Sanjeeda Sheikh Biography in Hindi | संजीदा शेख जीवन परिचय

संजीदा शेख से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां संजीदा शेख एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी टेलीविज़न जगत में काम करने के लिए जानी जाती हैं। संजीदा शेख का जन्म और पालन-पोषण कुवैत के एक मध्यमवर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ था। लेकिन उनका परिवार अब भारत के अहमदाबाद, गुजरात में रहता है। संजीदा अभिनय में आने से पहले अपने करियर की शुरुआत एक कोरियोग्राफर के रूप में किया था। संजीदा शेख को वर्ष 2003 की बॉलीवुड फिल्म "बागवान" में अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया। जिसमें उन्होंने नीली का किरदार निभाया। उन्होंने 2005 के टीवी शो "क्या होगा निम्मो का" में निम्मो के किरदार से अपने टीवी अभिनय की शुरुआत की। उसके बाद वह 2007 के स्टार प्लस के टीवी शो "कयामत" में एक वैंप के रूप में दिखाई दीं। वर्ष 2007 में उन्होंने अपने पति आमिर अली के साथ टेलेविज़न शो "नाच बलिए 3" जीता। वर्ष 2008 में वह आमिर अली के साथ 9X चैनल पर प्रसारित होने वाले टेलीविज़न शो "क्या दिल मैं है" में दिखाई दी थीं। वर्ष 2014 के टीवी सीरियल "एक हसीना थी" में शेख एक महत्वाकांक्षी और आत्मविश्वासी युवा महिला दुर्गा ठाकुर के रूप में दिखाई दी, जो अपनी बहन के लिए न्याय मांग रही है। इस धारावाहिक शो को लोगों ने खूब सराहा क्योंकि यह उस समय स्टार प्लस के सबसे सफल शो में से एक था। उन्होंने 2015 में अपने पति के साथ सोनी टीवी के एडवेंचर शो पावर कपल में भी एक साथ भाग लिया। संजीदा शेख को…

जीवन परिचय
उपनामसंजी और संजू [1]Instagram
व्यवसायअभिनेत्री
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 163
मी०- 1.63
फीट इन्च- 5' 4"
भार/वजन (लगभग)55 कि० ग्रा०
फिगर (लगभग)34-27-35
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
करियर
डेब्यू• हिंदी फिल्म: "बागबान" (2003)

• टीवी शो: "क्या होगा निम्मो का" (2006)
पुरस्कार/उपलब्धियांसंजीदा शेख को "पीटीसी पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 20 दिसंबर 1984 (गुरुवार)
आयु (2021 के अनुसार)37 वर्ष
जन्मस्थान कुवैत सिटी, कुवैत
राशि धनु (Sagittarius)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर अहमदाबाद, गुजरात, भारत
स्कूल/विद्यालयज्ञात नहीं
शौक्षिक योग्यताबीए
धर्म इस्लाम
आहारमांसाहारी [2]Instagram
शौक/अभिरुचिनृत्य करना और खाना बनाना
विवादराखी सावंत और उनके तत्कालीन प्रेमी अभिषेक अवस्थी ने आरोप लगाया कि स्टार प्लस ने जानबूझकर संजीदा और आमिर को नच बलिए 3 जीताया।
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थिति तलाक
बॉयफ्रेंड आमिर अली
विवाह तिथि2 मार्च 2012 (शुक्रवार)
परिवार
पति आमिर अली (अभिनेता और मॉडल)


नोट: संजीदा और आमिर कई सालों तक एक दूसरे से अलग रहने के बाद जनवरी 2022 में तलाक के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया। [3]Pinkvilla
बच्चेबेटी- आयरा शेख

माता/पितापिता- नाम ज्ञात नहीं
माता- अनीशा शेख
भाई/बहनभाई- अनस शेख (छोटा)
पसंदीदा चीजें
भोजनवनीला आइसक्रीम, तंदूरी चिकन, पिज़्ज़ा और पास्ता
अभिनेताइरफान खान और शाहरुख खान
अभिनेत्रीकाजोल
फिल्मदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
स्थानबैंकॉक

संजीदा शेख से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • संजीदा शेख एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी टेलीविज़न जगत में काम करने के लिए जानी जाती हैं।
  • संजीदा शेख का जन्म और पालन-पोषण कुवैत के एक मध्यमवर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ था। लेकिन उनका परिवार अब भारत के अहमदाबाद, गुजरात में रहता है।
  • संजीदा अभिनय में आने से पहले अपने करियर की शुरुआत एक कोरियोग्राफर के रूप में किया था।
  • संजीदा शेख को वर्ष 2003 की बॉलीवुड फिल्म “बागवान” में अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया। जिसमें उन्होंने नीली का किरदार निभाया।
  • उन्होंने 2005 के टीवी शो “क्या होगा निम्मो का” में निम्मो के किरदार से अपने टीवी अभिनय की शुरुआत की।
  • उसके बाद वह 2007 के स्टार प्लस के टीवी शो “कयामत” में एक वैंप के रूप में दिखाई दीं।
  • वर्ष 2007 में उन्होंने अपने पति आमिर अली के साथ टेलेविज़न शो “नाच बलिए 3” जीता।
  • वर्ष 2008 में वह आमिर अली के साथ 9X चैनल पर प्रसारित होने वाले टेलीविज़न शो “क्या दिल मैं है” में दिखाई दी थीं।
  • वर्ष 2014 के टीवी सीरियल “एक हसीना थी” में शेख एक महत्वाकांक्षी और आत्मविश्वासी युवा महिला दुर्गा ठाकुर के रूप में दिखाई दी, जो अपनी बहन के लिए न्याय मांग रही है। इस धारावाहिक शो को लोगों ने खूब सराहा क्योंकि यह उस समय स्टार प्लस के सबसे सफल शो में से एक था।
  • उन्होंने 2015 में अपने पति के साथ सोनी टीवी के एडवेंचर शो पावर कपल में भी एक साथ भाग लिया।
  • संजीदा शेख को जानवरों से काफी लगाव है और उनके पास ब्रावो नाम का एक पालतू कुत्ता भी है। जिसकी तस्वीरें अक्सर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।
  • वर्ष 2016 में वह “इश्क का रंग सफेद” में धनी के रूप में अभिनय किया, जो पहली बार शेख ने 5 साल के बच्चे की ऑनस्क्रीन मां की भूमिका निभाई थी।
  • मार्च 2017 में शेख एक वेब सीरीज में रेन्या के रूप में काम किया, जिसका शीर्षक गेहरियां था। वेब सीरीज़ का निर्देशन नवोदित निर्देशक सिद्धांत सचदेव ने किया है और विक्रम भट्ट प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित है।
  • संजीदा शेख वर्ष 2017 में स्टार प्लस द्वारा प्रसारित कीथ सिकेरा के विपरीत “लव का है इंतजार” नामक एक टीवी बेव सीरीज में एक सुपरस्टार, कामिनी माथुर के रूप में दिखाई दीं। इस शो का नाम पहले “क्या तू मेरी लगे” रखा गया था।
  • संजीदा शेख को हिंदी फिल्म और टेलेविज़न के आलावा तमिल और पंजाबी फिल्मों, टीवी सीरियल में देखा जा चुका है।
  • अभिनेत्री संजीदा शेख और अभिनेता आमिर अली टीवी जगत के एक पॉपुलर कपल माने जाते थे। लेकिन जनवरी 2022 में दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया।

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1 Instagram
2 Instagram
3 Pinkvilla

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago