Neha Dhupia Biography in Hindi | नेहा धूपिया जीवन परिचय

नेहा धूपिया से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ नेहा धूपिया एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जिन्हे बॉलीवुड, तेलुगु, पंजाबी, मलयालम, जापानी, पाकिस्तानी, और टीवी जैसे शो में काम करने के लिए जाना जाता है। नेहा का जन्म और पालन-पोषण केरल के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रदीप सिंह धूपिया भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। नेहा धूपिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नेवल पब्लिक स्कूल, कोच्चि से की। इसके बाद उन्होंने जीसस एंड मैरी कॉलेज, नई दिल्ली से इतिहास में स्नातक किया। नेहा धूपिया बचपन में एक एथलीट बनना चाहती थीं लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग को ही अपना करियर चुना। उन्होंने वर्ष 1994 की मलयालम फिल्म "मिन्नाराम" के साथ एक बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्म करियर की शुरुआत की। वर्ष 2002 में उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब 'फेमिना मिस इंडिया' का टाइटल अपने नाम किया। इसके साथ ही उसी वर्ष नेहा धूपिया मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शीर्ष 10 प्रतियोगियों में शामिल थीं। सभी प्रसिद्धि प्राप्त करने से पहले वह इंडिपॉप बैंड यूफोरिया के संगीत वीडियो "शा ना ना" में दिखाई दी थीं। इसके अलावा यूफोरिया ने उन्हें कुछ समय के लिए अपने बैंड का सदस्य भी बनाया। ब्यूटी पेजेंट के इवेंट में भाग लेने से पहले नेहा एक स्टेज एक्ट्रेस थीं और आज भी उन्हें पर्दे से ज्यादा स्टेज से प्यार मिलता है। धूपिया ने अपने अभिनय की शुरुआत नई दिल्ली में "ग्रैफिटी" नामक एक नाटक से की थी। अपनी फिल्म दस कहानियां (2007) के लिए नेहा ने अपने सह-अभिनेता को अभिनय में आने से…

जीवन परिचय
उपनामछोटू [1]BBC News
व्यवसायअभिनेत्री और मॉडल
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 168
मी०- 1.68
फीट इन्च- 5' 6"
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला
करियर
डेब्यू• मलयालम फिल्म (बाल कलाकार): "मिन्नाराम" (1994)

• जापानी फिल्म (अभिनेत्री): "नट्टू ओडोरू! निंजा डेंसेत्सु" (2000)
• तेलुगु फिल्म (अभिनेत्री): "निन्ने इष्टपड्डनु" (2003)

• बॉलीवुड फिल्म (अभिनेत्री): "कयामत: सिटी अंडर थ्रेट" (2003)

• पाकिस्तानी फिल्म (अभिनेत्री): "कभी प्यार ना करना" (2008)

• पंजाबी फिल्म (अभिनेत्री): "रंगीले" (2013)

• हिंदी टीवी शो (अभिनेत्री): "राजधानी" (2000)
पुरस्कार/उपलब्धियाँ• वर्ष 2018 में उन्हें बॉलीवुड फिल्म "तुम्हारी सुलु" के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक "अभिनेत्री स्क्रीन पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।

• नेहा धूपिया को वर्ष 2018 में सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ने के लिए "सोनी पिक्चर्स इंडिया पुरस्कार" से नवाजा गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 27 अगस्त 1980 (बुधवार)
आयु (2021 के अनुसार)41 वर्ष
जन्मस्थान कोचीन, केरल, भारत
राशि कन्या (Virgo)
हस्ताक्षर/ऑटोग्राफ
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर कोचीन, केरल
स्कूल/विद्यालय • नेवल पब्लिक स्कूल, कोच्चि
• आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआँ, नई दिल्ली
कॉलेज/विश्वविद्यालयजीसस एंड मैरी कॉलेज, नई दिल्ली
शैक्षिक योग्यताइतिहास में स्नातक
धर्म सिख [2]Web Archive
आहार शाकाहारी (पहले वह मांसाहारी हुआ करती थी)
शौक/अभिरुचि शोपिंग करना, योग करना, यात्रा करना और पढ़ना
विवाद • वर्ष 2020 में एमटीवी रोडीज़ रेवोल्यूशन के एक एपिसोड में, एक पुरुष प्रतियोगी ने कहा कि उन्होंने पांच अन्य लड़कों के साथ धोखा करने के लिए एक लड़की को थप्पड़ मारा था। नेहा धूपिया ने उन्हें डांटा और कहा कि "यह उनकी पसंद है।" कथित तौर पर, नेटिज़न्स ने नेहा को उनके नकली नारीवाद के लिए ट्रोल किया। [3]News18
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि 10 मई 2018 (गुरुवार)
बॉयफ्रेंड• ऋत्विक भट्टाचार्य (स्क्वैश खिलाड़ी)

• जेम्स सिल्वेस्टर (दंत चिकित्सक)

युवराज सिंह (क्रिकेटर)

अंगद बेदी (अभिनेता)
परिवार
पतिअंगद बेदी (अभिनेता)
बच्चे बेटी- मेहर धूपिया बेदी (जन्म 18 नवंबर 2018)

बेटा- गुरिक सिंह (जन्म 3 अक्टूबर 2021)
माता/पितापिता - प्रदीप सिंह धूपिया (सेवानिवृत्त भारतीय नौसेना अधिकारी)
माता- मनपिंदर उर्फ ​​बबली धूपिया (गृहिणी)
भाई/बहनभाई- हरदीप धूपिया (जेट एयरवेज के साथ काम करते हैं)
पसंदीदा चीजें
अभिनेतादिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, और शाहरुख खान
अभिनेत्रीजया बच्चन, राखी सावंत, स्मिता पाटिल, तब्बू, और करीना कपूर
किताबपाउलो कोएल्हो द्वारा कीमियागर
भोजनचाइनीज
स्थानस्पेन, नीदरलैंड और फ्रांस
रंगलाल और बैंगनी
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रह• रेनॉल्ट डस्टर
• टोयोटा लैंड क्रूजर
कुल सम्पत्ति37 करोड़ रूपये (2021 के अनुसार) [4]TV9 Bharatvarsh

नेहा धूपिया से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • नेहा धूपिया एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जिन्हे बॉलीवुड, तेलुगु, पंजाबी, मलयालम, जापानी, पाकिस्तानी, और टीवी जैसे शो में काम करने के लिए जाना जाता है।
  • नेहा का जन्म और पालन-पोषण केरल के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रदीप सिंह धूपिया भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
  • नेहा धूपिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नेवल पब्लिक स्कूल, कोच्चि से की। इसके बाद उन्होंने जीसस एंड मैरी कॉलेज, नई दिल्ली से इतिहास में स्नातक किया।
  • नेहा धूपिया बचपन में एक एथलीट बनना चाहती थीं लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग को ही अपना करियर चुना।
  • उन्होंने वर्ष 1994 की मलयालम फिल्म “मिन्नाराम” के साथ एक बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्म करियर की शुरुआत की।
  • वर्ष 2002 में उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब ‘फेमिना मिस इंडिया’ का टाइटल अपने नाम किया।
  • इसके साथ ही उसी वर्ष नेहा धूपिया मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शीर्ष 10 प्रतियोगियों में शामिल थीं।
  • सभी प्रसिद्धि प्राप्त करने से पहले वह इंडिपॉप बैंड यूफोरिया के संगीत वीडियो “शा ना ना” में दिखाई दी थीं। इसके अलावा यूफोरिया ने उन्हें कुछ समय के लिए अपने बैंड का सदस्य भी बनाया।
  • ब्यूटी पेजेंट के इवेंट में भाग लेने से पहले नेहा एक स्टेज एक्ट्रेस थीं और आज भी उन्हें पर्दे से ज्यादा स्टेज से प्यार मिलता है।
  • धूपिया ने अपने अभिनय की शुरुआत नई दिल्ली में “ग्रैफिटी” नामक एक नाटक से की थी।
  • अपनी फिल्म दस कहानियां (2007) के लिए नेहा ने अपने सह-अभिनेता को अभिनय में आने से पहले कई बार अपने आपको धोने के लिए कहा क्योंकि इस दृश्य में नेहा की हथेली चाटनी थी।
  • वर्ष 2009 में नेहा ने अपनी पहली अमेरिकी टीवी मिनी-सीरीज़ बॉलीवुड हीरो की, जिसमें उन्होंने लालिमा लखानी की भूमिका निभाई।
  • उन्होंने 2011 में ‘कॉमेडी सर्कस’ और 2018 में वोग के साथ बीएफएफ जैसे कई टीवी शो की मेजबानी की है।
  • नेहा धूपिया एक उत्साही कॉमिक बुक प्रेमी हैं।
  • एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि उन्हें अपने जीवन में शीशा (2005) फिल्म करने का सबसे ज्यादा पछतावा है, जिसमें उन्होंने दोहरी भूमिका निभाई थी।
  • वह एक फिटनेस उत्साही हैं और अपनी दिनचर्या में योग और कसरत करना पसंद करती हैं।
  • वर्ष 2012 में वह शाकाहारी हो गई जब उन्होंने पढ़ा कि मांस आपके शरीर में छह महीने तक कैसे रहता है।
  • वर्ष 2013 में नेहा धूपिया कलर्स टीवी के शो, नौटंकी: द कॉमेडी थिएटर में दिखाई दीं।
  • वर्ष 2014 में उन्होंने विवेक ओबेरॉय, सुनील शेट्टी, अनिल कपूर और अभिनेत्री बिपाशा बसु जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ विशेष अतिथि के रूप में श्रीलंका में होने वाले हिरू गोल्डन फिल्म अवार्ड्स प्रतियोगिता में भी भाग लिया था।
  • वह एक परोपकारी महिला हैं और नियमित रूप से दान करती हैं।
  • वर्ष 2016 में नेहा एमटीवी इंडिया के रियलिटी शो, एमटीवी रोडीज़ एक्स4: योर गैंग, योर ग्लोरी में गैंग लीडर के रूप में दिखाई दीं।
  • उन्होंने सावन पर एक ऑडियो चैट शो #NoFilterNeha के कई सीज़न भी होस्ट किए हैं। इस शो में उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों का इंटरव्यू लिया। इस शो को श्रोताओं द्वारा 2.3 मिलियन से अधिक बार देखा गया।
  • 10 मई 2018 को 37 साल की उम्र में नेहा धूपिया ने अपने लंबे समय के प्रेमी अंगद बेदी के साथ एक अंतरंग शादी समारोह में शादी के बंधन में बंध गई।
  • नेहा धूपिया कंसर्न इंडिया फाउंडेशन का समर्थन करने के लिए मुंबई मैराथन में भाग ले चुकी हैं और 5 लाख से अधिक रूपये जुटाने में मदद की हैं। इसके आलावा उन्होंने 2011 के सिक्किम भूकंप पीड़ितों के लिए धन जुटाने में भी मदद की थी।
  • नेहा धूपिया को सोशल मीडिया के द्वारा गर्भावस्था के बाद वजन बढ़ाने के लिए शर्मिंदा किया गया था।
  • नेहा धूपिया को अक्सर कई स्थानों पर मदिरा-पान का सेवन करते हुए देखा गया है।

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago