Rajkumar Hirani Biography in Hindi | राजकुमार हिरानी जीवन परिचय

राजकुमार हिरानी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ क्या राजकुमार हिरानी धूम्रपान करते हैं ? ज्ञात नहीं क्या राजकुमार हिरानी शराब पीते हैं ? ज्ञात नहीं राजकुमार हिरानी के पिता सुरेश भारत-पाक विभाजन के समय सिंध (अब पाकिस्तान) से भारत आ गए थे। उस समय सुरेश केवल 14 वर्ष के थे। उनके पिता ने नागपुर में एक टाइपिंग इंस्टीट्यूट सिर्फ 2 टाइपराइटर के साथ शुरू किया। कुछ महीनों में बाद उनके पिता ने लगभग 1000 छात्रों को 16 बैचों के साथ प्रशिक्षण दिया। हालांकि, टाइपराइटरों को जल्द ही कंप्यूटर द्वारा बदल दिया गया था और इसकी वजह से उनका व्यापार बंद होने की कगार पर आ गया था। हालांकि हिरानी के माता-पिता चाहते थे कि वह एक चार्टर्ड एकाउंटेंट बनें, लेकिन उनका थिएटर और अभिनय के प्रति अधिक लगाव था। अपने कॉलेज के दिनों के दौरान, वह हिंदी रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय रूप से भागीदार थे। एक अभिनेता बनने के लिए अपने बेटे के उत्साह को देखने के बाद, उनके माता-पिता ने राजकुमार के सपने को पूरा करने के लिए हर तरह का संभव प्रयास किया। परिणामस्वरूप, उन्होंने हिरानी को मुंबई के एक प्रतिष्ठित अभिनय स्कूल में भेज दिया। हालांकि, वह स्कूल के पर्यावरण में पूरी तरह से ढल नहीं पाए और कुछ दिनों बाद वापस अपने घर आ गए। हिरानी ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे में निर्देशक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया। हालांकि उनके चयन की संभावना काफी कम थी, क्योंकि निर्देशक पाठ्यक्रम में बहुत से छात्रों ने आवदेन किया था। उन्होंने एक समझौता करते हुए…

जीवन परिचय
वास्तविक नाम राजकुमार हिरानी
उपनामराजू
व्यवसाय फिल्म निर्देशक
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 175
मी०- 1.75
फीट इन्च- 5’ 9”
वजन/भार (लगभग)73 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना (लगभग)-छाती: 39 इंच
-कमर: 31 इंच
-Biceps: 11 इंच
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काले: सफेद
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 20 नवंबर 1962
आयु (2017 के अनुसार)55 वर्ष
जन्मस्थान नागपुर, महाराष्ट्र, भारत
राशि वृश्चिक
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर नागपुर, महाराष्ट्र, भारत
स्कूल/विद्यालय सेंट फ्रांसिस डी' सेल्स हाई स्कूल, नागपुर, महाराष्ट्र
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयफिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे
शैक्षिक योग्यता फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे संपादन में एक कोर्स
डेब्यू फिल्म (लेखन/निर्देशकीय): मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस (2003)

फिल्म (निर्माता): पीके (2014)

परिवार पिता - सुरेश हिरानी (नागपुर में एक टाइपिंग संस्थान चलते थे)

माता- शीला हिरानी

भाई- संजीव हिरानी (संयुक्त राज्य अमेरिका में एक कंप्यूटर सलाहकार के रूप में काम करते हैं)

बहन- अंजू किशनचंदानी (पत्रकार)
धर्म हिन्दू
विवाद • वर्ष 2009 में, राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म, 3 इडियट्स तब विवादों में आई, जब लेखक चेतन भगत ने फिल्म की कहानी को अपने उपन्यास- "फाइव प्वाइंट समवन" से कॉपी करने का आरोप लगाया। इसे मानहानि का एक स्पष्ट मामला बताते हुए, हिरानी ने कहा कि चेतन भगत को अनुबंध में उल्लेखित राशि का भुगतान पहले ही कर दिया गया है और वह अपने भौतिकवादी लाभों के लिए सस्ती लोकप्रियता का सहारा ले रहा है।
• हिरानी की अगली फिल्म पीके (2014) रिलीज के समय में काफी सुर्खियों में रही। इस फिल्म में धर्म और देवताओं को चित्रित करने के लिए फिल्म की आलोचना की गई थी। विवाद के बावजूद, इस फिल्म ने घरेलू बाजार में 300 करोड़ से अधिक की कमाई की।
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा अभिनेता दिलीप कुमार, संजय दत्त, आमिर खान, बोमन ईरानी
पसंदीदा फिल्म बॉलीवुड : आनन्द (1971)
पसंदीदा खेलक्रिकेट
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
गर्लफ्रेंड एवं अन्य मामलेज्ञात नहीं
पत्नी मनजीत हिरानी (एयर इंडिया में पायलट)
विवाह तिथि19 दिसंबर 1994
बच्चेबेटा- वीर हिरानी (फिल्म निर्देशन की पढ़ाई कर रहा है)
बेटी- लागू नहीं
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रहमर्सिडीज बेंज एमएल क्लास, बीएमडब्लू 5 सीरीज
संपत्ति (लगभग)1099 करोड़ रुपए

राजकुमार हिरानी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या राजकुमार हिरानी धूम्रपान करते हैं ? ज्ञात नहीं
  • क्या राजकुमार हिरानी शराब पीते हैं ? ज्ञात नहीं
  • राजकुमार हिरानी के पिता सुरेश भारत-पाक विभाजन के समय सिंध (अब पाकिस्तान) से भारत आ गए थे। उस समय सुरेश केवल 14 वर्ष के थे।
  • उनके पिता ने नागपुर में एक टाइपिंग इंस्टीट्यूट सिर्फ 2 टाइपराइटर के साथ शुरू किया। कुछ महीनों में बाद उनके पिता ने लगभग 1000 छात्रों को 16 बैचों के साथ प्रशिक्षण दिया। हालांकि, टाइपराइटरों को जल्द ही कंप्यूटर द्वारा बदल दिया गया था और इसकी वजह से उनका व्यापार बंद होने की कगार पर आ गया था।
  • हालांकि हिरानी के माता-पिता चाहते थे कि वह एक चार्टर्ड एकाउंटेंट बनें, लेकिन उनका थिएटर और अभिनय के प्रति अधिक लगाव था। अपने कॉलेज के दिनों के दौरान, वह हिंदी रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय रूप से भागीदार थे।
  • एक अभिनेता बनने के लिए अपने बेटे के उत्साह को देखने के बाद, उनके माता-पिता ने राजकुमार के सपने को पूरा करने के लिए हर तरह का संभव प्रयास किया। परिणामस्वरूप, उन्होंने हिरानी को मुंबई के एक प्रतिष्ठित अभिनय स्कूल में भेज दिया। हालांकि, वह स्कूल के पर्यावरण में पूरी तरह से ढल नहीं पाए और कुछ दिनों बाद वापस अपने घर आ गए।
  • हिरानी ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे में निर्देशक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन किया। हालांकि उनके चयन की संभावना काफी कम थी, क्योंकि निर्देशक पाठ्यक्रम में बहुत से छात्रों ने आवदेन किया था। उन्होंने एक समझौता करते हुए संपादन के पाठ्यक्रम में दाखिला लिया। अंत में हिरानी ने छात्रवृत्ति अर्जित की जिसकी वजह से उनके पिता के ऊपर उनकी पढ़ाई को ले कर वित्तीय बोझ कम हो गया।
  • स्नातक होने के बाद, हिरानी ने फिल्म संपादक बनने के लिए कई सालों तक मुंबई में संघर्ष किया। हालांकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिली, फिर वह विज्ञापन के क्षेत्र में स्थानांतरित हो गए, जहां उन्होंने धीरे-धीरे खुद को व्यावसायिक विज्ञापनों के निर्देशक के रूप में स्थापित किया। हिरानी ने खुद भी कई विज्ञापनों में अभिनेय किया। नीचे दिए गए फेविकोल टीवीसी वीडियो में हिरानी:

  • बॉलीवुड में प्रवेश करने का उनका सपना जल्द ही वास्तविक रूप में पूरा हो गया जब उन्हें विधु विनोद चोपड़ा ने ‘1942: अ लव स्टोरी’ फिल्म के प्रोमो और ट्रेलरों पर काम करने के लिए बुलाया। एक संपादक के रूप में हिरानी की पहली बड़ी बजट वाली फिल्म ‘मिशन कश्मीर’ (2000) थी।
  • हिरानी द्वारा निर्देशित पहली फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ (2003) दुनिया भर में एक सफल फिल्म बन गई। करीब 1 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म ने घरेलू बाजार से 2.5 करोड़ रुपए संचित किये।
  • उन्होंने अपनी तीन फिल्मों; लगे रहो मुन्ना भाई (2006), थ्री इडीयट्स (2009) और पीके (2014) की सफलता के बाद भी एक निर्देशक के रूप में अपना कार्य जारी रखा। जबकि थ्री इडीयट्स ने उस समय सभी मौजूदा घरेलू और विदेशी संग्रह रिकॉर्ड को तोड़ दिए थे, पीके उसे भी ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की।
  • जहां तक पुरस्कारों का सवाल है, राजू हिरानी के पास चार राष्ट्रीय पुरस्कार हैं और उनके खाते में 11 फिल्मफेयर पुरस्कार हैं।
  • एक थिएटर प्रशंसक और एक समर्पित भाई, हिरानी ने अपनी बहन के पहले नाटक शो “ग्रोइंग अप” का निर्माण किया। जिसमें किशोरावस्था के बारे में बताया गया है।

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago