Menu

Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi | पुष्कर सिंह धामी जीवन परिचय

 

Pushkar Singh Rawat

जीवन परिचय
व्यवसाय भारतीय राजनेता
जाने जाते हैंउत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)


से० मी०- 178
मी०- 1.78
फीट इन्च- 5’ 10”
आँखों का रंगकाला
बालों का रंग काला
राजनीति
पार्टी/दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
Bharatiya Janata Party symbol
राजनीतिक यात्रा • वह 1999 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य रहे।
• वह भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रमुख के तौर पर 2008 तक कार्यरत रहे।
• वह खटीमा विधान सभा क्षेत्र से दो बार विधायक बने।
• जुलाई 2021 में तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से स्तीफा देने के बाद उन्हें उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया और 4 जुलाई 2021 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
• 3 जून 2022 को उन्होंने चंपावत उपचुनाव में 55,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की। 13 जून 2022 को पुष्कर सिंह धामी देहरादून के उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। [1]Hindustan
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 16 सितम्बर 1975 (मंगलवार)
आयु (2021 के अनुसार)46 वर्ष
जन्म स्थान कनालीछीना , पिथौरागढ़, उत्तराखंड, भारत
राशि कन्या (Virgo)
हस्ताक्षरPushkar Singh Dhami's signature
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड
कॉलेज/विश्वविद्यालयलखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
शैक्षिक योग्यतालखनऊ विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक (2002) [2]MyNeta
धर्म हिन्दू [3]Instagram
पता हाउस न. 112, गांव नगता तराई, तहसील खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड [4]MyNeta
विवादपुष्कर सिंह धामी जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की तैयारी कर रहे थे, तब उनका एक पुराना ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा। ट्वीट में भारत के नक्शे की एक तस्वीर शामिल थी जो भगवा रंग में खींची गई थी और साथ ही कई पड़ोसी देशों को भी कवर किया गया था। कई राजनेताओं और ट्विटर यूजर्स ने नक्शे में खामियां गिनाना शुरू कर दिया। भारत और पड़ोसी देशों के नक्शे पर 'अखंड भारत' लिखा हुआ था। नक्शे के बीच में भारत माता की तस्वीर भी थी और उस पर कैप्शन में लिखा था 'अखंड भारत - हर राष्ट्रभक्त की इच्छा।' जहां कई लोगों ने इस ट्वीट का समर्थन किया। वहीं एक पूर्व आईएएस अधिकारी जवाहर सरकार ने उनकी नियुक्ति का विरोध किया और कहा कि भाजपा को पुष्कर को विदेश मंत्री के रूप में चुनना चाहिए ताकि वह देश को तीसरे विश्व युद्ध की ओर ले जा सकें। [5]News18
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह तिथि5 फरवरी 2011 (शनिवार)
Pushkar Singh Dhami with his wife Geeta Dhami
परिवार
पत्नीगीता धामी
Pushkar Singh Rawat's wife
बच्चेबेटा- 2
• दिवाकर
• प्रभाकर
Pushkar Singh Rawat's mother, son and wife
माता/पिता
पिता- शेर सिंह धामी (दिवंगत; पूर्व सैनिक)
माता- बिशना देवी
Pushkar Singh Dhami's mother
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
धन/संपत्तिचल संपत्ति
बैंक जमा: रु. 13.45 लाख
एनएसएस, डाक बचत: रु. 1.61 लाख
एलआईसी और अन्य बीमा पॉलिसी: रु. 15.09 लाख
आभूषण: रु. 3.36 लाख
अन्य संपत्ति: रु. 2.40 लाख
कुल संपत्ति49.15 लाख रुपये (2017 के अनुसार) [6]MyNeta

Pushkar Singh Dhami

पुष्कर सिंह धामी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • पुष्कर सिंह धामी एक भारतीय राजनेता हैं जो 45 साल की उम्र में उत्तराखंड के सबसे युवा और 10वें मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते हैं और साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। वह खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य हैं और 3 जुलाई 2021 को उन्हें उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की उपस्थति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। Pushkar Singh Dhammi taking oath as the chief minister of India
  • भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद संभालने पर अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर उन्हें बधाई दी।
  • पुष्कर सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने मानव संबंध प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।
  • भाजपा में शामिल होने से पहले पुष्कर सिंह धामी ने लगभग 33 वर्षों तक आरएसएस के विभिन्न पदों पर काम किया है। जब वह उत्तर प्रदेश में काम कर रहे थे, तब वह दस साल तक एबीवीपी पार्टी का हिस्सा थे।
  • वर्ष 2001 और 2002 के दौरान जब भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे तो धामी ने मुख्यमंत्री के OSD के तौर पर काम किया। वह प्रदेश के अर्बन मॉनिटरिंग कमेटी के वॉइस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं।
  • बताया जाता है कि पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेहद करीबी हैं। कुछ लोगों का  मानना है कि राजनाथ सिंह के सुझाव के बाद ही पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया गया था।
  • वर्ष 2002 में पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पहले अध्यक्ष बने और 2008 तक इस पद पर कार्यरत रहे। इस दौरान वह आरएसएस के सदस्य के तौर पर भी सक्रीय थे। Pushkar Singh Dhami during his time in RSS
  • पुष्कर सिंह धामी दो बार खटीमा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। पहली बार वह वर्ष 2012 में और दूसरी बार वर्ष 2017 में विधायक चुने गए थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने से पहले वह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे।
  • धामी के एक पारिवारिक मित्र ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि धामी को पहले से पता था कि तीरथ सिंह रावत अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले हैं। व्यक्ति ने कहा-

    धामी को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 4-5 दिन पहले ही दिल्ली बुलाया था। उन्हें अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पार्टी के निर्णय के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने उसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य नेताओं से भी मुलाकात की।”

  • वर्ष 2017 में बीजेपी ने राज्य की 70 सीटों में से 56 सीटों पर कब्जा करके विधानसभा चुनाव जीता। जीत के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने और 2021 तक इस पद पर रहे। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी और कहा-

    हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।”

  • मार्च 2021 में तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था लेकिन चार महीने बाद ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। नियमों के अनुसार, मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने के लिए तीरथ सिंह रावत को अपने कार्यकाल के पहले छह महीनों के भीतर विधान सभा के सदस्य के रूप में चुना जाना आवश्यक था। हालाँकि, भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के पास चुनाव रद्द करने का अधिकार है यदि विधानसभा का कार्यकाल एक वर्ष से कम समय में समाप्त हो रहा है तो। Tirath Singh Rawat left with Pushkar Singh Dhammi center
  • भाजपा उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्यासी भुवन चंद्र कापड़ी से तकरीबन 6 हजार वोटों से हार गए। [7]Aaj Tak
  • पुष्कर सिंह धामी 2022 विधान सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्यासी भुवन चंद्र कापड़ी से हारने के बाद भी 23 मार्च 2022 को लगातार दूसरी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष्य जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। [8]Amar Ujala Pushakar Singh Dhami Takes Oath as Chief Minister of Uttarakhan fo second times

सन्दर्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *