Menu

Kajol Biography in Hindi | काजोल जीवन परिचय

काजोल

जीवन परिचय
वास्तविक नाम काजोल मुखर्जी देवगन
उपनाम कडस
व्यवसाय अभिनेत्री
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 161
मी०- 1.61
फीट इन्च- 5' 3”
वजन/भार (लगभग)60 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना (लगभग)35-28-34
आँखों का रंग धूसर
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 5 अगस्त 1974
आयु (वर्ष 2018 के अनुसार)44 वर्ष
जन्मस्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राशि सिंह
हस्ताक्षर काजोल का हस्ताक्षर फोटो
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
स्कूल/विद्यालय सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, पंचगनी, महाराष्ट्र
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय ज्ञात नहीं
शैक्षणिक योग्यता कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी
डेब्यू बॉलीवुड फिल्म (अभिनेत्री) - बेखुदी (1992)
काजोल की डेब्यू फिल्म बेखुदी
टीवी (एक जज के रूप में) - रॉक-एन-रोल फैमिली (2008)
पता • 5/6, शीतल अपार्टमेंट, ग्राउंड फ्लोर, चंदन सिनेमा के सामने, जुहू, मुंबई
काजोल का घर
• 45/डी मालगाड़ी रोड, मुंबई
शौक/अभिरुचिपुस्तकें पढ़ना और सिलाई-बुनाई करना
विवाद करण जौहर के साथ काजोल की दीर्घकालिक दोस्ती वर्ष 2016 में समाप्त हुई, जिसका कारण दीवाली के समय उनके पति अजय देवगन की फिल्म शिवाय और करण जौहर की फिल्म "ए दिल है मुशकिल" की रिलीज़ तारीख़ एक होना था।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि 24 फरवरी 1999
बॉयफ्रैंड्स एवं अन्य मामले• कार्तिक (अभिनेता)
• अजय देवगन (अभिनेता)
परिवार
पति अजय देवगन (अभिनेता) (वर्ष 1999 - वर्तमान)
काजोल अपने पति अजय देवगन के साथ
बच्चे बेटा - युग
बेटी - निसा
काजोल अपने बच्चों के साथ
माता-पिता पिता - शोमू मुखर्जी (फिल्म निर्माता)
काजोल अपने पिता शोमू मुखर्जी के साथ
माता - तनुजा (अभिनेत्री)
भाई-बहन भाई - कोई नहीं
बहन - तनिषा मुखर्जी (छोटी, अभिनेत्री)
काजोल अपनी माँ और बहन के साथ
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा भोजनफ्रेंच फ्राइज़ के साथ ऑलिव, पिज्जा, स्पेगेटी सलाद
पसंदीदा अभिनेता अजय देवगन और शाहरुख़ खान
पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी
पसंदीदा फ़िल्में बॉलीवुड: शोले, चालबाज़
हॉलीवुड: Casablanca, Ironman 3, Gone With The Wind
पसंदीदा निर्देशक आदित्य चोपड़ा
पसंदीदा पुस्तक Notes to Myself: My Struggle to Become a Person by Hugh Prather
पसंदीदा रंग श्वेत
पसंदीदा इत्र Cool Waters
पसंदीदा स्थल यूरोप
धन संबंधित विवरण
कार संग्रह मर्सिडीज बेंज एसयूवी
काजोल अपनी कार मर्सिडीज बेंज एसयूवी के साथ
आय (लगभग)₹9-12 करोड़ प्रति फिल्म
कुल संपत्ति (लगभग)₹109 करोड़

काजोल

काजोल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या काजोल धूम्रपान करती हैं ?: नहीं
  • क्या काजोल शराब पीती हैं ?: नहीं
  • काजोल एक बंगाली और महाराष्ट्रीयन परिवार से संबंधित हैं।
  • वह मराठी भाषा को बहुत अच्छे से बोल सकती हैं, जबकि बंगाली भाषा बोलने में वह असहज महसूस करती हैं।
  • 16 वर्ष की उम्र से उन्होंने अभिनय करना शुरू किया, जिस समय वह स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रही थीं।
  • काजोल पहली बार अपने पति अजय देवगन से महाबलेश्वर (महाराष्ट्र) में फिल्म गुंडाराज (1995) के सेट पर मिलीं। शुरुआत में दोनों एक एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे, लेकिन शूटिंग के 15 दिनों के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।
  • उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर पुरस्कार को 5 बार अपने नाम किया, जोकि एक रिकॉर्ड है और यह रिकॉर्ड अपनी चाची और पूर्व अभिनेत्री नूतन के साथ साझा करती हैं।
  • वह रानी मुखर्जी, शरबानी मुखर्जी, राज मुखर्जी और मोहनिश बहल जैसे बॉलीवुड सितारों की चचेरी बहन है।
  • फिल्म गुप्त (1997) में, नकारात्मक भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। वह ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं।

    काजोल फिल्म गुप्त में नकारात्मक भूमिका में

    काजोल फिल्म गुप्त में नकारात्मक भूमिका में

  • वर्ष 2001 में, वह पहली बार गर्भवती हुईं। हालांकि, उन्हें गर्भपात का सामना करना पड़ा।
  • एक अभिनेत्री होने के नाते वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं, जिसके चलते वह विधवाओं और बच्चों के लिए परोपकारी कार्य करती हैं।
  • वर्ष 2006 में, काजोल, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन और शाहरुख़ खान के खिलौने प्रतिरूपों का यूनाइटेड किंगडम में अनावरण किया गया।

    यूनाइटेड किंगडम में अनावरण किया गया काजोल का खिलौना प्रतिरूप

    यूनाइटेड किंगडम में अनावरण किया गया काजोल का खिलौना प्रतिरूप

  • वर्ष 2008 में, उन्हें सामाजिक कार्य के लिए कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें पुस्तकें पढ़ने का बहुत शौक है।
  • उन्हें 3 इडियट्स (2009) फिल्म में एक भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव से इंकार कर दिया, क्योंकि वह उस भूमिका से खुश नहीं थीं।
  • वर्ष 2010 में, NASDAQ द्वारा काजोल और शाहरुख खान को अमेरिकी शेयर बाजार में आमंत्रित किया गया और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय कलाकार बने।

    काजोल और शाहरुख खान अमेरिकी शेयर बाजार में

    काजोल और शाहरुख खान अमेरिकी शेयर बाजार में

  • वर्ष 2011 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) का मुंबई स्थित मराठा मंदिर (एक सिनेमाघर) में लगातार 1000+ सप्ताह तक लगे रहने का रिकॉर्ड है। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) मुंबई स्थित मराठा मंदिर (एक सिनेमाघर) में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *