Nisha Rawal Biography in Hindi | निशा रावल जीवन परिचय

निशा रावल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां निशा रावल एक भारतीय अभिनेत्री, एंटरप्रेन्योर, मॉडल, और गायिका हैं जिन्हें हिंदी फिल्म जगत में काम करने के लिए जाना जाता है। उनका जन्म और पालन-पोषण मुंबई, महाराष्ट्र के एक मध्यमवर्गीय परिवार हुआ था। निशा रावल को बहुत कम उम्र से ही संगीत में रुचि हो गई थी। उन्होंने अपनी किशोरावस्था में पंडित संजय मिश्रा से गायन सीखना शुरू कर दिया था। कॉलेज में रहते हुए निशा ने साइंस की पढ़ाई की। उनके आकर्षक लुक के कारण, उनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने अक्सर उन्हें मॉडलिंग करने के लिए प्रेरित किया। उनके सुझावों के बाद निशा ने 17 साल की उम्र में अपना पहला पोर्टफोलियो शूट करवाया। उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और सनसिल्क, कोका-कोला, फेम ब्लीच और लैक्टो कैलामाइन सहित कई विज्ञापनों में अभिनय किया। वर्ष 2002 में वह टीवी धारावाहिक "केसर" में 'बिनीता' के रूप में दिखाई दीं। वर्ष 2011 के टीवी धारावाहिक "मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की" में 'सौम्य दीवान' की भूमिका निभाकर वह प्रसिद्ध हुई थी। इसके बाद निशा सोनू निगम द्वारा "चंदा की डोली" जैसे कुछ संगीत वीडियो में दिखाई दीं। https://www.youtube.com/watch?v=lhhwWbnpsQM वर्ष 2012 में निशा ने अपने पति करण मेहरा के साथ डांस रियलिटी शो "नच बलिए: सीजन 5" में भाग लिया। इसके बाद अगले वर्ष उन्होंने "नच बलिए श्रीमन बनाम श्रीमती" में कम्पटीशन किया। वर्ष 2020 में करण मेहरा ने निशा रावल के साथ टीवी धारावाहिक "शादी मुबारक" में 'चंदा राठौर' की भूमिका निभाई। उनकी कुछ बॉलीवुड फ़िल्में 'हस्ते हस्ते (2008)', 'जैक…

जीवन परिचय
व्यवसायअभिनेत्री, एंटरप्रेन्योर, मॉडल, और गायिका
प्रसिद्ध भूमिकाटीवी शो "मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की" (2011) में 'सौम्या दीवान' की
शारीरिक संरचना
लम्बाई से० मी०- 165
मी०- 1.65
फीट इन्च- 5' 5”
भार/वजन (लगभग)55 कि० ग्रा०
फिगर (लगभग)32-26-34
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
फिल्म करियर
डेब्यू फिल्म: "रफू चक्कर" (2008) 'मिली' के रूप में

टीवी शो: "आने वाला पल" (2001)
पुरस्कार/उपलब्धियांवर्ष 2020 में निशा रावल को "मोस्ट इंस्पायरिंग सोशल मीडिया पर्सनैलिटी" के लिए "भारत आइकन अवार्ड" से सम्मानित किया गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 18 नवंबर 1980 (मंगलवार)
आयु (2021 के अनुसार)41 वर्ष
जन्मस्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राशि वृश्चिक (Scorpio)
धर्महिन्दू
जातिराजपूत [1]Bollywood Shaadis
आहारशाकाहारी [2]Instagram
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र
विवादजून 2021 में निशा रावल ने अपने पति करण मेहरा की शिकायत कर उन्हें मुंबई स्थित अपने घर से गिरफ्तार करवाया था, जिसमें उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। निशा रावल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि करण ने लड़ाई के बाद उनसे मारपीट की। हालांकि, करण ने सभी आरोपों का खंडन किया और कहा कि यह निशा थी जो उस पर चिल्लाते हुए मेरे कमरे में दाखिल हुई और यहां तक ​​कि उसने मेरे ऊपर पर थूक भी दिया था। करण ने यह भी कहा कि निशा ने खुद दीवार पर सिर ठोंका और करण को उनकी छवि खराब करने की धमकी दी।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित

नोट: दोनों एक दूसरे से अलग रहते हैं।
बॉयफ्रैंड्स करण मेहरा (अभिनेता)
विवाह तिथि24 नवंबर 2012 (शनिवार)
परिवार
पतिकरण मेहरा
बच्चेबेटा- कविश मेहरा (15 जून 2017 को जन्म)
माता/पितापिता - नाम ज्ञात नहीं
माता- लक्ष्मी रावल
भाई/बहननिशा रावल का छोटा भाई
पसंदीदा चीजें
व्यंजनभारतीय और चायनीज
पेय पदार्थकॉफी
संगीतकारजॉर्ज माइकल
रंगकाला, फ़िरोज़ा, और सफेद
गानाफिल्म "जो जीता वही सिकंदर" (1992) का पहला नशा
धन संपत्ति सम्बंधित विवरण
कार संग्रह• बीएमडब्ल्यू कार

• टोयोटा इनोवा कार

• जगुआर कार

निशा रावल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • निशा रावल एक भारतीय अभिनेत्री, एंटरप्रेन्योर, मॉडल, और गायिका हैं जिन्हें हिंदी फिल्म जगत में काम करने के लिए जाना जाता है।
  • उनका जन्म और पालन-पोषण मुंबई, महाराष्ट्र के एक मध्यमवर्गीय परिवार हुआ था।
  • निशा रावल को बहुत कम उम्र से ही संगीत में रुचि हो गई थी। उन्होंने अपनी किशोरावस्था में पंडित संजय मिश्रा से गायन सीखना शुरू कर दिया था।
  • कॉलेज में रहते हुए निशा ने साइंस की पढ़ाई की।
  • उनके आकर्षक लुक के कारण, उनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने अक्सर उन्हें मॉडलिंग करने के लिए प्रेरित किया। उनके सुझावों के बाद निशा ने 17 साल की उम्र में अपना पहला पोर्टफोलियो शूट करवाया।
  • उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और सनसिल्क, कोका-कोला, फेम ब्लीच और लैक्टो कैलामाइन सहित कई विज्ञापनों में अभिनय किया।
  • वर्ष 2002 में वह टीवी धारावाहिक “केसर” में ‘बिनीता’ के रूप में दिखाई दीं।
  • वर्ष 2011 के टीवी धारावाहिक “मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की” में ‘सौम्य दीवान’ की भूमिका निभाकर वह प्रसिद्ध हुई थी।
  • इसके बाद निशा सोनू निगम द्वारा “चंदा की डोली” जैसे कुछ संगीत वीडियो में दिखाई दीं।

  • वर्ष 2012 में निशा ने अपने पति करण मेहरा के साथ डांस रियलिटी शो “नच बलिए: सीजन 5” में भाग लिया। इसके बाद अगले वर्ष उन्होंने “नच बलिए श्रीमन बनाम श्रीमती” में कम्पटीशन किया।
  • वर्ष 2020 में करण मेहरा ने निशा रावल के साथ टीवी धारावाहिक “शादी मुबारक” में ‘चंदा राठौर’ की भूमिका निभाई।
  • उनकी कुछ बॉलीवुड फ़िल्में ‘हस्ते हस्ते (2008)’, ‘जैक एन झोल (2010)’, और ‘टॉम डिक हैरी रॉक अगेन’ (2011)।
  • निशा पहली बार करण महरा से फिल्म “जल्दबाजी” (2008) की शूटिंग के दौरान मिली थी। फिल्म में जहां निशा लीड एक्ट्रेस थीं, वहीं करण फैशन डिजाइनर के तौर पर काम कर रहे थे। दोनों ने अपने नंबरों का आदान-प्रदान किया और जल्द ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।
  • एक साक्षात्कार में, मेहरा ने साझा किया कि यह उनके लिए पहली नजर का प्यार था। निशा के बारे में बात करते हुए करण ने कहा,

    यह पहली नजर का प्यार था। निशा एक खूबसूरत आत्मा है। वह मुझे पूरी तरह से समझती है और एक आदर्श जीवन साथी है। वह मेरे जीवन में एक प्रेरक शक्ति हैं और तनाव में भी मुझमें सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की कोशिश करती हैं।”

  • निशा के जन्मदिन पर उनके पति करण महरा ने पार्टी का आयोजन किया जिसमें उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और अपने परिवार के दोनों सदस्यों को आमंत्रित किया। बाद में उन्होंने घुटनों के बल बैठकर निशा को वहां मौजूद सभी लोगों के सामने शादी के लिए प्रपोज किया। शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया और 24 नवंबर 2012 को दोनों शादी कर ली।
  • निशा को अपने खाली समय में गाना गाना, संगीत वाद्ययंत्र बजाना और खाना बनाना बहुत पसंद है।
  • निशा रावल को हिंदी, अंग्रेजी, मराठी और फ्रेंच जैसे अन्य भाषाओँ का बखूबी ज्ञान है।
  • निशा रावल को कई जगहों पर अपने दोस्तों के साथ मदिरा-पान का सेवन करते हुए देखा जा चूका है।
  • वह कुत्तों की बहुत शौकीन हैं और उनके पास लव रावल मेहरा (लवली सिंह) नाम का एक पालतू कुत्ता था, जिसकी 11 अप्रैल 2021 को मृत्यु हो गई।
  • अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, निशा ने साझा किया कि वह एक पहाड़ी थी।
  • निशा रावल ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया कि उन्होंने 6 इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित किया है। उनमें से पांच यह हैं- @kavishmehra, @inspigramquotes, @rootsandwingsman, @themotherhoodchronicles_tmc, और @missnisharawal।
  • एक इंस्टाग्राम पोस्ट में निशा ने बताया कि उनके पास एक क्लोदिंग ब्रांड है। [3]Instagram
  • निशा रावल को बॉलीवुड गानों के कवर सिंगिंग बहुत पसंद हैं। वह उन्हें अपने YouTube चैनल ‘निशा रावल’ पर अपलोड करती हैं। वर्ष 2022 के अनुसार उनके यूट्यूब चैनल पर लगभग 36.1K सब्सक्राइबर हैं।

  • निशा रावल अपने फिटनेस को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से जिम और योगा किया करती हैं।

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

1 year ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

1 year ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

1 year ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

1 year ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

1 year ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

1 year ago