Zayed Khan Biography in Hindi | जायद खान जीवन परिचय

जायद खान से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां जायद खान एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं जो बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्ममेकर संजय खान के बेटे हैं। जायद खान का जन्म और पालन-पोषण एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। जायद खान अपने पिता की ओर से मुस्लिम और माता की ओर से एक पारसी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई, वेल्हम बॉयज स्कूल, देहरादून, और कोडईकनाल इंटरनेशनल स्कूल, कोडाईकनाली से की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई करने के लिए मोंटगोमरी कॉलेज, मैरीलैंड, यूएसए चले गए। जहां उन्होंने फिल्म निर्माता और बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। अपने स्कूल के दिनों में वह अंग्रेजी थिएटर के नाटकों में भाग लिया करते थे। दुबले-पतले होने की वजह से उन्हें स्कूल और कॉलेज के दिनों में 'पिज्जा फेस' कहा जाता था। उनके पिता संजय खान वर्ष 1990 के दूरदर्शन टीवी शो 'द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' में 'टीपू सुल्तान' का किरदार निभाने के बाद प्रसिद्ध हुए थे। उनकी मां जरीन कतरक खान 1960 के दशक की मशहूर मॉडल थीं। वह बचपन से ही "सुपरमैन" के बहुत बड़े प्रसंशक हैं। उन्होंने लंदन फिल्म अकादमी से फिल्म निर्माण की कला सीखी। जायद खान को वर्ष 2004 की हिंदी फिल्म "मैं हूं ना" में अभिनेता शाहरुख खान के साथ कास्ट किया गया था, लेकिन शाहरुख खान की पीठ में चोट लगने के कारण इस फिल्म में देरी हुई। जिसके चलते उनकी पहली फिल्म "चुरा लिया है तुमने" है। एक बार वह ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म 'आप…

जीवन परिचय
पूरा नामजायद अब्बास खान [1]Amar Ujala
व्यवसायअभिनेता और प्रोडूसर
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 183
मी०- 1.83
फीट इन्च- 6'
वजन/भार (लगभग)85 कि० ग्रा०
चेस्ट (लगभग)43 इंच
कमर (लगभग)32 इंच
बाइसेप्स (लगभग)17 इंच
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला
करियर
डेब्यूफिल्म (अभिनेता): "चुरा लिया है तुमने" (2003)

फिल्म (निर्माता): "लव ब्रेकअप जिंदगी" (2011)

टीवी (अभिनेता): "हसील" (2017)
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 5 जुलाई 1980 (शनिवार)
आयु (2021 के अनुसार)41 वर्ष
जन्मस्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राशि कर्क (Cancer)
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्मइस्लाम
गृहनगर बेंगलुरु, कर्नाटक
आहारमांसाहारी
स्कूल/विद्यालय• जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई
• वेल्हम बॉयज स्कूल, देहरादून
• कोडईकनाल इंटरनेशनल स्कूल, कोडाईकनाली
कॉलेज/विश्वविद्यालयमोंटगोमरी कॉलेज, मैरीलैंड, यूएसए
शैक्षिक योग्यता• फिल्म निर्माण में डिप्लोमा
• बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट
पता संजय प्लाजा, मुंबई
शौक/अभिरुचिसाहसिक खेल खेलना, बाइक चलाना, और गिटार बजाना
विवादवर्ष 2005 में जायद ने अपनी मर्सिडीज-बेंज कार से एक 40 वर्षीय महिला के स्कूटर में टक्कर मार दी थी। जिसके बाद महिला को मामूली सी चोट आई थी। महिला बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बच गई थी। एक चश्मदीद गवाह के मुताबिक जायद ही गाड़ी चला रहे थे लेकिन हादसे के बाद वह चतुराई से पुलिस को गुमराह करने के लिए यात्री सीट पर चले गए थे। यह एक मामूली दुर्घटना थी, इसलिए महिला ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की थी।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
गर्लफ्रेंड• ईशा देओल (अभिनेत्री)

दीया मिर्जा (अभिनेत्री)

• मलाइका पारेख
विवाह तिथि 20 नवंबर 2005 (रविवार)
परिवार
पत्नीमलाइका पारेख
बच्चे बेटा- 2
• आरिज खान (2011 में जन्म)
• जिदान खान (2008 में जन्म)
माता/पितापिता- संजय खान (अभिनेता, फिल्म निर्माता)

माता- जरीन कतरक खान
बहन/भाईबहन- 3
सुजैन खान (बड़ी - इंटीरियर डिजाइनर)
• सिमोन अरोड़ा (बड़ी - डिजाइनर)
• फराह खान अली (बड़ी- ज्वैलरी डिजाइनर)
पसंदीदा चीजें
भोजनलाल मसाला चॉप, कश्मीरी का चार, बैंगलोर दाल, और बेसन के लड्डू
अभिनेताऋतिक रोशन
अभिनेत्रीऐश्वर्या राय
स्थानगोवा
रंगकाला
धन संपत्ति सम्बंधित विवरण

कार संग्रह• मिनी कूपर S
• मर्सिडीज बेंज
बाइक संग्रहज़ायेद खान अपनी बाइक डुकाटी - स्ट्रीटफाइटर 1100 मॉडल चलाते हुए
वेतन/सैलरीरु. 1-2 करोड़ रूपये /फिल्म

जायद खान से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • जायद खान एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं जो बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्ममेकर संजय खान के बेटे हैं।
  • जायद खान का जन्म और पालन-पोषण एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। जायद खान अपने पिता की ओर से मुस्लिम और माता की ओर से एक पारसी हैं।
  • उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई, वेल्हम बॉयज स्कूल, देहरादून, और कोडईकनाल इंटरनेशनल स्कूल, कोडाईकनाली से की।
  • इसके बाद वह आगे की पढ़ाई करने के लिए मोंटगोमरी कॉलेज, मैरीलैंड, यूएसए चले गए। जहां उन्होंने फिल्म निर्माता और बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की।
  • अपने स्कूल के दिनों में वह अंग्रेजी थिएटर के नाटकों में भाग लिया करते थे।
  • दुबले-पतले होने की वजह से उन्हें स्कूल और कॉलेज के दिनों में ‘पिज्जा फेस’ कहा जाता था।
  • उनके पिता संजय खान वर्ष 1990 के दूरदर्शन टीवी शो ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ में ‘टीपू सुल्तान’ का किरदार निभाने के बाद प्रसिद्ध हुए थे।
  • उनकी मां जरीन कतरक खान 1960 के दशक की मशहूर मॉडल थीं।
  • वह बचपन से ही “सुपरमैन” के बहुत बड़े प्रसंशक हैं।
  • उन्होंने लंदन फिल्म अकादमी से फिल्म निर्माण की कला सीखी।
  • जायद खान को वर्ष 2004 की हिंदी फिल्म “मैं हूं ना” में अभिनेता शाहरुख खान के साथ कास्ट किया गया था, लेकिन शाहरुख खान की पीठ में चोट लगने के कारण इस फिल्म में देरी हुई। जिसके चलते उनकी पहली फिल्म “चुरा लिया है तुमने” है।
  • एक बार वह ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ के सेट पर आए थे। जहां ‘पैंटालून रेव एंटरटेनमेंट’ के किसी व्यक्ति ने उन्हें देखा और उन्हें ईशा देओल की फिल्म ‘चुरा लिया है तुमने’ में कास्ट किया।

  • वह फिल्म “मैं हूं ना” में लकी के लिए पहली पसंद नहीं थे। इस भूमिका के लिए पहले ऋतिक रोशन, सोहेल खान और फरहान अख्तर के नाम पर विचार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें ही सेलेक्ट किया गया।
  • ईशा देओल, जायद खान और उनकी पत्नी मलाइका पारेख स्कूल के समय से ही एक दूसरे के एक अच्छे दोस्त हैं।
  • जायद खान और मलाइका पारेख एक-दूसरे को 10 साल तक डेट करने के बाद 20 नवंबर 2005 को शादी की थी।
  • एक इंटरव्यू में उनकी पत्नी मलाइका पारेख ने बताया कि जायद खान ने उन्हें कई बार अंगूठी देकर प्रपोज किया था।
  • उनकी मां ने एक बार बताया था कि जायद बहुत ही स्वादिष्ट लसग्ना बनाते हैं।
  • उन्होंने फिल्म “अंजाना अनजानी” में भी एक विशेष भूमिका निभाई थी जो लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था।
  • वर्ष 2017 में उन्होंने सोनी टीवी सीरियल ‘हासिल’ से टेलीविज़न जगत में कदम रखा।
  • उनकी बहन सुजैन खान की शादी बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन से हुई थी जिसके चलते ऋतिक रोशन उनके जीजा लगते हैं। हालांकि अब दोनों का तलाक हो गया है।
  • जायद खान पहले बहुत धूम्रपान किया करते थे लेकिन वर्ष 2008 में उन्होंने अपने पहले बेटे के जन्म के बाद धूम्रपान करना छोड़ दिया ।
  • जायद खान को जानवरों से काफी लगाव है और उनके पास एक पालतू कुत्ता भी है। जिसकी तस्वीरें अक्सर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1 Amar Ujala

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago