Categories: राजनीति

Kiren Rijiju Biography in Hindi | किरेन रिजिजू जीवन परिचय

किरेन रिजिजू से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां किरेन रिजिजू एक भारतीय राजनेता हैं जो राजनीति में अपने कामों के लिए जाने जाते हैं। वह अपने स्कूल के दिनों में एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता थे और उन्होंने एक सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र नेता के रूप में कई सामाजिक आंदोलनों का नेतृत्व किया था। किरेन रिजिजू को बचपन से ही खेल के प्रति काफी रूचि थी। पढ़ाई के दौरान वह अपने स्कूल फुटबॉल टीम के कप्तान थे। किरेन रिजिजू को स्कूल के दिनों में खेल, सांस्कृतिक, साहित्यिक और समाज सेवा के लिए विभिन्न पुरस्कारों और प्रमाणपत्रों से सम्मानित किया गया था। उन दिनों को याद करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, यदि "छात्र जीवन स्वर्णिम जीवन है" तो "विद्यालय जीवन हीरा जीवन है।"   किरेन रिजिजू हंस राज कॉलेज में पढ़ाई के दौरान संगीत गतविधियों में सक्रीय रूप से भाग लिया करते थे। वह बैडमिटन खेल के बहुत बड़े शौक़ीन हैं।  रिजिजू उस युवा और सांस्कृतिक टीम के सदस्य थे, जिसने 1987 में मास्को में आयोजित यूएसएसआर में भारत महोत्सव में भाग लिया था। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया और अपने स्कूल और कॉलेज में सर्वश्रेष्ठ एथलीट थे। उन्हें उत्तर पूर्व भारत में भारतीय जनता पार्टी का जाना-माना चेहरा माना जाता है। किरेन रिजिजू ने 2000 से 2005 तक खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य के रूप में कार्य किया। वह 29 साल की उम्र में सबसे युवा खादी और ग्रामोद्योग सदस्य बने। 2004 के आम चुनाव में रिजिजू को 14वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुना गया। वह भारतीय…

जीवन परिचय
व्यवसाय भारतीय राजनेता
राजनीति
पार्टी/दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
राजनीतिक यात्रा• रिजिजू ने 2000 से 2005 तक खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य के रूप में कार्य किया।
• 2004 के लोकसभा चुनावों में वह अरुणाचल पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए।
• 2014 के आम चुनावों में उन्हें अरुणाचल पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा से संसद सदस्य के रूप में चुना गया। एनडीए सरकार ने मई 2014 में उन्हें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नामित किया।
• 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने अरुणाचल पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नबाम तुकी को 156599 मतों के अंतर से हराया।
• मई 2019 में वह युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री बने।
• 7 जुलाई 2021 को उन्होंने नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)


से० मी०- 173
मी०- 1.73
फीट इन्च- 5’ 8”
भार/वजन (लगभग)75 कि० ग्रा०
आँखों का रंगकाला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 19 नवंबर 1971 (शुक्रवार)
आयु (2022 के अनुसार)51 वर्ष
जन्म स्थान नफरा, पश्चिम कामेंग जिला, अरुणाचल प्रदेश, भारत
राशि वृश्चिक (Scorpio)
हस्ताक्षर
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर नफरा, पश्चिम कामेंग जिला, अरुणाचल प्रदेश
स्कूल/विद्यालयज्ञात नहीं
कॉलेज/विश्वविद्यालय• हिंदू कॉलेज, भारत
• हंस राज कॉलेज, नई दिल्ली, भारत
• दिल्ली विश्वविद्यालय
शैक्षिक योग्यता [1]Lok Sabha• बीए
• एलएलबी
धर्म हिन्दू
पता गांव नखू, पीओ नफरा,जिला पश्चिम कामेंग, अरुणाचल प्रदेश-790001 [2]Lok Sabha
शौक/अभिरुचिस्थानों, लोगों और संस्कृति के बारे में किताबें पढ़ना, शास्त्रीय फिल्में देखना और पारंपरिक और लोक संगीत सुनना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि09 अप्रैल 2004 (शुक्रवार)
परिवार
पत्नीजोरम रीना रिजिजू
बच्चेबेटा- 2
• सांचो रिजिजू
• दूसरे बेटे का नाम ज्ञात नहीं
बेटी- 2
• नथे रिजिजू
• जजी रिजिजू
माता/पिता
पिता- रिनचिन खारु
माता- चिराई रिजिजू
भाई/बहनज्ञात नहीं
पसंदीदा चीजें
राजनेतानरेंद्र मोदी
स्थानलंदन
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
बाइक संग्रहआरएक्स 100
वेतन (संसद सदस्य के रूप में)1 लाख रुपए + अन्य भत्ते
धन/संपत्ति [3]MyNetaचल संपत्ति
नकद: 2,00,000
बैंकों में जमा: 74,01,822
एलआईसी या अन्य बीमा पॉलिसियां: 12,25,010
आभूषण: 12,04,000

अचल संपत्ति
कृषि भूमि: 1,50,000
गैर कृषि भूमि: 3,00,000
कमर्शियल भवन: 35,00,000
आवासीय भवन: 9,50,000
कुल संपत्ति1,52 करोड़ (2019 के अनुसार) [4]MyNeta

किरेन रिजिजू से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • किरेन रिजिजू एक भारतीय राजनेता हैं जो राजनीति में अपने कामों के लिए जाने जाते हैं।
  • वह अपने स्कूल के दिनों में एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता थे और उन्होंने एक सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र नेता के रूप में कई सामाजिक आंदोलनों का नेतृत्व किया था।
  • किरेन रिजिजू को बचपन से ही खेल के प्रति काफी रूचि थी। पढ़ाई के दौरान वह अपने स्कूल फुटबॉल टीम के कप्तान थे।
  • किरेन रिजिजू को स्कूल के दिनों में खेल, सांस्कृतिक, साहित्यिक और समाज सेवा के लिए विभिन्न पुरस्कारों और प्रमाणपत्रों से सम्मानित किया गया था। उन दिनों को याद करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा,

    यदि “छात्र जीवन स्वर्णिम जीवन है” तो “विद्यालय जीवन हीरा जीवन है।”

     

  • किरेन रिजिजू हंस राज कॉलेज में पढ़ाई के दौरान संगीत गतविधियों में सक्रीय रूप से भाग लिया करते थे।
  • वह बैडमिटन खेल के बहुत बड़े शौक़ीन हैं। 
  • रिजिजू उस युवा और सांस्कृतिक टीम के सदस्य थे, जिसने 1987 में मास्को में आयोजित यूएसएसआर में भारत महोत्सव में भाग लिया था।
  • उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया और अपने स्कूल और कॉलेज में सर्वश्रेष्ठ एथलीट थे।
  • उन्हें उत्तर पूर्व भारत में भारतीय जनता पार्टी का जाना-माना चेहरा माना जाता है। किरेन रिजिजू ने 2000 से 2005 तक खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य के रूप में कार्य किया। वह 29 साल की उम्र में सबसे युवा खादी और ग्रामोद्योग सदस्य बने।
  • 2004 के आम चुनाव में रिजिजू को 14वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुना गया। वह भारतीय संसद बैठक में अरुणाचल पश्चिम के निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • वह 14वीं लोकसभा में सदस्य रहने के दौरान सबसे मुखर सांसदों में से एक थे।
  • 2009 के लोकसभा चुनावों में अपना निर्वाचन क्षेत्र हारने के बाद भाजपा ने उन्हें गुजरात से राज्यसभा सीट की पेशकश की। हालाँकि, रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के लोगों के लिए काम करना चाहते थे और इसलिए उन्होंने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और कांग्रेस में शामिल होने के लिए भाजपा से इस्तीफा भी दे दिया।
  • 2009 के आम चुनाव में रिजिजू को कांग्रेस उम्मीदवार ने 1314 मतों के अंतर से हरा दिया था, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा व्यापक मतदान बूथ पर कब्जा करने के आरोप के बीच भारी हिंसा देखी गई थी।
  • कई राष्ट्रीय दैनिक और अंग्रेजी पत्रिकाओं ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ युवा संसद सदस्य का नाम दिया।
  • वर्ष 2012 में वह दोबारा से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने हमेशा कहा है कि भाजपा से अलग होने के बाद वह कभी भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल नहीं हुए, लेकिन अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने उनके दावे का हमेशा मजाक उड़ाया है।
  • रिजिजू को 2014 में अरुणाचल प्रदेश के अरुणाचल (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी बार लोकसभा के लिए चुना गया।
  • रिजिजू दोबारा से 2014 के आम चुनाव में 16वीं लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में चुने गए। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार तकम संजय को 43,738 मतों के अंतर से हराया था। जिसके बाद नरेंद्र मोदी के सरकार में उन्हें गृह राज्य मंत्री के रूप में 45 मंत्रिपरिषद की पहली सर्वश्रेष्ठ सूची में चिन्हित किया गया।
  • किरेन रिजिजू ने वर्ष 2017 में एक विवादास्पद बयान दिया और कहा कि “रोहिंग्या अवैध अप्रवासी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने दुनिया में शरणार्थियों की अधिकतम संख्या को सरण दिया है, इसलिए किसी को शरणार्थियों से निपटने के तरीके के बारे में कोई टिपण्णी नहीं देना करनी चाहिए।
  • किरेन रिजिजू को 2019 में भारत के युवा मामले और खेल मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • किरेन रिजिजू आए-दिन सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर लेख लिखते रहते हैं।
  • जुलाई 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में जब कैबिनेट में बदलाव हुआ तो वह कानून और न्याय के कैबिनेट मंत्री बने।
  • अगस्त 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए “हर घर तिरंगा” अभियान में उन्होंने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
  • किरेन रिजिजू को जानवरों से काफी लगाव है और उन्हें अक्सर शाम-सुबह घोड़े की सवारी करते हुए देखा जाता है।

 




सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1, 2 Lok Sabha
3, 4 MyNeta

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago