Madhu Sharma Biography in Hindi | मधु शर्मा जीवन परिचय

मधु शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ मधु शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो तमिल, कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, भोजपुरी, और मराठी फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं। मधु शर्मा बचपन से ही एक डॉक्टर बनना चाहती थी लेकिन उनकी माँ नहीं चाहती थी की मधु बड़ी होकर एक डॉक्टर बने। उनका सपना था की मधु बड़ी होकर एक एक्ट्रेस बने। मधु ने अपनी माँ की बातों का ख्याल रखते हुए एक्ट्रेस बनने का फैसला किया और 14 साल की उम्र में ही तमिल फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। उनका जन्म राजस्थान के जोधपुर शहर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। मधु शर्मा ने अपने तमिल फिल्म करियर की शुरुआत वर्ष 1998 की तमिल फिल्म “गुरु परवाई” में सोनाली की भूमिका से की। वर्ष 2003 में फिल्म डायरेक्टर निषाद वैद्य की हिंदी फिल्म “हम हैं प्यार में” में उन्हें देखा गया। इसके बाद उन्हें वर्ष 2005 की तेलुगु फिल्म “दैट पांडु” में सुंदरी के किरदार में देखा गया। इसी साल यानि 2005 में ही उन्हें कन्नड़ फिल्म “उग्रा नरसिम्हा” में साउथ इंडियन अभिनेता मोहन शंकर के साथ देखा गया। मधु शर्मा ने लगभग 7 सालों तक साउथ इंडियन और हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद वर्ष 2013 में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का फैसला किया। वर्ष 2013 की भोजपुरी फिल्म “एक दूजे के लिए” में मधु ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव और पवन सिंह के साथ अपने भोजपुरी फिल्म करियर की शुरुआत की। https://www.youtube.com/watch?v=Y3WHRCiCMLg इन सब के आलावा उन्हें वर्ष 2014 की मराठी…

जीवन परिचय
अन्य नामदीपू [1]Wikipedia
व्यवसाय अभिनेत्री और फिल्म निर्माता
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 168
मी०- 1.68
फीट इन्च- 5’ 5”
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
करियर
डेब्यू• तमिल फिल्म: "गुरु परवाई" (1998)

• हिंदी फिल्म: "हम हैं प्यार में" (2003)

• तेलुगु फिल्म: "दैट पांडु" (2005)

• कन्नड़ फिल्म: "उग्रा नरसिम्हा" (2005)

• भोजपुरी फ़िल्म: "एक दूजे के लिए" (2012)

• मराठी फिल्म: "वाढदिवसाच्या हार्दिक शुभेच्या" (2014)
पुरस्कार• मधु शर्मा को वर्ष 2016 में भोजपुरी फिल्म "गुलामी" के लिए इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड की तरफ से बेस्ट एक्ट्रेस IBFA अवार्ड से सम्मानित किया गया।

• मधु शर्मा को वर्ष 2016 में Best Actress Phalke Academy Award से नवाजा गया।

• वर्ष 2019 में उन्हें IBFA Critics Award की तरफ से भोजपुरी फिल्म “Maa Tujhe Salaam“ के लिए Best Actress Award से सम्मानित किया गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 13 दिसंबर 1984 (गुरुवार)
आयु (2020 के अनुसार)36 वर्ष
जन्मस्थानजोधपुर, राजस्थान, भारत
राशि धनु (Sagittarius)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई
स्कूल/विद्यालय उन्होंने ने अपनी स्कूली पढ़ाई R N Gandhi High School से की।
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय मधु ने R.D. National College and W.A. Science College से अपनी Commerce की पढ़ाई पूरी की।


धर्म हिन्दू [2]Instagram
शौक/अभिरुचियात्रा करना और नृत्य करना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
पति लागू नहीं
परिवार
माता/पितापिता- लक्ष्मीराम शर्मा
माता- प्रेमलता शर्मा
पसंदीदा चीजें
बॉलीवुड अभिनेता
अजय देवगन
बॉलीवुड अभिनेत्री
श्रीदेवी
हॉलीवुड फिल्म डिरेल्ड (2005)

मधु शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • मधु शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो तमिल, कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, भोजपुरी, और मराठी फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं।
  • मधु शर्मा बचपन से ही एक डॉक्टर बनना चाहती थी लेकिन उनकी माँ नहीं चाहती थी की मधु बड़ी होकर एक डॉक्टर बने। उनका सपना था की मधु बड़ी होकर एक एक्ट्रेस बने। मधु ने अपनी माँ की बातों का ख्याल रखते हुए एक्ट्रेस बनने का फैसला किया और 14 साल की उम्र में ही तमिल फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।
  • उनका जन्म राजस्थान के जोधपुर शहर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।

    Madhu Sharma in her childhood

  • मधु शर्मा ने अपने तमिल फिल्म करियर की शुरुआत वर्ष 1998 की तमिल फिल्म “गुरु परवाई” में सोनाली की भूमिका से की।
  • वर्ष 2003 में फिल्म डायरेक्टर निषाद वैद्य की हिंदी फिल्म “हम हैं प्यार में” में उन्हें देखा गया।
  • इसके बाद उन्हें वर्ष 2005 की तेलुगु फिल्म “दैट पांडु” में सुंदरी के किरदार में देखा गया। इसी साल यानि 2005 में ही उन्हें कन्नड़ फिल्म “उग्रा नरसिम्हा” में साउथ इंडियन अभिनेता मोहन शंकर के साथ देखा गया।
  • मधु शर्मा ने लगभग 7 सालों तक साउथ इंडियन और हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद वर्ष 2013 में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का फैसला किया।
  • वर्ष 2013 की भोजपुरी फिल्म “एक दूजे के लिए” में मधु ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव और पवन सिंह के साथ अपने भोजपुरी फिल्म करियर की शुरुआत की।

  • इन सब के आलावा उन्हें वर्ष 2014 की मराठी फिल्म “वाढदिवसाच्या हार्दिक शुभेच्या” में मेधा कुड़मुड़ु की भूमिका में देखा गया।
  • मधु शर्मा अपने अब तक के फिल्म करियर में छः भाषाओँ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
  • मधु शर्मा अपनी कामयाबी का पूरा-पूरा श्रेय अपनी माँ को देती हैं। क्योंकि उन्हें कभी नहीं लगा था की वो एक दिन इतनी बड़ी स्टार बन जाएंगी।
  • वर्ष 2015 की भोजपुरी फिल्म “गुलामी” में मधु शर्मा और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई।

  • मधु शर्मा ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों में काम करना पसंद करती हैं।
  • भोजपुरी फिल्म जगत की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक मधु शर्मा ने अपने अब तक के फ़िल्मी करियर में सबसे ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। जिसमें वर्ष 2013 की भोजपुरी फिल्म “दूल्हे राजा”, “छपरा के प्रेम कहानी (2014)”, “योद्धा (2014)”, “गुलामी (2015)”, ” खिलाड़ी (2016)”, ” चैलेंज (2017)”, “माँ तुझे सलाम (2018)”, और “जय हिन्द (2019)” जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

  • मधु शर्मा ने दो मराठी और चार भोजपुरी फिल्मों में एक निर्माता के रूप में भी काम किया है।
  • मधु शर्मा एक फिटनेस फ्रीक हैं और नियमित रूप से जिम और योगा किया करती हैं। 
  • मधु शर्मा को जानवरों से काफी लगाव है और उनके दो पालतू कुत्ते हैं।

    Madhu Sharma with her two pet dogs

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1 Wikipedia
2 Instagram

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago