Top 10 Highest Paid Bollywood Actress in Hindi | बॉलीवुड की 10 सबसे महंगी अभिनेत्रियां

बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मों का 100 करोड़ की सूची में शामिल होने का काफी क्रेज चल रहा है। इतना ही नहीं फिल्मों के अलावा अभिनेत्रियां भी इस रेस में शामिल रहती हैं। इस प्रकार बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के बीच एक प्रतिस्पर्धा चलती रहती है। वर्ष 2017 के मुताबिक फिल्मजगत में ऐसी कई फ़िल्में आईं जिसमें अभिनेत्रयों ने जमकर कमाई की। इसलिए, अगर आप एक बॉलीवुड प्रसंशक हैं तो आप यह जानने के लिए काफी उत्सुक होंगे कि किस बॉलीवुड अभिनेत्री ने फिल्म के लिए कितना शुल्क लिया है और कौन सी अभिनेत्री सुपर हिट है। तो आइए हम आपको शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सूची से परिचित करवाते हैं। 1. दीपिका पादुकोण दीपिका ने फिल्म बाजीराव मस्तानी (2015), और XXX: रिटर्न ऑफ़ ज़ेंडर केज (2017) जैसी बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों के साथ दीपिका बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री बनी हुई हैं। उनकी मौजूदा स्टार वैल्यू 14-16 करोड़ रुपए प्रति फिल्म है। 2. कंगना राणावत फिल्मजगत में कंगना "बॉलीवुड क्वीन" नाम से जानी जाती हैं। हालांकि, फिल्म "क्वीन" (2014) और "तनु वेड्स मनु रिटर्न्स" (2015) की अपार सफलता के बाद, हाल ही में आई उनकी फ़िल्में "कट्टी बट्टी" (2015) और "रंगून" (2017) की असफलता ने उनकी फ़ीस को प्रभावित किया है। फ़ीस मामलें में कंगना अब दीपिका पादुकोण के ठीक पीछे हैं और 11-12 करोड़ रुपए प्रति फिल्म चार्ज करती हैं। 3. प्रियंका चोपड़ा   बॉलीवुड की "देसी गर्ल" प्रियंका चोपड़ा ने न केवल भारतीय दिलों पर बल्कि पूरी दुनिया के लोगों के दिलों पर राज किया है। हॉलीवुड फिल्म Quantico (2015) और…

बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मों का 100 करोड़ की सूची में शामिल होने का काफी क्रेज चल रहा है। इतना ही नहीं फिल्मों के अलावा अभिनेत्रियां भी इस रेस में शामिल रहती हैं। इस प्रकार बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के बीच एक प्रतिस्पर्धा चलती रहती है। वर्ष 2017 के मुताबिक फिल्मजगत में ऐसी कई फ़िल्में आईं जिसमें अभिनेत्रयों ने जमकर कमाई की। इसलिए, अगर आप एक बॉलीवुड प्रसंशक हैं तो आप यह जानने के लिए काफी उत्सुक होंगे कि किस बॉलीवुड अभिनेत्री ने फिल्म के लिए कितना शुल्क लिया है और कौन सी अभिनेत्री सुपर हिट है। तो आइए हम आपको शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सूची से परिचित करवाते हैं।

1. दीपिका पादुकोण

दीपिका ने फिल्म बाजीराव मस्तानी (2015), और XXX: रिटर्न ऑफ़ ज़ेंडर केज (2017) जैसी बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों के साथ दीपिका बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री बनी हुई हैं। उनकी मौजूदा स्टार वैल्यू 14-16 करोड़ रुपए प्रति फिल्म है।

2. कंगना राणावत

फिल्मजगत में कंगना “बॉलीवुड क्वीन” नाम से जानी जाती हैं। हालांकि, फिल्म “क्वीन” (2014) और “तनु वेड्स मनु रिटर्न्स” (2015) की अपार सफलता के बाद, हाल ही में आई उनकी फ़िल्में “कट्टी बट्टी” (2015) और “रंगून” (2017) की असफलता ने उनकी फ़ीस को प्रभावित किया है। फ़ीस मामलें में कंगना अब दीपिका पादुकोण के ठीक पीछे हैं और 11-12 करोड़ रुपए प्रति फिल्म चार्ज करती हैं।

3. प्रियंका चोपड़ा

 

बॉलीवुड की “देसी गर्ल” प्रियंका चोपड़ा ने न केवल भारतीय दिलों पर बल्कि पूरी दुनिया के लोगों के दिलों पर राज किया है। हॉलीवुड फिल्म Quantico (2015) और Baywatch (2017) की अपार सफलता के कारण वह 9-10 करोड़ रुपए प्रति फिल्म फ़ीस चार्ज करती हैं।

4. करीना कपूर खान 

बॉलीवुड में “बेबो” नाम से मशहूर करीना कपूर खान ने पिछले साल कई हिट फिल्मों के साथ बॉलीवुड की शीर्ष कमाई वाली अभिनेत्रियों की सूची में अपना स्थान बनाया। वर्ष 2016 में आई उड़ता पंजाब जैसी हिट फिल्म के कारण वह 8-9 करोड़ रुपए प्रति फिल्म चार्ज करती हैं।

5. विद्या बालन

विद्या बालन की फिल्म “कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह” (2016) और “बेगम जान” (2017) की बॉक्स ऑफिस पर असफलता के बावजूद वह बॉलीवुड की शीर्ष कमाई वाली अभिनेत्रियों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उनकी प्रति फिल्म औसत फ़ीस 7-8 करोड़ रुपए है।

6. कैटरीना कैफ़

बॉक्स ऑफिस पर “फ़ितूर” (2016) और “बार बार देखो” (2016) जैसी फिल्मों की विफलता के कारण, कैटरीना कैफ की कमाई कम हो गई। जिसके कारण वह 6-7 करोड़ रुपए प्रति फिल्म फ़ीस चार्ज करती हैं।

7. अनुष्का शर्मा

फिल्म “ए दिल है मुश्किल” (2016) और “फिलोरी” (2017) की अपार सफलता के साथ वह बॉलीवुड की शीर्ष कमाई वाली अभिनेत्रियों की सूची में सातवें स्थान पर आ गई हैं। अभिनय में उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें फिल्मजगत में काफी लोकप्रिय बना दिया। जिसके चलते वह 5-6 करोड़ प्रति फिल्म फ़ीस चार्ज करती हैं।

8. आलिया भट्ट

हाईवे (2014) और उड़ता पंजाब (2016) जैसी हिट फिल्मों ने आलिया भट्ट को सबसे कम उम्र में एक सफल अभिनेत्री बना दिया है। जिसके चलते वह 4-5 करोड़ भारतीय रुपए प्रति फिल्म फ़ीस चार्ज करती हैं।

9. सोनाक्षी सिन्हा 

फिल्म “फोर्स 2” और “नूर” (2017) की बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के कारण सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय करियर को काफी प्रभावित हुआ। जिसके चलते वह औसतन 4 करोड़ रुपए प्रति फिल्म फ़ीस चार्ज करती हैं।

10. श्रद्धा कपूर 

 

हाल ही में आई श्रद्धा कपूर की दो फिल्मों “आशिकी-2 (2013)” और “बाघी (2016)” जैसी फिल्मों ने श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल कर दिया। वह 3-4 करोड़ रुपए प्रति फिल्म चार्ज करती हैं।

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

1 year ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

1 year ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

1 year ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

1 year ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

1 year ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

1 year ago