Categories: खेल जगत

Sathiyan Gnanasekaran Biography in Hindi | साथियान ज्ञानसेकरन जीवन परिचय

साथियान ज्ञानसेकरन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां साथियान ज्ञानसेकरन एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी और 2019 विश्व की शीर्ष 25वीं आईटीटीएफ रैंकिंग में पहुंचने वाले पहले भारतीय पैडलर हैं। उन्होंने विश्व रैंकिंग में 24वां स्थान हासिल किया, जो उनके करियर की सबसे बड़ी सफलता थी। साथियान ज्ञानसेकर का जन्म और पालन-पोषण एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। साथियान ने स्कूल में शौक के तौर पर टेबल टेनिस खेलना शुरू किया था लेकिन बाद में उनकी रूचि और अधिक विकसित हुई जिसके बाद उन्होंने इंटर-स्कूल स्पर्धाओं में भाग लेना शुरू कर दिया। यह वह समय था जब पूर्व भारतीय पैडलर और अर्जुन पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यम रमन ने उनके कौशल पर ध्यान दिया था। इसी दौरान साथियान ने टूर्नामेंट खेलना शुरू कर दिया था और साथ ही वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कर रहे थे। सुब्रमण्यम ने जोर देकर कहा कि साथियान को इंजीनियरिंग का रास्ता अपनाने के बजाय अपने टेबल टेनिस अभ्यास पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने रमन के मार्गदर्शन में अपना प्रशिक्षण शुरू किया और जूनियर स्तर की राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया। उन्होंने भारत के लिए 2011 विश्व जूनियर चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस में पदार्पण किया और टीम के लिए कांस्य पदक जीता। साथियान को जूनियर से सीनियर स्तर के खेलों में जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था क्योंकि उन्हें सीनियर प्रतियोगिताओं में सफलता का अंक नहीं मिला। वह उचित प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए जर्मनी गए और 2017 में बेल्जियम में ITTF चैलेंज में TT एकल में स्वर्ण पदक जीतकर…

जीवन परिचय
व्यवसाय टेबल टेनिस खिलाड़ी
जाने जाते हैंजापानी टी-लीग के लिए ओकायामा रिवेट्स के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले पहले भारतीय पैडलर होने के नाते
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 172
मी०- 1.72
फीट इन्च- 5’ 8”
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला

बैडमिंटन
मौजूदा टीमइंडिया
प्लेइंग स्टाइलदाएँ हाथ और शेकहैंड ग्रिप
कुल मैच (2021 तक)619
जीते गए कुल मैच (2021 तक)366
हारे हुए कुल मैच (2021 तक)253
पदक• वर्ष 2016 में बेल्जियम में होने वाले आईटीटीएफ वर्ल्ड टूर बेल्जियम ओपन (पुरुष एकल) में स्वर्ण पदक
• वर्ष 2017 में बुल्गारिया में होने वाले सीमास्टर असरेल बुल्गारिया ओपन (पुरुष युगल) में रजत पदक
• वर्ष 2017 में स्पेन में होने वाले आईटीटीएफ चैलेंज स्पैनिश ओपन (पुरुष एकल) में स्वर्ण पदक
• वर्ष 2018 में गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल (पुरुष टीम) में स्वर्ण पदक
• वर्ष 2018 में गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल (पुरुष युगल) में रजत पदक
• वर्ष 2018 में गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल (मिश्रित युगल) में कांस्य पदक
• वर्ष 2018 में जकार्ता, इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेल (पुरुष टीम) में कांस्य पदक
• जिलॉन्ग में सीमास्टर 2019 आईटीटीएफ वर्ल्ड टूर प्लेटिनम, ऑस्ट्रेलियन ओपन (पुरुष युगल) में कांस्य पदक
• मस्कट में सीमास्टर 2019 आईटीटीएफ चैलेंज प्लस ओमान ओपन (पुरुष एकल) में कांस्य पदक
• बुडापेस्ट में 2020 ITTF वर्ल्ड टूर हंगेरियन ओपन (पुरुष युगल) में रजत पदक
पुरस्कार/उपलब्धियां• TOISA टेबल टेनिस प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार (जूरी पसंद)
• अर्जुन पुरस्कार 2018
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 8 जनवरी 1993 (शुक्रवार)
आयु (2022 के अनुसार)29 वर्ष
जन्मस्थान चेन्नई, तमिलनाडु, भारत
राशि मकर (Capricorn)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर चेन्नई, तमिलनाडु
स्कूल/विद्यालयकोला पेरुमल चेट्टी वैष्णव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तमिलनाडु
कॉलेज/विश्वविद्यालयसेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, चेन्नई
शैक्षिक योग्यता सूचना प्रौद्योगिकी में बीटेक [1]LinkedIn
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
परिवार
पत्नीलागू नहीं
माता/पितापिता- नाम ज्ञात नहीं

माता- मलारकोडी ज्ञानसेकरन
भाई/बहनबहन- 2
• दिव्या
• रेखा ज्ञानसेकरन

साथियान ज्ञानसेकरन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • साथियान ज्ञानसेकरन एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी और 2019 विश्व की शीर्ष 25वीं आईटीटीएफ रैंकिंग में पहुंचने वाले पहले भारतीय पैडलर हैं। उन्होंने विश्व रैंकिंग में 24वां स्थान हासिल किया, जो उनके करियर की सबसे बड़ी सफलता थी।
  • साथियान ज्ञानसेकर का जन्म और पालन-पोषण एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
  • साथियान ने स्कूल में शौक के तौर पर टेबल टेनिस खेलना शुरू किया था लेकिन बाद में उनकी रूचि और अधिक विकसित हुई जिसके बाद उन्होंने इंटर-स्कूल स्पर्धाओं में भाग लेना शुरू कर दिया। यह वह समय था जब पूर्व भारतीय पैडलर और अर्जुन पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यम रमन ने उनके कौशल पर ध्यान दिया था। इसी दौरान साथियान ने टूर्नामेंट खेलना शुरू कर दिया था और साथ ही वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कर रहे थे।
  • सुब्रमण्यम ने जोर देकर कहा कि साथियान को इंजीनियरिंग का रास्ता अपनाने के बजाय अपने टेबल टेनिस अभ्यास पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने रमन के मार्गदर्शन में अपना प्रशिक्षण शुरू किया और जूनियर स्तर की राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया। उन्होंने भारत के लिए 2011 विश्व जूनियर चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस में पदार्पण किया और टीम के लिए कांस्य पदक जीता।
  • साथियान को जूनियर से सीनियर स्तर के खेलों में जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था क्योंकि उन्हें सीनियर प्रतियोगिताओं में सफलता का अंक नहीं मिला। वह उचित प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए जर्मनी गए और 2017 में बेल्जियम में ITTF चैलेंज में TT एकल में स्वर्ण पदक जीतकर अपना पहला प्रो खिताब जीता। वर्ष 2017 में उन्होंने स्वीडन में ITTF मेजर में पुरुष युगल में कांस्य पदक जीता और फिर बुल्गारिया में ITTF चैलेंज में गए, जहाँ उन्होंने रजत पदक जीता।
  • वर्ष 2017 में साथियान ने ITTF चैलेंज स्पेन एकल में अपना लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता और दो प्रो टूर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बने। अप्रैल 2018 में साथियान ने गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में हुए राष्ट्रमंडल खेल में पुरुषों की युगल टीम और मिश्रित युगल में क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता।
  • वर्ष 2018 में साथियान ने इंडोनेशिया के जकार्ता में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता और उनकी गाइडलाइन में भारतीय पुरुष टीम ने साठ साल बाद कांस्य पदक जीता।
  • वर्ष 2019 में वह एशियाई टीटी चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करते हुए पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। साथियान 43 वर्षों में पुरुष एकल वर्ग में टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पैडलर हैं।
  • साथियान ने हंगरी में 2020 ITTF वर्ल्ड टूर में अचंता शरत कमल के साथ पुरुष युगल में भाग लिया और रजत पदक जीता। पिछले कुछ ITTF टूर्नामेंटों में उनके निरंतर प्रदर्शन के कारण उन्हें 2020 टोक्यो ओलंपिक के शुरुआत के लिए चुना गया था। दुर्भाग्य से साथियान ओलंपिक के दूसरे दौर में हांगकांग के लाम सिउ-हैंग से हार गए।
  • कोविड -19 महामारी के बीच साथियान ने आगामी टूर्नामेंटों की तैयारी के लिए अपने घर पर ही अभ्यास करना शुरू किया। उन्होंने घर पर अभ्यास करने के लिए जर्मनी से एक पिंग-पोंग रोबोट आयात किया। कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान साथियान व्यक्तिगत प्रशिक्षण में वापस चले गए और साथियान को एक स्थानीय खिलाड़ी के अभ्यास में मदद करने  लिए नियुक्त किया। उन्होंने अपने घर की छत को एक खेल हॉल में बदल दिया और ओलंपिक में इस्तेमाल होने वाली टेबल के समान एक टेबल का ऑर्डर दिया।
  • साथियान एक पेशेवर टेबल टेनिस खिलाड़ी होने के बावजूद चेन्नई, तमिलनाडु तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड में एक वरिष्ठ कार्यकारी मानव संसाधन के रूप में कार्यरत हैं।
  • साथियान ज्ञानसेकरन 19 एथलीटों के एक समूह का हिस्सा हैं जिसे राहुल द्रविड़ एथलीट मेंटरशिप प्रोग्राम के तहत गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा समर्थित किया जा रहा है।
  • वर्ष 2015 में साथियान ज्ञानसेकरन ने अपने पिता को कैंसर के कारण खो दिया था। उनकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है और वह चेन्नई में अपनी मां के साथ रहते हैं।

 

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1 LinkedIn

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago