Categories: खेल जगत

Atanu Das Biography in Hindi | अतानु दास जीवन परिचय

अतानु दास से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ अतानु दास एक भारतीय तीरंदाज हैं जिन्हें तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। अतानु दास को बचपन से ही तीरंदाजी में काफी शौक था जिसके चलते उन्होंने 14 साल की उम्र में ही तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में भाग लेना शुरू कर दिया था। अतानु ने अपने तीरंदाजी खेल कौशल को बढ़ावा देने के लिए कोलकाता के एक तीरंदाजी अकादमी में दाखिला लिया। अतानु दास ने अपने अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी खेल करियर की शुरुआत वर्ष 2008 से की। उन्होंने विश्व युवा चैंपियनशिप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कांस्य पदक जीता। उन्हें तीरंदाजी खेल जगत में पहली सफलता वर्ष 2010 में होने वाले 33वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप से मिली जब उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर भारत के नाम किया था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2011 में विश्व युवा चैंपियनशिप में रिकर्व जूनियर पुरुष टीम की तरफ से रजत पदक जीतकर अपने तीरंदाजी करियर में एक बड़ा बदलाव किया। इसी साल उन्होंने विजयवाड़ा में आयोजित होने वाले सहारा सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप और जमशेदपुर में आयोजित 34वें राष्ट्रीय तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक और एक स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। अतानु दास ने वर्ष 2011 में ही ढाका में होने वाले तीसरे एशियाई ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय व्यक्तिगत पदक जीता। वर्ष 2013 में उन्होंने थाईलैंड में आयोजित एशियाई तीरंदाजी ग्रैंड प्रिक्स में 3 कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम गर्व से ऊँचा किया। वर्ष 2013 में अतानु दास ने कोलंबिया में आयोजित होने वाले तीरंदाजी वर्ल्ड कप…

जीवन परिचय
व्यवसाय भारतीय तीरंदाज
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 175
मी०- 1.75
फीट इन्च- 5’ 9”
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
तीरंदाजी
इंटरनेशनल डेब्यू वर्ष 2008
मौजूदा टीमभारतीय तीरंदाज पुरुष टीम
कोचमिथु दा, लिम चाए वोंग (कोरियन कोच)
रिकॉर्ड्स• वर्ष 2013 और 2014 में उन्होंने कोलंबिया के मेडेलिन में होने वाले तीरंदाजी विश्व कप चैम्पियनशिप में 2 मिश्रित जोड़ी कांस्य पदक अपने नाम किया।
• इसके बाद उन्होंने वर्ष 2014 में व्रोकला और मेडेलिन में होने वाले तीरंदाजी में 2 टीम रजत पदक भारत के नाम किया।
• तुर्की के अंताल्या में होने वाले तीरंदाजी विश्व कप चैम्पियनशिप में दीपिका कुमारी के साथ मिलकर एक और रजत पदक देश के नाम किया।
करियर टर्निंग पॉइंटवर्ष 2013 में उन्होंने कोलंबिया में होने वाले तीरंदाजी विश्व कप चैम्पियनशिप में दीपिका कुमारी के साथ कांस्य पदक जीता।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 5 अप्रैल 1992 (रविवार)
आयु (2021 के अनुसार)29 वर्ष
जन्मस्थान पश्चिम बंगाल, भारत
राशि मेष (Aries)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत
स्कूल/विद्यालयवडनगर नरेंद्र नाथ विद्या मंदिर, कोलकाता, भारत
कॉलेज/विश्वविद्यालयविनायक मिशन विश्वविद्यालय, सेलम, तमिलनाडु
शैक्षिक योग्यताBA (Hons.)
धर्महिन्दू
जातिबंगाली
आहारमांसाहारी [1]The Times of India
शौक/अभिरुचिनृत्य करना, संगीत सुनना, और यात्रा करना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिविवाहित
सगाई तिथि10 दिसंबर 2018 (सोमवार)
विवाह तिथि30 जून 2020 (मंगलवार)
विवाह स्थानमोराबादी, रांची, झारखंड
परिवार
पत्नीदीपिका कुमारी (तीरंदाज)
माता/पितापिता- अमित दास
माता- आरती दास
बहनश्रेया देय
पसंदीदा चीजें
अभिनेताइरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत
भोजनइंडियन चिकन करी
धन/संपत्ति संबंधित विवरण
कार संग्रहडस्टर कार

अतानु दास से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • अतानु दास एक भारतीय तीरंदाज हैं जिन्हें तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • अतानु दास को बचपन से ही तीरंदाजी में काफी शौक था जिसके चलते उन्होंने 14 साल की उम्र में ही तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में भाग लेना शुरू कर दिया था। अतानु ने अपने तीरंदाजी खेल कौशल को बढ़ावा देने के लिए कोलकाता के एक तीरंदाजी अकादमी में दाखिला लिया।
  • अतानु दास ने अपने अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी खेल करियर की शुरुआत वर्ष 2008 से की। उन्होंने विश्व युवा चैंपियनशिप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कांस्य पदक जीता।
  • उन्हें तीरंदाजी खेल जगत में पहली सफलता वर्ष 2010 में होने वाले 33वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप से मिली जब उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर भारत के नाम किया था।
  • इसके बाद उन्होंने वर्ष 2011 में विश्व युवा चैंपियनशिप में रिकर्व जूनियर पुरुष टीम की तरफ से रजत पदक जीतकर अपने तीरंदाजी करियर में एक बड़ा बदलाव किया।
  • इसी साल उन्होंने विजयवाड़ा में आयोजित होने वाले सहारा सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप और जमशेदपुर में आयोजित 34वें राष्ट्रीय तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक और एक स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया।
  • अतानु दास ने वर्ष 2011 में ही ढाका में होने वाले तीसरे एशियाई ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय व्यक्तिगत पदक जीता।
  • वर्ष 2013 में उन्होंने थाईलैंड में आयोजित एशियाई तीरंदाजी ग्रैंड प्रिक्स में 3 कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम गर्व से ऊँचा किया।
  • वर्ष 2013 में अतानु दास ने कोलंबिया में आयोजित होने वाले तीरंदाजी वर्ल्ड कप मिक्स्ड टीम इवेंट में दीपिका कुमारी के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता।
  • उन्होंने टीम इवेंट्स और रिकर्व मेन्स इंडिविजुअल इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • वर्ष 2014 में अतानु दास ने सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप खेल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
  • अतानु दास ने वर्ष 2014 में मेडेलिन में आयोजित होने वाले तीरंदाजी विश्वकप चैम्पियनशिप में रिकर्व मेन्स टीम और मिक्स्ड टीम के साथ मिलकर सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किया।
  • गरीब परिवार में जन्में अतानु दास वर्तमान समय में भारत पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड में कार्यरत हैं।
  • वर्ष 2016 में उन्हें रिकर्व पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था।
  • अतानु दास का शुरू से ही सपना था की वह ओलंपिक तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करें। उनका सपना वर्ष 2016 के रियो ओलंपिक तीरंदाजी खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद पूरा हुआ। रियो ओलंपिक खेल प्रतियोगिता की तरफ से वह भारत के एकमात्र तीरंदाज पुरुष थे जिन्होंने परीक्षण के माध्यम से सफलतापूर्वक रियो ओलंपिक में स्थान प्राप्त किया।
  • वर्ष 2019 में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में उन्होंने रिकर्व इंडिविजुअल, रिकर्व मेन्स टीम और रिकर्व मिक्स्ड टीम के साथ मिलकर तीन स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीता था।
  • अतानु दास को वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में उनके योगदान के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतानु दास की पहली मुलाकात वर्ष 2008 में टाटा तीरंदाज अकादमी में हुई थी। प्रशिक्षण के शुरुआती दिनों में दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। जिसके चलते दोनों ने एक दूसरे से बातचीत करना बंद कर दिया था। लेकिन कई तीरंदाजी टूर्नामेंट में एक साथ भाग लेने और साथ में सफर करने पर वर्ष 2016 में दोनों के बीच फिर से बातचीत शुरू हो गई। कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद वर्ष 2018 में उन्होंने सगाई कर ली।
  • लगभग डेढ़ साल तक एक दूसरे के साथ तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद अतानु दास ने अपने परिवार की उपस्थिति में 30 जून 2020 को दीपिका कुमारी से शादी कर ली। उनकी शादी में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए।
  • पश्चिम बंगाल के एक गरीब परिवार में जन्‍मे 28 वर्षीय अतानु दास विश्‍वकप रैंकिंग चैम्पियनशिप में 17वें स्थान पर हैं और अंतरराष्‍ट्रीय तीरंदाजी खेल प्रतियोगिताओं में गोल्ड समेत दर्जन भर से ज्यादा अवॉर्ड जीत चुके हैं।
  • अतानु दास के तीरंदाजी प्रतियोगिताओं को देखते हुए उन्हें वर्ष 2021 में भारत की तरफ से रियो ओलंपिक के लिए चुना गया।
  • अतानु दास अपने फिटनेस को बरक़रार रखने के लिए नियमित रूप से योगा करते हैं।
  • अतानु दास को जानवरों से काफी लगाव है और उनके पास दो पालतू कुत्ते हैं।

सन्दर्भ[+]

सन्दर्भ
1 The Times of India

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

2 months ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

2 months ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

2 months ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

2 months ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

2 months ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

2 months ago