Menu

Boney Kapoor Biography in Hindi | बोनी कपूर जीवन परिचय

बोनी कपूर

जीवन परिचय
वास्तविक नाम अचल कपूर
उपनाम बोनी
व्यवसाय फिल्म निर्माता
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 183
मी०- 1.83
फीट इन्च- 6'
वजन/भार (लगभग)100 कि० ग्रा०
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग श्वेत
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 11 नवंबर 1953
आयु (2017 के अनुसार)64 वर्ष
जन्मस्थान मेरठ, उत्तर प्रदेश
राशि वृश्चिक
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
स्कूल/विद्यालय लेडी ऑफ़ पेपटिल हाई स्कूल, मुंबई
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयसेंट जेवियर्स महाविद्यालय, मुंबई
शैक्षिक योग्यता ज्ञात नहीं
डेब्यू फिल्म निर्माता के रूप में : फिल्म - हम पांच (1980)
फिल्म - हम पांच (1980)
परिवार पिता - स्वर्गीय सुरिंदर कपूर (फिल्म निर्माता)
माता - निर्मल कपूर
बोनी कपूर के माता-पिता और भाई
भाई - अनिल कपूर और संजय कपूर (दोनों ही छोटे)
बहन - रीना कपूर
बोनी कपूर अपने भाई बहन के साथ
धर्म हिन्दू
पता ग्रीन एकर्स, 7 बंगला, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई
शौक/अभिरुचियात्रा करना और फ़िल्में देखना
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा भोजन चिकन टिक्का, दक्षिण भारतीय भोजन, बादाम आइसक्रीम
पसंदीदा अभिनेता राज कपूर
पसंदीदा स्थल दुबई
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विदुर
गर्लफ्रेंड एवं अन्य मामले श्रीदेवी
पत्नी स्वर्गीय मोना शौरी, टीवी निर्माता (विवाह तिथि - 1983-1996; वर्ष 2012 में कैंसर से निधन)
बोनी कपूर की पहली पत्नी और बेटा अर्जुन कपूर
श्रीदेवी, अभिनेत्री (1996 तक - वर्ष 2018 में निधन)
बोनी कपूर अपने परिवार के साथ
विवाह तिथि 2 जून 1996 (श्रीदेवी के साथ)
बच्चे बेटा : अर्जुन कपूर (पहली पत्नी से)
बोनी कपूर का बेटा और बेटी
बेटी : अंशुला कपूर (पहली पत्नी से), जाह्नवी कपूर (जन्म 1997), ख़ुशी कपूर (जन्म 2000)
धन संबंधित विवरण
कार संग्रह पोर्श कायेन
बोनी कपूर पोर्श कायेन के साथ

बोनी कपूर

बोनी कपूर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या बोनी कपूर धूम्रपान करते हैं ?: हाँ
  • क्या बोनी कपूर शराब पीते हैं ?: ज्ञात नहीं
  • अपने पिता सुरिन्दर कपूर के नक्शे कदम पर चलकर बोनी कपूर ने बॉलीवुड की फिल्म हम पांच (1983) से फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। इस फिल्म के कई अभिनेताओं जैसे कि मिथुन चक्रवर्ती और अमरीश पुरी, इत्यादि की फिल्मजगत में रूप रेखा ही बदल दी।
  • श्रीदेवी के विभिन्न दक्षिण भारतीय फिल्मों में प्रदर्शन को देख बोनी ने उनके समक्ष अपनी एक फिल्म में अभिनय करने का एक प्रस्ताव रखा। जिसके चलते उन्होंने मिस्टर इंडिया (1987) में अभिनय किया। हालांकि, जब श्रीदेवी ने उनसे फीस के रूप में 10 लाख रुपए की राशि की मांग की (तब उन दिनों वह एक बड़ी रकम थी), तो बोनी ने उस राशि के भुगतान के लिए सहमति जाहिर की और इस प्रकार दोनों की प्रेम कहानी का शुभारम्भ हुआ।
  • जब श्रीदेवी मिथुन चक्रवती के प्रेम में पागल थीं, तब बोनी ने अपने प्रेम को जाहिर करने के लिए हर संभव प्रयास किया लेकिन हर प्रयास असफल रहा। अंत में, बोनी कोशिश कर के थक गए थे और उन्होंने श्रीदेवी को भूलने का फैसला किया। इसके बाद बोनी ने टीवी निर्माता मोनी शौरी के साथ विवाह कर लिया।
  • ऐसा माना जाता है कि जब मिथुन को श्रीदेवी के साथ बोनी के प्रेम के बारे में पता चला तो वह अपने आप को असहज महसूस करने लगे तभी उन्होंने श्रीदेवी से कहा कि “वह बोनी कपूर को राखी बांधे” जो कि श्रीदेवी ने किया।
  • कुछ महीनों बाद श्रीदेवी को उनकी मां के मस्तिष्क रक्तस्त्राव (ब्रेन हेमरेज) की बीमारी का पता चला। उस समय भारत में मस्तिष्क रक्तस्त्राव के इलाज का कोई भी स्थापित केंद्र नहीं था, इसलिए वह उन्हें इलाज के लिए अमेरिका ले गईं। उस समय उनकी सहायता करने के लिए कोई भी नहीं था हालांकि, इस खबर के बारे में जब बोनी को पता चला तो वह सीधे अमेरिका पहुँच गए। जहां उन्होंने श्रीदेवी को वित्तीय और मानसिक संकट से उबारा। उस समय दोनों एक-दूसरे के और भी करीब आ गए।
  • बोनी कपूर ने अपने छोटे भाई अनिल कपूर के संघर्ष के दिनों में बहुत मदद की। कई कलाकारों की उपस्थिति होने के कारण अनिल कपूर ने फिल्म उद्योग में कुछ महत्त्वपूर्ण भूमिकाएं निभाने के लिए काफी संघर्ष किया। अंत में, बोनी ने अनिल कपूर को पहली फिल्म वो सात दिन (1983) करने का अवसर प्रदान किया। फिल्म वो सात दिन (1983)
  • बहुत से लोग नहीं जानते कि बोनी ने वर्ष 1979 की फिल्म ‘द ग्रेट गैंबलर’ में अमिताभ बच्चन की दोहरी भूमिका निभाई थी। हालांकि, बोनी को एक अभिनेता बनने में कोई दिलचस्पी नहीं थी यही एकमात्र फिल्म ‘द ग्रेट गैंबलर’ है जिसमें बोनी ने अभिनय किया है। फिल्म - द ग्रेट गैंबलर (1979)
  • वह एशियाई अकादमी फिल्म और टीवी (एएएफटी) के निदेशक मंडल के सदस्य भी हैं। इसके अलावा वह एएएफटी फिल्म सिटी, नोएडा की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी हैं, यह काउंसिल विभिन्न लघु और दीर्घकालिक फिल्म पाठ्यक्रमो को आयोजित करती है।
  • वर्ष 2000 की शुरुआत में, बोनी बहुत कर्जवान थे उनका फिल्म उद्योग में 40 करोड़ रुपए का बकाया रहता था। इस दुःख की घड़ी में उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पैसा नहीं कमा पा रही थी। अंत में उनकी आखिरी उम्मीद अनिल कपूर-सलमान खान की भूमिका वाली फिल्म नो एंट्री (2005) थी। सौभाग्य से उनकी वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। जिसके चलते बोनी ने अपना आधा कर्ज चुका दिया था।
  • वर्ष 2009 उनके लिए बहुत बड़ा वर्ष साबित हुआ, क्योंकि उनकी फिल्म ‘वांटेड’ उस वर्ष की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट फिल्म थी।
  • 24 फरवरी 2018 को, दुबई में एक विवाह समारोह में भाग लेने के दौरान उनकी पत्नी श्रीदेवी का निधन हो गया था। फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार उनकी मृत्यु दुर्घटनावश पानी के टब में गिरने से हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *