Menu

Shubman Gill Biography in Hindi | शुभमन गिल (क्रिकेटर) जीवन परिचय

शुभमन गिल

जीवन परिचय
वास्तविक नाम शुभमन गिल
उपनाम शुभी
व्यवसाय क्रिकेटर (बल्लेबाज)
शारीरिक संरचना
लम्बाई से० मी०- 178
मी०- 1.78
फीट इन्च- 5’ 10”
वजन/भार (लगभग)65 कि० ग्रा०
आँखों का रंग गहरा भूरा
बालों का रंग काला
क्रिकेट
अंतर्राष्ट्रीय शुरुआतभारत U - 19 - 12 अगस्त 2017 को इंग्लैंड U - 19 के खिलाफ हॉव, ब्राइटन, इंग्लैंड में
जर्सी न० # 77 (भारत U - 19)
डोमेस्टिक/स्टेट टीम पंजाब
कोच / संरक्षक (Mentor)ज्ञात नहीं
कैरियर टर्निंग प्वाइंटजब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ यूथ ओडिशा श्रृंखला में 351 रन बनाए थे।
रिकॉर्ड वर्ष 2010 में, उन्होंने पंजाब U -16 जिला स्तर के टूर्नामेंट में सर्वोच्च 330 रन बनाए।
वर्ष 2017 में, वह पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 8 सितंबर 1999
आयु (2017 के अनुसार)18 वर्ष
जन्मस्थान फाजिल्का, पंजाब, भारत
राशि कन्या
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर फाजिल्का, पंजाब, भारत
स्कूल/विद्यालय मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, मोहाली, पंजाब
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयज्ञात नहीं
शैक्षिक योग्यता ज्ञात नहीं
परिवार पिता - लखविंदर सिंह गिल (कृषि विज्ञानी)
शुभमन गिल अपने पिता लखविंदर सिंह गिल के साथ
माता- किरत गिल
शुभमन गिल की माँ किरत गिल
बहन- ज्ञात नहीं
भाई- ज्ञात नहीं
धर्मसिख
शौक तैराकी करना
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा क्रिकेटर्सबल्लेबाज - सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली

शुभमन गिल

शुभमन गिल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या शुभमन गिल धूम्रपान करते हैं ?: ज्ञात नहीं
  • क्या शुभमन गिल शराब पीते हैं ?: ज्ञात नहीं
  • शुभमन ने बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया।
  • वह सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण को टीवी पर देखकर बड़े हुए, जिससे उन्हें एक क्रिकेटर बनने की इच्छा जागृत हुई।
  • उनके पिता भी एक क्रिकेटर बनना चाहते थे, परन्तु उन्हें कभी मौका नहीं मिला।
  • क्रिकेट के प्रति उनका रुझान देखकर उनके माता-पिता उन्हें फ़ज़िल्का से मोहाली ले गए। जहां उन्होंने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम के पास एक घर किराए पर लिया।
  • महज 11 वर्ष की आयु में, उन्हें U -16 पंजाब क्रिकेट टीम में जिला स्तर पर खेलने के लिए चुना गया। अपनी पहली सीरीज़ में उन्होंने पांच मैचों में 330 रन बनाए और एक रिकॉर्ड कायम किया।
  • वर्ष 2014 में, उन्होंने अपनी पहली विजय मर्चेंट ट्रॉफी U -16 के पंजाब राज्य स्तरीय मैच में 200 से अधिक रन बनाए।
  • शुभमन ने पंजाब क्रिकेट टूर्नामेंट इंटर जिला U -16 एमएल मार्कन ट्रॉफी में 351 रन बनाए और जिला स्तर पर निर्मल सिंह के साथ 587 रनों की विश्व रिकॉर्ड की साझेदारी की।
  • उन्हें वर्ष 2013 – 2014 के सफल सीजन के लिए बीसीसीआई के द्वारा सर्वश्रेष्ठ U – 16 क्रिकेटर के रूप में एम.ए.चिदंबरम ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। शुभमन गिल का पुरस्कार एम.ए.चिदंबरम ट्रॉफी
  • वर्ष 2017 में, उन्होंने दिल्ली में विदर्भ क्रिकेट टीम के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट का पदार्पण किया।
  • उसी वर्ष उन्हें भारत की U -19 क्रिकेट टीम में चुना गया। जिसके चलते उन्होंने युवा एकदिवसीय श्रृंखला में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला। इस श्रृंखला में 351 रन बनाकर वह मैन ऑफ द सीरीज़ बने।
  • उन्हें अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप 2018 के लिए उप-कप्तान भी चुना गया।
  • वर्ष 2018 में, उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग 2018 (आईपीएल) की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा 1.8 करोड़ रुपए में खरीदा गया।
  • क्रिकेट खेलते समय वह हमेशा अपनी जेब में लाल रूमाल डालकर खेलते हैं। शुभमन गिल लाल रुमाल के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *