाद में उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया था। वर्ष 1971 में उन्होंने पूर्वी बंगाली शरणार्थी संकट के दौरान शरणार्थी शिविरों की सेवा की। गहलोत अपने कॉलेज के दौरान छात्र राजनीति में सक्रिय से भाग लिया करते थे। वह 1973 से 1979 तक कांग्रेस पार्टी NSUI की युवा शाखा के अध्यक्ष भी रहे। जब इंदिरा गांधी शरणार्थी शिविरों के नियमित दौरे पर थीं, तो उन्होंने पहली बार गहलोत के संगठनात्मक कौशल…

जीवन परिचय
उप नामगिल्ली बिली [1]Business Standard
व्यवसायराजनेता
जाने जाते हैंराजस्थान के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर
राजनीति
पार्टी/दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
राजनीतिक यात्रा• वर्ष 1974 में एनएसयूआई की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष।
• वर्ष 1979 में उन्हें नगर जिला कांग्रेस कमेटी जोधपुर के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
• वर्ष 1980 में उन्हें जोधपुर संसदीय क्षेत्र से 7वीं लोकसभा के लिए चुना गया और 8वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं लोकसभा में जोधपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
• वर्ष 1980 में वह लोक लेखा समिति के सदस्य के रूप में चुने गए।
• वर्ष 1982 में उन्हें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया।
• वर्ष 1982 में वह केंद्रीय उप मंत्री, पर्यटन विभाग के रूप में चुने गए।
• वर्ष 1983 में अशोक गहलोत केंद्रीय पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री बने।
• वर्ष 1984 में उन्होंने खेल विभाग के केंद्रीय उप मंत्री के रूप में कार्य किया।
• वर्ष 1985, 1994, और 1997 में वह राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने।
• वर्ष 1991 में उन्हें संचार सलाहकार समिति (लोकसभा) में नियुक्त किया गया।
• वर्ष 1991 में वह रेलवे की स्थायी समिति (10वीं और 11वीं लोकसभा) के सदस्य बने।
• वर्ष 1998 में अशोक गहलोत राजस्थान के 11वें मुख्यमंत्री बने।
• वर्ष 1999 में वह सरदारपुरा (जोधपुर) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।
• वर्ष 2008 में वह दुबारा से राजस्थान के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
• वर्ष 2017 में वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव चुने गए।
• वर्ष 2018 में वह तीसरी बार राजस्थान के 15वें मुख्यमंत्री बने।
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)


से० मी०- 170
मी०- 1.70
फीट इन्च- 5’ 7”
भार/वजन (लगभग)75 कि० ग्रा०
आँखों का रंगहेज़ल ग्रीन
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 3 मई 1951 (गुरुवार)
आयु (2022 के अनुसार)71 वर्ष
जन्म स्थान महामंदिर, जोधपुर, भारत
राशि वृषभ (Taurus)
हस्ताक्षर [2]Ceorajasthan.in
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर महामंदिर, जोधपुर
कॉलेज/विश्वविद्यालयजोधपुर विश्वविद्यालय, राजस्थान
शैक्षिक योग्यता [3]MyNeta• जोधपुर विश्वविद्यालय, राजस्थान से एम ए
• जोधपुर विश्वविद्यालय, राजस्थान से बीएससी
• जोधपुर विश्वविद्यालय, राजस्थान से एलएलबी
धर्म हिन्दू
जातिपिछड़ा वर्ग ओबीसी (माली) समुदाय [4]Rediff.com
आहारशाकाहारी
विवाद• वर्ष 2017 में इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म की एक जांच में "पैराडाइज पेपर्स" की सूची में राजनेताओं के बीच उनका नाम उजागर हुआ था। हालांकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने के कारण मामले से उनका नाम हटा दिया गया था।
• वर्ष 2011 में अशोक गहलोत एक विवाद में फंस गए थे जब राजस्थान सरकार ने 11,000 करोड़ रूपये की संपत्ति और अनुबंध दिए थे। कथित तौर पर अशोक के परिवार के सदस्यों के साथ वित्तीय संबंध रखने वाली फर्मों के लिए।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि27 नवंबर 1977 (रविवार)
परिवार
पत्नीसुनीता गहलोत (गृहणी)
बच्चेबेटा- वैभव गहलोत

बेटी- सोनिया
माता/पिता
पिता- बाबू लक्ष्मण सिंह गहलोत (जादूगर)
माता- नाम ज्ञात नहीं
भाई/बहनभाई- 2
• कंवर सेन गहलोत (2018 में निधन)

• अग्रसेन गहलोत
बहन- 1 नाम ज्ञात नहीं

पसंदीदा चीजें
पेय पदार्थटी
नाश्तापारले-जी बिस्किट
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
धन/संपत्ति [5]MyNetaचल संपत्ति
नगद: 30,000 हजार रुपये
बैंकों में जमा: 1.30 करोड़ रुपये
बांड, डिबेंचर और शेयर: 29.598 हजार रुपये
आभूषण: 23.75 तोला सोना कीमत 11,00,000 लाख रुपये, एक जोड़ी ईयर रिंग 15 ग्राम कीमत 45,000 हजार रुपये, चांदी 900 ग्राम कीमत 40,000 हजार रुपये

अचल संपत्ति
कृषि भूमि: खसरा में स्थित 23 बीघा पुश्तैनी जमीन में 1/2 हिस्सा कीमत 3. 49 करोड़ रुपये
गैर कृषि भूमि: मुंडवा जिला नागौर में पैतृक भूखंड में 1/2 हिस्सा कीमत 31.23 करोड़ रुपये
आवासीय भवन: फ्लैट नंबर ए-402 फेज-1, द्वारका, संसद विहार को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड, नई दिल्ली कुल क्षेत्रफल 1250 वर्ग फुट, कीमत 1,28 करोड़ रुपये
वेतनमान (राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में)55,000 रुपये/माह + अन्य भत्ते (2018 के अनुसार) [6]The Hindustan Times
कुल संपत्ति6.5 करोड़ रुपये (2018 के अनुसार) [7]MyNeta

अशोक गहलोत से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • अशोक गहलोत एक भारतीय राजनेता हैं जिन्हे राजस्थान के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर जाना जाता है। राजस्थान राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले वह चौथे नेता हैं।
  • उनका जन्म और पालन-पोषण राजस्थान के जोधपुर के एक जादूगर परिवार में हुआ था।
  • सूत्रों के अनुसार, उनके पिता बाबू लक्ष्मण सिंह दक्ष एक लोकप्रिय जादूगर थे, जिन्होंने प्रदर्शन करने के लिए देश भर में यात्रा की। बचपन में अशोक अपने पिता के साथ जादू-टोना करते थे। कथित तौर पर अशोक गहलोत राहुल गाँधी और प्रियंका गांधी के सामने इंदिरा गांधी की मौजूदगी में जादू के करतब दिखाए थे।
  • गहलोत धार्मिक भावनाओं में काफी रूचि रखते हैं और जीवन के कई गांधीवादी तरीकों का अभ्यास करते हुए बड़े हुए हैं; क्योंकि वह महात्मा गांधी की शिक्षाओं से बहुत प्रेरित हैं।
  • अशोक गहलोत केवल सात्विक भोजन करने में विश्वास रखते हैं और सूर्यास्त के बाद सुबह तक कुछ भी खाने से बचते हैं।
  • राजनीति में आने से पहले गहलोत डॉक्टर बनना चाहते थे और उन्होंने एक मेडिकल कॉलेज में भी दाखिला लिया था, जिसे बाद में उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया था।
  • वर्ष 1971 में उन्होंने पूर्वी बंगाली शरणार्थी संकट के दौरान शरणार्थी शिविरों की सेवा की।
  • गहलोत अपने कॉलेज के दौरान छात्र राजनीति में सक्रिय से भाग लिया करते थे। वह 1973 से 1979 तक कांग्रेस पार्टी NSUI की युवा शाखा के अध्यक्ष भी रहे।
  • जब इंदिरा गांधी शरणार्थी शिविरों के नियमित दौरे पर थीं, तो उन्होंने पहली बार गहलोत के संगठनात्मक कौशल पर ध्यान दिया और उन्हें राजनीति में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया; उस समय उनकी उम्र महज 20 वर्ष थी।
  • गहलोत ने राजीव गांधी के साथ मिलकर काम किया है; जब राजीव गाँधी भारत के प्रधानमंत्री थे।
  • उन्होंने इंदौर, सेवाग्राम, औरंगाबाद और वर्धा में तरुण शांति सेना द्वारा आयोजित शिविरों में काम किया।
  • सूत्रों के अनुसार 1980 में 7वें लोकसभा चुनाव के दौरान, उनके पास पैसे खत्म हो रहे थे और उन्हें अपने प्रचार पोस्टर खुद ही प्रसारित और चिपकाने पड़े थे। चुनावों के बाद वह उस समय के सबसे कम उम्र के सांसदों में से एक बन गए।
  • वर्ष 1982 में केंद्रीय उप मंत्री पर्यटन विभाग के रूप में अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए वह एक ऑटोरिक्शा से नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन गए।
  • 1980 के दशक के मध्य में जब विवादास्पद धर्मगुरु चंद्रस्वामी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के साथ घनिष्ठता विकसित करना शुरू किया, तो गहलोत ने उनका कड़ा विरोध किया था।
  • वर्ष 1989 में अशोक गहलोत ने राजस्थान के गृह मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
  • अशोक ने दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया, पहले 1998 से 2003 तक और फिर 2008 से 2013 तक।
  • वर्ष 2013 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक समारोह मंच पर गहलोत को गले लगाया; इस घटना ने मीडिया में तहलका मचा दिया था। घटना के बारे में बात करते हुए गहलोत ने बताया-

    मेरे तो हाथ आला ही रह गए थे। सोचा यह एकदम से क्या हो गया और लोग क्या सोचेंगे।”

  • उन्होंने भारत सेवा संस्थान की स्थापना की जो राजीव गांधी मेमोरियल बुक बैंक के माध्यम से मुफ्त किताबें प्रदान करता है और एम्बुलेंस सेवाएं भी देता है।
  • कथित तौर पर वर्ष 2013 में जब अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने स्वयंभू संत आसाराम बापू के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के दौरान राजस्थान पुलिस को किसी भी दबाव में नहीं आने के सख्त निर्देश दिए थे।
  • वर्ष 2018 में अशोक गहलोत को एक बयान देने के लिए ऑनलाइन ट्रोल किया गया था, जिसके बाद लोगों ने उनका #ScientistGehlot कहकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था। वीडियो स्पष्ट रूप से उनके भाषण की एक अधूरी और काटी गई क्लिप थी। जैसे ही गहलोत ट्रोलर्स के सामने आए, उन्होंने ट्विटर पर अपने भाषण का असली वीडियो पोस्ट किया।

  • 17 दिसंबर 2018 को अशोक गहलोत ने राजस्थान के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और साथ ही उनके साथ उप मुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट ने भी गोपनीयता की शपथ ली। मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। [8]Hindustan Times

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago