Menu

Barkha Singh Biography in Hindi | बरखा सिंह जीवन परिचय

Barkha Singh

जीवन परिचय
व्यवसायअभिनेत्री और मॉडल
प्रसिद्ध भूमिकावर्ष 2016 के टीवी सीरियल "गर्ल्स ऑन टॉप" में जिया सेन की भूमिका के लिए
Barkha Singh in TV serial- Girls on Top
शारीरिक संरचना
लम्बाई से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5' 5”
भार/वजन (लगभग)55 कि० ग्रा०
फिगर33-25-35
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
फिल्म करियर
डेब्यू फिल्म: "मुझसे दोस्ती करोगे!" (2002)
Mujhse Dosti Karoge! (2002)
टीवी शो: "ये है आशिकी" (2013)
Barkha Singh in Yeh Hai Aashiqui (2013)
वेब सीरीज: "इंजीनियरिंग गर्ल्स S1" (2018)
Barkha Singh in Engineering Girls S1 2018
पुरस्कार/उपलब्धियां• बरखा सिंह को "राइजिंग स्टार पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
Barkha Singh with the Rising Star Award
• वर्ष 2021 में बरखा सिंह को "स्टाइल पुरस्कार" के लिए नॉमिनेटेड किया गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 3 अगस्त 1992 (सोमवार)
आयु (2021 के अनुसार)29 वर्ष
जन्मस्थान बीकानेर, राजस्थान, भारत
राशि सिंह (Leo)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र
कॉलेज/विश्वविद्यालय• सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई
• कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले, कैलिफोर्निया
शैक्षिक योग्यता• मास मीडिया में बीए
• समाजशास्त्र में एमए
शौक/अभिरुचियात्रा करना और खाना बनाना
टैटूबरखा सिंह अपने पीठ पर पक्षी के पंख बनवाए हुए हैं।
Barkha Singh on tattoo
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
बॉयफ्रैंड्स ज्ञात नहीं
परिवार
पतिलागू नहीं
माता/पितानाम ज्ञात नहीं
Barkha Singh with her parents
भाई/बहनभाई- ज्ञात नहीं
बहन- चांदनी सिंह
Barkha Singh with her sister

Barkha Singh

बरखा सिंह से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • बरखा सिंह एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री, और टेलीविजन होस्ट हैं जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2002 की बॉलीवुड फिल्म “मुझसे दोस्ती करोगे!” में अभिनेता ऋतिक रोशन, अभिनेत्री करीना कपूर और रानी मुखर्जी के साथ की।
  • उनका जन्म और पालन-पोषण राजस्थान के बीकानेर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। Barkha Singh's childhood photo
  • बरखा सिंह को बचपन से ही अभिनय में काफी दिलचस्पी थी जिसके चलते वह स्कूल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लिया करती थीं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में किया था।
  • उन्होंने कैडबरी, कोका-कोला, क्लिनिक प्लस आदि जैसे लोकप्रिय ब्रांडों के कई व्यावसायिक विज्ञापनों में अभिनय किया।
  • एक बाल कलाकार के रूप में वह ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रही हैं! जिसमें- समय: व्हेन टाइम स्ट्राइक्स (2003), परिणीता (2005), अपना असम (2007) आदि शामिल हैं।
  • उन्होंने चैनल वी इंडिया में वीजे (वीडियो जॉकी) के रूप में भी काम किया है।
  • बरखा सिंह को एमटीवी इंडिया पर प्रसारित होने वाले शो “गर्ल्स ऑन टॉप” में जिया सेन की भूमिका के लिए जाना जाता है।
  • बरखा सिंह ने धारावाहिक एमटीवी “फ़ना” में वेदिका के रूप में अपनी कैमियो भूमिका निभाई।
  • बरखा सिंह को सीरियल ‘ये है आशिकी’ और ‘लव बाय चांस’ से काफी पॉपुलरटी मिली। साथ ही वह एंड टीवी पर सोप ओपेरा भाग्यलक्ष्मी में सुरभि वरुण शुक्ला की भूमिका के लिए जानी जाती हैं।
  • उन्होंने जनवरी 2018 में अपना खुद का एक यूट्यूब शुरू किया, जिसमें वह कई तरह की यात्रा और फैशन ब्लॉग पोस्ट करती हैं। [1]Barkha Singh YouTube Channel
  • वर्ष 2018 की वेब सीरीज “इंजीनियरिंग गर्ल्स S1” में उन्होंने ‘तेजस्विनी “साबू” राठी की भूमिका निभाई।
  • बरखा सिंह ने वर्क लाइफ बैलेंस और इंजीनियरिंग गर्ल्स जैसे कई लोकप्रिय वेब शो करने के बाद प्रसिद्धि प्राप्त की।
  • बरखा सिंह को वर्ष 2021 में “डाउनटाउन मिरर इंडिया” के कवर पेज पर चित्रित किया गया।
  • उन्हें जानवरों से काफी लगाव है और उनके पास भी एक पालतू कुत्ता है जिसका नाम उन्होंने “पोलो” रखा है। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने पालतू कुत्ते के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। Barkha Singh with her pet dog
  • बरखा सिंह को कई जगहों पर अपने दोस्तों के साथ मदिरा-पान का सेवन करते हुए देखा जा चुका है। Barkha Singh drinking alcohol
  • बरखा सिंह ने वर्ष 2021 में ज़ी5 पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज “इंजीनियरिंग गर्ल्स S2” में तेजस्विनी “सबु” राठी की मुख्य भूमिका निभाई।

सन्दर्भ

सन्दर्भ
1 Barkha Singh YouTube Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *