Categories: राजनीति

Mayawati Biography in Hindi | मायावती जीवन परिचय

मायावती से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ मायावती एक भारतीय राजनेता हैं जो उत्तर प्रदेश राज्य की सबसे कम उम्र और भारत की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री के रूप में जानी जाती हैं। उनका जन्म एक हिंदू दलित परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रभु दास उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के बादलपुर डाकघर में एक कर्मचारी थे। मायावती ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली के इंद्रपुरी जेजे कॉलोनी में लगभग एक साल तक शिक्षक के रूप में टीचिंग की। कांशीराम ने वर्ष 1984 में उन्हें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल किया। 3 जून 1995 को जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली तो वह राज्य की सबसे कम उम्र और भारत की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री बनी। वर्ष 1977 में जब पहली बार कांशीराम उनसे मिले थे तब वह भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रही थी।  कुछ सूत्रों के अनुसार, कांशीराम ने उनसे कहा था- मैं आपको एक दिन इतना बड़ा राजनेता बना सकता हूं कि आपके आदेश के अनुसार आईएएस ऑफिसरों की एक लम्बी कतार लग जाएगी।" मायावती अक्सर सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्रों में दलितों को आरक्षण दिलाने के लिए आवाज उठाती रहती हैं। 15 दिसंबर 2001 को लखनऊ में एक रैली के दौरान कांशीराम ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। उन्हें पहली बार 18 सितंबर 2003 को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था। वर्ष 2003 में मायावती को मुख्यमंत्री के रूप में पोलियो उन्मूलन में उनकी…

जीवन परिचय
वास्तविक नाम मायावती प्रभु दास
उपनामबहनजी, कुमारी मायावती, आयरन लेडी मायावती [1]Web Archive
व्यवसाय भारतीय राजनेता
राजनीति करियर
पार्टी/दल बहुजन समाज पार्टी (बसपा)
राजनीतिक यात्रा • मायावती वर्ष 1984 में एक सदस्य के रूप में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हुईं।
• वर्ष 1989 में उन्हें बिजनौर से सांसद चुना गया।
• वर्ष 1994 में उन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में चुना गया।
• वर्ष 1995 में वह पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह यादव को हराकर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं।
• वर्ष 1996 में उन्हें फिर से लोकसभा सदस्य के रूप में चुना गया।
• वर्ष 1997 में वह दोबारा से उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं।
• वर्ष 2002 में वह तीसरी बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं।
• वर्ष 2003 में उन्हें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
• वर्ष 2007 में वह चौथी बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं।
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 158
मी०- 1.58
फीट इन्च- 5’ 2”
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 15 जनवरी 1956 (रविवार)
आयु (2021 के अनुसार)64 वर्ष
जन्म स्थान श्रीमती सुचेता कृपलानी अस्पताल, नई दिल्ली, भारत
राशि मकर (Capricorn)
हस्ताक्षर
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश, भारत
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय• कालिंदी महिला कॉलेज, दिल्ली
• कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली
• वीएमएलजी कॉलेज, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
शैक्षिक योग्यता • बीए (1975)
• बीएड (1976)
• एलएलबी (1983) [2]Web Archive
धर्म हिन्दू
पता गांव खजुरिया गोबरा, पोस्ट. खीरी, जिला. इलाहाबाद [3]MyNeta
शौक/अभिरुचिलिखना और पढ़ना
विवाद • वर्ष 2002 में सीबीआई ने ताज कॉरिडोर मामले में वित्तीय अनियमितताओं के लिए उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।
• वर्ष 2007 और 2008 में उन्हें आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में सीबीआई जांच से गुजरना पड़ा था।
• मार्च 2019 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने उनसे हाथी की मूर्तियों और स्वयं की मूर्तियों पर खर्च किए गए धन को स्पष्ट करने के लिए कहा था।
• 15 अप्रैल 2019 को चुनाव आयोग (ECI) ने आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन के लिए BSP प्रमुख मायावती पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था। चुनाव आयोग ने मायावती को मुस्लिम मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए पाया था।
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा राजनेता कांशीराम
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
परिवार

पतिलागू नहीं
माता/पितापिता- प्रभु दास
माता- राम रति
भाईआनंद कुमार
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
संपत्ति (लगभग)रु. 111 करोड़ (2012 के अनुसार) [4]MyNeta

मायावती से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • मायावती एक भारतीय राजनेता हैं जो उत्तर प्रदेश राज्य की सबसे कम उम्र और भारत की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री के रूप में जानी जाती हैं।
  • उनका जन्म एक हिंदू दलित परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रभु दास उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के बादलपुर डाकघर में एक कर्मचारी थे।
  • मायावती ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली के इंद्रपुरी जेजे कॉलोनी में लगभग एक साल तक शिक्षक के रूप में टीचिंग की।
  • कांशीराम ने वर्ष 1984 में उन्हें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल किया।
  • 3 जून 1995 को जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली तो वह राज्य की सबसे कम उम्र और भारत की पहली दलित
    महिला मुख्यमंत्री बनी।
  • वर्ष 1977 में जब पहली बार कांशीराम उनसे मिले थे तब वह भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रही थी। 
  • कुछ सूत्रों के अनुसार, कांशीराम ने उनसे कहा था-

    मैं आपको एक दिन इतना बड़ा राजनेता बना सकता हूं कि आपके आदेश के अनुसार आईएएस ऑफिसरों की एक लम्बी कतार लग जाएगी।”

  • मायावती अक्सर सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्रों में दलितों को आरक्षण दिलाने के लिए आवाज उठाती रहती हैं।
  • 15 दिसंबर 2001 को लखनऊ में एक रैली के दौरान कांशीराम ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया।
  • उन्हें पहली बार 18 सितंबर 2003 को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था।
  • वर्ष 2003 में मायावती को मुख्यमंत्री के रूप में पोलियो उन्मूलन में उनकी पहल के लिए यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन, और रोटरी इंटरनेशनल द्वारा “पॉल हैरिस फेलो अवार्ड” से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें एक स्व-निर्मित राजनीतिज्ञ महिला के रूप में जाना जाता है।
  • उन्होंने लोगों की सेवा करने के लिए अविवाहित जीवन चुना ताकि कोई उन पर भाई-भतीजावाद का आरोप न लगा सके।
  • उनके समर्थक उनका जन्मदिन एक जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते हैं।
  • वर्ष 2006 में कांशीराम के अंतिम संस्कार समारोह के दौरान मायावती ने कहा था कि कांशीराम खुद बौद्ध परंपराओं और रीति-रिवाजों के पालनकर्ता थे।
  • मायावती को वर्ष 2007 में न्यूज़वीक की शीर्ष महिला उपलब्धि हासिल करने वालों की सूची में शामिल किया गया था।
  • मायावती ने 2007 और 2008 में आयकर विभाग को 26.26 करोड़ का टैक्स भुगतान किया था और उस समय आयकर भुगतान करने वालों की सूची में उनका नाम 20वें स्थान पर रहा।
  • एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बौद्ध धर्म के प्रति अपने झुकाव के बारे में खुलासा किया।
  • वर्ष 2008 में फोर्ब्स मीडिया ने मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 59वें स्थान पर शामिल किया।
  • मायावती की दो आत्मकथाएँ हैं – मेरे संघर्षमय जीवन और बहुजन आंदोलन का सफरनामा (हिंदी में 3 खंडों में) और मेरे संघर्ष से भरे जीवन का एक यात्रा वृत्तांत और बहुजन समाज (अंग्रेजी में 2 खंडों में) है।
  • मायावती ने वर्ष 2009 के कार्यकाल में बीपीएल कार्ड धारक छात्राओं को सावित्रीबाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना के तहत हाईस्कूल उत्तीर्ण सभी छात्राओं को दो किश्तों में 25 हजार रुपए और एक साइकल देने का ऐलान किया था।
  • 15 मार्च 2010 को बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मायावती को नोटों की माला पहनाकर उनक स्वागत किया था। जिसके चलते उन्हें लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
  • 20 जून 2016 को मायावती को राजर्षि साहू मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा राजर्षि साहू पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2017 के लोकसभा चुनाव में मायावती ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष्य और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गठबंधन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव प्रचार किया। मायावती ने अखिलेश यादव के साथ गठबंधन को क्रांतिकारी करार देते हुए कहा कि इससे मोदी और शाह की नींद उड़ जाएगी। लेकिन फिर भी उन्हें इस लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
  • मायावती ने लखनऊ स्थित गोमतीनगर में लगभग 107 एकड़ जमीन पर करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च कर अंबेडकर पार्क का निर्माण किया था। जिसमे अपनी, कांशी राम और डा. भीमराव अम्बेडकर सहित हांथियों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1, 2 Web Archive
3, 4 MyNeta

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago