Aishwarya Rai Biography in Hindi | ऐश्वर्या राय जीवन परिचय

ऐश्वर्या राय से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ क्या ऐश्वर्या राय धूम्रपान करती हैं ? ज्ञात नहीं क्या ऐश्वर्या राय शराब पीती हैं ? ज्ञात नहीं ऐश्वर्या ने अपने जीवन का पहला विज्ञापन कैमलिन पेंसिल के लिए किया था, जब वह 9 वीं कक्षा में थीं।  ऐश्वर्या एक मेधावी छात्रा थीं और अपनी कक्षा में हमेशा 90% अंक अर्जित करती थीं। ऐश्वर्या अगर एक अभिनेत्री नहीं बन पातीं तो वह एक आर्किटेक्ट या मेडिसिन लाइन में एक डॉक्टर बनना पसंद करतीं, क्योंकि उनकी हमेशा से ही जीव विज्ञान विषय में रूचि रही है। अपनी 12 वीं कक्षा के दौरान, उनके अंग्रेजी प्रोफेसर ने उन्हें एक फैशन पत्रिका के लिए फोटोशूट करने के लिए कहा था, क्योंकि वह एक फोटोजॉर्निस्ट भी थीं, फोटोशूट के बाद, उन्हें मॉडलिंग के लिए ऑफर आने शुरू हो गए, परन्तु उन्होंने मॉडलिंग करने से इनकार कर दिया क्योंकि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहती थीं। लेकिन, अपनी 12 वीं की परीक्षा के बाद, उन्हें ग्लैमर वर्ल्ड ने अपनी तरफ आकर्षित किया और उन्होंने लार्क (विदेशी कंपनी) में मॉडलिंग करने का फ़ैसला किया। फिल्मजगत में कार्य करने से पहले उन्होंने एक टीवी धारावाहिक में आवाज-डबिंग का कार्य करने की कोशिश की, परन्तु उन्हें अस्वीकृत कर दिया गया। 1993 में उन्होंने आमिर खान और महिमा चौधरी के साथ एक पेप्सी विज्ञापन किया, इसके बाद वह सुर्ख़ियों में आ गई। https://www.youtube.com/watch?time_continue=5&v=aptaw0QgcsA 1994 के मिस इंडिया ख़िताब के लिए ऐश्वर्या रे सबकी पहली पसंद थी। लेकिन, यह ख़िताब वह सुष्मिता सेन से हर गई, क्योंकि ऐश्वर्या, सुष्मिता की अपेक्षा…

जीवन परिचय
वास्तविक नाम ऐश्वर्या राय बच्चन
उपनाम ऐश और गुल्लू
व्यवसाय अभिनेत्री और मॉडल
शारीरिक संरचना
लम्बाई से० मी०- 170
मी०- 1.70
फीट इन्च- 5' 7”
वजन/भार (लगभग)56 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना (लगभग)34-26-35
आँखों का रंग हेजल ग्रीन
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 1 नवंबर 1973
आयु (2016 के अनुसार)43 वर्ष
जन्मस्थान मैंगलोर, कर्नाटक, भारत
राशि वृश्चिक
हस्ताक्षर
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
स्कूल/विद्यालय आर्य विद्या मंदिर, मुंबई
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयजय हिंद कॉलेज, मुंबई
डी.जी.रुपारेल कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई
शैक्षिक योग्यता College Dropout (पढ़ाई बीच में छोड़ दी)
डेब्यू तमिल फिल्म डेब्यू : इरुवर (1997)

बॉलीवुड फिल्म डेब्यू : और प्यार हो गया (1997)
परिवार पिता - कृष्णराज राय (भारतीय सेना में जीवविज्ञानी)
माता - वृंदा राय (गृहिणी)

भाई - आदित्य राय (भारतीय नौसेना में अभियंता)

बहन- लागू नहीं
ससुर- अमिताभ बच्चन (अभिनेता)
सास- जया बच्चन (अभिनेत्री)
धर्म हिन्दू
पताजलसा, बी / 2, कपोल हाउसिंग सोसाइटी, वीएल मेहता रोड, जुहू, मुंबई, महाराष्ट्र

Villa in Sanctuary Falls in Jumeirah Golf Estates, Dubai
शौक/अभिरुचिबुनाई करना, घड़ियों का संग्रह करना और किताबें पढ़ना
विवाद • 1996 में, फिल्मजगत में ऐश्वर्या तब सुर्ख़ियों में आईं जब उन्होंने सुप्रसिद्ध मैगज़ीन "Star and Style" पर 20 मिलियन (20 करोड़ भारतीय रुपए) की मानहानि का दावा किया था, क्योंकि उस मैगज़ीन के अनुसार ऐश्वर्या राय और अक्षय कुमार को एक 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में आपत्तिजनक रूप में देखा था।
• 1999 से 2001 तक सलमान खान के साथ ऐश्वर्या का रिश्ता विवादास्पद रहा, और उसके कुछ समय के बाद दोनों का एक दूसरे से संबंध टूट गया। संबंध टूटने के पश्चात् ऐश्वर्या ने कहा कि " सलमान खान उनके साथ मौखिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से दुर्व्यवहार करते थे, इसलिए उन्होंने सलमान के साथ रिश्ता तोड़ दिया।"
• वर्ष 2005 में एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान शक्ति कपूर ने खा था कि ऐश्वर्या राय ने सुभाष गहि की फिल्मों में काम करने के लिए यौन संबंधों का सहारा लिया। हालंकि बाद में उन्होंने अपनी इस टिप्पणी के लिए ऐश्वर्या से माफ़ी मांग ली थी।
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा भोजन चिकन करी और चॉकलेट
पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन और राज कपूर
पसंदीदा अभिनेत्रीनरगिस
पसंदीदा फिल्म हॉलीवुड : Casablanca (1942)
पसंदीदा निर्देशकमणिरत्नम् और संजय लीला भंसाली
पसंदीदा रंगकाला, नीला और सफ़ेद
पसंदीदा किताबThe Alchemist by Paulo Coelho
पसंदीदा इत्रHappy by Clinique
पसंदीदा फैशन डिजाइनरजियोर्जियो अरमानी
पसंदीदा स्थानफ्रांस, दुबई और दक्षिण अफ्रीका
प्रेम संबन्ध एवं अन्य
वैवाहिक स्थिति विवाहित
बॉयफ्रैंड्स एवं अन्य मामलें राजीव मूलचंदानी (मॉडल)

सलमान खान (1999-2001)

विवेक ओबेराय (अभिनेता)

अभिषेक बच्चन (अभिनेता)
पतिअभिषेक बच्चन, अभिनेता (2007- वर्तमान)

विवाह तिथि20 अप्रैल 2007
बच्चे बेटा :- लागू नहीं
बेटी :- आराध्या बच्चन (2011 में जन्म)
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रहऑडी ए 8
वेतन9 - 10 करोड़ / फिल्म (भारतीय रुपए)
संपत्ति (लगभग)22.85 करोड़ (भारतीय रुपए)

ऐश्वर्या राय से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या ऐश्वर्या राय धूम्रपान करती हैं ? ज्ञात नहीं
  • क्या ऐश्वर्या राय शराब पीती हैं ? ज्ञात नहीं
  • ऐश्वर्या ने अपने जीवन का पहला विज्ञापन कैमलिन पेंसिल के लिए किया था, जब वह 9 वीं कक्षा में थीं। 
  • ऐश्वर्या एक मेधावी छात्रा थीं और अपनी कक्षा में हमेशा 90% अंक अर्जित करती थीं।
  • ऐश्वर्या अगर एक अभिनेत्री नहीं बन पातीं तो वह एक आर्किटेक्ट या मेडिसिन लाइन में एक डॉक्टर बनना पसंद करतीं, क्योंकि उनकी हमेशा से ही जीव विज्ञान विषय में रूचि रही है।
  • अपनी 12 वीं कक्षा के दौरान, उनके अंग्रेजी प्रोफेसर ने उन्हें एक फैशन पत्रिका के लिए फोटोशूट करने के लिए कहा था, क्योंकि वह एक फोटोजॉर्निस्ट भी थीं, फोटोशूट के बाद, उन्हें मॉडलिंग के लिए ऑफर आने शुरू हो गए, परन्तु उन्होंने मॉडलिंग करने से इनकार कर दिया क्योंकि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहती थीं। लेकिन, अपनी 12 वीं की परीक्षा के बाद, उन्हें ग्लैमर वर्ल्ड ने अपनी तरफ आकर्षित किया और उन्होंने लार्क (विदेशी कंपनी) में मॉडलिंग करने का फ़ैसला किया।
  • फिल्मजगत में कार्य करने से पहले उन्होंने एक टीवी धारावाहिक में आवाज-डबिंग का कार्य करने की कोशिश की, परन्तु उन्हें अस्वीकृत कर दिया गया।
  • 1993 में उन्होंने आमिर खान और महिमा चौधरी के साथ एक पेप्सी विज्ञापन किया, इसके बाद वह सुर्ख़ियों में आ गई।

  • 1994 के मिस इंडिया ख़िताब के लिए ऐश्वर्या रे सबकी पहली पसंद थी। लेकिन, यह ख़िताब वह सुष्मिता सेन से हर गई, क्योंकि ऐश्वर्या, सुष्मिता की अपेक्षा कम वाक्-पटुक थीं।
  • दक्षिण अफ्रीका में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान, सभी 82 प्रतियोगियों और आयोजकों ने मिलकर ऐश्वर्या राय को जन्मदिन का तोहफा देते हुए, उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सभी लोगों ने अपनी-अपनी भाषाओं में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। जिसे देख ऐश्वर्या आश्चर्यचकित रह गईं।
  • 19 नवंबर,1994 में ऐश्वर्या राय ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के ख़िताब को जीता। 
  • जूलिया रॉबर्ट्स ने एक बार कहा था कि ऐश्वर्या राय दुनिया की सबसे सुंदर महिला हैं।
  • वह एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नर्तक भी हैं।
  • वह एकमात्र भारतीय अभिनेत्री है जिन्होंने पेप्सी और कोका कोला का विज्ञापन किया है।
  •  वर्ष 2002 में आई फिल्म देवदास के एक गीत ” डोला रे डोला” के फिल्मांकन के दौरान कानों में भारी बालियां पहनने के कारण उनके कानों से रक्तस्राव होने लगा।  
  • फिल्म देवदास (2002) की सफलता के बाद, Mattel ने ऐश्वर्य राय बार्बी गुड़िया को एक सीमित संस्करण के लिए यूनाइटेड किंगडम में जारी किया। 
  • वर्ष 2003 में ऐश्वर्या राय ऐसी दूसरी भारतीय अभिनेत्री बनीं, जिनकी फ़ोटो टाइम पत्रिका के आवरण पृष्ठ पर प्रकाशित हुई (प्रथम भारतीय अभिनेत्री परवीन बॉबी थीं)।
  • फिल्म खाकी (2004) की शूटिंग के दौरान, स्टंटमैन के निर्देशन में एक कार स्टंट के दौरान ऐश्वर्या को गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में ले जाया गया। 
  • वर्ष 2004 में वह पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं, जिनकी मोम से बनी प्रतिमा लंदन स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में स्थापित की गई।
  • उन्हें फिल्म ट्रॉय (2004) में Brisis की भूमिका के लिए पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।
  • उन्होंने भारत में जरूरतमंद लोगों को समर्थन देने के लिए 2004 में ऐश्वर्या राय फाउंडेशन की स्थापना की।
  • फिल्म ब्लफ़मास्टर (2005) में पहले सिम्मी की भूमिका निभाने के लिए ऐश्वर्या राय को साईन किया गया था, परन्तु किसी कारणवश उन्हें बगैर कोई नोटिस दिए हटा दिया गया और उनकी जगह प्रियंका चोपड़ा को रख लिया गया। फिल्म बनने के पश्चात्, फिल्म के निर्देशक रोहन सिप्पी ने उनसे माफी मांगते हुए फिल्म के अंत में क्रेडिट के लिए उन्हें विशेष धन्यवाद संदेश दिया।
  • नीदरलैंड में ट्यूलिप फूलों की एक किस्म का नाम ऐश्वर्या राय है। 
  • ऐश्वर्या के परिवार के पास एक टारगेट फिल्म्स प्रोडक्शन कंपनी है, जिसकी वह सह-मालकिन हैं।
  • वह Eye Bank Association of India (ईबीएआई), PETA India (पेटा इंडिया) और पल्स पोलियो अभियान की स्टार प्रचारक भी हैं।
  • 2004 में, टाइम पत्रिका ने ऐश्वर्या राय को विश्व की 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में स्थान दिया।
  • 2007 में उनकी भव्य शादी में लगभग 6 करोड़ (भारतीय रुपए) की लागत आई थी, जहां उन्होंने 50-कैरेट की सॉलिटेयर सगाई की अंगूठी पहनी थी। जिसकी कीमत 50 लाख (भारतीय रुपए) थी और लगभग 15 किलोग्राम सोना उन्हें भेंट स्वरूप दिया गया था। 
  • वर्ष 2009 में, प्रसिद्ध ओपेरा विन्फ्रे शो में प्रदर्शित होने वाली वह पहली भारतीय और दक्षिण एशियाई अभिनेत्री बनीं। 
  • उनकी पुत्री आराध्या “बेटी बी” के नाम से बहुत लोकप्रिय हैं।
  • वह प्रीति जिंटा और ट्विंकल खन्ना की बहुत अच्छी दोस्त हैं।
  • वह Katsaridaphobia से ग्रस्त हैं, जिसके कारण उन्हें कॉकरेच से डर लगता हैं।
  • 1998 में रणबीर कपूर ने ऐश्वर्या के साथ एक तस्वीर खिंचवाईं थी, उसके 18 साल बाद, 2016 में, उन्होंने फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में एक साथ काम किया। 

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago