Kapil Sharma Biography in Hindi | कपिल शर्मा जीवन परिचय

कपिल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ क्या कपिल शर्मा धूम्रपान करते हैं ? नहीं क्या कपिल शर्मा शराब पीते हैं ? हाँ वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिसके चलते कपिल शर्मा का शुरुवाती जीवन बहुत संघर्ष भरा रहा हैं और इसी की बदौलत कपिल ने अपनी मेहनत से नाम, पैसा और शोहरत कमाया है। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती चरणों में वह न्यूनतम मजदूरी पर कार्य करते थे और बिना किसी पारितोषिक के कॉमेडियन के रूप में काम करते थे। उन्होंने एक पीसीओ, एक कपड़ा मिल में भी काम किया है और इसके अलावा पैसे कमाने के लिए कपिल ने सॉफ्ट-ड्रिंक के बक्से भी उठाने का कार्य किया है। वर्ष 2004 में, कैंसर के कारण उनके पिता का निधन हो गया। उनके पास किसी भी अभिनय पाठ्यक्रम में शामिल होने के लिए रुपए नहीं थे, बल्कि उनकी प्रतिभा के कारण कई संस्थानों ने अभिनय पाठ्यक्रम में उनका निःशुल्क दाखिला करवाया था। कपिल अपनी हास्य कला का श्रेय अपनी माँ को देते हैं। बीस वर्ष की उम्र में कपिल ने थिएटर कलाकार के रूप में अपने अभिनय की शुरुआत की। । उनका प्रारंभिक जुनून गायन रहा है। उन्हें शुरूआत में हास्य कार्यक्रम "द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज" के ऑडिशन दौर में बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन उन्हें वापस लौटने का मौका मिला, और जिसके चलते उन्होंने उस प्रतियोगिता को जीत लिया। कपिल ने 10 लाख भारतीय रुपए की पुरस्कार राशि के साथ अपनी बहन की शादी की, जो उनके परिवार में सबसे भव्य शादी मानी जाती है।  वह…

जीवन परिचय
वास्तविक नाम कपिल शर्मा
उपनाम टोनी और कप्पू
व्यवसाय हास्य अभिनेता, अभिनेता, गायक, फिल्म - निर्माता
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 175
मी०- 1.75
फीट इन्च- 5’ 9”
वजन/भार (लगभग)73 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना (लगभग)-छाती: 40 इंच
-कमर: 34 इंच
-Biceps: 12 इंच
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 2 अप्रैल 1981
आयु (2017 के अनुसार)36 वर्ष
जन्मस्थान अमृतसर, पंजाब, भारत
राशि मेष
हस्ताक्षर
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर अमृतसर, पंजाब, भारत
स्कूल/विद्यालय श्री राम आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयहिंदू कॉलेज, अमृतसर
एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर
शैक्षिक योग्यता स्नातक
डेब्यू फिल्म अभिनेता - किस किसको प्यार करूं (2015)

टीवी- हंसदे हंसादे रवो (2006)
परिवार पिता - स्वर्गीय के शर्मा (पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल के रूप में कार्यरत)
माता - जनक रानी

भाई - अशोक कुमार शर्मा

बहन- पूजा शर्मा
धर्म हिन्दू
पतासरदार वल्लभभाई पटेल नगर, वर्सोवा, मुंबई
शौक/अभिरुचिगायन करना
विवाद • अंतर्राष्ट्रीय मराठी फिल्म महोत्सव 2015 के दौरान कपिल शर्मा पर महिला सह-कलाकार (मोनाली ठाकुर, तनिशा मुखर्जी आदि) के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा। प्रारंभ में, उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "I fall, I rise, I make mistakes, I live, I learn, I’ve been hurt but I am alive. I am human, I am not perfect but I am thankful (sic)"।
• कपिल शर्मा शो के शुरुआती कुछ एपिसोड के प्रसारण के बाद विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अमृतसर के अस्पतालों की नर्सों ने पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने लिखा कि " कपिल शर्मा शो में नर्स के पेशे को (रोशेल राव द्वारा चित्रित ग्लैमरस चरित्र) निन्दित किया गया है, शो में नर्स के आत्मसम्मन को क्षति पहुंचाई गई हैं " जिससे कपिल को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
• 9 सितंबर 2016 को, भ्रष्टाचार पर ट्वीट करते हुए कपिल ने शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के बीच विवाद पैदा हो गया, जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने ट्विटर पर उत्तर देते हुए कहा कि, " कपिल भाई आपके पास जो भी जानकारी है हमारे पास भेज दें, मैं एमसी, बीएमसी को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देता हूँ, ताकि अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ सकें"।
• दिसंबर 2015 में, मुंबई में अपने निवास स्थान (वर्सोवा) के नजदीक जंगलों को काटने के जुर्म में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
• मार्च 2017 में, ऑस्ट्रेलिया से मेलबोर्न के एक हवाई यात्रा के दौरान कपिल शर्मा पर नशे की हालत में सुनील ग्रोवर के साथ मारपीट व उनका अपमान करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा भोजन राजमा-चावला, आलू परांठा
पसंदीदा अभिनेता अक्षय कुमार
पसंदीदा अभिनेत्रीदीपिका पादुकोण
पसंदीदा संगीतकारगुरदास मान, सरदुल सिकंदर
पसंदीदा हास्य अभिनेतागुरप्रीत घुग्गी
पसंदीदा रेस्तरांChak89 in London
पसंदीदा गंतव्यलंदन
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
गर्लफ्रेंड एवं अन्य मामलेगिन्नी चतरथ (अभिनेत्री)
पत्नी लागू नहीं
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रहरेंज रोवर एवोक
वेतन60 - 80 लाख रुपए / एपिसोड (भारतीय रुपए)
संपत्ति (लगभग)64 करोड़ रुपए (भारतीय रुपए)

कपिल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या कपिल शर्मा धूम्रपान करते हैं ? नहीं
  • क्या कपिल शर्मा शराब पीते हैं ? हाँ
  • वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिसके चलते कपिल शर्मा का शुरुवाती जीवन बहुत संघर्ष भरा रहा हैं और इसी की बदौलत कपिल ने अपनी मेहनत से नाम, पैसा और शोहरत कमाया है।
  • उन्होंने अपने करियर के शुरुआती चरणों में वह न्यूनतम मजदूरी पर कार्य करते थे और बिना किसी पारितोषिक के कॉमेडियन के रूप में काम करते थे। उन्होंने एक पीसीओ, एक कपड़ा मिल में भी काम किया है और इसके अलावा पैसे कमाने के लिए कपिल ने सॉफ्ट-ड्रिंक के बक्से भी उठाने का कार्य किया है।
  • वर्ष 2004 में, कैंसर के कारण उनके पिता का निधन हो गया। उनके पास किसी भी अभिनय पाठ्यक्रम में शामिल होने के लिए रुपए नहीं थे, बल्कि उनकी प्रतिभा के कारण कई संस्थानों ने अभिनय पाठ्यक्रम में उनका निःशुल्क दाखिला करवाया था।
  • कपिल अपनी हास्य कला का श्रेय अपनी माँ को देते हैं।
  • बीस वर्ष की उम्र में कपिल ने थिएटर कलाकार के रूप में अपने अभिनय की शुरुआत की। ।
  • उनका प्रारंभिक जुनून गायन रहा है।
  • उन्हें शुरूआत में हास्य कार्यक्रम “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” के ऑडिशन दौर में बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन उन्हें वापस लौटने का मौका मिला, और जिसके चलते उन्होंने उस प्रतियोगिता को जीत लिया।
  • कपिल ने 10 लाख भारतीय रुपए की पुरस्कार राशि के साथ अपनी बहन की शादी की, जो उनके परिवार में सबसे भव्य शादी मानी जाती है। 
  • वह भारत के हास्य अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें फोर्ब्स पत्रिका की सूची में सत्ता और धन के मामले में स्थान दिया गया है।
  •  कपिल शर्मा को यशराज फिल्म्स द्वारा फिल्म उद्योग में लॉन्च किया जा रहा था, परन्तु किसी कारणवश उस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया।
  • उन्होंने एक खबर को सार्वजनिक किया कि उनकी पूर्व प्रेमिका जो थिएटर में उनके साथ काम करती थी, वह लंदन के एक गुजराती दुकान के मालिक से शादी कर रही थी। संयोग से वह कुछ महीनों पहले ही लंदन में मिले थे।
  •  वह बाएं हाथ (Left handed ) वाले व्यक्ति हैं।

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 years ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 years ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 years ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 years ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 years ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 years ago