Lara Dutta Biography in Hindi | लारा दत्ता जीवन परिचय

लारा दत्ता से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ लारा दत्ता एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री, प्रोडूसर, और इंटरप्रेन्योर हैं जो बॉलीवुड, तमिल, तेलगु, और टीवी शो में काम करने के लिए जानी जाती हैं। लारा दत्ता के पिता हिंदू और मां एंग्लो इंडियन हैं। लारा दत्ता के पिता एल.के. दत्ता भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर के पद से सेवानिवृत अधिकारी हैं। वर्ष 1981 में लारा दत्ता अपने पूरे परिवार के साथ बंगलुरू चली गईं, जहां उन्होंने सेंट फ्रांसिस जेवियर गर्ल्स स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपनी स्नातक की डिग्री मुंबई विश्वविद्यालय से प्राप्त की। 12 मई 2000 को वह मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता सेन के बाद दूसरी भारतीय महिला बनी। https://www.youtube.com/watch?v=BeFSMnuNh2I उनके मौखिक कौशल और बुद्धिमत्ता ने उन्हें मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई जैसा कि अधिकांश न्यायाधीशों ने साक्षात्कार के दौर उन्हें 9.9/10 अंक दिए थे। वर्ष 2000 में उन्हें बी ग्रेड फिल्म से हटा दिया गया क्योंकि निर्देशक ने सोचा कि वह एक बुरी अभिनेत्री थी। वर्ष 2001 में 23 साल की उम्र में वह संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की सबसे कम उम्र की राजदूत बनीं। उनके पति महेश भूपति की पहली शादी 2001 में मॉडल श्वेता जयशंकर से हुई थी लेकिन कुछ सालों बाद वह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इस बीच लारा और भूपति का भी सम्बन्ध चर्चा में था। दोनों एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर चुके थे। श्वेता जयशंकर अपने शादी टूटने की वजह लारा दत्ता को बताती हैं। फिल्म…

जीवन परिचय
पूरा नामलारा दत्ता भूपति (शादी के बाद) [1]Instagram
उपनामखोटी (प्यार से उनके पिता द्वारा बुलाया जाता है)
व्यवसायअभिनेत्री, मॉडल, और इंटरप्रेन्योर
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 173
मी०- 1.73
फीट इन्च- 5’ 8”
वजन/भार (लगभग)65 कि० ग्रा०
फिगर (लगभग)34-28-34
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग भूरा
करियर
टाइटल• ग्लैडरैग्स मेगामॉडल इंडिया 1995

• मिस इंटरकांटिनेंटल 1997

• मिस यूनिवर्स 2000
डेब्यूबॉलीवुड फिल्म: "अंदाज़" (2003)

तमिल फिल्म: "अरसाची" (2004)

टीवी शो: "मिशन उस्ताद" (2007, जज के रूप में)
एक निर्माता के रूप में- "चलो दिल्ली" (2011)
पुरस्कार/उपलब्धियाँ• वर्ष 2004 में उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण पुरस्कार (प्रियंका चोपड़ा के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया।)
• वर्ष 2008 में फिल्म सिनेमा में उनके योगदान के लिए "राजीव गांधी पुरस्कार" दिया गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 16 अप्रैल 1978 (रविवार)
जन्म स्थान गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत
आयु (2021 के अनुसार)43 वर्ष
राशि मेष (Aries)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर बेंगलुरु, कर्नाटक
स्कूल/विद्यालय • सेंट फ्रांसिस जेवियर गर्ल्स हाई स्कूल, बेंगलुरु
• फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु
कॉलेज/विश्वविद्यालयमुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई
शैक्षिक योग्यताअर्थशास्त्र में स्नातक
धर्मलारा दत्ता अपने पिता की तरफ से हिन्दू और माता की तरफ से ईसाई हैं।
जातिकायस्थ
आहारमांसाहारी
शौक/अभिरुचिखाना बनाना, लिखना, योग करना, वाटर राफ्टिंग करना, पैरा ग्लाइडिंग करना, और बंजी जंपिंग करना
पतापाली हिल, शैलजा अपार्टमेंट बांद्रा, मुंबई
विवाद• वर्ष 2005 में उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में 'ग्लैडरैग्स' पत्रिका के खिलाफ अपनी आगामी मॉडलिंग प्रतियोगिता के प्रचार के लिए कथित तौर पर अपनी तस्वीरों का उपयोग करने के लिए एक मुकदमा दायर किया जो उनके अनुसार उनके कॉपीराइट का स्पष्ट उल्लंघन था। बाद में उन्होंने मुकदमा जीत लिया और अदालत ने ग्लैडरैग्स कंपनी को अपने प्रचार के लिए उनकी तस्वीरों के उपयोग बंद करने का आदेश दिया।
• वह कोलंबो, श्रीलंका में 2010 IIFA अवार्ड्स में वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुई थी।
• 9 अप्रैल 2018 को उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें दिखाया कि कैसे उन्होंने अपने पति के ऑस्ट्रेलियन ओपन का उपयोग किया। विंबलडन यूएस ओपन और फ्रेंच ओपन के टॉवल में भारी बारिश के दौरान पानी उनके घर में प्रवेश करने से रोकने के लिए। उनके ट्वीट ने उनके पति को खुश नहीं किया क्योंकि उन्होंने गुस्से में एक ट्वीट के साथ उन्हें जवाब दिया।

• दिसंबर 2017 में लारा और महेश भूपति दोनों गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के ब्रांड एंबेसडर होने के नाते गीतांजलि के खिलाफ ऑपरेशनल क्रेडिटर्स के तौर पर इनसॉल्वेंसी पिटीशन दायर की। दंपति के अनुसार उनका गीतांजलि के साथ सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए 2 साल का अनुबंध था लेकिन कुछ रद्दीकरण थे जिनके लिए गीतांजलि को उन्हें भुगतान करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपना बकाया नहीं दिया।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
बॉयफ्रेंड• केली दोरजी (अभिनेता, मॉडल)

• डेरेक जेटर (पूर्व पेशेवर बेसबॉल शॉर्टस्टॉप)

• टाइगर वुड्स (गोल्फर

• डिनो मोरिया (अभिनेता)

• महेश भूपति (टेनिस खिलाड़ी)
विवाह तिथि16 फरवरी 2011 (बुधवार)
विवाह स्थानबांद्रा, मुंबई
परिवार
पतिमहेश भूपति
बच्चेबेटी- सायरा भूपति (2012 में जन्म)
माता/पितापिता- एल.के. दत्ता (सेवानिवृत्त सेना कार्मिक)
माता- जेनिफर दत्ता
भाई/बहनबहन- 2
• सबरीना दत्ता (बड़ी, भारतीय वायु सेना कार्मिक)
• चेरिल दत्ता (छोटी)
पसंदीदा चीजें
भोजनराजमा चावल, दक्षिण भारतीय व्यंजन, और तिरामिसु
रंगकाला और भूरा
फ़िल्में• बॉलीवुड- "शोले" 1942
• हॉलीवुड- "गॉन विद द विंड"
स्थानगोवा और इटली
अभिनेताशाहरुख खान, संजीव कुमार, और नाना पाटेकर
अभिनेत्रीमाधुरी दीक्षित और वैजयंतीमाला
सेंटथियरी मुगलर एंजेल, टॉम फोर्ड ब्लैक ऑर्किड, और हेवन स्केन्ट
होटलहोटल इम्पीरियल, रोम
धन संपत्ति सम्बंधी विवरण
कार संग्रह• ऑडी ए8एल
• मर्सिडीज ई-क्लास
संपत्ति (लगभग)रु. 53 करोड़ रूपये

लारा दत्ता से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • लारा दत्ता एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री, प्रोडूसर, और इंटरप्रेन्योर हैं जो बॉलीवुड, तमिल, तेलगु, और टीवी शो में काम करने के लिए जानी जाती हैं।
  • लारा दत्ता के पिता हिंदू और मां एंग्लो इंडियन हैं। लारा दत्ता के पिता एल.के. दत्ता भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर के पद से सेवानिवृत अधिकारी हैं। वर्ष 1981 में लारा दत्ता अपने पूरे परिवार के साथ बंगलुरू चली गईं, जहां उन्होंने सेंट फ्रांसिस जेवियर गर्ल्स स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपनी स्नातक की डिग्री मुंबई विश्वविद्यालय से प्राप्त की।
  • 12 मई 2000 को वह मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता सेन के बाद दूसरी भारतीय महिला बनी।

  • उनके मौखिक कौशल और बुद्धिमत्ता ने उन्हें मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई जैसा कि अधिकांश न्यायाधीशों ने साक्षात्कार के दौर उन्हें 9.9/10 अंक दिए थे।
  • वर्ष 2000 में उन्हें बी ग्रेड फिल्म से हटा दिया गया क्योंकि निर्देशक ने सोचा कि वह एक बुरी अभिनेत्री थी।
  • वर्ष 2001 में 23 साल की उम्र में वह संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की सबसे कम उम्र की राजदूत बनीं।
  • उनके पति महेश भूपति की पहली शादी 2001 में मॉडल श्वेता जयशंकर से हुई थी लेकिन कुछ सालों बाद वह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इस बीच लारा और भूपति का भी सम्बन्ध चर्चा में था। दोनों एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर चुके थे। श्वेता जयशंकर अपने शादी टूटने की वजह लारा दत्ता को बताती हैं।
  • फिल्म ‘अंदाज’ (2003) की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने उन्हें डूबने से बचाया था।
  • उन्होंने ‘द मैट्रिक्स रीलोडेड’ (2003) और ‘द मैट्रिक्स रेवोल्यूशन’ (2003) की फिल्म में काम करने से मना कर दिया था, क्योंकि वह स्क्रिप्ट से खुश नहीं थीं।
  • डीनो मोरिया ने 9 साल के लंबे बॉयफ्रेंड केली दोरजी से उनके ब्रेकअप की वजह बताई।
  • वह जैकी चैन की हॉलीवुड फिल्म ‘द मिथ’ (2005) करने वाली थीं, लेकिन एक नग्न दृश्य के कारण उन्होंने उस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
  • वह बनारसी साड़ियों की शौकीन हैं और उन्होंने ‘छाबड़ा 555’ के लिए अपना साड़ी संग्रह तैयार किया है।
  • वह एक फिटनेस फ्रीक हैं और हर हफ्ते 5 दिन कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योगा पर बिताती हैं और इसका संग्रह H.E.A.L With Lara DVD’s और YouTube वीडियो में भी है।

  • वह अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, फ्रेंच और कन्नड़ जैसी भाषाओं में धाराप्रवाह है।
  • वर्ष 2005 में उन्होंने सानिया मिर्जा के साथ “कौन बनेगा करोड़पति” में एक नेक काम के लिए भाग लिया था।
  • 19 सितंबर 2010 को लारा दत्ता ने न्यूयार्क में भूपति से सगाई की और 16 फरवरी 2011 को भूपति अपना जीवन साथी चुन लिया। जिसके बाद जनवरी 2012 में लारा दत्ता ने मुंबई में बेटी को जन्म दिया।
  • वह ब्रिटिश-ईरानी पत्रकार क्रिस्टियन अमनपुर की प्रशंसा करती हैं।
  • वह ‘भीगी बसंती प्रोडक्शंस’ नामक एक प्रोडक्शन हाउस की मालकिन हैं। इसके आलावा वह ‘ARIAS’ नामक एक स्किनकेयर ब्रांड की भी मलकिन हैं।
  • लारा दत्ता एक पशु प्रेमी हैं और वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपने पालतू केत्ते के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1 Instagram

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago