Menu

Om Puri Biography in Hindi | ओम पुरी जीवन परिचय

ओम पुरी

जीवन परिचय
पूरा नाम ओम प्रकाश पुरी
उपनाम फिल्मों का सिकंदर
व्यवसाय अभिनेता
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 170
मी०- 1.70
फीट इन्च- 5’ 7”
वजन/भार (लगभग)80 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना (लगभग)-छाती: 42 इंच
-कमर: 36 इंच
-Biceps: 13 इंच
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग सफेद
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 18 अक्टूबर 1950
मृत्यु तिथि6 जनवरी 2017 (अंधेरी, मुंबई, भारत)
मृत्यु कारण हृदयाघात (रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु)
आयु (मृत्यु के समय में)66 वर्ष
जन्मस्थान अंबाला, हरियाणा, भारत
राशि तुला
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
स्कूल/विद्यालय सरकारी हाई स्कूल, सनौर
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयभारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान, पुणे
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली
शैक्षिक योग्यता स्नातक (अभिनय)
डेब्यू मराठी फिल्म (अभिनेता)- घेशीराम कोतवाल (1972)
घेशीराम कोतवाल
बॉलीवुड फिल्म (अभिनेता)- गोधूलि (1977)
गोधूलि
हॉलीवुड फिल्म (अभिनेता)- City of Joy (1992)
City of Joy (1992
टीवी- The Jewel in the Crown (1984, English TV series)
 The Jewel in the Crown
परिवार पिता - टेक चंद पुरी (भारतीय सेना और भारतीय रेलवे में कार्य किया था)
माता- तारा देवी
भाई- वेद प्रकाश
बहन- वेदवती
धर्म हिन्दू
शौक/अभिरुचियात्रा करना
विवाद • सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपनी पहली पत्नी सीमा पर काफी अत्याचार किए थे, लेकिन तलाक के बाद भी सीमा ने इस बात को कभी सार्वजनिक नहीं किया।
• उनकी पूर्व पत्नी नंदिता ने उन पर घरेलू दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि ओम पुरी ने उन्हें एक छड़ी से मारा था।
• एक बार उनकी पत्नी नंदिता ने यह दावा किया कि ओम पुरी ने 14 साल की अपनी नौकरानी शांति के साथ सेक्स किया था और उन्होंने लक्ष्मी नाम की एक महिला के साथ ओम के रिश्ते को भी उजागर किया है, जिसके साथ ओम यौन और भावनात्मक रूप से एक रिश्ते में थे। ओम अपनी पत्नी के इस बयान से परेशान हो गए और कहा कि "मेरी पत्नी को मेरे जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण और पवित्र हिस्सा ऐसे साझा नहीं करना चाहिए था मैंने अपनी पत्नी के साथ इन अंधेरे रहस्यों को साझा किया था, क्योंकि सभी पति ऐसा करते हैं। अगर उन्हें साझा करना ही था तो कम से कम उन अनुभवों के बारे में सम्मान बनाए रखना चाहिए था, जो कि मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। क्या वह भूल गई है कि मैं समाज में खड़ा हू और मैंने आज जो कुछ हासिल किया है उसे पूरा करने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है?
• उड़ी में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे भारत में आक्रोश था। यह हमला सेना के कैंप में हुआ था और कई सैनिक शहीद भी हुए थे। टीवी चैनलों में इस मुद्दे को लेकर काफी बहस हुई। इसी कड़ी में ओम पुरी भी एक चैनल में इस मामले पर अपनी राय रख रहे थे। तभी उन्‍होंने एक ऐसा बयान दे दिया जिसकी खूब आलोचना हुई। ओम पुरी ने कहा था कि, 'किसने सैनिकों से कहा था कि, जाओ आर्मी ज्‍वॉइन करो।' इधर ओमपुरी का यह बयान आया, उधर सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक ओम पुरी के खिलाफ नारेबाजी और राजनीति शुरु हो गई। हालांकि बाद में ओम पुरी ने अपने इस बयान पर माफी मांगी और शहीद परिजनों से मिलकर उनका दुख दर्द भी बांटा।
• वर्ष 2011 में, वह दिल्‍ली के रामलीला मैदान पर अन्‍ना हजारे के साथ भष्‍ट्राचार के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। वह भष्‍ट्राचार के खिलाफ एक भाषण दे रहे थे तभी उन्‍होंने नेताओं की बेइज्‍जती करना शुरु कर दिया। ओम पुरी ने कहा था कि, 'ये (नेता) अनपढ़ हैं, इनका क्‍या बैकग्राउंड है। आधे से ज्‍यादा सांसद गंवार हैं। हम देखते हैं टीवी पर, ये कैसे लड़ते हैं सदन में।' उनके इस बयान से राजनेताओं ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया।
• दादरी में एक मुसलमान के घर बीफ मिलने पर कुछ लोगों ने उसको जान से मार दिया। जिसके बाद से पूरे देश में बीफ बैन की मांग उठने लगी। तब ओम पुरी ने कहा था कि, 'जो लोग भारत में बीफ बैन की वकालत करते हैं, वो ढोंगी हैं। हम बीफ का एक्‍सपोर्ट करके करोड़ों कमाते हैं'।
• वर्ष 2012 में, एक फिल्‍म 'चक्रव्‍यूह' की शूटिंग के दौरान ओम पुरी ने नक्सलियों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। ओम पुरी ने कहा था कि, 'ये नक्‍सली आतंकी नहीं होते, ये अपने हक के लिए मजबूरन हथियार उठाते हैं। ये अपने अधिकारों के लिए लड़ते हैं। ये कभी भी आम आदमी या गरीब को नुकसान नहीं पहुंचाते।' उनका यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था।
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा भोजन ब्रेन करी
पसंदीदा अभिनेता एलेक गिनीज, अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, कमल हासन, विक्रम
पसंदीदा अभिनेत्रियाँ शबाना आज़मी, स्मिता पाटिल, नूतन, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, रानी मुखर्जी, काजोल
पसंदीदा फिल्म हॉलीवुड- Fiddler on the Roof (1971)
बॉलीवुड- नायगन(1987), पुष्पक (1987), देव (2004)
प्रेम संबन्ध एवं अन्य
वैवाहिक स्थिति परित्यक्य
गर्लफ्रेंड व अन्य मामले सीमा कपूर
नंदिता पुरी (पत्रकार)
पत्नी सीमा कपूर ( 1991 में तलाक)
ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर
नंदिता पुरी (पत्रकार, 2013 में अलग रहने लगई थीं)
ओम पुरी अपनी पत्नी और बेटे के साथ
बच्चेबेटा- ईशान
ओम पुरी अपने बेटे के साथ
बेटी- कोई नहीं
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
वेतन₹15-25 लाख/फ़िल्म
संपत्ति (लगभग)₹60 करोड़

ओम पुरी

ओम पुरी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या ओम पुरी धूम्रपान करते थे ? हाँ
  • क्या ओम पुरी शराब पीते थे ? हाँ
  • वह भारतीय सेना में शामिल होना चाहते थे क्योंकि उनके पिता भारतीय सेना में कार्य किया करते थे।
  • अपने कॉलेज के दिनों के दौरान वह एक प्रयोगशाला में सहायक के रूप में कार्य किया करते थे और उस समय उनको मात्र ₹ 125 वेतन के तौर पर मिला करते थे।
  • अपने कॉलेज के दिनों के दौरान उन्होंने थियेटर अभिनय में दिलचस्पी विकसित की और बाद में थिएटर नाटक प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया। थिएटर नाटक प्रतियोगिताओं में उनका कार्य देखने के बाद पंजाबी नाटककार हरपाल तिवाना ने उन्हें  ₹150 की पेशकश की और उनके साथ थिएटर समूह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
  • उनके थिएटर समूह के एक समर्थक उपायुक्त श्री कपूर ने उन्हें एक सरकारी नौकरी प्रदान की थी।
  • नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली से अभिनय में प्रशिक्षण के दौरान वह और नसीरुद्दीन शाह एक अच्छे दोस्त बन गए थे।  ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह
  • नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में शामिल होने से पहले वह शाकाहारी थे, लेकिन नसीरुद्दीन शाह के कारण वह मांसाहारी बन गए थे।
  • एक बार नसीरुद्दीन शाह के पूर्व मित्रों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया यह देखकर ओम पुरी अपनी मेज पर से कूद के भागे। उनके बचाव में हमलावरों को रोकने लगने और इसके बाद शाह को पुलिस वैन में अस्पताल ले जाया गया और उनकी जान बचा ली गई थी।
  • वर्ष 1975 में, उन्होंने बच्चों के अधिकार को बढ़ावा देने के लिए फिल्म “चोर चोर छुप जा” (Robber Take Care) में अभिनय किया जिसके लिए उन्हें 3000 रुपये का भुगतान किया गया था।
  • फिल्म “आक्रोश” (1980) में लहान्या भीखू के रूप में उनकी भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार से  सम्मानित किया गया।   ओक पुरी फिल्म आक्रोश में
  • उन्हें फिल्म आरोहण (1982) और अर्द्ध सत्य (1983) के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • फिल्म “अर्द्ध सत्य” के लिए अमिताभ बच्चन पहली पसंद थे, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव से इनकार कर दिया, और सौभाग्य से यह प्रस्ताव ओम पुरी को मिल गया।
  • 70 और 80 के दशक में ओम पुरी कला फिल्मों के सबसे लोकप्रिय अभिनेता थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें कला फिल्मों में अभिनय करते हुए अधिक मज़ा आया करता था, लेकिन उन्हें कारों और बंगले खरीदने के लिए पैसे कमाने के लिए वाणिज्यिक सिनेमा में जाना पड़ा था।
  • वर्ष 2004 में, द ब्रिटिश फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए उन्हें “Order of the British Empire” के मानद अधिकारी की उपाधि से नवाजा गया था।
  • उनकी पहली पत्नी सीमा कपूर (तलाकशुदा) अभिनेता अन्नू कपूर की बहन हैं।
  • वर्ष 2013 में, उन्होंने अपनी पुस्तक “Unlikely Hero: Om Puri” को प्रकाशित किया, जिसे उनकी दूसरी पत्नी नंदिता सी पुरी ने लिखी थी।  Unlikely Hero Om Puri
  • उन्होंने फिल्म “द जंगल बुक” के हिंदी संस्करण में बघीरा के लिए अपनी आवाज दी।
  • उन्हें आखिरी बार फिल्म “घायल वन्स अगैन” (2016) में सनी देओल के साथ देखा गया था।
  • उन्होंने 15 से भी ज्यादा भाषाओं में कार्य किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *