Categories: राजनीति

Pramod Sawant Biography in Hindi | प्रमोद सावंत जीवन परिचय

प्रमोद सावंत से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां डॉक्टर प्रमोद सावंत एक भारतीय राजनेता हैं जिन्ह गोवा के 13वें और 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर जाना जाता है। वह उत्तरी गोवा के सांकेलिम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक और भाजपा के सदस्य हैं। प्रमोद सावंत गोवा के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले एक आयुर्वेदिक डॉक्टर और किसान थे। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अंतिम कार्यकाल के दौरान प्रमोद सावंत मार्च 2017 में गोवा राज्य विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे। वह गोवा स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष हैं, जिसे मनोहर पर्रिकर ने तटीय राज्य में विभिन्न बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों को करने के लिए स्थापित किया था। उन्होंने कोल्हापुर में गंगा एजुकेशन सोसाइटी के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से बैचलर ऑफ आयुर्वेद, मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने पुणे के तिलक महाराष्ट्र विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उनकी पत्नी सुलक्षणा सावंत गोवा के बिचोलिम में श्री शांतादुर्गा हायर सेकेंडरी स्कूल में रसायन विज्ञान की शिक्षिका हैं। उनकी पत्नी भारतीय जनता पार्टी की नेता और भाजपा महिला मोर्चा गोवा इकाई की अध्यक्ष हैं। उन्हें सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लिखी गई किताबें पढ़ना बहुत पसंद है। गोवा विधानसभा चुनाव में प्रमोद सावंत कांग्रेस विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो को 20 वोटों से मात देते हुए विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। जब मनोहर पर्रिकर की मृत्यु हुई, तो उन्होंने उनके बारे में ट्वीट किया कि वह एक राजनेता, मार्गदर्शक, आधुनिक गोवा के वास्तुकार और एक पितामह व्यक्ति…

जीवन परिचय
पूरा नामडॉ. प्रमोद पांडुरंग सावंत [1]Dainik Jagran
व्यवसाय भारतीय राजनेता
जाने जाते हैंगोवा के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर
राजनीति
पार्टी/दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
राजनीतिक यात्रा• अगस्त 2012 में वह गोवा सक्सेशन, स्पेशल नोटरीज एण्ड इन्वेंटरी प्रोसीडिंग बिल के सेलेक्ट कमेटी के सदस्य बने।
• मार्च 2012 में गोवा राज्य की छठी विधान सभा के सदस्य बने।
• वर्ष 2012 से लेकर 2014 तक उन्होंने प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष के रूप में काम किया। साथ ही उन्होंने विशेषाधिकार समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य किया।
• अगस्त 2014 में उन्हें गोवा स्कूल शिक्षा (संशोधन) विधेयक सदस्य के रूप चयनित किया गया।
• वर्ष 2014 से लेकर 2016 तक उन्होंने याचिका समिति सदस्य के रूप में काम किया।
• वर्ष 2012 से 2016 तक बजट समिति के अध्यक्ष रहे।
• वर्ष 2014 से 2016 तक सार्वजनिक उपक्रम समिति के सदस्य थे।
• अगस्त 2016 में उन्हें गोवा कर्मचारी चयन आयोग विधेयक के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
• मार्च 2017 में गोवा राज्य की सातवीं विधान सभा के सदस्य बने।
• गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद 19 मार्च 2019 को प्रमोद सावंत ने गोवा के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)


से० मी०- 169
मी०- 1.69
फीट इन्च- 5’ 7”
भार/वजन (लगभग) 65 कि० ग्रा०
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 24 अप्रैल 1973 (मंगलवार)
आयु (2021 के अनुसार)48 वर्ष
जन्म स्थान बिचोलिम, गोवा, भारत
राशि वृषभ (Taurus)
हस्ताक्षर
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर संकुएलिम, गोवा
कॉलेज/विश्वविद्यालय• गंगा एजुकेशन सोसाइटी, आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, कोल्हापुर
• तिलक महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, पुणे
शैक्षिक योग्यता [2]MyNeta• आयुर्वेद, चिकित्सा और सर्जरी चिकित्सा में स्नातक
• मास्टर ऑफ़ सोशल वर्क में स्नातकोत्तर की डिग्री
धर्म हिन्दू [3]Instagram
जातिक्षत्रिय मराठा
पता कोथंबी पाले, बिचोलिम गोवा [4]Lok Sabha TV
शौक/अभिरुचिक्रिकेट खेलना, बैडमिंटन खेलना, पढ़ना, और यात्रा करना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि28 मई 2005 (शनिवार)
परिवार
पत्नीसुलक्षणा सावंत (शिक्षिका और राजनेत्री)
बच्चेबेटा- ज्ञात नहीं
बेटी- पार्थिव सावंत
माता/पिता
पिता- पांडुरंग गोविंद सावंत

माता- पद्मिनी सावंत
भाई/बहनबहन- नाम ज्ञात नहीं
पसंदीदा चीजें
राजनेताअटल बिहारी वाजपेयी, नरेंद्र मोदी, और अमित शाह
खेलक्रिकेट और बैटमिंटन
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रह• मारुति-सुजुकी वैगन-आर
• टाटा टिपर ट्रक
गोवा के सीएम के रूप में वेतन/सैलरी (लगभग)2.2 लाख रूपये
संपत्तिनकद: 9000 रूपये

चल संपत्ति
वाहन: 28 लाख रूपये
आभूषण: 1.8 लाख रूपये

अचल संपत्ति
कृषि भूमि: 18 लाख रूपये
आवासीय भवन: 49 लाख रूपये
कुल संपत्ति 2.78 करोड़ रूपये [5]MyNeta

प्रमोद सावंत से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • डॉक्टर प्रमोद सावंत एक भारतीय राजनेता हैं जिन्ह गोवा के 13वें और 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर जाना जाता है। वह उत्तरी गोवा के सांकेलिम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक और भाजपा के सदस्य हैं।
  • प्रमोद सावंत गोवा के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले एक आयुर्वेदिक डॉक्टर और किसान थे।
  • गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अंतिम कार्यकाल के दौरान प्रमोद सावंत मार्च 2017 में गोवा राज्य विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे।
  • वह गोवा स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष हैं, जिसे मनोहर पर्रिकर ने तटीय राज्य में विभिन्न बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों को करने के लिए स्थापित किया था।
  • उन्होंने कोल्हापुर में गंगा एजुकेशन सोसाइटी के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से बैचलर ऑफ आयुर्वेद, मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) की डिग्री हासिल की।
  • इसके बाद उन्होंने पुणे के तिलक महाराष्ट्र विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
  • उनकी पत्नी सुलक्षणा सावंत गोवा के बिचोलिम में श्री शांतादुर्गा हायर सेकेंडरी स्कूल में रसायन विज्ञान की शिक्षिका हैं।
  • उनकी पत्नी भारतीय जनता पार्टी की नेता और भाजपा महिला मोर्चा गोवा इकाई की अध्यक्ष हैं।
  • उन्हें सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लिखी गई किताबें पढ़ना बहुत पसंद है।
  • गोवा विधानसभा चुनाव में प्रमोद सावंत कांग्रेस विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो को 20 वोटों से मात देते हुए विधानसभा अध्यक्ष चुने गए।
  • जब मनोहर पर्रिकर की मृत्यु हुई, तो उन्होंने उनके बारे में ट्वीट किया कि वह एक राजनेता, मार्गदर्शक, आधुनिक गोवा के वास्तुकार और एक पितामह व्यक्ति थे।
  • प्रमोद सावंत मनोहर पर्रिकर को अपना गुरु मानते हैं। उनका कहना है कि उन्हें राजनीति में मनोहर पर्रिकर ही लाए थे।
  • 2022 विधान सभा चुनाव में प्रमोद सावंत सत्ता में रहते हुए सांखली विधान सभा सीट से दुबारा से जीत दर्ज की। अपनी सीट से जीत के बाद उन्होंने विश्वास जताया कि यह जीत मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण थी। [6]Amar Ujala
  • 28 मार्च 2022 को डॉक्टर प्रमोद सावंत ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में गोवा के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ली। इस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित पार्टी के कई गद्दावर नेता शामिल हुए।

सन्दर्भ[+]

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago