Menu

Divya Khosla Kumar Biography in Hindi | दिव्या खोसला कुमार जीवन परिचय

Divya Khosla Kumar

जीवन परिचय
व्यवसायअभिनेत्री, फिल्म निर्देशक, और फिल्म निर्माता
जानी जाती हैंटी-सीरीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भूषण कुमार की पत्नी होने के नाते
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 170
मी०- 1.70
फीट इन्च- 5' 7"
वजन/भार (लगभग)50 कि० ग्रा०
फिगर (लगभग)32-24-34
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
करियर
डेब्यूबॉलीवुड फिल्म: "अब तुम्हारे हवाला वतन साथियो" (2004) श्वेता राजीव सिंह' के रूप में
Ab Tumhare Hawale Watan Saathiyo 2004
टॉलीवूड फिल्म: "लव टुडे" (2004) 'पर्वत वर्धिनी' के रूप में
Love Today 2004
बॉलीवुड फिल्म: "यारियां" (2014) निर्देशक के रूप में
Yaariyan 2014
बॉलीवुड फिल्म: "रॉय" (2015) निर्माता के रूप में
Roy 2015
अवार्ड्स • वर्ष 2018 की लघु फिल्म 'बुलबुल' में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें "दादा साहब फाल्के" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Divya Khosla Kumar with Dadasaheb Phalke Excellence Award
• वर्ष 2020 की हिंदी फिल्म "नेशनल सेंसेशन ऑफ़ द ईयर" के लिए उन्हें "प्रतिष्ठित महिला पुरस्कार" से नवाजा गया।
Divya Khosla Kumar receiving Iconic Women Award
• वर्ष 2020 का गीत 'याद पिया की आने लगी' गाने के लिए उन्हें "लायन गोल्ड अवार्ड" से सुशोभित किया गया।
Divya Khosla Kumar with Lion Gold Award
• वर्ष 2012 में उन्हें "स्टाइल दिवा ऑफ द ईयर" के लिए "दादा साहब फाल्के पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
Divya Khosla Kumar with Dadasaheb Phalke Award
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 27 नवंबर 1981 (शुक्रवार)
आयु (2021 के अनुसार)40 वर्ष
जन्मस्थान दिल्ली, भारत
राशि धनु (Sagittarius)
हस्ताक्षर/ऑटोग्राफDivya Khosla Kumar's autograph
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर दिल्ली
कॉलेज/विश्वविद्यालय जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, दिल्ली
शैक्षिक योग्यता• बैचलर ऑफ कॉमर्स
• मुंबई से सिनेमाटोग्राफी [1]Times Of India
जातिपंजाबी [2]Times Of Inida
शौक/अभिरुचिनित्य करना, लिखना, और पढ़ना
विवाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए भूषण कुमार की छवि को नुकसान पहुंचाने और उद्योग में नई प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद दिव्या घोसला कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सोनू निगम को "धन्यवाद" कहा। [3]The Quint
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
बॉयफ्रेंडभूषण कुमार (टी-सीरीज चैयरमैन)
विवाह तिथि13 फरवरी 2005 (रविवार)
Divya Khosla Kumar marriage photo
परिवार
पतिभूषण कुमार
Divya Khosla Kumar with her husband
बच्चेबेटा- रूहान
Divya Khosla Kumar with her husband and son
माता/पितापिता - नाम ज्ञात नहीं (बिजनेसमैन)
माता- नाम ज्ञात नहीं (अध्यापिका)
Divya Khosla Kumar with her mother
पसंदीदा चीजें
भोजनचाइनीज
अभिनेतासलमान खान और ऋतिक रोशन
अभिनेत्रीमाधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, और एलेन डीजेनरेस
फैशन ब्रांडसब्यसाची
फिल्म निर्माताजोया अख्तर, फराह खान, और मेघना गुलजारी
स्थानबैंकॉक
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रह• ऑडी ए8एल
Divya Khosla Kumar with her car
Divya Khosla Kumar with her Audi car
• फरारी कार
Divya Khosla Kumar with her Ferrari car
• बीएमडब्ल्यू कार
Divya Khosla Kumar with her BMW car
• मर्सिडीज कार
Divya Khosla Kumar with her Mercedes car
कुल सम्पत्ति (लगभग)11 करोड़ रुपये (2019 के अनुसार) [4]Bollywood Shaadis

Divya Khosla Kumar

दिव्या खोसला कुमार से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • दिव्या खोसला कुमार एक भारतीय अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और फिल्म निर्देशक हैं जो भारत की न. 1 म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज की मालकिन हैं।
  • दिव्या खोसला कुमार का जन्म दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय रूढ़िवादी परिवार में हुआ था। Divya Khosla Kumar in childhood
  • दिव्या अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में काफी शांत शुभाव की थी।
  • दिव्या और उनका परिवार दिल्ली में किराए के मकान में तब तक रहता था जब तक वह 10वीं कक्षा में पढ़ रहती थी।
  • उनकी मां ने उन्हें बचपन में फिल्म देखने की अनुमति नहीं देती थीं। एक इंटरव्यू में बात करते हुए दिव्या ने कहा-

    मैंने मुश्किल से फिल्में देखती थी, मैं बहुत अध्ययनशील थी। दिल्ली में मेरी जिंदगी थी। मेरी मां ने कभी भी सिनेमा देखने को इतना प्रोत्साहित नहीं किया। हम बहुत सीमित फिल्में देखते थे।”

  • 18 साल की उम्र में दिव्या एक प्रिंट विज्ञापन के दौरान भूषण कुमार से मिली थी।
  • दिव्या ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि पहली फिल्म जो उन्होंने थिएटर में देखी थी, वह थी “हम आपके हैं कौन” जो वर्ष 1994 में रिलीज़ हुई थी।
  • दिव्या खोसला कुमार 20 साल की उम्र में मुंबई आ गई थी।
  • मुंबई जाने के बाद दिव्या अपने स्ट्रगल टाइम में लोकल ट्रेनों की यात्रा करती थीं। मुंबई आने के बाद दिव्या पार्टनर के साथ पीजी में रहती थीं और एक साल में लगभग सात पीजी बदलती थीं।
  • काफी लम्बे समय तक मुंबई में रहने के बाद दिव्या खोसला कुमार को पहली बार “हनी हनी” नामक एक संगीत वीडियो में अभिनेता सलमान खान के साथ देखा गया। Divya Khosla Kumar in her first music video
  • इसके बाद उन्हें फाल्गुनी पाठक के संगीत वीडियो “अय्यो रामा” (2000), अभिजीत भट्टाचार्य के संगीत वीडियो “कभी यादों में औन” (2003) और रूप जौहरी और कुणाल गांजावाला के वीडियो सांग “ज़िद ना करो ये दिल का मामला है” (2003) के संगीत वीडियो में देखा गया।

  • वर्ष 2004 में उन्हें अमिताभ बच्चन, बॉबी देओल और अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म “अब तुम्हारे हवाला वतन साथियो” में कास्ट किया गया था। इस फिल्म में काम करने के बाद उन्हें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से काफी ऑफर आने लगे थे।
  • फिल्म “अब तुम्हारे हवाला वतन साथियो” की शूटिंग के दौरान दिव्या भूषण कुमार के संपर्क में आईं थीं। दिव्या से पहली बार मिलकर भूषण काफी प्रभावित हुए और उन्होंने दिव्या के साथ अपने फोन नंबर का आदान-प्रदान किया जल्द ही, दोनों ने चैट करना शुरू कर दिया, लेकिन इंडस्ट्री में भूषण की छवि के बारे में जानने के बाद दिव्या ने कुछ समय बाद चैट करना बंद कर दिया। हालाँकि, भूषण दिव्या के बारे में काफी गंभीर थे और उन्होंने अपने चचेरे भाई अजय कपूर को दिल्ली भेज दिया और उन्हें दिव्या से बात करने के लिए कहा। इसके बाद भूषण कुमार ने दिव्या के परिवार को अपनी बहन की शादी में आमंत्रित किया और वहीं उन दोनों की बातें सुलझ गई और दिव्या ने 13 फरवरी 2005 को भूषण कुमार से शादी कर ली।
  • भूषण से शादी करने के बाद दिव्या ने अपने अभिनय करियर से एक लंबा ब्रेक ले लिया।
  • वर्ष 2014 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म “यारियां” के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने का फैसला किया।
  • दिव्या ने न केवल फिल्म का निर्देशन किया, बल्कि फिल्म के पांच गाने- “बारिश,” “मां,” “लव मी थोडा और,” “अल्लाह-वरियां,” और “जोर लगाके” गानों का कोरियोग्राफ किया।
  • इसके बाद उन्होंने वर्ष 2017 की फिल्म ‘सनम रे’ के गाने “अक्कड़ बक्कड़” और “हमने पी राखी हैं” में अभिनय किया। दिव्या इस फिल्म की डायरेक्टर भी थीं।
  • उसी वर्ष उन्होंने लघु फिल्म “बुलबुल” में शीर्षक की मुख्य भूमिका निभाई।
  • एक निर्माता के रूप में उन्होंने “खानदानी शफाखाना” (2019), “बाटला हाउस” (2019), “मरजावां” (2019), “स्ट्रीट डांसर 3 डी” (2020), और “इंदु की जवानी” (2020) जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।
  • वर्ष 2019 में दिव्या को नेहा कक्कड़ के गाने “याद पिया की आने लगी” में दिखाया गया। इसके बाद उन्हें 2020 में बी प्राक के गीत “बेशरम बेवफ़ा” में भी दिखाया गया।

  • वर्ष 2021 में दिव्या ने बॉलीवुड फिल्म “सत्यमेव जयते 2” में ‘सीता रामेश्वर’ की भूमिका निभाई। Divya Khosla Kumar during the shooting of Satyameva Jayate 2
  • दिव्या को AsiaSpa  जैसी पत्रिकाओं के कवर पर चित्रित किया गया है। Divya Khosla Kumar in AsiaSpa Magazine
  • दिव्या के अनुसार उनकी प्रेरणा का स्रोत उनकी मां और उनकी सासू माँ हैं।
  • दिव्या खोसला कुमार भगवान गणेश की बहुत बड़ी भक्त हैं। Divya Khosla Kumar with the idol of Lord Ganesha
  • वर्ष 2020 में जब दिव्या ने लैक्मे फैशन वीक के लिए रैंप वॉक किया था तो उन्हें वार्डरोब मालफंक्शन का सामना करना पड़ा था। हालाँकि उन्होंने इसे इनायत से प्रबंधित किया और अपना वॉक पूरा किया। [5]Zoom

सन्दर्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *