Rimi Sen Biography in Hindi | रिमी सेन जीवन परिचय

रिमी सेन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां रिमी सेन एक भारतीय राजनेत्री, मॉडल, और फिल्म अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2003 की  हिंदी कॉमेडी फिल्म "हंगामाा" में अभिनेता अक्षय खन्ना के साथ की। रिमी सेन का जन्म और पालन-पोषण कोलकाता, पश्चिम बंगाल के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। रिमी सेन बचपन से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। ग्रेजुएशन की पढाई पूरी करने के बाद रिमी अपनी मां के साथ मुंबई चली गईं और ऑडिशन देना शुरू किया। रिमी सेन ने सलमान खान, जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना और अभिषेक बच्चन जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया। बॉलीवुड में अपने करियर के शुरुआती वर्षों में उन्हें एक बड़ी सफलता मिली, लेकिन कुछ वर्षों के बाद, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। रिमी सेन ने टीवी रियल्टी शो "बिग्ग बॉस सीजन 9" में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया। जहां कुछ हफ्तों के बाद वह शो से बाहर हो गई क्योंकि वह शो की सबसे शांत और उदासीन प्रतियोगी थीं। सूत्रों के अनुसार इस शो के लिए रिमी को 2 करोड़ रुपए दिए गए थे। ((India Times)) वर्ष 2016 में रिमी सेन ने "बुधिया सिंह" नाम की एक फिल्म निर्माण कंपनी का निर्माण किया। रिमी के मुताबिक वह फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए आई थीं। वर्ष 2022 के इंटरव्यू में रिमी सेन ने एक ओटीटी प्लेटफॉर्म में काम करने की इच्छा जाहिर की थी। खान-पान के बारे में बात करते हुए रिमी ने मीडियाकर्मी से कहा कि उन्हें…

जीवन परिचय
जन्म नामशुभोमित्रा सेन
पूरा नामरिमी शुभोमित्रा सेन
व्यवसायअभिनेत्री और राजनेत्री
राजनीतिक करियर
पार्टी• भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (7 फरवरी 2022 से वर्तमान)

• भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) (2017 से 2022 तक)
फिल्म करियर
डेब्यूफिल्म डेब्यू: "हंगामा" (2003)
पुरस्कार/उपलब्धियां• वर्ष 2004 में उन्हें फिल्म "हंगामा" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए "आनंदोलक पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
• वर्ष 2016 में रिमी को 63वां बुधिया सिंह-बॉर्न टू रन के लिए सर्वश्रेष्ठ "बाल फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार" से नवाजा गया।
• सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चलने के लिए बुधिया सिंह-जन्म के लिए 2016 ह्यूस्टन फिल्म समारोह पुरस्कार
• वर्ष 2004 में सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए "फिल्मफेयर पुरस्कार"
• वर्ष 2004 में मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर फीमेल के लिए "स्क्रीन अवार्ड्स"
• वर्ष 2004 में सुपरस्टार ऑफ़ टुमॉरो फीमेल के लिए "स्टारडस्ट अवार्ड"
• वर्ष 2004 के स्टार पदार्पण के लिए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म "अकादमी पुरस्कार"
• वर्ष 2004 की फिल्म "बागबन" के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए "ज़ी सिने अवार्ड"
• वर्ष 2005 में फिल्म धूम के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्णायक प्रदर्शन महिला के लिए "स्टारडस्ट पुरस्कार"
• वर्ष 2010 में फिल्म संकट सिटी के लिए सर्वश्रेष्ठ कलाकारों की टुकड़ी का "स्क्रीन अवार्ड"
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5' 5"
भार/वजन (लगभग)65 कि० ग्रा०
फिगर (लगभग)34-25-34
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग भूरा
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 21 सितंबर 1981 (सोमवार)
आयु (2021 के अनुसार)40 वर्ष
जन्मस्थान कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत
राशि कन्या (Virgo)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत
आहारमांसाहारी
स्कूल/विद्यालयविद्या भारती गर्ल्स हाई स्कूल, कोलकाता
शौक्षिक योग्यताबीकॉम
धर्म हिन्दू
शौक/अभिरुचियोगा करना
विवादनिर्देशक रोहित शेट्टी की प्रशंसा में उन्होंने नस्लवादी टिप्पणी कि "वह एक काले अफ्रीकी को भी सुंदर बना सकते हैं" वाले बयान ने बहुत विवाद पैदा किया. [1]The Asian News
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
परिवार
पति लागू नहीं
माता/पितापिता- राजा सेन
माता- पापिया सेन
भाई/बहनरिमी सेन की एक बहन है जिसका नाम ज्ञात नहीं
पसंदीदा चीजें
भोजनआलू पोस्टो, खीर, और चिकन बिरयानी
अभिनेतापरेश रावल और सलमान खान
अभिनेत्रीउर्मिला मातोंडकर और माधुरी दीक्षित
पये पदार्थकोल्ड कॉफी और ग्रीन टी
कैफेस्टारबक्स
रंगकाला
घडी ब्रांडरोलेक्स

रिमी सेन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • रिमी सेन एक भारतीय राजनेत्री, मॉडल, और फिल्म अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2003 की  हिंदी कॉमेडी फिल्म “हंगामाा” में अभिनेता अक्षय खन्ना के साथ की।
  • रिमी सेन का जन्म और पालन-पोषण कोलकाता, पश्चिम बंगाल के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
  • रिमी सेन बचपन से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। ग्रेजुएशन की पढाई पूरी करने के बाद रिमी अपनी मां के साथ मुंबई चली गईं और ऑडिशन देना शुरू किया।
  • रिमी सेन ने सलमान खान, जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना और अभिषेक बच्चन जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया। बॉलीवुड में अपने करियर के शुरुआती वर्षों में उन्हें एक बड़ी सफलता मिली, लेकिन कुछ वर्षों के बाद, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।
  • रिमी सेन ने टीवी रियल्टी शो “बिग्ग बॉस सीजन 9” में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया। जहां कुछ हफ्तों के बाद वह शो से बाहर हो गई क्योंकि वह शो की सबसे शांत और उदासीन प्रतियोगी थीं। सूत्रों के अनुसार इस शो के लिए रिमी को 2 करोड़ रुपए दिए गए थे। [2]India Times
  • वर्ष 2016 में रिमी सेन ने “बुधिया सिंह” नाम की एक फिल्म निर्माण कंपनी का निर्माण किया।
  • रिमी के मुताबिक वह फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए आई थीं।
  • वर्ष 2022 के इंटरव्यू में रिमी सेन ने एक ओटीटी प्लेटफॉर्म में काम करने की इच्छा जाहिर की थी।
  • खान-पान के बारे में बात करते हुए रिमी ने मीडियाकर्मी से कहा कि उन्हें झींगे से एलर्जी है।
  • फिल्म जगत से दुरी बनाने के बाद रिमी सेन ने एक इंटरव्यू में कहा-

    “फिल्मों में मैं ग्लैमरस प्रॉप का किरदार निभाते हुए थक गई थी। ये बहुत बोरिंग होता है जब आपको ग्लैमरस प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया जाता हो। आपको बैकग्राउंड में फेक रोने के लिए कहा जाता था जबकि हीरो सेंटर स्टेज पर होता था। मैं बस किसी कॉमेडी फिल्म में पड़े फर्नीचर की तरह हो गई थी।”

  • रिमी सेन फिल्म जगत से निकलकर वर्ष 2017 में राजनीति में आईं और बीजेपी में शामिल हो गईं। बीजेपी में शामिल होने के बाद वह एक स्टार प्रचारक बन गई।
  • रिमी सेन एक प्रशिक्षित ओड़िया और कथक डांसर हैं।
  • रिमी सेन बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्मों हंगामा, धूम, बागबान, गोलमाल में काम कर चुकी हैं जिसमें उन्होंने अलग अलग तरह के किरदार निभाए।
  • उन्होंने कई विज्ञापन और मॉडलिंग में भी हिस्सा लिया।
  • लगभग 4 साल 6 महीने स्टार प्रचारक के रूप में काम करने के बाद वह फरवरी 2022 में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया। जिसकी जानकारी हरीश रावत खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।
  • 31 मार्च 2022 को व्यवसायी रौनक व्यास ने रिमी सेन से अपने ब्यापार में पैसे निवेश करने को कहा और वादा किया की वह उन्हें 30 से 35 प्रतिशत का ब्याज देगें। जिसके बाद अभिनेत्री ने कुल 4.14 करोड़ रुपये का निवेश किया। हालांकि कुछ दिन बाद जब रिमी सेन ने व्यवसायी रौनक व्यास से ब्याज के बारे में बात करना चाहीं तो उसने उनके कॉल का जबाब देना बंद कर दिया। जब अभिनेत्री को अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तो उन्होंने अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन खार में रौनक व्यास के नाम का एफआर दर्ज करवाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोरेगांव के कारोबारी पर आईपीसी की धारा 420 और 409 के तहत मामला दर्ज किया गया। [3]Jansatta
  • रिमी सेन अपने फिटनेस को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से जिम किया करती हैं।

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago