Categories: राजनीति

Shahnawaz Hussain Biography in Hindi | शाहनवाज हुसैन जीवन परिचय

  शाहनवाज हुसैन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां शाहनवाज हुसैन भाजपा के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं। उन्हें मुख्तार अब्बास नकवी और नजमा हेपतुल्ला के साथ एक मजबूत हिंदू आधार के साथ भाजपा का मुस्लिम चेहरा माना जाता है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उनका परिचय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में उनके एक करीबी दोस्त ने कराया था। आरएसएस में शामिल होने और आमंत्रित किए जाने के बाद वह एकदम से चौंक गए; जैसा कि उस समय, उनका मानना ​​था कि आरएसएस उनका दुश्मन था। उनके आसपास के लोगों ने उन्हें बताया था कि आरएसएस मुसलमानों से नफरत करता है और एक हिंदुत्व आधारित संगठन है। अपने दोस्त के समझाने के बाद उन्होंने आरएसएस के लोगों से मुलाकात की और भाजपा के अन्य नेताओं से बातचीत की। इसके बाद उन्हें आरएसएस की विचारधारा समझ आई। राजनीति में आने से पहले उन्होंने कुछ निजी कंपनियों में इंजीनियर के तौर पर काम किया था। वर्ष 1991 में वह भाजपा की युवा शाखा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए और उमा भारती के अधीन काम किया। हुसैन जैसे ही वह जमीनी स्तर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और बीजेपी के यूथ विंग के अखिल भारतीय सचिव बने। वह भाजपा में कई नए कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा साबित हुए। उनकी पत्नी रेणु शर्मा एक हिंदू हैं, जिनके साथ उन्होंने अंतर्जातीय विवाह किया है। रेणु शर्मा से शादी करने के लिए उन्हें 9 साल का लम्बा इंतजार करना पड़ा; क्योंकि उन्हें उनके परिवारों को शादी के लिए राजी करना था और…

 

जीवन परिचय
पूरा नामसैयद शाहनवाज हुसैन
टाइटल नाममूल युवा नेता
व्यवसाय राजनेता
जाने जाते हैंभारत सरकार के कैबिनेट मंत्रालय में सबसे कम उम्र यानि 30 साल के कैबिनेट मंत्री होने के नाते
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 170
मी०- 1.70
फीट इन्च- 5’ 7”
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
राजनीति
राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
राजनीतिक यात्रा • उन्हें कॉलेज में रहते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा युवा विंग) के अखिल भारतीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था
• वर्ष 1999 में उन्हें 13वीं लोकसभा के लिए चुना गया।
• उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के तहत केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री (MoS) के रूप में शपथ दिलाई गई थी। जिसके तहत उन्हें केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत कई विभाग दिए गए।
• उन्हें फरवरी 2001 में कोयला मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया।
• सितंबर 2001 में हुसैन को नागरिक उड्डयन के कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।
• मई 2003 में उन्हें कपड़ा मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।
• वह एक उपचुनाव के माध्यम से 9 नवंबर 2006 को 14वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
• 14वीं लोकसभा में अपने कार्यकाल के दौरान वह विदेश मामलों की स्थायी समिति, अनुमानों पर वित्तीय समिति और याचिका समिति के अध्यक्ष के सदस्य थे।
• 17 दिसंबर 2009 को उन्हें संसद में भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया।
• वर्ष 2009 में उन्हें 15वीं लोकसभा के तीसरे कार्यकाल के लिए दोबारा से चुना गया।
• 15वीं लोकसभा अवधि के दौरान वह कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय समिति के सदस्य और याचिका समिति के सदस्य थे।
• वह भागलपुर निर्वाचन क्षेत्र से 2014 का लोकसभा चुनाव हार गए।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 12 दिसंबर 1968 (गुरुवार)
आयु (वर्ष 2021 के अनुसार)53 वर्ष
जन्मस्थान बुजुर्ग द्वार वारिसनगर, समस्तीपुर, बिहार, भारत
राशिधनु (Saggitarius)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगरबुजुर्ग द्वार वारिसनगर, समस्तीपुर, बिहार
हस्ताक्षर
स्कूल/विद्यालयविलियम्स हाई स्कूल, सुपौल, बिहार
कॉलेज/विश्वविद्यालयपटना और नई दिल्ली से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
शैक्षिक योग्यताडॉक्टर ऑफ ह्यूमन लेटर [1]Lok Sabha
धर्मइस्लाम
जातिसुन्नी [2]Gulf News
शौक/अभिरुचि समाचार पढ़ना, देखना और खेल देखना
पतावार्ड नंबर 20, कोसी कॉलोनी, सुपौली, बिहार [3]Lok Sabha
विवादजनवरी 2018 में एक महिला ने शाहनवाज के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। बाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने शिकायत पर स्टे ऑर्डर दे दिया। 17 अगस्त 2022 को दिल्ली उच्च न्यायालय ने शाहनवाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा 'मौजूदा याचिका में कोई दम नहीं है। याचिका खारिज की जाती है। अंतरिम आदेश निरस्त किए जाते हैं। एफआईआर तत्काल दर्ज की जाए। जांच पूरी की जाए और सीआरपीसी की धारा 173 के तहत विस्तृत रिपोर्ट दी जाए। तीन महीने के भीतर विद्वान एमएम (मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट) के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।" [4]Amar Ujala
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां

वैवाहिक स्थिति विवाहित
गर्लफ्रेंडरेणु शर्मा
विवाह तिथि12 दिसम्बर 1994 (सोमवार)
परिवार
पत्नी रेणु शर्मा
बच्चे बेटा- 2
• अरबाज हुसैन
• अदीब हुसैन
बेटी- आदिरा हुसैन
माता-पिता पिता- सैयद नासिर हुसैन
माता- नसीमा खातून
भाई/बहन ज्ञात नहीं
धन संपत्ति सम्बंधित विवरण
कार संग्रहएम्बेसडर कार (2006 मॉडल)
संपत्ति [5]MyNetaचल संपत्ति
नकद: 85,000 रुपये
बैंकों में जमा: 6.56 लाख रुपये
बांड, डिबेंचर और शेयर: 4,06 लाख रुपये
एलआईसी या अन्य बीमा पॉलिसियां: 1,15 करोड़ रुपये
मोटर वाहन: 50,000 रुपये
आभूषण: 37 लाख रुपये

अचल संपत्ति
आवासीय भवन: 3,50 करोड़ रुपये
कुल संपत्ति5,86 करोड़ (2019 के अनुसार)

लिएबिलिटीज़ 1 करोड़ [6]MyNeta

शाहनवाज हुसैन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • शाहनवाज हुसैन भाजपा के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं। उन्हें मुख्तार अब्बास नकवी और नजमा हेपतुल्ला के साथ एक मजबूत हिंदू आधार के साथ भाजपा का मुस्लिम चेहरा माना जाता है।
  • इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उनका परिचय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में उनके एक करीबी दोस्त ने कराया था। आरएसएस में शामिल होने और आमंत्रित किए जाने के बाद वह एकदम से चौंक गए; जैसा कि उस समय, उनका मानना ​​था कि आरएसएस उनका दुश्मन था। उनके आसपास के लोगों ने उन्हें बताया था कि आरएसएस मुसलमानों से नफरत करता है और एक हिंदुत्व आधारित संगठन है। अपने दोस्त के समझाने के बाद उन्होंने आरएसएस के लोगों से मुलाकात की और भाजपा के अन्य नेताओं से बातचीत की। इसके बाद उन्हें आरएसएस की विचारधारा समझ आई।
  • राजनीति में आने से पहले उन्होंने कुछ निजी कंपनियों में इंजीनियर के तौर पर काम किया था।
  • वर्ष 1991 में वह भाजपा की युवा शाखा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए और उमा भारती के अधीन काम किया।
  • हुसैन जैसे ही वह जमीनी स्तर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और बीजेपी के यूथ विंग के अखिल भारतीय सचिव बने। वह भाजपा में कई नए कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा साबित हुए।
  • उनकी पत्नी रेणु शर्मा एक हिंदू हैं, जिनके साथ उन्होंने अंतर्जातीय विवाह किया है। रेणु शर्मा से शादी करने के लिए उन्हें 9 साल का लम्बा इंतजार करना पड़ा; क्योंकि उन्हें उनके परिवारों को शादी के लिए राजी करना था और परिवार की सहमति के बाद उन्होंने 1994 में रेणु से शादी की। हालांकि शादी के बाद उनका परिवार एक दूसरे से नहीं मिला और उनके बीच मतभेद हो गया।
  • उनके पहले बेटे के जन्म के बाद उनका परिवार एक साथ मिला और मतभेदों को कम करने की कोशिस की।
  • वर्ष 1999 में वह बिहार के किशनगंज निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
  • 13 अक्टूबर 1999 को भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री (MoS), के रूप में शामिल किया गया।
  • इसके बाद वह युवा मामले, खेल राज्य मंत्री और मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री बने।
  • 7 फरवरी 2001 को उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा कोयला मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया था।
  • अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में वह भारत सरकार के इतिहास में 30 साल के सबसे कम उम्र के नागरिक उड्डयन पोर्टफोलियो कैबिनेट मंत्री बने थे। उसके बाद 24 मई 2003 को उन्हें कपड़ा मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • बाद में वह 17 दिसंबर 2009 को संसद में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने।
  • वह लगातार 3 बार लोकसभा के लिए चुने गए।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये गए स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर को स्मार्ट सिटी में जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।
  • 2014 के आम चुनावों में शाहनवाज़ हुसैन भागलपुर सीट से हार गए; जिसके परिणामस्वरूप वह लगातार चौथे कार्यकाल के लिए लोकसभा में नहीं लौटे।
  • 23 जनवरी 2016 को उन्हें आईएसआईएस से एक धमकी भरा पत्र मिला; जिसमें कथित तौर पर अंग्रेजी और उर्दू में आपत्तिजनक भाषा था। इसकी सूचना उन्होंने नार्थ एवेन्यू थाने में दी।
  • वर्ष 2019 में भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनावों के लिए टिकट से वंचित कर दिया, लेकिन उन्होंने इस बात को दिल से नहीं लिया और ट्वीट करते हुए कहा कि एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे।

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago