Menu

Harivansh Rai Bachchan Biography in Hindi | हरिवंश राय बच्चन जीवन परिचय

हरिवंश राय बच्चन

जीवन परिचय
वास्तविक नाम हरिवंश राय श्रीवास्तव
उपनाम बच्चन
व्यवसाय कवि
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 173
मी०- 1.73
फीट इन्च- 5’ 8”
वजन/भार (लगभग)65 कि० ग्रा०
आँखों का रंग काला
बालों का रंग श्वेत
पुरस्कार एवं सम्मान वर्ष 1968 : में, उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हरिवंश राय बच्चन साहित्य अकादमी पुरस्कार ग्रहण करते हुए
वर्ष 1976 : में, उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वर्ष 1991 : में, उन्हें चार खंड की आत्मकथा "क्या भूलूं क्या याद करूं", "नीड़ का निर्माण फिर", "बसेरे से दूर" और "दशद्वार से सोपान तक" के लिए सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 27 नवंबर 1909
जन्मस्थान बाबूट्टी, रानीगंज, प्रतापगढ़, आगरा और अवध संयुक्त प्रांत, ब्रिटिश भारत
मृत्यु तिथि 18 जनवरी 2003
मृत्यु स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
मृत्यु कारण सांस की बीमारी
आयु (मृत्यु के समय)95 वर्ष
राष्ट्रीयता भारतीय
हस्ताक्षर हरिवंश राय बच्चन हस्ताक्षर
राशि धनु
गृहनगर प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत
स्कूल/विद्यालय कायस्थ पाठशाला, उत्तर प्रदेश
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयइलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), उत्तर प्रदेश
सेंट कैथेरीन कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज, इंग्लैंड
शैक्षिक योग्यता सेंट कैथेरीन कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज, इंग्लैंड से पीएचडी
परिवार पिता :- प्रताप नारायण श्रीवास्तव
माता :- सरस्वती देवी
भाई :- ज्ञात नहीं
बहन :- ज्ञात नहीं
धर्म हिन्दू
जाति कायस्थ
शौककविता लिखना और पुस्तकें पढ़ना
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा पुस्तक श्रीमद्भागवत गीता
पसंदीदा कवि विलियम शेक्सपियर, डब्ल्यू. बी. येट्स (एक आयरिश कवि)
पसंदीदा राजनेता इंदिरा गांधी
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी श्यामा बच्चन (1926-1936)
तेजी बच्चन (1941-2003)
हरिवंश राय बच्चन अपनी पत्नी तेजी बच्चन के साथ
बच्चे बेटा :- अमिताभ बच्चन (अभिनेता), अजिताभ बच्चन
हरिवंश राय बच्चन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ
बेटी :- कोई नहीं
पोता :- अभिषेक बच्चन (अभिनेता)
अभिषेक बच्चन
पोती :- श्वेता बच्चन नंदा
श्वेता बच्चन नंदा
पौत्र वधु :- ऐश्वर्या राय (अभिनेत्री)
ऐश्वर्या राय

हरिवंश राय बच्चन

हरिवंश राय बच्चन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या हरिवंश राय बच्चन धूम्रपान करते थे ? ज्ञात नहीं
  • क्या हरिवंश राय बच्चन शराब पीते थे ? ज्ञात नहीं
  • उनका जन्म एक कायस्थ परिवार में हुआ था।
  • वह प्रताप नारायण श्रीवास्तव और सरस्वती देवी के ज्येष्ठ पुत्र थे।
  • उनके माता-पिता उन्हें घर पर “बच्चन” कहकर पुकारते थे।
  • अपने परिवार की परंपरा का पालन करते हुए, उन्होंने एक कायस्थ पाठशाला से शिक्षा ग्रहण की।
  • नगरपालिका विद्यालय से औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्ययन किया।
  • बीएचयू में पढ़ाई करते समय, वह महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन से काफी प्रभावित हुए, जिसके चलते वह स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए।
  • इलाहाबाद विश्वविद्यालय में, उन्होंने अंग्रेजी विभाग में दो साल (1941 से 1952) तक पढ़ाया।
  • इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई के बाद, उन्होंने कैथरीन कॉलेज, कैंब्रिज, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएच.डी की। उन्होंने उस समय श्रीवास्तव के स्थान पर पहली बार अपने उपनाम के रूप में “बच्चन” का इस्तेमाल किया।
  • हरिवंश राय बच्चन कैंब्रिज से डॉक्टरेट पाने वाले दूसरे भारतीय हैं।
  • उन्होंने इलाहाबाद के ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) में भी कार्य किया है।
  • वर्ष 1926 में, उन्होंने 19 वर्ष की आयु में अपनी पहली पत्नी श्यामा से शादी की। उस समय श्यामा केवल 14 वर्ष की थीं। हालांकि, उनकी शादी के 10 वर्षों बाद श्यामा की वर्ष 1936 में टीबी की बीमारी से मृत्यु हो गई।
  • वर्ष 1955 में, उन्हें विदेश मंत्रालय द्वारा दिल्ली में एक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। जहां उन्होंने 10 वर्ष तक कार्य किया।
  • वह हिंदी भाषा के प्रबल प्रवक्ता थे और जिसके चलते उन्होंने हिंदी भाषा का आधिकारिक भाषा के रूप में विकास किया।
  • उन्होंने हिंदी भाषा में शेक्सपियर के “मैकबेथ” और “ओथेलो” का अनुवाद किया था।
  • वर्ष 1966 में, उन्हें राज्यसभा में नामांकित किया गया था।
  • वह प्रसिद्ध भारतीय कवि सुमित्रानंदन पंत और रामधारी सिंह दिनकर के बहुत अच्छे दोस्त थे। हरिवंश राय बच्चन (बाईं ओर), सुमित्रानदंन पंत (बीच में) और रामधारी सिंह दिनकर (दाईं ओर) के साथ
  • अपनी साहित्यिक कृतियों में, वह कविता संग्रह “मधुशाला” से जाने जाते हैं। हरिवंश राय बच्चन मधुशाला
  • उन्होंने सबसे प्रसिद्ध होली गीत “रंग बरसे” लिखा था, जिसका इस्तेमाल हिंदी फिल्म – “सिलसिला” में भी किया गया था, जिसमें उनके बेटे अमिताभ बच्चन ने अभिनय किया था।

  • उनकी नज़्मों को अमिताभ बच्चन की फिल्म “अग्निपथ” (1990) में फिल्माया गया था।

  • उनके सुप्रसिद्ध छंद “कोशिश करने वालों की कभी …” को फिल्म- “मैंने गांधी को नहीं मारा” में इस्तेमाल किया गया है।

  • मन्ना डे द्वारा उनकी कविता “मधुशाला” का एक संगीत संस्करण भी गाया गया है।
  • 18 जनवरी 2003 को, उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली और 19 जनवरी 2003 को, मुंबई के उपनगर जुहू के रुइया पार्क श्मशान घाट में अनुष्ठानिक भजनों का जाप करते हुए उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी गई। उनके अंतिम संस्कार में राजनीतिज्ञ अमर सिंह, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर, यश चोपड़ा, रणधीर कपूर, संजय दत्त, अनुपम खेर, अनिल कपूर और उद्योगपति अनिल अंबानी शामिल थे। हरिवंश राय बच्चन अंतिम संस्कार
  • वह अक्सर अपना परिचय इस प्रकार देते थे- “मिट्टी का तन, मस्ती का मन, क्षण भर जीवन, मेरा परिचय”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *