Milind Soman Biography in Hindi | मिलिंद सोमन जीवन परिचय

मिलिंद सोमन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ क्या मिलिंद सोमन धूम्रपान करते हैं ?: नहीं क्या मिलिंद सोमन शराब पीते हैं ?: हाँ  मिलिंद का जन्म एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में हुआ था, उनके दादा-दादी चिकित्सक थे और उनके पिता बीएआरसी के एक वैज्ञानिक और माँ जैव रसायन विज्ञान की शिक्षिका थी।  उनका जन्म स्कॉटलैंड में हुआ था, जबकि 7 साल की उम्र तक उनका रहन-सहन लंदन में ही हुआ था। उसके बाद उनका परिवार भारत लौट आया। उनकी पहली प्रेमिका एक स्कॉटिश लड़की थी। उन्हें तैराकी करना बहुत पसंद है, जिसके चलते उन्होंने राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह "ब्रेस्टस्ट्रोक" श्रेणी में लगातार 5 वर्षों (1984-1988) तक राष्ट्रीय चैंपियन भी रहे हैं। जब उन्हें यह पता चला कि वह वर्ष 1986 के एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते हैं, तब वह काफी निराश हुए, क्योंकि राष्ट्रीय संघ ने तैराकी के लिए कोई भी नाम नहीं भेजा था। उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू किया, जिसके चलते उन्हें अपने पहले मॉडलिंग असाइनमेंट 'ग्रेविएरा सूटिंग्स' में अस्वीकृति का सामना करना पड़ा, क्योंकि वह उस मॉडलिंग के लिए उम्र के लिहाज से छोटे थे।  वर्ष 1989 में, उन्हें मॉडलिंग करियर में 'Thackersey fabrics' की मॉडलिंग से सफलता प्राप्त हुई, जिसके लिए उन्हें ₹50,000 की राशि दी गई थी। आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में दीपक तिजोरी की भूमिका के लिए शेखर मल्होत्रा से पहले मिलिंद पहली पसंद थे। फिल्म के कुछ दृश्यों के बाद मिलिंद फिल्म को बीच में ही छोड़कर चले गए, क्योंकि…

जीवन परिचय
वास्तविक नाम मिलिंद उषा सोमन
उपनाम आयरनमैन, बॉलीवुड के मैराथन मैन
व्यवसाय अभिनेता, मॉडल, अभिनेता, निर्माता, स्वास्थ्य प्रमोटर, व्यवसायी
शारीरिक संरचना
लम्बाई से० मी०- 180
मी०- 1.80
फीट इन्च- 5’ 11”
वजन/भार (लगभग)75 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना (लगभग)-छाती: 40 इंच
-कमर: 32 इंच
-Biceps: 14 इंच
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग धूसर
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 4 नवंबर 1965
आयु (2017 के अनुसार)52 वर्ष
जन्मस्थान स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम
राशि वृश्चिक
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
स्कूल/विद्यालय डॉ एंटोनियो दा सिल्वा हाई स्कूल, मुंबई
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयसबू सिद्दीक इंजीनियरिंग कॉलेज, मुंबई
शैक्षिक योग्यता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
डेब्यू बॉलीवुड फिल्म (अभिनेता) : फिल्म - तरक़ीब (2000)

मराठी फिल्म (अभिनेता) : फिल्म - गंध : स्मेल (2009)

हॉलीवुड फिल्म (अभिनेता) : फिल्म - Agent Hamilton: But Not If It Concerns Your Daughter (2012)

टीवी शो : अंग्रेजी : A Mouthful of Sky (1995)

निर्माता के रूप में : फिल्म : रूल्स - प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला (2003)
परिवार पिता - प्रभाकर सोमन (वैज्ञानिक)
माता- उषा सोमन (शिक्षक)

भाई- कोई नहीं
बहन- अनुपमा सोमन, नेत्रा सोमन, मेधा सोमान
धर्म हिन्दू
जातिब्राह्मण
खाद्य आदत मासांहारी
पता 91 द्वारकानाथ, दादर, मुंबई
शौक/अभिरुचितैराकी करना, दौड़ लगाना, यात्रा करना और किकबॉक्सिंग करना
विवाद • वर्ष 1995 में, मिलिंद और उनकी तत्कालीन प्रेमिका मधु सप्रे ने टफ शूज़ के प्रिंट विज्ञापन के लिए एक अजगर के साथ नग्न अवस्था में फोटों खिचवाई। जिसके कारण उन्हें महिला और पशु सुरक्षा समूहों के द्वारा कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। जिसके परिणामस्वरूप, विज्ञापन को वापस ले लिया गया और सोमन और सप्रे के खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज किया गया, लेकिन सबूतों के अभाव में वर्ष 2009 में दोनों को रिहा कर दिया गया।
• मिलिंद की अपने से आधी उम्र की लड़की अंकिता कोनवर के साथ संबंधो की वजह से वह विवादों में रहे।
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा भोजन स्टारबक्स का लाल मखमली केक, सुशी, सशिमी, बेल्जियम चॉकलेट
पसंदीदा लेखक Bill Bryson
पसंदीदा रेस्तरां इंडिगो, वसाबी और ओह! कलकत्ता! मुंबई में
पसंदीदा फ़िल्में बॉलीवुड : शोले
हॉलीवुड : कुंग फू पांडा, ऑन गोल्डन पोंड, द गॉडफादर
पसंदीदा फैशन डिज़ाइनर रोहित बल, सुनीत वर्मा, मनीष अरोड़ा, सब्यासचि मुखर्जी
पसंदीदा गंतव्य गोवा, यूरोप, अफ्रीका
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
गर्लफ्रेंड व अन्य मामले मधु सप्रे (मॉडल)

दीपनिता शर्मा (मॉडल/अभिनेत्री)

गुल पनाग (अभिनेत्री)

शाहना गोस्वामी (अभिनेत्री)

अंकिता कोनवर (एयर हॉस्टेस)
पत्नीपहली पत्नी - माइलिन जैम्पानोई (विवाह 2006 - तलाक 2009)

दूसरी पत्नी - अंकिता कोनवर (विवाह 2018 - वर्तमान)
विवाह तिथिपहला विवाह - वर्ष 2006 (माइलिन जैम्पानोई)
दूसरा विवाह- 21 अप्रैल 2018 (अंकिता कोनवर)
विवाह स्थल गोवा (माइलिन जैम्पानोई के साथ)
अलीबाग, रायगढ़ जिला, महाराष्ट्र (अंकिता कोनवर के साथ)
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
संपत्ति (लगभग)ज्ञात नहीं

मिलिंद सोमन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या मिलिंद सोमन धूम्रपान करते हैं ?: नहीं
  • क्या मिलिंद सोमन शराब पीते हैं ?: हाँ 
  • मिलिंद का जन्म एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में हुआ था, उनके दादा-दादी चिकित्सक थे और उनके पिता बीएआरसी के एक वैज्ञानिक और माँ जैव रसायन विज्ञान की शिक्षिका थी। 
  • उनका जन्म स्कॉटलैंड में हुआ था, जबकि 7 साल की उम्र तक उनका रहन-सहन लंदन में ही हुआ था। उसके बाद उनका परिवार भारत लौट आया।
  • उनकी पहली प्रेमिका एक स्कॉटिश लड़की थी।
  • उन्हें तैराकी करना बहुत पसंद है, जिसके चलते उन्होंने राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह “ब्रेस्टस्ट्रोक” श्रेणी में लगातार 5 वर्षों (1984-1988) तक राष्ट्रीय चैंपियन भी रहे हैं।
  • जब उन्हें यह पता चला कि वह वर्ष 1986 के एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते हैं, तब वह काफी निराश हुए, क्योंकि राष्ट्रीय संघ ने तैराकी के लिए कोई भी नाम नहीं भेजा था।
  • उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू किया, जिसके चलते उन्हें अपने पहले मॉडलिंग असाइनमेंट ‘ग्रेविएरा सूटिंग्स’ में अस्वीकृति का सामना करना पड़ा, क्योंकि वह उस मॉडलिंग के लिए उम्र के लिहाज से छोटे थे। 
  • वर्ष 1989 में, उन्हें मॉडलिंग करियर में ‘Thackersey fabrics’ की मॉडलिंग से सफलता प्राप्त हुई, जिसके लिए उन्हें ₹50,000 की राशि दी गई थी।
  • आमिर खान की फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में दीपक तिजोरी की भूमिका के लिए शेखर मल्होत्रा से पहले मिलिंद पहली पसंद थे। फिल्म के कुछ दृश्यों के बाद मिलिंद फिल्म को बीच में ही छोड़कर चले गए, क्योंकि उन्हें बहुत सारे मॉडलिंग ऑफर मिलने शुरू हो गए थे।
  • वर्ष 1995 में, उन्होंने अलीशा चिनॉय के एक हिट गीत “मेड इन इंडिया” में बिना शर्ट के के देखा गया, इस गीत से उन्हें देश में काफी ख्याति प्राप्त हुईं।

  • उन्हें विज्ञान कथा पर आधारित टीवी शो ‘कैप्टन व्योम’ (1998) में सुपरहीरो “कैप्टन व्योम” की भूमिका से बच्चों का बहुत प्यार मिला।

  • वर्ष 2004 में, उन्होंने मुंबई की पहली मैराथन में हिस्सा लिया। जिसके बाद वह दौड़ने के शौक़ीन हो गए।
  • उन्होंने स्टंट/डरावने रियलिटी शो ‘फ़ीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 3’ (2010) में भाग लिया, लेकिन उस वर्ष सबसे अद्भुत ढंग से शो से बाहर होने वाले वह पहले प्रतिभागी थे।
  • वर्ष 2015 में, 49 वर्ष की उम्र में ज्यूरिख में आयोजित आयरनमैन ट्रायथलॉन (3.8 किमी तैरना, 180.2 किमी की दौड़, 42.2 किमी साईकिल चलाना) को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद से ही उन्हें “आयरनमैन” कहा जाने लगा है। 
  • उनका 30 दिनों की लंबी ग्रीनथॉन में 1500 किमी दौड़ने के कारण लिम्का बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया।

  • उनके जीवन में एक समय ऐसा था जब वह दिन में 30 सिगरेट तक पीते थे। बाद में, उन्होंने महसूस किया कि वह धूम्रपान के आदी हो गए हैं, इसके बाद उन्होंने धूम्रपान करना छोड़ दिया।
  • वह रोजाना 20 कप चाय पीते थे, जिसमें अत्याधिक मात्रा में चीनी होती थी, लेकिन अब वह परिष्कृत चीनी का उपभोग नहीं करते हैं।
  • वह दौड़ते समय जूते नहीं पहनते हैं। 
  • निर्माता अरुणिमा रॉय उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं।
  • वह एक वन्यजीवन प्रेमी भी हैं, जिसके चलते उनके पास निम्न पालतू जानवर हैं – सांप, छिपकली, बिल्लियां, कुत्ते, चूहें, खरगोश और कबूतर, इत्यादि। 
  • वह भारत की सबसे बड़ी महिला रेस ‘पिंकथॉन’ के सह-संस्थापक हैं। 
  • उनका दुनिया का सबसे बड़ा ट्रायथलॉन व्यवस्थित करने का सपना है।
  • उन्होंने राहुल देव के साथ मिलकर दिल्ली में एक फिटनेस क्लब को व्यवस्थित किया है, जिसका नाम “ब्रेथे” है। 
  • उनकी स्वयं की इवेंट कंपनी और एक टीवी प्रोडक्शन हाउस है।

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago