Kartik Aaryan Biography in Hindi | कार्तिक आर्यन जीवन परिचय

कार्तिक आर्यन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां कार्तिक आर्यन एक भारतीय मॉडल और अभिनेता हैं जिन्होंने वर्ष 2011 की बॉलीवुड फिल्म "प्यार का पंचनामा" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। कार्तिक आर्यन का जन्म और पालन-पोषण मध्य प्रदेश, ग्वालियर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। 10वीं की पढ़ाई के दौरान ही आर्यन अभिनय में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। 11वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पढ़ाई के बहाने दिल्ली में काम की तलाश में आ गए। आर्यन ने यूनिवर्सिटी में पढाई करते हुए मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और फिल्मों के लिए असफल ऑडिशन के तीन साल बिताए, उन्होंने क्रिएटिंग कैरेक्टर्स इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स भी किया। वह अपनी पढाई के दौरान कक्षाएं छोड़कर ऑडिशन में भाग लेने के लिए दो घंटों की यात्राएँ करके ऑडिशन देने जाया करते थे। उन्हें सबसे पहले फिल्म निर्देशक लव रंजन ने फेसबुक पर देखा, जिसके बाद उन्होंने फिल्म "प्यार का पंचनामा" में उन्हें कास्ट किया। वर्ष 2011 की अपनी पहली फिल्म "प्यार का पंचनामा" के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने तीसरे वर्ष में अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी, लेकिन अपनी मां के आग्रह करने पर उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की। उन्होंने अपनी पहली फिल्म साइन करने के बाद ही अपने माता-पिता को यह सूचित किया था की वह एक अभिनेता बनना चाहते हैं। अपनी पहली फिल्म 'प्यार का पंचनामा' की शूटिंग के दौरान, वह मुंबई के लोखंडवाला में 12 रूममेट्स के साथ किराए के 2बीएचके फ्लैट में रहते थे। उन्होंने 'प्यार…

जीवन परिचय
वास्तविक नामकार्तिक तिवारी
उपनामकोकी और गुड्डू
व्यवसायअभिनेता और मॉडल
जाने जाते हैं'प्यार का पंचनामा' (2011) और 'प्यार का पंचनामा 2' (2015) फिल्मों में अपने मोनोलॉग के लिए
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 183
मी०- 1.83
फीट इन्च- 6'
चेस्ट (लगभग)40 इंच
कमर (लगभग)32 इंच
बाइसेप्स (लगभग)16 इंच
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला
करियर
डेब्यूबॉलीवुड फिल्म: "प्यार का पंचनामा" (2011)
पुरस्कार/उपलब्धियां• वर्ष 2015 की फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' के लिए हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए "स्टारडस्ट पुरस्कार"
• वर्ष 2018 में हार्टथ्रोब ऑफ द ईयर की तरफ से "वोग ब्यूटी पुरस्कार"
• 20 दिसंबर 2018 को उन्हें "लोकमत पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।

• वर्ष 2018 में पेटा इंडिया की हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलेब्रिटी में नामित।

• 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मनोरंजनकर्ता पुरस्कार "दादा साहब फाल्के उत्कृष्टता पुरस्कार"

• 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में "मसाला पुरस्कार"

• वर्ष 2019 की फिल्म "लुक्का चिप्पी" में उनके किरदार के लिए उन्हें "स्टार स्क्रीन पुरस्कार" सम्मानित किया गया।

• 4 दिसंबर 2019 को उन्हें फ़िल्म्फरे की तरफ से "हॉट स्टेपर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार" से नवाजा गया।

• कार्तिक आर्यन को वर्ष 2020 में हिंदी फिल्म " पति पत्नी और वोह" के लिए "ज़ी सिने पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।

• वर्ष 2022 में कार्तिक आर्यन को "ग्राजिया मिलेनियल पुरस्कार" से नवाजा गया।

• वर्ष 2022 में कार्तिक आर्यन को "हेलो पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।

• कार्तिक को क्रिटिक्स च्वाइस का आइकॉनिक "बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर" से सम्मानित किया गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 22 नवंबर 1988 (मंगलवार)
आयु (2021 के अनुसार)33 वर्ष
जन्मस्थान ग्वालियर, मध्य प्रदेश, भारत
राशि वृश्चिक (Scorpio)
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्महिन्दू
जाति ब्राह्मण
गृहनगर ग्वालियर, मध्य प्रदेश
स्कूल/विद्यालय• सेंट पॉल स्कूल, ग्वालियर
• किड्स स्कूल, ग्वालियर
कॉलेज/विश्वविद्यालयडीवाई पाटिल कॉलेज, नवी मुंबई
शैक्षिक योग्यताजैव प्रौद्योगिकी में बी.टेक
शौक/अभिरुचिवीडियो गेम खेलना, फोटोग्राफी करना, लिखना, फुटबॉल और टेबल टेनिस देखना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
गर्लफ्रेंडनुसरत भरूचा (अभिनेत्री)

• फातिमा सना शेख (अभिनेत्री, अफवाह)
परिवार
पत्नीलागू नहीं
माता/पितापिता- मनीष तिवारी (बाल रोग विशेषज्ञ)
माता- माला तिवारी (स्त्री रोग विशेषज्ञ)
बहन/भाईबहन- किट्टू (डॉक्टर)
पसंदीदा चीजें
भोजनसिंधी करी विद ज़ीरा राइस, छोले भटूरे, पाव भाजी, गुलाब जामुन, गाजर का हलवा, रिसोट्टो, और स्टिर फ्राइड वेजीज़
अभिनेताअमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, और रणबीर कपूर
अभिनेत्रीदीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, और आलिया भट्ट
फिल्मरॉकस्टार, डेल्ही बेली, गैंग्स ऑफ वासेपुर, और ये जवानी है दीवानी
फैशन ब्रांड एडिडास ओरिजिनल्स और जरास
रंगनीला, काला, और सफेद
फिल्म निर्मातासंजय लीला भंसाली, करण जौहर, और अनुराग बसु
स्थानकनाडा, लंदन, और कोलकाता
धन संपत्ति सम्बंधित विवरण
कार संग्रह• बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज

• लेम्बोर्गिनी उरुस (मॉडल 2021)
वेतन/सैलरी3 करोड़/फिल्म (2018 के अनुसार) [1]NDTV

कार्तिक आर्यन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • कार्तिक आर्यन एक भारतीय मॉडल और अभिनेता हैं जिन्होंने वर्ष 2011 की बॉलीवुड फिल्म “प्यार का पंचनामा” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
  • कार्तिक आर्यन का जन्म और पालन-पोषण मध्य प्रदेश, ग्वालियर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
  • 10वीं की पढ़ाई के दौरान ही आर्यन अभिनय में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। 11वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पढ़ाई के बहाने दिल्ली में काम की तलाश में आ गए।
  • आर्यन ने यूनिवर्सिटी में पढाई करते हुए मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और फिल्मों के लिए असफल ऑडिशन के तीन साल बिताए, उन्होंने क्रिएटिंग कैरेक्टर्स इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स भी किया।
  • वह अपनी पढाई के दौरान कक्षाएं छोड़कर ऑडिशन में भाग लेने के लिए दो घंटों की यात्राएँ करके ऑडिशन देने जाया करते थे।
  • उन्हें सबसे पहले फिल्म निर्देशक लव रंजन ने फेसबुक पर देखा, जिसके बाद उन्होंने फिल्म “प्यार का पंचनामा” में उन्हें कास्ट किया।
  • वर्ष 2011 की अपनी पहली फिल्म “प्यार का पंचनामा” के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने तीसरे वर्ष में अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी, लेकिन अपनी मां के आग्रह करने पर उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की।
  • उन्होंने अपनी पहली फिल्म साइन करने के बाद ही अपने माता-पिता को यह सूचित किया था की वह एक अभिनेता बनना चाहते हैं।
  • अपनी पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ की शूटिंग के दौरान, वह मुंबई के लोखंडवाला में 12 रूममेट्स के साथ किराए के 2बीएचके फ्लैट में रहते थे।
  • उन्होंने ‘प्यार का पंचनामा’ (2011) में 5.29 मिनट का लंबा मोनोलॉग और ‘प्यार का पंचनामा 2’ (2015) में 7.80 मिनट का एक मोनोलॉग दिया।
  • अभिनय के अलावा कार्तिक एक सफल मॉडल भी हैं और उन्होंने कई मॉडलिंग असाइनमेंट किए हैं।

  • हालांकि वह शाकाहारी हैं लेकिन उन्होंने अपनी फिल्म ‘आकाश वाणी’ (2013) के लिए वजन बढ़ाने के लिए हर दिन 25 अंडे खाते थे।
  • अपनी फिल्म ‘कांची: द अनब्रेकेबल’ (2014) की रिलीज से पहले, उन्होंने अपना ऑन-स्क्रीन नाम कार्तिक तिवारी से बदलकर कार्तिक आर्यन कर लिया था।
  • कार्तिक आर्यन को धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा कॉमेडी सीक्वल “दोस्ताना 2” के लिए कास्ट किया गया था, लेकिन 20 दिनों के बाद उन्हें निकाल दिया गया था।
  • वह शाहरुख खान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्हें अपना अभिनय प्रेरणा मानते हैं।
  • कार्तिक आर्यन की फिल्म “सोनू के टीटू की स्वीटी” 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।
  • वर्ष 2018 के अनुसार कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस 35 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये प्रति फिल्म कर दी है। [2]NDTV
  • जनवरी 2019 में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की और उल्लेख किया कि यह वह तस्वीर है। जिस समय वह अपनी पहली फिल्म का ऑडिशन दिया था।
  • वर्ष 2019 में कार्तिक ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर फोटो शूट में अपनी शुरुआत की।
  • 1 नवम्बर 2019 में कार्तिक आर्यन को फ़िल्म्फरे के कवर पेज पर चित्रित किया गया।
  • कार्तिक आर्यन को जानवरों से काफी लगाव है और उनके पास एक पालतू कुत्ता भी है जिसकी तस्वीरें अक्सर वह अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।
  • उन्हें वर्ष 2019 की फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 की लिस्ट में नामित किया गया।
  • कार्तिक आर्यन को कई जगहों पर अपने दोस्तों के साथ मदिरा-पान का सेवन करते हुए देखा जा चूका है।
  • वर्ष 2021 में आर्यन ने फिल्म डायरेक्टर राम माधवानी की थ्रिलर फिल्म “धमाका” में अभिनय किया, जो कोरियाई फिल्म “द टेरर लाइव (2013)” की रीमेक है।

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1 NDTV
2 NDTV

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago