Menu

Arnab Goswami Biography in Hindi | अर्णव गोस्वामी जीवन परिचय

अर्णव गोस्वामी

जीवन परिचय
वास्तविक नाम अर्णव गोस्वामी
व्यवसाय पत्रकार / समाचार एंकर और मुख्य संपादक
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 180
मी०- 1.80
फीट इन्च- 5’ 11”
वजन/भार (लगभग)78 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना (लगभग)-छाती: 42 इंच
-कमर: 35 इंच
-Biceps: 12 इंच
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 9 अक्टूबर 1973
आयु (2017 के अनुसार)44 वर्ष
जन्मस्थान गुवाहाटी, असम, भारत
राशितुला
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर गुवाहाटी, असम, भारत
स्कूल/विद्यालय माउंट सेंट मैरी स्कूल, दिल्ली छावनी
केन्द्रीय विद्यालय, जबलपुर छावनी
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयहिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय, इंग्लैंड
शैक्षिक योग्यता समाजशास्त्र में स्नातक
सामाजिक मानव विज्ञान में परास्नातक
परिवार पिता - मनोरंजन गोस्वामी (सेवानिवृत कर्नल और राजनीतिज्ञ)
माता - सुप्रभा गोस्वामी
भाई - ज्ञात नहीं
बहन - 1 (भारतीय रक्षा सेवा)
धर्म हिन्दू
जाति ब्राह्मण
शौक पुस्तकें पढ़ना और लिखना
विवाद मई 2017 में, Bennett Coleman Co. Ltd (जो कि टाइम्स नाउ टीवी चैनल के आधिकारिक मालिक हैं) ने अर्णव के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई। इस शिकायत में अर्णव पर बौद्धिक सम्पदा अधिकार के हनन का आरोप लगाया गया।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
गर्लफ्रेंड एवं अन्य मामले पीपी गोस्वामी
पत्नी पीपी गोस्वामी
 अर्णव गोस्वामी अपनी पत्नी पीपी गोस्वामी के साथ
बच्चे ज्ञात नहीं
धन संबंधित विवरण
आय (समाचार वक्ता (एंकर) के रूप में)एक करोड़ रुपए/माह
कुल संपत्ति (लगभग) 350 करोड़ (भारतीय रुपए)

अर्णव गोस्वामी

अर्णव गोस्वामी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या अर्णव गोस्वामी धूम्रपान करते हैं ? ज्ञात नहीं
  • क्या अर्णव गोस्वामी शराब पीते हैं ? ज्ञात नहीं
  • अर्णव का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ।
  • उन्होंने कोलकाता के प्रसिद्ध समाचार पत्र “द टेलीग्राफ” में एक पत्रकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।
  • वर्ष 1995 में, वह एनडीटीवी से जुड़े और 3 वर्ष बाद वह एनडीटीवी के समाचार संपादक बन गए।
  • उन्होंने प्रसिद्ध न्यूज़ चैनल डीडी मेट्रो और स्टार न्यूज़ में राजदीप सरदेसाई के साथ एक समाचार एंकर के रूप में कार्य किया।
  • वर्ष 1998 के आम चुनाव में उनके पिता मनोरंजन गोस्वामी ने भाजपा की तरफ से गुवाहाटी क्षेत्र से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के उम्मीदवार भुवनेश्वर कलिता से हार गए।
  • उनके दादा रजनीकांत गोस्वामी एक वकील और कांग्रेस के नेता थे। जबकि उनके नाना गौरीशंकर भट्टाचार्य असम में साम्यवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता थे।
  • उनकी दादी भी राजनीति में थी।
  • उनके पिता भारतीय सेना में कार्यरत थे, जिसके चलते उनके पिता का हस्तांतरण होता रहता था और इसी कारण उनका बचपन अलग- अलग शहरों में बीता।
  • वर्ष 2002 में, उन्होंने अपनी पहली पुस्तक Combating Terrorism : The Legal Challenge लिखी। अर्णव की पहली पुस्तक Combating Terrorism : The Legal Challenge
  • वर्ष 2004 में, उन्हें सर्वश्रेष्ठ समाचार एंकर के एशिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2015 में, Bombay Stock Exchange (BSE) की 140 वीं वर्षगांठ पर अर्णव गोस्वामी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के घंटे को बजाया। ऐसा करने वाले वह पहले पत्रकार बने। अर्णव गोस्वामी (BSE)
  • अर्णव गोस्वामी की लाईव न्यूज एंकरिंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे बिना स्क्रिप्ट के ही कुछ ऐसे तेज-तर्रार प्रश्न पूछ लेते हैं, जिसका जवाब देने वाला सन्न रह जाता है।
  • उनकी बहन भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
  • अर्णव गोस्वामी की सबसे महत्वपूर्ण कवरेज (Coverage) रही है – 26/11 मुंबई बम धमाका हमला। जहां पर उन्होंने लगातार 65 घंटे तक बिना रुके एंकरिंग की थी। जोकि भारत में अब तक किसी भी पत्रकार ने नहीं की।

  • वह असम के गायक, स्वर्गीय भूपेन हजारिका को अपना आदर्श मानते हैं।
  • वर्ष 2015 में, जब वह वर्ली से मुंबई की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने देखा कि एक व्यापारी लेम्बोर्गिनी कार से बहुत तेज गति में बांद्रा वर्ली सी लिंक की ओर जा रहा है। जिसके चलते अर्णव ने इस घटना की सूचना मुंबई पुलिस को दी। जिसके परिणामस्वरूप पुलिस द्वारा उस व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया गया। अर्णव गोस्वामी लेम्बोर्गिनी विवाद के दौरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *