Categories: गायक

Sonu Kakkar Biography in Hindi | सोनू कक्कड़ जीवन परिचय

सोनू कक्कड़ से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां सोनू कक्कड़ एक भारतीय पार्श्व गायिका, गीतकार और टेलीविजन जज हैं जो बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ की बड़ी बहन हैं। सोनू कक्कड़ का जन्म और पालन-पोषण उत्तराखंड के ऋषिकेश शहर में एक खत्री परिवार में हुआ था। सोनू जब छोटी थीं तो उनके पिता उनके स्कूल के बाहर समोसे बेचा करते थे। इसी वजह से अक्सर उनके सहपाठी उन्हें चिढ़ाया करते थे। उन्होंने अपनी आठवीं कक्षा ऋषिकेश के एक स्कूल से पूरी की और बाद में अपनी आगे की शिक्षा पूरी करने के लिए एक ओपन बोर्ड का विकल्प चुना। सोनू कक्कड़ अपने घर की प्रस्थिति को देखते हुए कॉलेज की पढ़ाई नहीं की। सोनू कक्कड़ को बहुत कम उम्र से ही संगीत में लगाव हो गया था। 5 साल की उम्र में ही उन्होंने जगरातों में भजन गाना शुरू कर दिया था। उनका परिवार 1990 में उत्तराखंड से दिल्ली आ गया था। वह दिल्ली में पली-बढ़ी और बाद में मुंबई चली गईं। जहाँ उन्होंने चैनल V के सिंगिंग रियलिटी शो "इंडियन पॉप स्टार" में भाग लिया। जब वह प्रतियोगिता में प्रदर्शन कर रही थीं तभी उन्हें संगीत निर्देशक संदीप चौटा ने देखा और वादा किया कि वह उन्हें अपनी अगली फिल्म में गाने का मौका देंगे। उन्होंने अपने गायन करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म 'दम' के गाने "बाबूजी जरा धीर चलो" से की। इसके बाद उन्होंने सेडक्शन सावरिया, इश्क दा तड़का, कर मुंड्या और लवानी जैसे गानों में अपनी आवाज दी। वर्ष 2014 में सोनू कक्कड़ ने अपने…

Sonu Kakkar

जीवन परिचय
व्यवसाय पार्श्व गायिका, गीतकार और टेलीविजन जज
जानी जाती हैंबॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की बड़ी बहन होने के नाते
शारीरिक संरचना
लम्बाई (लगभग)से० मी०- 163
मी०- 1.63
फीट इन्च- 5' 4"
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला
करियर
डेब्यूबॉलीवुड गीत: फिल्म 'दम' (2003) "बाबूजी जरा धीर चलो"
कन्नड़ गीत: फिल्म 'रंगा एसएसएलसी' (2004) "ऊरा कन्नू"
तेलुगु गीत: फिल्म 'कोकिला' (2005) "पवन ला"
तमिल गीत: फिल्म 'वरलारु' (2006) "धीनम दिनम दीपावली"
मराठी गीत: फिल्म 'नौ महिन नौ दिवस' (2009) "मस्तानी जवानी मज्या"
मलयालम गीत: फिल्म 'कालीमन्नू' (2013) "दिल लेना"
पंजाबी गीत: फिल्म 'जग जियोंडेयं दे मेले' (2009) "गुस्ताख अखान"
नेपाली गीत: फिल्म 'कोहिनूर' (2014) "सलाम लिजिये कबूल किजिये"
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 20 अक्टूबर 1979 (शनिवार)
जन्मस्थान ऋषिकेश, उत्तराखंड, भारत
आयु (2021 के अनुसार)42 वर्ष
राशि तुला (Libra)
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगरऋषिकेश, उत्तराखंड
धर्महिन्दू
जातिखत्री
स्कूल/विद्यालयसोनू कक्कड़ कभी कॉलेज नहीं गई।
शौक/अभिरुचियात्रा करना और खरीदारी करना
प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां
वैवाहिक स्थितिविवाहित
विवाह तिथि20 दिसंबर 2006 (बुधवार)
परिवार
पतिनीरज शर्मा
माता/पितापिता- ऋषिकेश कक्कड़

माता- नीति कक्कड़
भाई/बहनभाई- टोनी कक्कड़ (गायक, संगीतकार)

बहन- नेहा कक्कड़ (बॉलीवुड गायिका)
पसंदीदा चीजें
फलतरबूज
गायकनुसरत फतेह अली खान और गुलाम अली खान
गायिकालता मंगेशकर
कपड़ा ब्रांडमाइकल कोर्स और जिमी चू
धन संपत्ति सम्बंधित विवरण
कार संग्रह • ऑडी क्यू3

• बीएमडब्ल्यू कार

सोनू कक्कड़ से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • सोनू कक्कड़ एक भारतीय पार्श्व गायिका, गीतकार और टेलीविजन जज हैं जो बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ की बड़ी बहन हैं।
  • सोनू कक्कड़ का जन्म और पालन-पोषण उत्तराखंड के ऋषिकेश शहर में एक खत्री परिवार में हुआ था।
  • सोनू जब छोटी थीं तो उनके पिता उनके स्कूल के बाहर समोसे बेचा करते थे। इसी वजह से अक्सर उनके सहपाठी उन्हें चिढ़ाया करते थे।
  • उन्होंने अपनी आठवीं कक्षा ऋषिकेश के एक स्कूल से पूरी की और बाद में अपनी आगे की शिक्षा पूरी करने के लिए एक ओपन बोर्ड का विकल्प चुना।
  • सोनू कक्कड़ अपने घर की प्रस्थिति को देखते हुए कॉलेज की पढ़ाई नहीं की।
  • सोनू कक्कड़ को बहुत कम उम्र से ही संगीत में लगाव हो गया था।
  • 5 साल की उम्र में ही उन्होंने जगरातों में भजन गाना शुरू कर दिया था।
  • उनका परिवार 1990 में उत्तराखंड से दिल्ली आ गया था।
  • वह दिल्ली में पली-बढ़ी और बाद में मुंबई चली गईं। जहाँ उन्होंने चैनल V के सिंगिंग रियलिटी शो “इंडियन पॉप स्टार” में भाग लिया।
  • जब वह प्रतियोगिता में प्रदर्शन कर रही थीं तभी उन्हें संगीत निर्देशक संदीप चौटा ने देखा और वादा किया कि वह उन्हें अपनी अगली फिल्म में गाने का मौका देंगे।
  • उन्होंने अपने गायन करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म ‘दम’ के गाने “बाबूजी जरा धीर चलो” से की।
  • इसके बाद उन्होंने सेडक्शन सावरिया, इश्क दा तड़का, कर मुंड्या और लवानी जैसे गानों में अपनी आवाज दी।
  • वर्ष 2014 में सोनू कक्कड़ ने अपने एकल “अर्बन मुंडा” से पहचान हासिल की।
  • सोनू कक्कड़ ने एक साक्षात्कार के दौरान साझा किया कि उन्होंने कभी भी संगीत में कोई औपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया था।
  • संगीत को अपना करियर बनाने वाली सोनू कक्कड़ अपने परिवार की पहली सदस्य हैं।
  • सोनू कक्कड़ भगवान गणेश की बहुत बड़ी भक्त हैं और वह नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा-पाठ करती हैं।
  • वह अप्रैल 2015 में स्कोर मैगज़ीन के कवर पर दिखाई दीं। इसके आलावा उन्हें 6 फरवरी 2021 को डिस्कवरुत्तराखंड के मैगज़ीन कवर पेज पर चित्रित किया गया।
  • सोनू कक्कड़ का नया संगीत वीडियो ‘सुन बलिए’ जिसमें गजेंद्र वर्मा और सोनू कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है।
  • सोनू कक्कड़ विभिन्न भाषाओँ के संगीत वीडियो में अपनी आवाज दी है जिसमें- हिंदी, पंजाबी, मराठी, तेलगु, मलयालम, तमिल, और नेपाली जैसे गीत शामिल हैं।
  • गायिका सोनू कक्कड़ को उनके लोकप्रिय गीतों बाबूजी जरा धीरे चलो (दम), आली रे साली रे (नो वन किल्ड जेसिका), लंदन ठुमकड़ा (क्वीन) और अन्य के लिए जाना जाता है।
  • सोनू कक्कड़ इससे पहले “सा रे गा मा पा” पंजाबी में जज कर चुकी हैं।

Recent Posts

Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi | सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवन परिचय

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुडी कुछ रोचक जानकारियां सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय वकील और राजनेता हैं। जिन्हें 2022 में…

1 year ago

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi | यशस्वी जायसवाल जीवन परिचय

यशस्वी जायसवाल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां यशस्वी जयसवाल उत्तर प्रदेश के एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह तब सुर्खियों…

1 year ago

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi | भजन लाल शर्मा जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनेता हैं। वह 15 दिसंबर 2023 को…

1 year ago

Mohammed Shami Biography in Hindi | मोहम्मद शमी जीवन परिचय

मोहम्मद शमी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहम्मद शमी एक भारतीय तेज गेंदबाज क्रिकेटर हैं जो अपने बॉलिंग स्किल के…

1 year ago

Mohan Yadav Biography in Hindi | मोहन यादव जीवन परिचय

मोहन यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मोहन यादव एक भारतीय राजेनता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह…

1 year ago

Shraddha Joshi Sharma (IRS) Biography In Hindi | श्रद्धा जोशी शर्मा जीवन परिचय

श्रद्धा जोशी शर्मा से जुडी कुछ रोचक जानकारियां श्रद्धा जोशी शर्मा 2007 बैच की एक भारतीय आईआरएस अधिकारी हैं। सिंघम…

1 year ago