Barkha Bisht Biography in Hindi | बरखा बिष्ट जीवन परिचय

बरखा बिष्ट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां बरखा बिष्ट एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। वर्ष 2019 की हिंदी फिल्म "पीएम नरेंद्र मोदी" में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ नरेंद्र मोदी की पत्नी "जशोदाबेन" की निभाई। यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित है। उनका जन्म और पालन-पोषण हिसार, हरियाणा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। बरखा बिष्ट ने अपनी शुरुआती पढाई केन्द्रीय विद्यालय फोर्टविलियम, कोलकाता से की। इसके बाद उन्होंने सिम्बायोसिस कॉलेज, पुणे से बीकॉम किया। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही बरखा ने मॉडलिंग असाइनमेंट करना शुरू कर दिया था। वर्ष 2000 में बरखा ने एनडीए क्वीन ब्यूटी पेजेंट में भाग लिया और उस ब्यूटी पेजेंट की विनर बनी। मॉडलिंग में आने के बाद बरखा ने अभिनय के क्षेत्र में जाने का फैसला किया, लेकिन उनके पिता को यह मंजूर नहीं था। हालाँकि, वह उनकी इच्छा के विरुद्ध गई और अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चली गई। उसके बाद उनके पिता ने उनसे बात करना बंद कर दिया, और उन्होंने भी लगभग दो महीने तक अपने पिता से बात नहीं की। हालाँकि, उनकी माँ और बहन के समझाने के बाद आखिरकार उनके पिता उनसे बात करना शुरू किया। मुंबई में रहने के दौरान उन्हें अपना पहला टीवी शो "कितनी मस्त है जिंदगी (2004-05)" में उदिता का किरदार मिला। वर्ष 2004 के टीवी शो "कितनी मस्त है जिंदगी" में अभिनय के दौरान, कुछ अनुबंध संबंधी मुद्दों के कारण टेलीविज़न शो निर्माता एकता कपूर के साथ मतभेद हो गया था; हालाँकि, नौ साल बाद…

जीवन परिचय
पूरा नामबरखा बिष्ट सेनगुप्ता (शादी के बाद)
उपनाम बरखा [1]Instagram
व्यवसायअभिनेत्री
प्रसिद्ध भूमिका टीवी सीरियल "संकटमोचन महाबली हनुमान"(2015) में अंजनी की भूमिका
शारीरिक संरचना
लम्बाई से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5' 5”
भार/वजन (लगभग)55 कि० ग्रा०
फिगर (लगभग)34-25-36
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
फिल्म करियर
डेब्यू टीवी शो: "कितनी मस्त है जिंदगी" (2004-2005)

हिंदी फिल्म: "राजनीति" (2010, एक डांसर के रूप में)

बंगाली फिल्म: "अमी शुभाश बोलची" (2011, एक अभिनेत्री के रूप में)

हिंदी फिल्म: "गोलियों की रासलीला राम-लीला" (2013, एक अभिनेत्री के रूप में)
पुरस्कार/उपलब्धियांवर्ष 2020 में बरखा बिष्ट को बेस्ट फीमेल अभिनेत्री के लिए "कलाकार पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 28 दिसंबर 1979 (शुक्रवार)
आयु (2021 के अनुसार)42 वर्ष
जन्मस्थान हिसार, हरियाणा, भारत
राशि मकर (Capricorn)
धर्महिन्दू
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर देहरादून, भारत
स्कूल/विद्यालयकेन्द्रीय विद्यालय फोर्टविलियम, कोलकाता
कॉलेज/विवश्वविद्याला सिम्बायोसिस कॉलेज, पुणे, भारत
शैक्षिक योग्यताबीकॉम
शौक/अभिरुचिनृत्य करना और योगा करना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित

नोट: दोनों एक दूसरे से अलग रहते हैं। [2]The Times of India
बॉयफ्रेंडकरण सिंह ग्रोवर (अभिनेता)
विवाह तिथि2 मार्च 2008 (रविवार)
परिवार
पतिइंद्रनील सेनगुप्ता (अभिनेता)
बच्चेबेटी- मायरा सेनगुप्ता
माता/पितापिता - नाम ज्ञात नहीं (सेवानिवृत्त कर्नल)
माता- नाम ज्ञात नहीं
भाई/बहनभाई- ज्ञात नहीं
बहन- 2
• अपर्णा
• सपना

बरखा बिष्ट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • बरखा बिष्ट एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। वर्ष 2019 की हिंदी फिल्म “पीएम नरेंद्र मोदी” में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ नरेंद्र मोदी की पत्नी “जशोदाबेन” की निभाई। यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित है।
  • उनका जन्म और पालन-पोषण हिसार, हरियाणा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
  • बरखा बिष्ट ने अपनी शुरुआती पढाई केन्द्रीय विद्यालय फोर्टविलियम, कोलकाता से की। इसके बाद उन्होंने सिम्बायोसिस कॉलेज, पुणे से बीकॉम किया।
  • ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही बरखा ने मॉडलिंग असाइनमेंट करना शुरू कर दिया था।
  • वर्ष 2000 में बरखा ने एनडीए क्वीन ब्यूटी पेजेंट में भाग लिया और उस ब्यूटी पेजेंट की विनर बनी।
  • मॉडलिंग में आने के बाद बरखा ने अभिनय के क्षेत्र में जाने का फैसला किया, लेकिन उनके पिता को यह मंजूर नहीं था। हालाँकि, वह उनकी इच्छा के विरुद्ध गई और अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चली गई। उसके बाद उनके पिता ने उनसे बात करना बंद कर दिया, और उन्होंने भी लगभग दो महीने तक अपने पिता से बात नहीं की। हालाँकि, उनकी माँ और बहन के समझाने के बाद आखिरकार उनके पिता उनसे बात करना शुरू किया।
  • मुंबई में रहने के दौरान उन्हें अपना पहला टीवी शो “कितनी मस्त है जिंदगी (2004-05)” में उदिता का किरदार मिला।
  • वर्ष 2004 के टीवी शो “कितनी मस्त है जिंदगी” में अभिनय के दौरान, कुछ अनुबंध संबंधी मुद्दों के कारण टेलीविज़न शो निर्माता एकता कपूर के साथ मतभेद हो गया था; हालाँकि, नौ साल बाद उन्होंने आखिरकार सुलह कर ली।
  • बरखा बिष्ट ने कसौटी ज़िंदगी की (2001-2008), क्या होगा निम्मो का (2006-2007), और काव्यांजलि (2005-2006) जैसे विभिन्न शो में कैमियो भूमिकाएँ की हैं।
  • बरखा अपने होने वाले पति से पहली बार “प्यार के दो नाम … एक राधा एक श्याम (अप्रैल 2006- सितंबर 2006)” के सेट पर मिलीं, जहां दोनों एक दूसरे के विपरीत अभिनय कर रहे थे। एक साथ सेट पर काम करने के दौरान दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। लगभग दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2 मार्च 2008 में दोनों ने शादी कर ली।
  • इंद्रनील सेनगुप्ता से शादी करने से पहले उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी करण सिंह ग्रोवर से सगाई की थी, लेकिन यह रिश्ता 2006 में समाप्त हो गया था।
  • अभिनय के अलावा उन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो “कॉमेडी सर्कस के अजूबे (2012)” और जूम टीवी पर प्रसारित होने वाले “पॉपकॉर्न (2006)” जैसे शो को भी होस्ट किए हैं।
  • वर्ष 2008 में सहारा वन पर प्रसारित होने वाले डांस शो “सास बनाम बहू” में उन्होंने एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया।
  • बरखा बिष्ट वर्ष 2010 की बॉलीवुड फिल्म “राजनीति” के “इश्क बरसे” गाने में दिखाई दी।

  • एक इंटरव्यू के दौरान बरखा ने कहा कि वह नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बने। उन्होने कहा-

    अभिनय, मैंने कर ली, मेरे पति ने कर ली, अब मेरी बेटी नहीं करेगी।”

  • बरखा बिष्ट सेनगुप्ता एक पशु प्रेमी हैं और उनके पास भी एक पालतू कुत्ता है जिसकी तस्वीरें अक्सर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।
  • सूत्रों के मुताबिक बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता 24 जुलाई 2021 को एक दूसरे से अलग रहने लगे थे। यह भी माना जा रहा है कि दोनों के रिश्ते टूटने की वजह इंद्रनील का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। इंद्रनील का नाम बंगाली अभिनेत्री ईशा साहा से जोड़ा जा रहा है और कहा जा रहा है कि इस रिश्ते के कारण ही इंद्रनील और बरखा में दूरी हो गई। [3]Amar Ujala
  • बरखा बिष्ट को कई जगहों पर अपने पति और दोस्तों के साथ मांस-मदिरा का सेवन करते हुए देखा जा चुका है।

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago